Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 171

PM Kisan Yojana: ₹2000 की क‍िस्‍त को लेकर बड़ा अपडेट! इन क‍िसानों को करना होगा और इंतजार, जानें वजह

0

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। हालांकि, कई राज्यों के किसानों के खाते में यह राशि आने में देरी हो सकती है। पहले ही पंजाब और उत्तराखंड जैसे आपदा प्रभावित राज्यों में किसानों को 2,000 रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है।

 

किन किसानों को मिल सकती है देरी?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन किसानों ने योजना के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उनके खाते में 21वीं किस्त आने में देरी हो सकती है। इसमें मुख्य कारण हैं:

 

जमीन का सत्यापन पूरा न होना

➤ ई-केवाईसी अधूरा होना या समय पर पूरा न करना

➤ योजना के लिए अयोग्य पाए जाने वाले किसानों के आवेदन

➤ अगर किसी किसान ने गलत तरीके से धनराशि प्राप्त की है, तो सरकार उसे वसूल सकती है।

 

प्रधानमंत्री करेंगे किसानों से संवाद

जैसा कि हमेशा होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस्त जारी करने से पहले किसानों से बातचीत करेंगे। आमतौर पर, प्रधानमंत्री किसी विशेष कार्यक्रम के माध्यम से राशि का वितरण करते हैं और किसानों को संबोधित भी करते हैं। अनुमान है कि 21वीं किस्त नवंबर के मध्य तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी, बशर्ते सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई हों।

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण होती है राशि की डिलीवरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इसके लिए किसानों को किसी बिचौलिये या बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती। इस योजना से अब तक लाखों किसान लाभान्वित हो चुके हैं और उनकी आय में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट फिर बदले जाएंगे! जानें क्या है इसके पीछे का पूरा सच

0

जम्मू-कश्मीर डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर ने लोगों में हलचल मचा दी है। कई व्हाट्सऐप मैसेज, फेसबुक पोस्ट और यूट्यूब वीडियोज़ में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पुराने ₹500 और ₹1000 के नोटों को बदलने के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। इस खबर ने लोगों को 2016 की नोटबंदी की याद दिला दी है।

लेकिन अब इस वायरल दावे की सच्चाई सामने आ गई है। PIB Fact Check ने साफ किया है कि यह खबर पूरी तरह झूठी (FAKE) है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि RBI ने पुराने नोटों से जुड़ा कोई नया नियम या घोषणा नहीं की है। यह खबर फर्जी है और लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही है।

PIB ने जनता से अनुरोध किया है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की जानकारी केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से ही प्राप्त करें। सोशल मीडिया पर फैल रही “पुराने ₹500 और ₹1000 के नोट बदलने” वाली खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। ऐसी खबरों से बचें और केवल भरोसेमंद सरकारी स्रोतों से ही जानकारी लें। सच्चाई यही है कि RBI ने पुराने नोट बदलने के कोई नए नियम जारी नहीं किए हैं।

 

जेल भेजने की अर्जी लेकर कोर्ट पहुंचा टायसन गायब, अधिवक्ता बोले- पुलिस उठा ले गई, वारंट जारी

0

Kanpur News: टायसन के अधिवक्ता की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर उसे पुलिस द्वारा पकड़कर ले जाने की बात कही गई, लेकिन कोई सबूत नहीं था। इस पर कोर्ट ने टायसन के खिलाफ दस हजार रुपये का जमानती वारंट जारी कर दिया।

कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड में सुनवाई के दौरान आरोपी मो. अयाज उर्फ टायसन ने सुबह कोर्ट में हाजिर होकर उसके एक जमानतगीर की ओर से जमानत वापस लेने की बात कहते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की अर्जी दी। कोर्ट ने उसे एक माह मेंं दूसरी जमानत दाखिल करने का मौका दे दिया। वह कोर्ट से बाहर निकला] लेकिन दोपहर बाद कोर्ट में पुकार लगाने पर हाजिर नहीं हुआ। फास्ट ट्रैक कोर्ट 41 के न्यायाधीश पीयूष सिद्धार्थ ने उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।

अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। वहीं, अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि टायसन को पुलिस उठा ले गई। पिंटू सेंगर हत्याकांड की सुनवाई के दौरान गुरुवार को सुबह टायसन के जमानतगीर कपिल मिश्रा की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसने टायसन की दो लाख रुपये की जमानत ली है। जमानत में बैंक की एफडी लगाई है। उसे रुपयों की जरूरत है और बाहर भी जाना है इसलिए वह टायसन का जमानतगीर नहीं रहना चाहता। उसकी जमानत हटा दी जाए।

स्कूटी के परखच्चे उड़ गए
गंगा बैराज टी-प्वाइंट से घर वापस मुड़ने के दौरान बिठूर की ओर से आ रहे दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार युवकों ने स्टंटबाजी करते हुए स्कूटी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्पोर्ट्स बाइक स्कूटी को समेटते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गई।

गंगा बैराज पर स्टंटबाजों का तांडव, 110 की रफ्तार में स्कूटी को रौंदा, बीए छात्रा की मौत

0

Kanpur News: गंगा बैराज पर 110 किमी की रफ्तार से स्टंट कर रहे स्पोर्ट्स बाइक सवारों ने स्कूटी सवार बीए छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक की इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कानपुर में नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित गंगा बैराज पर गुरुवार देर शाम स्पोर्ट्स बाइक सवार स्टंटबाजों की जानलेवा लापरवाही सामने आई है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्टंटबाजी कर रहे बाइक सवारों ने स्कूटी से जा रही बीए की छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है।

मृतक छात्रा की पहचान शुक्लागंज, सर्वोदय नगर निवासी भाविका गुप्ता (23) के रूप में हुई है, जो डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की छात्रा और एनसीसी कैडेट थी। चचेरे भाई अंकित गुप्ता ने बताया कि भाविका देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी सहेली नेहा मिश्रा के साथ स्कूटी से गंगा बैराज घूमने जा रही थी।

इंस्टाग्राम आईडी से खुला राज, एक पर रिपोर्ट
हादसे के बाद स्टंटबाज मौके पर स्पोर्ट्स बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घायल भाविका और नेहा को हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भाविका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब परिजनों ने मौके पर मिली स्टंटबाजों की बाइक पर लिखी इंस्टाग्राम आईडी को सर्च किया।

फरार आरोपी की तलाश शुरू
स्टंटबाजों के एक साथी ने एक पोस्ट पर कमेंट किया था कि एक्सीडेंट हुआ है गंगा बैराज में जिंदा हो या निपट गए… लड़कियों को तो मार दिया तुमने। इस पर दूसरे साथी ने रिप्लाई दिया कि यही बृजेश निषाद ने उड़ाया है अपनी बाइक से। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर बृजेश नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपती घायल, जालौन से लौट रहे थे

0

घर जा रहे कार सवार दंपती को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार आगे जा रहे दो ट्रकों के बीच में जाकर फंस गई। हादसे में दंपती घायल हो गए और कार में ही फंस गए। कोतवाली पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर दोनों घायलों को निकाला और अस्पताल ले गए।

इटावा के सिविल लाइंस निवासी सुमित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ बुधवार सुबह जनपद जालौन एक गमी में गए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटते समय कानपुर इटावा हाईवे पर मंडी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार आगे जा रहे दो ट्रकों के बीच में जाकर घुस गई। हादसे में दंपती को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे कार में ही फंस गए। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे दंपती को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां उपचार लेने के बाद वे घर चले गए। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी बोले- चुनाव जीतने पर आधी रात को आशीर्वाद लेने आए थे सांसद देवेंद्र सिंह

0

औरैया पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि बैठक की रिकॉर्डिंग सीएम को भेजी जाएगी।कानपुर देहात में हुई दिशा की बैठक में अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में है। इसी बीच बृहस्पतिवार को औरैया पहुंचे पूर्व सांसद ने दिशा की बैठक को उद्योगपतियों को परेशान करने का अड्डा बताया। कहा, अगर उन्होंने चुनाव में विरोध किया था तो जीतने के बाद सांसद आधी रात को आशीर्वाद लेने क्यों आए थे।

पूर्व सांसद अपनी पत्नी और जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला वारसी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में उन्होंने देवेंद्र सिंह का विरोध किया था। तब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उन्हें मनाने आए, लेकिन उन्होंने समर्थन से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी विरोध करने का आरोप लगाते हैं जो सरासर गलत है। कहा कि, उन्होंने देवेंद्र सिंह को चुनाव जिताने के लिए न केवल पूर्ण समर्थन दिया, बल्कि लोगों से भी अपील की।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनायी गई

0

लखनऊ- वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ, भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम, सुबह 11 बजे वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,

0

लखनऊ- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भाई को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का हक, मृत कर्मचारी की पत्नी का पहले हो चुका निधन, ऐसे मामलों में नियमों का प्रतिबंध लागू नहीं-कोर्ट, देवेंद्र प्रताप सिंह की याचिका पर कोर्ट का आदेश

अखिलेश से मिलने के बाद बोले आज़म खां,

0

लखनऊ- अखिलेश से मिलने के बाद बोले आज़म खां, अखिलेश से क्या बात हुई मैं नहीं बताऊंगा- आज़म, इतना जुल्म सहने के बाद भी जिंदा है-आज़म, ‘हमारे साथ जो हुआ वहीं दास्तान लेकर आए थे’, दर्द भरे लम्हे को याद दिलाने आया – आज़म खां, हमारे परिवार के साथ बहुत अन्याय हुआ-आज़म, मेरे विरोधी भी मुझसे मिलने आ रहे हैं आज़म, बहुत बड़ा बदलाव महसूस हो रहा है- आज़म, मीडिया ने मेरी गलत छवि पेश की- आज़म, सभी को मेरे अंजाम से सीख लेना चाहिए-आज़म, कुछ लोग मुझे बर्बाद करना चाहते हैं-आज़म, मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं है- आज़म खां

इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे लखनऊ के हैदर,

0

लखनऊ-इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे लखनऊ के हैदर, फिल्म हक़ में नज़र आएंगे 7 साल के मोहम्मद हैदर, मोहम्मद हैदर ने फ़िल्म में निभाया है अहम किरदार, तीन तलाक और शाह बानो पर आधारित है फिल्म, 7 नवंबर को देश भर में रिलीज होगी हक़ फिल्म, फिल्म के रिलीज पर फन मॉल पहुंचेंगे मो. हैदर