निरीक्षण के दौरान दुकान पर बिक्री के लिए रखे 10 किलोग्राम सड़े-गले अनानास और 2 किलोग्राम अनार पाए गए। जिन्हें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मिक्स्ड फ्रूट जूस का नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता और मानकों की अनदेखी पर प्रतिष्ठान के खाद्य पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। फ्रूट जूस की दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। नमूना भी भरा गया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे।
अजीतमल गले में रस्सी फंसने से नौ वर्षीय बालक की मौत
अजीतमल। कस्बा अजीतमल के गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में गले में रस्सी फंस जाने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोपालपुर निवासी पवन कुमार दुबे पुत्र रविंद्र कुमार दुबे हाईवे के पास गांधीनगर में रहते हैं और गांधीनगर बिजली घर के पास दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर पवन कुमार दुकान पर थे, जबकि पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं और बेटी बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आदित्य झूला डालने की जिद करते हुए हाथ में रस्सी लेकर घूम रहा था। मां ने उसे डांटते हुए पढ़ाई करने के लिए कहा, जिसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया।
दहशत की चीखें: बोला- ‘मैं काली का पुजारी’, ईंट-सिलबट्टे से कुचला मां का सिर, बहन पर भी किया हमला, पढ़ें मामला
फर्रुखाबाद जिले के गांव खुड़ना वैध में युवक ने बुधवार सुबह 6:30 बजे ईंट व सिल-बट्टे से सिर कुचलकर अपनी मां को मार डाला। बचाने पहुंची बहन पर भी उसने हमला कर दिया। गर्दन दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर बचाया, तो उन पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और रस्सी से बांधकर गली में डाल दिया। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। खुड़ना वैध निवासी मुन्नी देवी (55) के पति रामदुलारे राठौर की दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके बेटा शिवम, पंकज राठौर (30) व बेटी सुषमा (20) है।
चारपाई पर शांत बैठा था और मां बर्तन धुल रही थीं
उसका फिर से उन्हीं डॉक्टर से इलाज शुरू हुआ था। उसने मंगलवार शाम को अपने चचेरे भाई ईश्वर दयाल की पत्नी उमाकांती पर हमला कर दिया था। वह किसी तरह बच सकी थीं। बुधवार सुबह बहन सुषमा घर से कुछ दूरी पर अहाते में जानवरों को चारा डालने गई थी। तब घर में पंकज चारपाई पर शांत बैठा था और मां मुन्नी देवी बर्तन धुल रही थीं।
उसका फिर से उन्हीं डॉक्टर से इलाज शुरू हुआ था। उसने मंगलवार शाम को अपने चचेरे भाई ईश्वर दयाल की पत्नी उमाकांती पर हमला कर दिया था। वह किसी तरह बच सकी थीं। बुधवार सुबह बहन सुषमा घर से कुछ दूरी पर अहाते में जानवरों को चारा डालने गई थी। तब घर में पंकज चारपाई पर शांत बैठा था और मां मुन्नी देवी बर्तन धुल रही थीं।
यूपी: मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद का कद, सौंपी प्रदेश में टिकट चयन की जिम्मेदारी; होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन
BSP preparations in UP: लंबे समय तक नाराज रहने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद का कद एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब वह चुनावों में सीधे जुड़ेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अब प्रत्याशियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन भी होंगे, जिसमें वह प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद से होगी। वहीं 25 अगस्त को नोएडा के जेवर में आयोजित सम्मेलन आकाश की अध्यक्षता में होगा।
बता दें कि आकाश ने बीते सप्ताह अपने तीन दिवसीय राजधानी प्रवास पर आने के बाद बसपा सुप्रीमो से यूपी चुनाव को लेकर गहन मंथन किया था। उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार भी आए थे। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक आकाश के यूपी में प्रचार की शुरुआत करने से उनका कद बढ़ेगा। अभी तक आकाश को यूपी और उत्तराखंड की राजनीति से दूर रखा जा रहा था। इस फैसले से पार्टी आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के सामने एक युवा चेहरे को बतौर चुनौती पेश कर सकेगी।
यूपी: मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद का कद, सौंपी प्रदेश में टिकट चयन की जिम्मेदारी; होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अब प्रत्याशियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन भी होंगे, जिसमें वह प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद से होगी। वहीं 25 अगस्त को नोएडा के जेवर में आयोजित सम्मेलन आकाश की अध्यक्षता में होगा।
यूपी: आज से लेकर तीन अगस्त तक प्रदेश से दूर रहेगी बारिश, सिर्फ इन जिलों में बरसात का पूर्वानुमान; बढ़ेगी उमस
Weather in UP: यूपी में मानसून एक बार फिर से कुछ दिनों के लिए ठहरने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। बारिश न होने से अवध और पूर्वांचल सहित कई जिलों में गर्मी और तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार यहां दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ सकता है। गर्मी के साथ इन इलाकों में उमस का असर भी बढ़ेगा।
Health Alert: आपके पैरों में दिख रहे हैं ये 7 लक्षण, हो जाएं अलर्ट, हो सकते हैं इस गंभीर बीमरी के संकेत; तुरंत भागे डॉक्टर के पास
Health Alert: कई बार हम अपने पैर में दिखने वाले कुछ संकेतों को नंजरअंदाज कर देते हैं। हम अक्यर पूरे शरीर के अंगों की देखभाल तो कर लेते हैं तो लेकिन कहीं न कहीं पैरों में दिखने वाले बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पैरों की त्वचा, रंग, तापमान और नाखूनों में दिखने वाले बदलाव शरीर के भीतर पनप रही गंभीर बीमारियों का शुरुआती इशारा हो सकते हैं। अगर आप समय पर इन्हें पहचान लेते हैं तो आप किसी गंभीर बीमारी को बढ़ावा देने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे 7 लक्षण हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सामान्य मौसम में भी पैरों का ठंडा रहना
अगर गर्मी के मौसम में भी आपके पैर ठंडे रहते हैं तो इसके पीछे का कारण ब्लड सर्कुलेशन का स्लो फ्लो हो सकता है। इसके अलावा थायरॉइड की गड़बड़ी, मधुमेह (डायबिटीज) या धमनियों (Arteries) में रुकावट के कारण भी यह समस्या होती है।
नाखूनों का रंग और बनावट बदलना
अगर आपके पैरों के नाखूनों का रंग पीला, काला या सफेद हो रहा है तो यह फंगल इंफ्केश्न का लक्षण हो सकता है। नाखूनों का अचानक रंग बदलना अंदरूनी बीमारी का साफ संकेत है।
3. झुनझुनी, चींटियाँ काटना या सुन्नपन
अगर आपके पैर बार- बार सुन्न पड़ जाते हैं या फिर सुइय़ां चुभती सी महसूस होती हैं तो यह आपकी नसों की कमजोरी को दिखाता है। आमतौर पर यह विटामिन B12 की भारी कमी, अनियंत्रित डायबिटीज या रीढ़ की हड्डी की नस दबने के कारण होता है।
पैरों में लगातार सूजन बने रहना
यदि आपने कोई लंबी यात्रा नहीं की है और न ही घंटों खड़े रहे हैं, फिर भी आपके पैरों में बार-बार सूजन आ रही है, तो यह शरीर में पानी जमा होने का परिणाम हो सकता है। यह लक्षण सीधे तौर पर आपके गुर्दे (किडनी), यकृत (लिवर) या हृदय (हार्ट) की कार्यप्रणाली में आ रही रुकावट की ओर इशारा करता है। अगर सूजन के साथ सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
5. पैरों के घाव या छालों का जल्दी न भरना
अगर आपके पैरों के घाव या छाले जल्दी नहीं भर रहे तो यह डायबिटीज (हाई ब्लड शुगर) का बहुत बड़ा चेतावनी संकेत हो सकता है। शुगर के मरीजों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के कारण घाव देर से भरते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
6. एड़ियों में गहरी और दर्दनाक दरारें
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग पैरों के फटने की समस्या देखते हैं, लेकिन अगर आपकी पैरों की दरारें इतनी गहरी हों कि उनमें खून निकलने लगे या फिर चलने में दिक्कत हो तो यह शरीर में पोषक तत्वों की कमीं, डिहाइड्रेशन, थायरॉइड या गंभीर त्वचा संक्रमण का संकेत हो सकता है।
पैरों की त्वचा के रंग में बदलाव
यदि आपके पैरों का रंग अचानक बदल रहा है तो यह नसों के खराब स्वास्थ्य या हृदय संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह बताता है कि पैरों तक पर्याप्त मात्रा में शुद्ध रक्त नहीं पहुँच पा रहा है। पैरों में दिखने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को ‘मामूली’ मानकर टालें नहीं। समय पर ली गई डॉक्टरी सलाह आपको किसी बड़ी मेडिकल इमरजेंसी से बचा सकती है।
न जिम-न डायटिंग फिर भी फिट रहते इस देश के लोग, भारतीय महिला ने बताया इसका सीक्रेट
International Desk: आज के समय में फिट रहने के लिए लोग महंगे जिम, प्रोटीन सप्लीमेंट्स, डाइट प्लान और पर्सनल ट्रेनर पर हजारों-लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। लेकिन जापान में रहने वाली एक भारतीय महिला का वायरल वीडियो इस सोच को चुनौती देता है। वीडियो में उन्होंने बताया कि जापान के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बिना जिम और महंगे फिटनेस प्लान के भी स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीते हैं।
शाम होते ही दिनचर्या खत्म
महिला के मुताबिक, वीडियो शाम करीब 7 बजे का है, लेकिन पूरे गांव में सन्नाटा था। अधिकांश लोग अपने घरों में जा चुके थे। जापान के गांवों में लोग देर रात तक जागने की बजाय समय पर भोजन कर जल्दी सो जाते हैं। सुबह सूरज निकलते ही उनका दिन शुरू हो जाता है। यही नियमित दिनचर्या उनकी अच्छी सेहत की बड़ी वजह मानी जाती है।
रोजमर्रा का काम बन जाता एक्सरसाइज
महिला बताती हैं कि गांवों में रहने वाले लोग खेती, बागवानी, मछली पालन और अन्य शारीरिक काम करते हैं। पूरे दिन सक्रिय रहने के कारण उन्हें अलग से जिम जाने की जरूरत महसूस नहीं होती। उनकी दैनिक गतिविधियां ही शरीर को फिट रखने का काम करती हैं। जापान के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पर्याप्त और अच्छी नींद लेते हैं। इससे तनाव कम होता है, शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। यही वजह है कि वहां कई बुजुर्ग 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र में भी सक्रिय जीवन जीते हैं और अपने अधिकांश काम स्वयं करते हैं।
सादा लेकिन पौष्टिक भोजन
महिला के अनुसार, गांवों में लोग ताजा और घर का बना भोजन पसंद करते हैं। उनके भोजन में मौसमी सब्जियां, मछली, चावल, सूप और पारंपरिक जापानी व्यंजन शामिल होते हैं। वे संतुलित मात्रा में भोजन करते हैं और जंक फूड या अधिक तला-भुना खाना खाने से बचते हैं। जहां आज कई लोग देर रात तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर समय बिताते हैं, वहीं जापान के गांवों में लोग शाम के बाद परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। शांत वातावरण और तनावमुक्त जीवन उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सोना, सुबह जल्दी उठना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना, संतुलित भोजन लेना और तनाव को कम रखना अच्छी सेहत की मजबूत नींव है। जापान के ग्रामीण इलाकों में लोग इन आदतों को वर्षों से अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए हुए हैं।
BP की नकली दवा की एक और खेप ओखला से बरामद, उत्तराखंड से हरियाणा-दिल्ली तक फैला है नेटवर्क
नेशनल डेस्क: दिल्ली एवं गुरुग्राम एफडीए की टीम ने दिल्ली के ओखला स्थित एक परिसर में छापेमारी कर बीपी दवा ‘टेल्मा-एएम’ (Telma-AM) की 560 नकली स्ट्रिप बरामद की हैं। इसके साथ ही बिना किसी वैध इग लाइसेंस के रखी गईं 323 प्रकार की एलोपैथिक दवाओं को भी जब्त किया गया है।
गुरुग्राम से जुड़ा था नेटवर्क
बता दें कि तीन दिन पहले हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में ब्लड प्रेशर की नकली दवाइयों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सुब्रत द्विवेदी और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी जुबैर के रूप में हुई है। इसके बाद जांच में यह बात सामने आई कि ओखला स्थित यह परिसर बिना लाइसेंस के थोक विक्रेता (Wholesaler) के रूप में चलाया जा रहा था। यहीं से नकली टेल्मा-एएम टैबलेट्स की सप्लाई गुरुग्राम के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में की जा रही थी।
दरअसल, 19 जुलाई की कार्रवाई से पहले एफडीए को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में ‘श्री बालाजी फोरम’ नाम से संचालित एक थोक दवा एजेंसी के जरिए नकली दवाइयों की आपूर्ति की जा रही है। संबंधित एजेंसी के पास दवाओं का कारोबार करने के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस नहीं था। इससे बाद टीम ने छापेमारी कर नकली टेल्मा-एएम के 178 पत्ते बरामद किए थे।
उत्तराखंड में हो रहा दवाइयों का निर्माण
एफडीए अधिकारियों के अनुसार, नकली दवाओं की बिक्री की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीन अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई और मामले की जांच शुरू की गई। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली दवाइयों का निर्माण उत्तराखंड के रुड़की में किया जाता था और इसके बाद इन्हें लखनऊ के रास्ते हरियाणा, दिल्ली और अन्य इलाकों में पहुंचाया जाता था।
ज्यादा खुशी भी पड़ सकती है दिल पर भारी! सामने आया ‘हैप्पी हार्ट सिंड्रोम’ का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह
नेशनल डेस्क : ऑक्सफोर्ड मेडिकल केस रिपोर्ट में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने दिल की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने रखा है। आमतौर पर तनाव, दुख या सदमे को हृदय संबंधी समस्याओं का कारण माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक खुशी भी कुछ लोगों में दिल पर गंभीर असर डाल सकती है। इस दुर्लभ स्थिति को ‘हैप्पी हार्ट सिंड्रोम’ या चिकित्सकीय भाषा में टाकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी (Takotsubo Cardiomyopathy) कहा जाता है।
क्या है हैप्पी हार्ट सिंड्रोम?
विशेषज्ञों के अनुसार जब कोई व्यक्ति बेहद खुशी या गहरे भावनात्मक झटके का अनुभव करता है, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कैटेकोलामाइन) का स्तर अचानक बढ़ जाता है। हार्मोन का यह तेज़ उछाल दिल की मांसपेशियों को कुछ समय के लिए कमजोर कर सकता है, जिससे हृदय की पंपिंग क्षमता प्रभावित होती है।
अगर यही स्थिति किसी दुखद घटना, शोक या सदमे के कारण होती है तो इसे ‘ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम’ कहा जाता है, जबकि शादी, जन्मदिन, किसी बड़ी उपलब्धि या लंबे समय बाद प्रियजनों से मिलने जैसी अत्यधिक खुशी की वजह से होने पर इसे ‘हैप्पी हार्ट सिंड्रोम’ कहा जाता है।
हार्ट अटैक जैसे दिखते हैं इसके लक्षण
इस सिंड्रोम के लक्षण अक्सर हार्ट अटैक से मिलते-जुलते होते हैं। मरीज को अचानक सीने में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ और घबराहट महसूस हो सकती है। हालांकि जांच के दौरान कई मामलों में दिल की धमनियों में कोई रुकावट नहीं मिलती, लेकिन दिल की मांसपेशियों के काम करने के तरीके में अस्थायी बदलाव दिखाई देता है।
समय पर इलाज से पूरी तरह हो सकती है रिकवरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर पहचान और उपचार मिलने पर अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। अध्ययन में शामिल मरीजों की भी इलाज के बाद सामान्य स्थिति में वापसी हुई। विशेषज्ञों के अनुसार इस सिंड्रोम के लक्षण ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम की तुलना में अपेक्षाकृत हल्के हो सकते हैं।
एक केस जिसने डॉक्टरों को चौंकाया
रिपोर्ट के अनुसार 65 वर्षीय एक महिला को बेटी की शादी के कुछ दिन बाद अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हुई। शुरुआत में इसे हार्ट अटैक समझा गया, लेकिन जांच में दिल की धमनियां सामान्य मिलीं। हालांकि, दिल का बायां हिस्सा अस्थायी रूप से प्रभावित पाया गया, जिसके कारण रक्त पंप करने में दिक्कत हो रही थी। समय पर इलाज मिलने से महिला पूरी तरह स्वस्थ हो गई।
कैसे रखें दिल का ख्याल?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि सीने में दर्द, सांस फूलना या अचानक बेचैनी महसूस हो तो इसे हल्के में न लें और तुरंत ईसीजी सहित आवश्यक जांच कराएं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव के दौरान खुद को शांत रखने की कोशिश करें। नियमित योग, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



