Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 186

Moradabad News: 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी अनवर अली मुठभेड़ में गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

0

Moradabad News: मुरादाबाद में नौ साल की मासूम दलित बच्ची से छेड़खानी करने वाले आरोपी अनवर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है,,,इसमामले में आरोपी बीते दो दिन से फरार चल रहा था,,,,लेकिन आजसुबह पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की,,,तभी उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबीकार्रवाई में वह खुद घायल हो गया,,,घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पतालपहुंचाया,,,जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी केखिलाफ पहले से भी कुछ आपराधिक प्रवृत्तियां सामने आई हैं,,,बच्ची और उसके परिवारकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और कानून के तहत सख्तकार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बता दें कि पुलिस की जवाबी फायरिंग मेंआरोपी के पैर में गोली लगी है,,, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्तीकराया गया है…उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किएगए हैं,,,फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को छठ पर बडा तोहफ

🔸पाकिस्तानी सेना ने लीपा घाटी में तोड़ा सीजफायर, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

🔸MP में दवाओं पर QR कोड अनिवार्य, स्कैन करते ही मिलेगी दवा की पूरी जानकारी

🔸Pakistan: लाहौर फिर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित, AQI 500 पार ! पंजाब में हाई अलर्ट घोषित

🔸पीएम मोदी 29 अक्टूबर को मुंबई का करेंगे दौरा, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

🔸Melissa: जमैका के 174 साल के इतिहास का सबसे भीषण तूफान, 295 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मेलिसा ने दी दस्तक

🔸ट्रंप की मध्यस्थता पर खतरा: नेतन्याहू के आदेश के बाद IDF का हमला, गाजा में फिर गूंजे धमाके; अधर में युद्धविराम

🔸Supreme Court: गवाह को धमकाने पर कोर्ट की मंजूरी बिना पुलिस दर्ज कर सकेंगी केस; शीर्ष अदालत का ‘सुप्रीम’ फैसला

🔸Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना चांदी, गोल्ड ₹12000 तो चांदी ₹36000 गिरी

🔸पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार: कई साल से खुफिया जानकारी भेज रहा था; फेक पासपोर्ट-आईडी बरामद

🔸आंध्र प्रदेश में 5.30 घंटे चला मोन्था का लैंडफॉल: काकीनाडा से ओडिशा की ओर बढ़ा, सुबह तक पहुंचेगा; महिला की मौत और 2 घायल

🔸दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी: एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की खबर नहीं

🔸देश में 2031 में प्रति व्यक्ति आय ₹4.63 लाख होगी: 2013 में 6 करोड़ परिवार ₹10 लाख कमा रहे थे, अब10 करोड़ परिवार

🔸35000 में डॉक्टर बनाने का धंधा… फर्जी क्लिनिक से मौतें: 3 महीने में 10वीं पास को भी बना रहे डॉक्टर; भास्कर रिपोर्टर ने मरीज बनकर किया खुलासा

🔸‘मेरी उम्र कच्ची जुबान पक्की’, तेजस्वी यादव ने कहा- 20 दिन में दिलाऊंगा सरकारी नौकरी

🔸अमेरिका ने हरियाणा के 35 लोगों को हथकड़ी लगाकर भारत डिपोर्ट किया

🔸कर्नाटक हाईकोर्ट से कांग्रेस सरकार को झटका, RSS कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश रोका

🔸दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग, चार घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना

🔸मनोहरपुर बस हादसा : कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, कहा- राजस्थान में आए दिन हादसे होने से आम जन गंवा रहे जान, यह चिंताजनक

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

 

सेंट्रल मार्केट में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण

0

मेरठ – सेंट्रल मार्केट में अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण मामला, 4 दिन से लगातार बंद है मेरठ का अवैध सेंट्रल मार्केट , मार्केट में सरकार, आवास विकास के खिलाफ धरना, हजारों व्यापारी बाजार बंद कर 4 दिन से धरने पर, आवास विकास से बाकी अवैध निर्माणों को तोड़ने के नोटिस , सैकड़ो इमारतों का SC के आदेश के तहत ध्वस्तीकरण होगा, हर रोज सेंट्रल मार्केट में जुलूस निकाल रहे हजारों व्यापारी

पलिया MLA रोमी साहनी ने CM योगी से मुलाकात की,

0

लखनऊ- पलिया MLA रोमी साहनी ने CM योगी से मुलाकात की, थारू समाज के लोगों के साथ सीएम योगी से मिले, थारु समाज के लोगों पर दर्ज FIR खत्म करने की मांग, पिछली सरकार में वन विभाग ने केस दर्ज कराए थे-साहनी, 2 हजार से ज्यादा थारुओं पर केस दर्ज कराए थे-साहनी, निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करने की मांग की, सीएम योगी ने बात सुनी और आश्वासन दिया है-साहनी

3 नवंबर को बिहार जाएंगे अखिलेश यादव,

0

लखनऊ- 3 नवंबर को बिहार जाएंगे अखिलेश यादव, बिहार में अखिलेश यादव की 3 जनसभाएं होंगी, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए करेंगे जनसभाएं, पहली जनसभा बिहार के पूर्वी चंपारण में होगी, अखिलेश यादव की दूसरी जनसभा सिवान में होगी, कैमूर में अजीत सिंह के समर्थन में करेंगे जनसभा

अवध चौराहे पर जल्द जाम से मिलेगी निजात , प्रथम फेज का 90 फीसदी काम पूरा हुआ

0

लखनऊ- अवध चौराहे पर जल्द जाम से मिलेगी निजात , प्रथम फेज का 90 फीसदी काम पूरा हुआ , 887 मीटर अंडरपास 121 करोड़ लागत से बन रहा , टू लेन अंडरपास पारा रोड से वीआईपी रोड तक बनेगा, सेतु निगम ने काम की अवधि दिसंबर 2026 रखी है, चार फेज में कंप्लीट होना है अवध चौराहा अंडरपास , 350 मीटर का काम अब तक पूरा हो चुका है , सुबह से रात तक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी

विकसित यूपी @2047 का विजन बना जनआंदोलन

0

लखनऊ- विकसित यूपी @2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने, CM योगी के विजन के अनुरूप @2047 महाभियान, छात्रों,शिक्षकों,उद्यमियों,महिलाओं,किसानों ने रखी राय, कृषि और शिक्षा रहे सबसे ज्यादा चर्चा के विषय, ग्रामीण युवाओं का रोजगार,स्किल डेवलपमेंट पर जोर,, महिला सुरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण पर मिले सुझाव, पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर नागरिकों ने जताई अपेक्षा, खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के स्थानीय विस्तार की मांग, साफ-सुथरे प्रशासन और बेहतर कानून व्यवस्था की मांग, शिक्षा को व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की अपील, महिला उद्यमिता और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के सुझाव, आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी बढ़ती रुचि दिखी, अभियान बना जनता और शासन के बीच संवाद का सेतु

तुर्की में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, कई इमारतें ढहीं; दहशत में लोग

0

इंटरनेशनल डेस्कः तुर्की में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम तीन इमारतें ढह गईं, जो पहले आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने पुष्टि की है कि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी और यह झटका इतना शक्तिशाली था कि इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर जैसे शहरों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था।

 

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कई इमारतें जो फरवरी 2023 के विनाशकारी भूकंप में पहले से क्षतिग्रस्त थीं, इस बार की हलचल में ढह गईं। राहत एजेंसियां घटनास्थलों पर पहुंच गई हैं। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं।

 

अगस्त और सितंबर में भी आए थे झटके

अगस्त 2025: इसी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

 

सितंबर 2025: बालिकेसिर के सिंदिरगी क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ था। दोनों घटनाओं के बाद सरकार ने चेतावनी जारी की थी कि क्षेत्र“उच्च जोखिम जोन में है और इमारतों की मजबूती की जांच की जाएगी।

 

तीन इमारतें गिरीं, कई जगह दरारें

सोमवार को आए झटके के बाद तीन पुरानी इमारतें ढह गईं, जबकि आसपास के इलाकों में कई मकानों और सरकारी इमारतों की दीवारों में दरारें देखी गईं। AFAD और रेस्क्यू टीमें बालिकेसिर, इजमिर और मनिसा के इलाकों में राहत कार्य चला रही हैं। लोगों को घरों से खुले मैदानों और पार्कों में निकाल लिया गया है और आपातकालीन शेल्टर सक्रिय कर दिए गए हैं।

 

तुर्की का भूकंपीय इतिहास: बार-बार हिलती ज़मीन

तुर्की दो प्रमुख टेक्टॉनिक प्लेट्स — एनाटोलियन और यूरेशियन प्लेट्स के संगम पर स्थित है। यही कारण है कि यह देश दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप-प्रवण (earthquake-prone) क्षेत्रों में शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूकंपीय दबाव लगातार बढ़ रहा है और 2023 में आए भीषण भूकंप के बाद प्लेट्स की असंतुलन स्थिति अब भी बनी हुई है।

 

तुर्की भूकंप अनुसंधान संस्थान (Kandilli Observatory) के वैज्ञानिकों ने कहा कि,“यह झटका फरवरी 2023 के बड़े भूकंप से जुड़ी फॉल्ट लाइन के उत्तर-पश्चिमी विस्तार में आया है। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे झटके पिछले कुछ महीनों से लगातार दर्ज किए जा रहे थे।”

2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप

2023 में, 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्की में 53,000 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली और 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 और लोग मारे गए थे।

Daily horoscope: आज इन राशियों की खुशियों से भरी रहेगी झोली

0

मेष : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर आपका कोई प्रोग्राम मेच्योर हो सकता है, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।

वृष: मौसम का एक्सपोइयर आपकी तबीयत को अपसैट कर सकता है, मन भी कुछ अशांत, परेशान सा रहेगा, सफर भी न करें।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच अपरोच रहेगी।

कर्क : आपने जिनका कभी कुछ बिगाड़ा न होगा, वे भी आपके विरोधियों के साथ खड़े दिखाई देंगे, नुकसान का भी डर।

सिंह : आम सितारा स्ट्रांग, यत्न करने पर आपका कोई उद्देश्य मनोरथ हल हो सकता है, इरादों में मजबूती।

कन्या : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा दे सकती है, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।

वृश्चिक : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कामकाजी टूरिंग तथा भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, सफर के लिए मन राजी रहेगा।

धनु : व्यापार तथा कामकाजी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान।

मकर : आप चाह कर भी खर्चों को रोक न सकेंगे, किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट भी न फंसने दें, नुकसान का भी डर।

कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक प्रकाशन, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों का कारोबारी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

मीन : किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को टैकल करने में मदद मिल सकती है।