Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 268

इटावा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर का आमना-सामना: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, चोरी का ट्रैक्टर-तमंचा बरामद

0

Etawah News, (अरवीन): इटावा जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बकेवर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में चन्दू और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली चन्दू के पैर में लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका भाई ऋषि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर, एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

PunjabKesari

बता दें कि घटना 17 अगस्त 2025 की रात थाना क्षेत्र के इकनौर तिराहे पर हुई, जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी महासिंगपुरा की ओर से एक महिन्द्रा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। रोकने के प्रयास पर ट्रैक्टर सवार ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दीं। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फिर से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर गोली लगने से घायल हो गया और दबोच लिया गया।

पुलिस पूछताछ में चोरी के ट्रैक्टर का खुलासा 
गिरफ्तार आरोपी चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र स्व. अंगद, निवासी सूजीपुरा थाना भरथना, इटावा का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। वह हिस्ट्रीशीटर (HS No. 216A) है और हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में करीब 17 मुकदमों में वांछित रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने चोरी के ट्रैक्टर का खुलासा किया और फरार साथी का नाम अपने भाई ऋषि के रूप में बताया। वहीं बरामदगी में पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर, 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस को बरामद किया।

पति के मौत के सदमे मे पत्नी ने भी तोड़ा दम- खबर सुनकर लोग बोले- ‘ऊपर वाले का खेल निराला है’

0

गोंडा (ओम चन्द शर्मा): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है यहां पति के निधन से आहत पत्नी ने 24 घंटे बाद दम तोड़ दिया। अधिवक्ता दंपति के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 55 वर्षीय अनिरुद्ध द्विवेदी गोंडा कचहरी में करीब 25 साल से वकालत कर रहे थे। वे मधुमेह के बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। पति की मौत का सदमा उनकी पत्नी उर्मिला दूबे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और शनिवार की देर रात में हृदयगति रुकने से उनका भी निधन हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना  इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के हरैय्याझूमन गांव का है। गांव निवासी 55 वर्षीय अनिरुद्ध द्विवेदी गोंडा कचहरी में करीब 25 साल से वकालत कर रहे थे। वे मधुमेह के बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। पति की मौत का सदमा उनकी पत्नी उर्मिला दूबे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और शनिवार की देर रात में हृदयगति रुकने से उनका भी निधन हो गया। दंपति की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, मृतक के बेटे राहुल दूबे ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से मधुमेह से ग्रसित थे और दवा चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इटियाथोक सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया गया। शुक्रवार की रात में करीब 8 बजे परिवार के लोग अंतिम संस्कार से लौटे। उसी दौरान मां उर्मिला दूबे की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पड़ोस के चिकित्सक से इलाज कराने के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन शनिवार की सुबह वे मृत अवस्था में बिस्तर पर मिलीं।

परिजनों का कहना है कि पिता की मौत के सदमे ने मां की जान ले ली। अधिवक्ता अनिरुद्ध द्विवेदी के चार बेटे राहुल, रोहित, मोहित और नाबालिग दुर्गेश दूबे हैं। जबकि तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। गांव में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

PM मोदी ने जेलेंस्की से कहा- “Thank You”, बोले-रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की पैनी नज़र

0

International Desk: रूस–यूक्रेन युद्ध को थामने की कोशिशों के बीच भारत ने एक बार फिर साफ किया है कि  “समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा, गोलाबारी से नहीं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भारत के स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और यूक्रेनी जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की  कामना की। वहीं भारत ने अलास्का में हुई ट्रंप-पुतिन शिखर बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया इस युद्ध के शीघ्र अंत की उम्मीद कर रही है।

 

Thank you President Zelenskyy for your warm greetings. I deeply value the joint commitment to forging even closer ties between India and Ukraine. We earnestly wish our friends in Ukraine a future marked by peace, progress and prosperity.@ZelenskyyUa https://t.co/g5HYuCuIRo

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025

जेलेंस्की ने भारत की 79वीं स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ पर बधाई दी और कहा कि भारत–यूक्रेन सहयोग विज्ञान, तकनीक, व्यापार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में और मज़बूत हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में अहम भूमिका निभाएगा।  जवाब में पीएम मोदी ने लिखा  “धन्यवाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की आपके गर्मजोशी भरे संदेश के लिए… भारत और यूक्रेन के रिश्तों को मैं गहराई से महत्व देता हूं। हम चाहते हैं कि यूक्रेन का भविष्य शांति और समृद्धि से भरा हो।” इस तरह, भारत ने जेलेंस्की को धन्यवाद देकर दोस्ती का इशारा किया है, जबकि ट्रंप-पुतिन बैठक को शांति की दिशा में शुरुआती कदम बताया है। नई दिल्ली अब भी खुद को एक ऐसे संतुलित मध्यस्थ  के रूप में पेश कर रही है जो युद्ध को थामने की कोशिशों में मददगार हो सकता है।

बिहार के कनेक्टिविटी की नई उड़ान, मोकामा–सिमरिया को जोड़ेगा 1871 करोड़ का महासेतु

0

Bihar News: बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु बन कर तैयार है। मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ने वाला 6 लेन का यह पुल अब विकासशील बिहार का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार आ रहे हैं। इसी क्रम में इस आधुनिक बिहार के महासेतु को जनता को समर्पित करेंगे। नया पुल न केवल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिहाज से महत्‍वपूर्ण होने वाला है। जिसका लाभ न केवल बेगूसराय समेत आस पास के क्षेत्र को होगा बल्कि ये पूरे बिहार और देश के लिए भी अहम होने वाला है। इस पुल के शुरू होने से जहां उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा वहीं, पूर्वोत्‍तर हिस्‍सा भी मजबूत होगा।

8.15 किमी का है ये महासेतु 

इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रुपये है। गंगा नदी पर तैयार किए इस पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ सहित इसकी कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

PunjabKesari

70 साल पुराने सेतु का बोझ होगा कम 

अब तक मोकामा-सिमरिया में सिर्फ एक 2 लेन का रेल-सह-सड़क पुल राजेंद्र सेतु ही था। जिसका उद्घाटन 1959 में श्रीकृष्ण सिंह के शासन काल के दौरान किया था। समय के साथ इस पुल पर यातायात का काफी दबाव था। लिहाजा तेज कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी परियोजना की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। अब 8 किलोमीटर का 6 लेन वाला नया पुल बन कर तैयार है। जिसे 22 अगस्‍त को जनता को सौंपा जाएगा।

PunjabKesari

2017 में रखी गई थी आधारशिला 

इस पुल को बन कर तैयार होने में लगभग 10 वर्ष लग गए। बताते चलें, पीएम मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा 2015 में की थी। इसी पैकेज के तहत इस 6 लेन वाले महासेतु का निर्माण किया गया है। 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान में प्रधानमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी थी। अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

PunjabKesari

और ये भी पढ़े

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटे हैं और वहां 18 दिन बिताए…..

0

दिल्ली – एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौट आए हैं। वे रात 2 बजे दिल्ली में लैंड हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। आज वे प्रधानमंत्री मोदी से भी मिल सकते हैं।

शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटे हैं और वहां 18 दिन बिताए। वह ISS जाने वाले पहले भारतीय हैं और इस दौरान उन्होंने कई एक्सपेरिमेंट किए। रिहैब में समय बिताकर वे देश लौटे। वे एक्सिओम 4 मिशन के पायलट थे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर

0

गोरखपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। वे निजी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11 बजे गुलहरिया में कार्यक्रम होगा। साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह परियोजना 72 टन प्रति वर्ष की हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता वाली है।

 

लीग में लखनऊ फॉल्कंस, कानपुर सुपरस्टार्स खिताब के लिए जोर आजमाएंगी

0

लीग में लखनऊ फॉल्कंस, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस, मेरठ मावरिक्स, नोएडा किंग्स और काशी रुद्रास की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाएंगी। दूसरे मैच से दर्शकों की एंट्री निःशुल्क रहेगी।

डीएस चौहान ने यह भी कहा कि तकनीक के क्षेत्र में किया सुधार

0

डीएस चौहान ने यह भी कहा कि तकनीक के क्षेत्र में सुधार किया गया है और मैच टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकेंगे। लीग का आगाज आज से होगा और समापन 6 सितंबर को होगा। यूपी टी-20 लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे।

 

आज से यूपी टी-20 लीग सीजन-3 की शुरुआत

0

लखनऊ – आज से यूपी टी-20 लीग सीजन-3 की शुरुआत हो रही है। यूपी T-20 लीग के मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। आज इकाना स्टेडियम में सेलिब्रिटी का भी जमावड़ा होगा।
UP T20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डीएस चौहान ने कहा कि सीजन 2 के अच्छे परिणाम रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बार 13 खिलाड़ी IPL में परफॉर्म कर रहे थे और तीसरे सीजन में और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

‘पिता की बदौलत नहीं, माफिया से लड़कर बनी विधायक’, पूजा पाल ने रागिनी सोनकर पर किया पलटवार

0

‘पिता की बदौलत नहीं, माफिया से लड़कर बनी विधायक’, पूजा पाल ने रागिनी सोनकर पर किया पलटवार

*लखनऊ:-* रागिनी सोनकर और पूजा पाल में वर्चस्व की लड़ाई ने जोर पकड़ लिया है। अब रागिनी सोनकर पर पूजा पाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब वह न्याय के लिए अदालतों और कचहरियों के चक्कर लगा रही थीं, तब रागिनी जैसे लोग अपने पिता की एंबेसडर कार में बड़े कॉलेजों में जाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को संघर्षों का मूल्य क्या पता होगा?

लेकिन फिर भी बता दूं..पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जब कुछ लोग उसी माफिया के घर चाय पानी करते थे।

पूजा पाल ने आगे कहा, “आदरणीय मैं पहले ही कह चुकी हूं मै चुनाव जीतने विधायक बनने के लिए राजनीति में आई ही नहीं । मैं न्याय के लिए राजनीति में आई ये बस एक माध्यम था आपने मुझे हराने के बजाय एक बार उस माफिया के अन्याय के खिलाफ मेरे संघर्ष का उल्लेख ही कर देते मै भी उसी PDA समाज की पीड़ित बेटी थी।”

*रागिनी सोनकर का बयान*

दरअसल, पूजा पाल के निष्कासन पर जब रागिनी सोनकर से सवाल किया गया था, तो उन्होंने पूछा था, “पूजा पाल कौन हैं? किस पार्टी में हैं?” जब पत्रकारों ने बताया कि वह सपा की विधायक हैं, तो रागिनी ने कहा, “अच्छा हुआ आपने यह बताया, क्योंकि मुझे यह पता नहीं था।” रागिनी ने पूजा पाल के निष्कासन को सही ठहराते हुए कहा कि जनता और पार्टी ने उन पर भरोसा करके उन्हें चुना था, लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा दिया।

*जानें पूरा विवाद*

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया। इसके बाद ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि पूजा पाल दिवंगत विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में अतीक अहमद ने हत्या कर दी थी।