Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 180

हिमनपुरा गाटा 240 खंड 1 में अवैध खनन जारी,

0

जालौन – हिमनपुरा गाटा 240 खंड 1 में अवैध खनन जारी, खनन माफिया अंकित गुप्ता प्रशासन पर भारी, आधा दर्जन प्रतिबंधित मशीनों से अवैध खनन, खनन निदेशक के आदेश की उड़ रही है धज्जियां, जालौन तहसील क्षेत्र में पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन

SDM, खनन अधिकारी का खनन माफिया को संरक्षण, NGT के आदेश को लागू नहीं करा पा रहा प्रशासन, अभैध्या इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रहा अवैध खनन

एसडीएम अमित शुक्ला ने चकबंदी लेखपाल को पीटा ,

0

बांदा- एसडीएम अमित शुक्ला ने चकबंदी लेखपाल को पीटा , एसडीएम ने पीटने के बाद लेखपाल को बनाया बंधक , भवन निर्माण संबंधी मामले में लेखपाल को पीटा, मन माफिक आख्या न लगने से नाराज थे एसडीएम, चकबंदी लेखपाल विकास सिंह से नाराज थे एसडीए, पूर्व में MLA के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आए थे SDM, पहले भी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर चुके हैं SDM , तमाम शिकायतों के बाद भी एसडीएम पर कार्रवाई नहीं, चकबंदी लेखपाल संघ ने कमिश्नर,DM से की शिकायत , जनपद की नरैनी तहसील का मामला

 

घर से लापता किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव,

0

सीतापुर – घर से लापता किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, 18 घंटे बाद गांव के बाहर लटका मिला शव , पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, महोली कोतवाली क्षेत्र के चौफरा गांव का मामला

फर्जी फूड इंस्पेक्टर को दुकानदार ने दबोच,

0

कन्नौज- फर्जी फूड इंस्पेक्टर को दुकानदार ने दबोच, मिठाई का सैंपल भरने के नाम पर दे रही था धमक, खुद को फूड इंस्पेक्टर बता रौंब झाड़ने वाले को पकड़ा, सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर लाई थाने, पुलिस ने पूछताछ के बाद शांति भंग में किया चालान, गुरसहायगंज कोतवाली की तिर्वा रोड का मामला

ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर की चोरी

0

अम्बेडकरनगर- ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की, 7 किलो चांदी और कुछ सोना ले गए चोर, चोरी हुए आभूषण की 10 लाख की कीमत , कैमरे और डीवीआर भी उठा ले गए चोर, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी , महरुआ थानाक्षेत्र के मंशापुर कुटी का मामला

 

रिटायर्ड PPS ऑफिसर्स एसोसिएशन का अधिवेशन,

0

लखनऊ- रिटायर्ड PPS ऑफिसर्स एसोसिएशन का अधिवेशन, बड़ी संख्या में रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे, समस्याओं और मुद्दों पर हुआ अधिवेशन में मंथ, पेंशन से लेकर कई विषयों पर बैठक में हुई चर्चा

 

LDA में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए विशेष कैम्प

0

लखनऊ- LDA में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए विशेष कैम्प , LDA वीसी ने शिविर आयोजित करने के आदेश दिए, 3 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलेगा निबंधन शिवि, प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में लगेगा शिविर, पहले 10 दिनों में LDA अधिकारी दस्तावेज तैयार करेंगे, 3 दिनों में रजिस्ट्री विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहेगी

Auraiya News: लोडिंग सुपरवाइजर से अभद्रता के आरोप में मेंटेनेंस प्रभारी पर केस

0

फफूंद। गेल के लोडिंग सुपरवाइजर को गाली व धक्का देने के आरोप में पुलिस ने मेंटेनेंस प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज की है। सुपरवाइजर ने आरोपी पर शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। 11 अक्तूबर की रात हुई हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है।

 

थाना क्षेत्र के गांव पाता स्थित गेल प्लांट के लोडिंग सुपरवाइजर ने मेंटेनेंस इंचार्ज जितेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 11 अक्तूबर रात उसकी ड्यूटी क्यू गेट पर थी। रात में गेट पर पहुंची आधी लदी गाड़ी को साइड में खड़ा करा दिया। करीब साढ़े 12 बजे गाड़ी का चालक गेट पर पहुंचा और उसने गेट ए से मेटेरियल लोड करने की बात कही तो सुपरवाइजर ने उसे जाने दिया। उसी समय मजदूरों के सुपरवाइजर कालका वहां पहुंचे और कहा कि गाड़ी का माल हटाकर मेटेरियल उनके पास रखने की बात कही। सुपरवाइजर ने शिफ्ट सुपरवाइजर सचिन कुमार त्रिपाठी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 12 मीट्रिक टन माल हटाकर दूसरी गाड़ी में लादने को कहा। इस पर पीड़ित ने पास में मौजूद कर्मचारी से माल हटाने को कहा तो वह लिखित में देने की बात कहने लगा। इसी दौरान वहां पहुंचे मेंटेनेंस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मेटेरियल न हटने की बात कही। कौशलेंद्र को धक्का मारते हुए जातिसूचक गालियां देते हुए नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी। कौशलेंद्र का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी की शिकायत गेल के मानव संसाधन विभाग, कारखाना प्रबंधक व श्रम आयुक्त कानपुर से की जा चुकी है लेकिन वह दिव्यांगता का हवाला देकर बच जाता है

Auraiya News: 15 स्वास्थ्य उप केंद्रों को मिला कायाकल्प अवाॅर्ड

0

अयाना। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर सीएचसी अयाना के 15 उप स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवाॅर्ड दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब इनका राष्ट्रीय एसेसमेंट करवाने की तैयारियों में जुटा है।

जिले में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधा की हकीकत जानने को राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया था। मूल्यांकन के बाद जिले के 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। विभाग को इसका प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 15 उपकेंद्र सीएचसी अयाना के हैं। सीएचसी के स्वास्थ्य उपकेंद्र खानपुर को जिले में पहला स्थान मिला है जबकि कखावतू तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा पन्हर, भासौन, मिलक, महराथपुर, बमुरीपुर, सलैया, तिवरलालपुर, भाऊपुर, सेंगनपुर, बवाइन, रुदौली, खरका व भरसेन को भी कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। इससे पहले सीएचसी के उपकेंद्र मिलक, बमुरीपुर व भासौन को राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस के सर्टिफिकेशन के तहत भी अवाॅर्ड मिल चुका है। सीएमओ के निर्देश अनुसार जल्द ही चयनित उपकेंद्रों को राष्ट्रीय एसेसमेंट करवाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Auraiya News: साहब, चेन व मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार

0

अजीतमल। एक युवक शुक्रवार रात कोतवाली पहुंचा, उसने कोतवाल को बताया कि साहब हाईवे पर उसके गले की चेन व मोबाइल बाइक सवार लूट ले गए। तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। कुछ देर बाद पता चला कि मामला लूट का नहीं बल्कि सीओ की टेस्ट रिपोर्ट का था जिसमें अजीतमल पुलिस पास हो गई।

जनपद झांसी के गरौंठा की सीओ आसमा को कोतवाली की कार्यक्षमता की जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार शाम वह कोतवाली क्षेत्र में पहुंची। जनपद जालौन थाना व कस्बा कोंच निवासी नीलेश कुमार को मोबाइल व चेन छीनने के प्रार्थना पत्र के साथ कोतवाली भेजा। कोतवाल ललितेश नारायण ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को मौके पर भेजा। उसी दौरान गरौंठा सीओ आसमा पहुंच गईं। उन्होंने कोतवाल को टेस्ट लेने के उद्देश्य से युवक को भेजने की जानकारी दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली। उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण भी किया। सीओ की टेस्ट रिपोर्ट में कोतवाली पुलिस पास हो गई। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि अजीतमल कोतवाली का सीओ गरौंठा ने टेस्ट लिया था। तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को मौके पर भेजा था।