Monday, February 23, 2026
Home Blog Page 132

इटावा नशे में धुत डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,

0

इटावा- नशे में धुत डंपर चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, डायल 112 पुलिस कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे में पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल, गंभीर घायलों को सैफई PGI रेफर किया गया, पुलिसकर्मी सुरेन्द्र की इलाज के दौरान मौत, डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला.

लखनऊ सीसी लिमिट मंजूरी में देरी पर यूको बैंक पर कार्रवाई

0

लखनऊ-सीसी लिमिट मंजूरी में देरी पर यूको बैंक पर कार्रवाई, उपभोक्ता आयोग ने बैंक को 2 लाख क्षतिपूर्ति का आदेश, मानसिक कष्ट पर 10 हजार, खर्च पर 5 हजार देने का निर्देश, 30 दिन में भुगतान न करने पर 12% वार्षिक ब्याज लगेगा, 27 फरवरी 2024 को स्वप्ना गर्ग ने दायर किया था मामला.

लखनऊ KGMU के 3 डॉक्टरों ने अमेरिका में रचा इतिहास,

0

लखनऊ-KGMU के 3 डॉक्टरों ने अमेरिका में रचा इतिहास, वाशिंगटन डीसी में हुई द लिवर मीटिंग में शोधपत्र चयन, हेपेटोबिलियरी मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स के वरिष्ठ संकाय पहुंचे , अजय पटवा, सुधीर वर्मा, संजीव वर्मा ने किया प्रतिनिधित्व, दुनिया भर के हेपेटोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हुए शामिल.

 

 

लखनऊ आजमगढ़ के मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा खां मामले में UP सरकार की बड़ी कार्रवाई,,

0

लखनऊ-आजमगढ़ के मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा खां मामला, मामले में UP सरकार की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन, विदेशी नागरिकता छिपाकर वेतन लिया, संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण S.N. पांडेय निलंबित, तत्कालीन DMO साहित्य निकष सिंह, लालमन, प्रभात सस्पेंड,

आरोपी अधिकारी गाजियाबाद, बरेली में DMO पद पर तैनात रहे, शमशुल ने 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता ली थी, फिर भी 2017 तक वेतन-पेंशन लेता रहा आरोपी, मदरसा प्रबंधन, अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ भुगतान, शमशुल कई देशों की यात्रा कर पाकिस्तान भी गया, S.N. पांडेय को झांसी आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया, 16.59 लाख की रिकवरी के आदेश पहले ही जारी…

लखनऊ घंटाघर क्षेत्र में सैकड़ो दुकाने देर रात तक खुली

0

लखनऊ-घंटाघर क्षेत्र में सैकड़ो दुकाने देर रात तक खुली, सड़कों पर लग रही भारी भीड़, भीड़ के कारण लग रहा भारी जाम, पर्यटक क्षेत्रीय निवासी और राहगीर परेशान, 24 नवंबर से लखनऊ में धारा 163 है लागू, नियमों को दरकिनार कर जुट रही भारी भीड़.

लखनऊ अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर

0

लखनऊ-अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर, वाहन की टक्कर से युवक बुरी तरह घायल, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार,

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, दुबग्गा पुलिस ने युवक को कराया भर्ती.

 

लखनऊ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आज का दौरा

0

लखनऊ-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आज का दौरा, चरक जम्बूर हॉस्पिटल का उद्घाटन कार्य़क्रम, सुबह 10 बजे उपमुख्यमंत्री करेंगे शिरकत,

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड,वृंदावन योजना, लखनऊ में कार्यक्रम.

 

 

लखनऊ दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का हुआ आयोजन,

0
  • लखनऊ-दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का हुआ आयोजन, संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे शामिल, सीएम योगी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद,
    1 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क में मनेगा उत्सव.

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* जोहान्सबर्ग में हो रहे जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ भारत की सशक्त और स्पष्ट आवाज को दुनिया के सामने रखा। इस बार उन्होंने ड्रग तस्करी और आतंकवाद के बीच बढ़ते खतरनाक नेक्सस को निशाना बनाते हुए “जी-20 इनिशिएटिव ऑन काउंटरिंग द ड्रग-टेरर नेक्सस” नाम से एक नया वैश्विक अभियान शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

*2* पीएम मोदी ने कहा, “मादक द्रव्यों की तस्करी एक बहुत ही बड़ा मुद्दा है। फेंटेनिल जैसे अत्यंत घातक ड्रग्स आज तेजी से फैल रहे हैं। ये सिर्फ सार्वजनिक स्वास्थ्य की नहीं, बल्कि सामाजिक स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन गए हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि ड्रग्स की काली कमाई अब आतंकवाद को फाइनांस करने का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है।”

*3* अमेरिका के बायकॉट के बावजूद G20 घोषणापत्र मंजूर, साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति ने ट्रम्प की मांग नहीं मानी, आज खाली कुर्सी को सौपेंगे मेजबानी

*4* ‘कोई भी मुल्क क्षेत्रीय विस्तार के लिए धमकी या बल का इस्तेमाल ना करे’, G20 की मंच से उठी आवाज

*5* संसद में सरकार लाएगी 10 नए बिल, परमाणु क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश का खुलेगा रास्ता

*6* आर्मी चीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर एक भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा था, हर म्यूजिशियन ने भूमिका निभाई, 22 मिनट में सेना ने 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए

*7* भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं। 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। गवई ने भावुक विदाई के साथ अपने 40 साल के न्यायिक सफर को याद किया।

*8* कर्नाटक सत्ता संघर्ष: ‘हाईकमान जो कहेगा, हम सभी मानेंगे..’, नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक

*9* ‘अगर नाम हटाए जाते, तो लोग सड़कों पर होते…:’ RLM चीफ कुशवाहा ने कांग्रेस के SIR मुद्दे पर उठाए सवाल

*10* अजित पवार बोले- आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड, आप इनकार करेंगे तो मैं भी इनकार करूंगा, शिवसेना (UBT) बोली- ये वोटर्स को धमकी

*11* अजित पवार ने पुणे जिले के बारामती तहसील के मालेगांव में चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा बयान दिया, जिस पर तुरंत राजनीति गरमा गई। अजित पवार ने नागरिकों से कहा कि अगर वे उनके दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), के सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो वे मालेगांव में फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे। लेकिन अगर मतदाता उनके उम्मीदवारों को नकारते हैं, तो वे भी नकार देंगे।

*12* ‘मियां एकजुट होकर वोट करते हैं, जबकि हमारे वोट बिखरे हुए हैं’, असम में चुनाव से बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा

*13* उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे, उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया; रॉयल वेडिंग में बारातियों ने बांधे राजस्थानी साफे

*14* गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा दिन आज, साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाए, मुथुसामी और वेरिने पारी आगे बढ़ाएंगे; कुलदीप को 3 विकेट

*15* कोलकाता टेस्ट में चोटिल होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल का वनडे सीरीज में खेलना भी मुश्किल है। दोनों टीमों के बीच फिलहाल दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है, जिसका गिल हिस्सा नहीं हैं।

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन अच्छा रहेगा।आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का या बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को हारे हुए से महसूस करेंगे लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)

आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए ।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।