Friday, May 22, 2026
Home Blog Page 15

कंचौसी पांच घंटे देर से स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

0

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर छह घंटे देरी से शाम छह बजकर सात मिनट पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा व ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची।

वहीं, इटावा की ओर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट, गोमती एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही। कानपुर सेंट्रल- इटावा मेमू आधा घंटे लेट होने से यात्री परेशान रहे। मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी पर कानपुर व आगरा माल बुक कराने जाने वाली अधिकांश व्यापारी ट्रेन लेट होने से परेशान रहे। (संवाद)

——–
बिंदकी और भारावर रुकेगी समर स्पेशल ट्रेन
दिबियापुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन 02418 प्रयागराज–दादरी विशेष समर ट्रेन का ठहराव अब बिंदकी और भारावर स्टेशन पर भी करने का फैसला लिया है।
यह व्यवस्था मंगलवार से लागू हो गई है और यह अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। अब नगर और आसपास क्षेत्र के यात्रियों को इन स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव से अधिक सुविधा मिलेगी। अभी तक यह ट्रेन प्रयागराज, सिराथू, फतेहपुर, गोविंदपुरी,फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा और दादरी में रुकती थी।

UP Weather: आज पूर्वी तराई के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश-बूंदाबांदी के आसार, कल से जोर पकड़ेगी गर्मी

0

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का अजब गजब हाल है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने राहत दी, जबकि बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में झमाझम बारिश हुई। मुरादाबाद में 12.8 मिमी और बरेली में 11.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आगरा में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।वहीं झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी तराई के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार तक बना रहेगा। इसके बाद बृहस्पतिवार से प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है।

यहां है तेज हवा और गरज चमक की चेतावनी

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच।

यूपी पंचायत चुनाव: इस बार हर बूथ पर होगी ऑनलाइन नजर, फर्जी वोटिंग पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी

0

प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार मतदान केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। विशेष सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप के जरिये कंट्रोल रूम से हर बूथ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इससे फर्जी मतदान रोकने में मदद मिलेगी।मतदान के दौरान किस केंद्र पर कितने वोट पड़े, कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया और पहला वोट कितने बजे पड़ा, जैसी जानकारी तुरंत ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राज्य स्तर के कंट्रोल रूम में मतदान प्रतिशत लगातार अपडेट होता रहेगा। इससे मतदान खत्म होते ही प्रदेश भर का आंकड़ा आसानी से मिल सकेगा।

 प्रत्येक मतदान कर्मी के मोबाइल फोन में पंचायत चुनाव का विशेष एप रहेगा। इसमें संबंधित बूथ की वोटर लिस्ट अपलोड होगी। मतदाता के पहुंचने पर उसके स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) के अंतिम चार अंक दर्ज करते ही उसका पूरा विवरण और फोटो स्क्रीन पर दिखाई देगी। पहचान सत्यापित होने के बाद वोटिंग का डाटा तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दूसरी जगह दोबारा मतदान करने पहुंचेगा तो सिस्टम तुरंत अलर्ट कर देगा। पंचायत चुनाव में यह व्यवस्था सफल होने पर निकाय चुनावों में भी लागू किया जाएगा। 

Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 ‘देशद्रोही’ दबोचे

0

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर के धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस श्रीनगर के बाबा डेम इलाके में नाका लगाकर वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रोका। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर के 10 धमकी भरे पोस्टर बरामद किए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें

0

केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब अपने अंतिम दौर में है। मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने जमीनी स्थिति और जनता की भावनाओं को गहराई से समझा। केरल की राजनीति के दिग्गजों से मशविरा लेने के बाद अब गेंद आलाकमान के पाले में है।

Prateek Yadav News: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, अस्पताल आने से पहले हो गई थी मौत

0
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता और उत्तर प्रदेश के महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह के पुत्र थे. सिविल हास्पिटल में प्रतीक यादव का निधन हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रतीक ब्रॉट डेड लाए गए थे.
करीब पौने 6 बजे प्रतीक यादव को अस्पताल ब्रॉट डेड लाए गए थे. फिलहाल उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि हाल ही में अपर्णा और प्रतीक के बीच विवाद हो गया था. लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद थम गया था. दोनों ने साथ की तस्वीर शेयर कर आपसी रिश्तों में सबकुछ ठीक होने का दावा किया था.

 

Top News: केरल के CM का एलान आज संभव; 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; आज आएगा हरियाणा निकाय चुनाव का परिणाम

0

राजनीतिक खबरों के लिहाज से आज देशभर की नजरें केरल पर होंगी। चुनाव नतीजों की घोषणा के हफ्ते भर बाद आज कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर सकती है। मौसम की खबरों में मानसून के जल्द आने की संभावना के साथ-साथ पांच राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से जारी आंधी-बारिश का अलर्ट सुर्खियों में हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश भी चर्चा में है। कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के नौ वकीलों को जज बनाने की अनुशंसा की है। सरकार की तरफ से स्वीकृति मिलने पर हाईकोर्ट को एक साथ नौ नए जज मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय खबरों में सर्वाधिक चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा और बीजिंग रवाना होते समय उनके कुछ बयान सुर्खियों में हैं। खेल जगत की खबरों में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के नतीजे और आज होने वाले बेंगलुरु और कोलकाता के मैच की खबरें चर्चा में हैं। कारोबार जगत की खबरों में रुपये की रिकॉर्ड गिरावट और शेयर बाजार में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा होने की खबर चर्चा में है। सिल्वर स्क्रीन यानी मनोरंजन जगत में मॉनी रॉय के रिश्ते में कथित खटास की खबर भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। 

देवरिया श्रमिक परिवारों का DM आवास पर धरना,

0

देवरिया- श्रमिक परिवारों का DM आवास पर धरना, भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने का आरोप, मजदूरी न मिलने से श्रमिक परिवार परेशान, सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे, DM ने लिया संज्ञान, श्रम उपायुक्त को भेजा , श्रम उपायुक्त स्कंद मिश्रा पड़ताल में जुटे

 

हरदोई कार ने छात्रा को मारी टक्कर,

0

हरदोई- कार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौके पर छात्रा की दर्दनाक मौत, 14 वर्षीय कोमल के रूप में शिनाख्त, स्कूल से घर जा रही थी कोमल, पिहानी के हुल्लापुर की थी निवासी

कन्नौज गांव के सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा ,

0

कन्नौज- गांव के सरकारी तालाब पर दबंगों का कब्जा , सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, लोगों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, तिर्वा तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर का मामला