Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 195

Diwali 2025: जानें दीपावली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि सहित सब कुछ

0

दीपावली पर्व महालक्ष्मी पूजा का विशेष पर्व है। मान्यता है कि अर्ध रात्रि में महालक्ष्मी विचरण करती हैं और दीपक जलाने से प्रसन्न होती हैं। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 20 अक्तूबर को दिन में 03:44 बजे से होगा। समापन 21 अक्तूबर को शाम 05:54 बजे होगा। इस दिन बन रहे शुभ संयोग के अनुसार, चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र, शुक्र-चंद्र कन्या राशि में, गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे।ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि दीपावली के दिन प्रातः काल स्नान करके भगवान विष्णु के निमित्त दीपक प्रज्ज्वलित करें। दोपहर में पितरों के निर्मित यथाशक्ति दान दें और तर्पण करें। दीपावली शाम शुभ लग्न में गणेश, लक्ष्मी और कुबेर भगवान का पूजन करें। महानिशिथ काल में महाकाली का पूजन करनी चाहिए।

इन स्रोतों का पाठ धनदायक माना जाता है

महाकाली की पूजा से मनोकामनाओं की पूर्ति, शत्रु और मुकदमों में विजय प्राप्त होती है। दीपावली पर दक्षिणावर्तीं शंख, श्रीयंत्र, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, कौड़िया, लघु नारियल आदि को भी स्थापित करने से सुख, सौभाग्य व धन में वृद्धि होती है। लक्ष्मी कुबेर मंत्र, लक्ष्मी श्रीसूक्त, कनकधारा स्रोत का पाठ धनदायक माना गया है।

अमावस्या तिथि पर दिवाली पर लक्ष्मी पूजा, अमावस्या तिथि और प्रदोष काल के संयोग में ही करना चाहिए। लक्ष्मी पूजा प्रदोष, वृषभ लग्न और सिंह लग्न में करना श्रेष्ठ है और काली पूजा अमावस्या मध्य रात्रि में करना श्रेष्ठ माना गया है। दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन प्रदोषकाल, स्थिर लग्न वृषभ व सिंह लग्न में श्रेष्ठ होता है।

अलग-अलग पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

  • कुंभ लग्न- दोपहर 02:23 से 03:52 बजे (ऑफिस/व्यावसायिक स्थल में पूजा के लिए)
  • प्रदोषकाल- शाम 05:46 से 08:18 बजे तक दीपावली घर में पूजा के लिए
  • वृषभ लग्न- शाम 07:08 से 09:03 बजे तक
  • महानिशिथ काल- रात 1:26 से 12:16 बजे तक (काली पूजा हेतु)
  • सिंह लग्न- देर रात 01:26 से 03:41 बजे तक (साधना और सिद्धि हेतु)

Live Ayodhya Deepotsav 2025 Live: रामकथा पार्क में सीएम योगी, जय श्रीराम व सरयू माता की जय के साथ शुरू किया संबोधन

0

मुख्यमंत्री योगी ने किया राजतिलक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।

प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने।

Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

0

बिधूना। मोहल्ला बबीना सुखचैनपुर में चार दिन पूर्व जहर खाने से एक महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय संगीता चौहान पत्नी रोहित चौहान ने चार दिन पहले अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार को संगीता की मौत हो गई।
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मृतका के भाई उदय प्रताप ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान को दी। प्रभारी चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2014 में रोहित चौहान से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अजीतमल ससुराल आए पति को खंभे से बांधा

0

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में पति को ससुरालवालाें ने खंभे में बांध दिया। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और गांव के युवक का शांतिभंग में चालान किया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता हे।
कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव जैनपुर में एक युवक को खंभे में बंधे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में बंधे युवक को एक व्यक्ति समझाता नजर आ रहा है। साथ ही कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही है। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया। गांव पहुंचकर जैनपुर गांव के प्रदीप को पकड़ लिया। जिसका शनिवार को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि जैनपुर निवसी छुटकी की शादी 15 साल पहले जनपद इटावा थाना बसरेहर के गांव खड़कोली निवासी ऊदल सिंह के साथ हुई थी। दोनों कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दो बच्चे हुए। नौ साल पहले दोनों अलग अलग रहने लगे। पति ऊदल सिंह चालक है।

शुक्रवार को पति ससुराल पहुंचा। दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद उसे खंभे में बांध दिया गया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो बाद में वायरल हो गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है। प्रदीप का शांतिभंग में चालान किया गया है। पति को किसने बांधा उसकी जांच की जा रही है।

Auraiya News: त्योहारी सीजन में दिल्ली रूट पर 40 बसें संचालित

0

-बिधूना से इटावा होकर आगरा के लिए चलीं पांच बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। यात्रियों की संख्या बढ़ने को लेकर दिल्ली रूट पर रिकार्ड 40 बसों को दौड़ाया गया। इसके अलावा कंचौसी, लहरापुर, लछियामऊ और रसूलाबाद के यात्रियों को रोडवेज ने त्योहार पर चार बसों की सौगात दी गई। औरैया से दिल्ली वाया रसूलाबाद के लिए चारों बसें दौड़ाई गईं। इससे इस रूट के सैकड़ों गांवों के लिए यातायात सुगम हो गया। इसके साथ ही रोडवेज ने अन्य रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाएं।
कानपुर के रसूलाबाद होकर अभी तक औरैया से महज एक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा था। यह बस कंचौसी, लहरापुर, रसूलाबाद, याकूबपुर, बेला व बिधूना से इटावा होकर दिल्ली का सफर करती थी। जबकि इस मार्ग पर औरैया व कानपुर देहात के सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं।इन गांवों के हजारों लोग रोजाना औरैया, कानपुर व अन्य शहरों से आवागमन करते हैं। बसों की संख्या कम होने से यहां के लोगों को यातायात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारी सीजन में यात्री बढ़ने के साथ ही यह समस्या और बढ़ गई थी। जिसे देखते हुए डिपो ने इस मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा किया है।

दीपावली पर्व को लेकर शुरू हुए बसों के विशेष संचालन में इस रूट पर चार बसें शनिवार को दौड़ाई गई। रोडवेज में बस संचालन का प्रभार देख रहे आरएन दुबे ने बताया कि आज से औरैया से रसूलाबाद होकर दिल्ली के लिए चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा औरैया से बिधूना, इटावा होकर आगरा के लिए पांच बसें चलाई गई हैं।

जबकि औरैया से इटावा, मैनपुरी, एटा होकर दिल्ली के लिए 40 बसें भेजी गई हैं। वहीं, 18 बसें आगरा, एक बस शाहजहांपुर, दो बसें बरेली होकर मुरादाबाद गई हैं। इनमें आगरा व दिल्ली मार्ग की कुछ बसें छिबरामऊ होकर भी गई हैं।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸क्रिकेट जगत के लिए त्रासदी : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में जान गंवाने वाले अफगान क्रिकेटरों के प्रति जय शाह ने जताई संवेदना

🔸अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया हवाई हमला : आम लोगों के घरों को बनाया निशाना, 40 लोगों की मौत

🔸ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात तय, दक्षिण कोरिया बनेगा अमेरिका-चीन ट्रेड वार का नया मंच

🔸अमेरिकी राष्ट्रपति की हमास को सीधी धमकी : गाजा में खून-खराबा रोके, नहीं तो एक-एक को खत्म कर देंगे

🔸बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, हलफनामे में बताया- 22 केस है दर्ज

🔸’हमें दीये-मोमबत्ती पर पैसा क्यों खर्च करना है’, दिवाली से पहले अखिलेश यादव के बयान पर बवाल

🔸पाकिस्तान और अफगानिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत, कतर में हुई बातचीत में लिया फैसला

🔸इजरायल को एक और बंधक का शव मिला, युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 68 हजार को पार

🔸दिल्ली में सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में आग लगी: यहां कई MP और उनके स्टाफ के फ्लैट; लोग बोले- फायर बिग्रेड देरी से पहुंची

🔸गुजरात के साबरकांठा में हिंसा, 10 लोग घायल: कई घरों में तोड़फोड़, 30 वाहन जलाए, पुलिस ने 20 आरोपियों को हिरासत में लिया

🔸सेना के जवान ने 8 महीने के बच्चे को CPR देकर बचाया: मां ने मरा समझ लिया था; दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की घटना

🔸Bihar Election: चुनाव करीब, पर रणनीति दूर! नामांकन खत्म होने में दो दिन, INDIA गठबंधन में सीटों पर अब भी उलझन

🔸अयोध्या में दीपोत्सव आज: एक साथ जलेंगे 29 लाख दीये, सीएम योगी रहेंगे मौजूद; सील हुईं रामनगरी की सीमाएं

🔸बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान

🔸लद्दाख: 24 सितंबर की हिंसा की न्यायिक जांच का आदेश, लेह में फिर लगी सार्वजनिक समारोहों पर रोक

🔸10 हजार दीयों से जगमगाएगा प्रताप गौरव केन्द्र, हल्दीघाटी विजय की 450वीं वर्षगांठ पर चित्र प्रदर्शनी और आतिशबाजी का आयोजन

🔸दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो-निशान मिटा सकता है ब्रह्मोस, राजनाथ सिंह ने बताई मेड इन इंडिया की ताकत

🔸मुंबई पुलिस ने पिछले एक महीने में बरामद किए 1,946 चोरी हुए मोबाइल फोन, कीमत 3.22 करोड़ रुपये

🔹डेनमार्कओपन बैडमिंटन : एंडर्स एंटोनसेन को 53 मिनट में पराजित किया, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग अगले दौर में

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा। स्वयं को समय दे पाओगे।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा भी ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। धार्मिक आयोजन होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

जनवरी से लेकर अब तक 121 लोगों की मौत, देश के इस राज्य में बढ़ रहे हैं टीबी के मरीज

0

आइजोलः मिजोरम के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल जनवरी से 10 अक्टूबर तक राज्य में कम से कम 121 लोगों की टीबी बीमारी से मौत हुई है और 1,870 लोग इससे ग्रसित हैं। विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में रक्त के 97,647 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 744 महिलाओं सहित 1,870 लोग टीबी से पीड़ित पाए गए।

 

आकड़ों के अनुसार इस अवधि के दौरान कुल 121 लोग बहु-औषधि प्रतिरोधी टीबी (एमडीआर-टीबी) से पीड़ित मिले जबकि 211 अन्य लोग टीबी और एचआईवी पॉजिटिव दोनों से पीड़ित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार कुल 82 प्रतिशत रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। कुल 1,870 संक्रमित मरीजों में से 1,761 लोग 14 साल से ऊपर और 104 लोग 14 साल से कम उम्र के थे।

 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 2020 से मृत्यु दर और टीबी रोगियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि 2020 में टीबी से 31 लोगों की मौत हुई जबकि 2021 में यह संख्या बढ़कर 46; 2022 में 87; 2023 में 119 और 2024 में 136 हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में टीबी के कारण कम से कम 540 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 11,000 से ज़्यादा लोगों में इस बीमारी का पता चला जिनमें से सबसे ज़्यादा 2,307 मामले 2024 में सामने आए। उससे पहले 2023 में 2,115 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ऑनलाइन मंच “निक्षय” के माध्यम से 100 से अधिक लोगों ने टीबी रोगियों की देखभाल करने या उन्हें वित्तीय मदद देने के लिए पंजीकरण कराया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सितंबर 2022 में इस अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान साल 2025 तक टीबी को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए है। वैश्विक स्तर पर 2030 तक टीबी को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य है।

दीपों से चिढ़, क्रिसमस का गुणगान! अखिलेश का यह बयान बना ”रामनगरी” में सियासी धमाका, BJP ने किया पलटवार

0

UP Politics News: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दीये और मोमबत्तियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें क्रिसमस से सीखना चाहिए, जिससे भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है।

क्या कहा अखिलेश यादव ने?
बीते शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से पूछा कि इस बार अयोध्या दीपोत्सव में दीयों की जगह मोमबत्तियां जलाई जा रही हैं और उनकी संख्या भी कम कर दी गई है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर जरूर एक बात कहना चाहता हूं। पूरी दुनिया में क्रिसमस के समय हर शहर रोशनी से जगमगा उठता है और वो महीनों चलता है। हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। हम दीयों और मोमबत्तियों पर इतना खर्च क्यों करें और दिमाग क्यों लगाएं? सरकार से कुछ उम्मीद नहीं है। हमारी सरकार आएगी तो हम बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे।

भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने और अयोध्या को सालों तक अंधेरे में रखने का रहा है। रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली पार्टी अब दीपोत्सव की आलोचना कर रही है। जब सैफई में जश्न मनाया गया, जिससे जनता को कोई लाभ नहीं मिला, तब उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अयोध्या में, जहां हजारों छोटे दुकानदारों को रोजगार मिलता है, वहां ये लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

अयोध्या दीपोत्सव 2025: अब तक का सबसे भव्य आयोजन
इस साल अयोध्या में दीपोत्सव का 9वां संस्करण मनाया जा रहा है। 19 अक्टूबर को दीपावली से एक दिन पहले सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कुल 26,11,101 दीये जलाए गए, जो एक नया रिकॉर्ड है। 2100 वैदिक विद्वान, 1100 ड्रोन और 33,000 स्वयंसेवकों ने इस आयोजन में भाग लिया। राम की पैड़ी से लेकर राजघाट, गुप्तारघाट और लक्ष्मण किला घाट जैसे नए घाटों को भी दीपोत्सव में शामिल किया गया। इस आयोजन की शुरुआत 2017 में सिर्फ 1.71 लाख दीयों से हुई थी, और अब यह 15 गुना बढ़ चुका है।

हनुमान जी का ऐसा अनोखा मंदिर, जहां डॉक्टर बनकर वो खुद देते हैं स्वास्थ्य का वरदान

0

Doctor Hanuman Mandir: भारत में ऐसे अनगिनत मंदिर है, जो अपने चमत्कारों और परंपराओं के कारण प्रसिद्ध है, लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां हनुमान जी को डॉक्टर हनुमान के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में स्थित है। यहां श्रद्धालु मानते हैं कि हनुमान जी स्वयं चिकित्सक बनकर उनके रोग और पीड़ा का उपचार करते हैं। यह मंदिर उन भक्तों के लिए आशा का केंद्र है, जो सालों से किसी बीमारी या मानसिक कष्ट से जूझ रहे हैं। मंदिर में आने वाले लोग किसी दवा की जगह हनुमान सेवा करते हैं यानी हनुमान चालीसा का पाठ, तेल चढ़ाना या लाल वस्त्र अर्पित करना। कहा जाता है कि ऐसा करने से रोग धीरे-धीरे दूर हो जाता है और व्यक्ति फिर से स्वस्थ जीवन जीने लगता है।

PunjabKesari Doctor Hanuman Mandir

मंदिर की महिमा
मंदिर परिसर में एक विशेष स्थान बनाया गया है जहां डॉक्टर हनुमान जी की मूर्ति सफेद कोट और स्टेथोस्कोप जैसे स्वरूप में विराजमान है। भक्त जब यहां आते हैं, तो वे अपनी बीमारी या तकलीफ बताकर एक रोग निवेदन पत्र लिखते हैं, जिसे मंदिर में विशेष ढंग से रखा जाता है।

PunjabKesari Doctor Hanuman Mandir

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर में आने के बाद कई गंभीर मरीजों ने आश्चर्यजनक रूप से स्वास्थ्य लाभ पाया है। कोई इसे चमत्कार कहता है, तो कोई भक्ति की शक्ति। मगर हर कोई यह मानता है कि यहां की आस्था ही सबसे बड़ी दवा है। इस मंदिर का रहस्य शायद यही है। जहां विज्ञान और श्रद्धा दोनों एक साथ चलते हैं, और जहां भगवान हनुमान न केवल रक्षक हैं, बल्कि हर पीड़ित के चिकित्सक भी।