लखनऊ- मोहनलालगंज पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रहा था , सूचना मिलते ही पुलिस चंद मिनट में पहुंची, दरवाजा तोड़कर युवक को फांसी लगाने से बचाया, पत्नी से विवाद हुआ था, युवक नशे की हालत में था , यूपीएल फैक्ट्री में चालक पद पर कार्यरत है युवक, थाने पर दी गई काउंसलिंग, वर्तमान में युवक स्वस्थ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस,
लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिससे हमारी लड़ाई है वो पुरातन पंथी हैं- अखिले, , भारत और हमारी सोच डिवीजन वाली नहीं- अखिले, विजन के साथ डिवीजन का मुकाबला करना है- अखिलेश, आज के युवा की सोच अलग है – अखिलेश यादव, रिसर्च कैंसर संस्थान बनाना होगा – अखिलेश यादव, हेल्थ सेक्टर, एआई में काम करना होगा- अखिलेश
मौलान तौकीर रजा की पेशी ,
बरेली- मौलान तौकीर रजा की पेशी , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी , मौलाना तौकीर रजा की हिरासत बढ़ाई गई, तौकीर रजा की 25 नवंबर तक हिरासत बढ़ाई गई, तौकीर समेत 46 अपराधियों की हिरासत बढ़ाई गई, मौलाना तौकीर रजा बरेली में 12 मामलों में आरोपी , ज्यादातर मुकदमों में तौकीर की जमानत खारिज
तौकीर रजा इस वक्त फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद
दिल्ली ब्लास्ट पर चीन का रिएक्शन आया सामने, बीजिंग के बयान से दुनिया हैरान
International Desk: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। मौके पर पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना पर चीन का भी तुरंत रिएक्शन सामने आया है जिससे दुनिया हैरान है । चीन ने मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया है।
बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा,“हम इस घटना से स्तब्ध हैं। दिल्ली में हुए विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मृतकों के परिजनों को हमारी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।” लिन जियान ने आगे बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन इस घटना पर भारत के साथ खड़ा है और शांति व सुरक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं देता है।इससे पहले जापान, ईरान, अर्जेंटीना और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भी दिल्ली विस्फोट पर दुख व्यक्त किया था और भारत के साथ एकजुटता दिखाई थी।
चीन का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले भारत में हुए हादसों पर चीन देर तक चुप्पी साधे रखता है और कुछ दिन बाद अपनी प्रतिक्रिया देता है । लेकिन हाल ही में अमेरिका के साथ अनबन व भारत के साथ संबंधों में सुधार के चलते चीन का यह बयान अहम माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट एक खड़ी कार में हुआ, जिसमें संभवतः विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कार में विस्फोट कैसे हुआ क्या यह आतंकी साजिश थी या किसी तकनीकी खराबी से हुआ हादसा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है, जबकि फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट के नमूने एकत्र कर जांच कर रहे हैं।
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना चैट ओपन किए देखें मीडिया फाइल, आया शानदार फीचर
नेशनल डेस्क: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस पॉपुलर चैटिंग ऐप ने एक नया फीचर “Media Hub” जारी करना शुरू कर दिया है। यह फीचर खासतौर पर WhatsApp Web और Mac यूजर्स के लिए लाया गया है, जिससे अब यूजर्स को फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट खोजने के लिए हर चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब सारी मीडिया फाइलें एक जगह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप ने नया “Media Hub” सेक्शन जोड़ा है, जो यूजर की सभी शेयर की गई फाइलें जैसे फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट और लिंक को एक ही पेज पर दिखाएगा। अब किसी चैट में जाकर पुरानी फोटो या वीडियो खोजने की झंझट खत्म। बस साइडबार में दिए गए “Media Hub” बटन पर क्लिक करें और सारी फाइलें एक साथ देखें।
सर्च और सॉर्ट फीचर से मिलेगी आसान एक्सेस
इस फीचर में एक स्मार्ट सर्च बार भी दिया गया है। यूजर यहां फोटो या फाइल को उसके नाम, कैप्शन या भेजे जाने की तारीख से खोज सकता है। साइज-बेस्ड सॉर्टिंग फीचर भी जोड़ा गया है, यानी अब बड़ी फाइलों को आसानी से पहचानकर डिलीट किया जा सकेगा। इससे आपके लैपटॉप या सिस्टम की स्टोरेज स्पेस भी बचेगी।
एक साथ कई फाइलें करें मैनेज
Media Hub में मल्टी-सिलेक्ट ऑप्शन दिया गया है, जिससे यूजर्स एक साथ कई फाइलें चुनकर उन्हें डिलीट या मूव कर सकते हैं। इसमें मीडिया को टाइमलाइन के आधार पर सॉर्ट करने की सुविधा भी है, ताकि आप यह देख सकें कि कौन-सी फाइल कब भेजी या प्राप्त की गई थी।
जल्द सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा
टेक वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp का यह फीचर मई 2024 से टेस्टिंग में था और अब इसे कुछ सीमित यूजर्स के लिए जारी किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है। यूजर फीडबैक और टेस्टिंग रिपोर्ट के बाद यह फीचर स्थायी रूप से सभी के लिए उपलब्ध होगा।

