Saturday, May 23, 2026
Home Blog Page 3

कानपुर ₹1600 करोड़ के महाघोटाले का खुलासा

0

कानपुर ₹1600 करोड़ के महाघोटाले का खुलासा पुलिस ने मास्टरमाइंड फिरोज को पकड़ा श्याम नगर डकैती जांच में खुला बड़ा फ्रॉड फर्जी फर्म, नकली ई-वे बिल से करोड़ों की ठगी GST वकील बताकर चला रहा था पूरा रैकेट स्लॉटरिंग और स्क्रैप कारोबार में फर्जीवाड़ा सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान बोगस कंपनियों के जरिए उठाया था GST लाभ आरोपी फिरोज पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें

 

 

 

लखनऊ बिजली कटौती पर मायावती का एक्स पर पोस्ट बिजली कटौती,

0

लखनऊ बिजली कटौती पर मायावती का एक्स पर पोस्ट बिजली कटौती, कम आपूर्ति की शिकायतें – माया गरीब, किसान, छोटे व्यापारी परेशान हैं- मायावती बिजली कटौती से लोग आक्रोशित हैं – मायावती प्रदेश सरकार जरूरी उपाय तत्काल करें- मायावती ‘नए पावर प्लांट का प्रयास जनहित में उचित होगा’

 

 

सहारनपुर सांसद इकरा हसन पर मुकदमा दर्ज

0

सहारनपुर सांसद इकरा हसन पर मुकदमा दर्ज विधायक उमर अली खान का बयान ‘पीड़ितों की आवाज उठाना गुनाह नहीं’ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंची थीं-उमर ‘जनप्रतिनिधि मदद नहीं करेगा तो कौन करेगा?’

 

 

 

दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले संजय राउत

0

दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले संजय राउत BJP कॉकरोच जनता पार्टी से डर गई- राउत ऑपरेशन सिंदूर चलाने वाली सरकार डरी- राउत भाजपा युवाओं से डरती है – संजय राउत

 

 

बुलंदशहर पीएम मोदी को FAO के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने जाहिर की प्रशंसा

0

बुलंदशहर पीएम मोदी को FAO के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने जाहिर की प्रशंसा यह सम्मान देश के लिए गौरव की बात- भारत भूषण हम नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे-भारत भूषण पीएम ने भारत का विश्व पर मान बढ़ाया- भारत भूषण

 

 

 

नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर लौटेगा Superbikes का रोमांच Moto GP के बाद Asia Road Racing की तैयारी

0

नोएडा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर लौटेगा Superbikes का रोमांच Moto GP के बाद Asia Road Racing की तैयारी रेसिंग चैंपियनशिप के आयोजन के प्रयास शुरू हो गए हैं एवीडब्ल्यू ग्लोबल के प्रस्ताव पर रिपोर्ट मांगी गई स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन ने यीडा से रिपोर्ट मांगी 2023 के बाद फिर लौट सकता है रफ्तार का रोमांच यमुना प्राधिकरण ने 2020 में आवंटन रद्द किया था सभी औपचारिकताएं पूरी हुईं तो फिर से चैंपियनशिप

UP STF का बड़ा एक्शन: 7 जिलों का वांटेड कालिया आगरा से गिरफ्तार, 24 मुकदमों के साथ सिर पर था 1 लाख का इनाम

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार हरदोई में दर्ज एक मामले में वांछित एक लाख रुपए के इनामी बदमाश कलुआ उर्फ कालिया को बुधवार रात आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र स्थित हाथी घाट यमुना किनारे रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हाथी घाट क्षेत्र में मौजूद है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्या, डकैती और मवेशी चोरी समेत 7 जिलों में दर्ज हैं 24 मुकदमे
पूछताछ में आरोपी कलुआ ने बताया कि वह पहले कासगंज के नदरई क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक गिरोह चलाता था, जो हत्या, डकैती, लूट, चोरी के साथ-साथ भैंस चोरी की वारदातों में भी शामिल था। उसने हरदोई जिले में भी लूट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। एसटीएफ के अनुसार कलुआ का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ हरदोई, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, एटा और मैनपुरी के विभिन्न थानों में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

डीजल को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बताई ये बात

0

नेशनल डेस्क : देश के कई हिस्सों में डीजल की कमी के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे है। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बयान जारी किया है। सरकार ने साफ तौर पर बताया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों को अफवाहों से बचने के लिए कहा और घबराहट में ईंधन खरीदने से परहेज करना चाहिए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कहना है कि देशभर में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाकर ‘पैनिक बाइंग’ की स्थिति पैदा न करें।

डीजल उत्पादन मांग से ज्यादा

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को डीजल उत्पादन और खपत के ताजा आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में भारत में कुल 10 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) डीजल का उत्पादन हुआ, जबकि देश की कुल मासिक खपत करीब 8 मिलियन मीट्रिक टन रही। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से साफ है कि देश में मांग के मुकाबले करीब 2 MMT अतिरिक्त डीजल उपलब्ध है। ऐसे में डीजल की कमी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

पेट्रोल पंपों पर बढ़ी 25% तक मांग

मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर अचानक ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। सुजाता शर्मा ने बताया कि वर्तमान में ईंधन की मांग में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर पेट्रोल पंप पर 2 से 3 दिनों का अग्रिम स्टॉक मौजूद रहता है, लेकिन जब लोग अचानक जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने लगते हैं तो सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स पर दबाव बढ़ जाता है। इसी वजह से कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से आपूर्ति प्रभावित नजर आ सकती है।

LPG को लेकर भी सरकार ने दी सफाई

रसोई गैस यानी LPG की उपलब्धता को लेकर भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत अपनी कुल LPG जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। इसके बावजूद सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और तेल विपणन कंपनियां लगातार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे।

इबोला के बढ़ते खतरे के बीच टला भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, दिल्ली में होना था कार्यक्रम; कांगो में अबतक 136 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 28 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाला चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS-IV) फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए भारत और अफ्रीकी संघ ने मिलकर यह बड़ा फैसला लिया है।

कांगो में इबोला ने मचाई तबाही
अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य इस समय इबोला के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए आपातकाल घोषित कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो में इबोला वायरस के कारण अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेताओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फैसला
विदेश मंत्रालय (MEA) ने जानकारी दी कि भारत सरकार, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद शिखर सम्मेलन को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अफ्रीकी देशों के नेता और हितधारक इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरी तरह सुरक्षित होकर भाग ले सकें। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि नई तारीखों का निर्धारण अफ्रीकी देशों के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा।

अफ्रीका के साथ मजबूत रिश्तों की तैयारी
भारत ने इस शिखर सम्मेलन के जरिए अफ्रीका महाद्वीप के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार की थी, जिसके लिए कई अफ्रीकी नेताओं ने अपनी सहमति भी दे दी थी। भारत लगातार अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है, जिसका प्रमाण यह है कि 2018 से अब तक भारत ने वहां 17 नए मिशन खोले हैं, जिससे महाद्वीप में कुल मिशनों की संख्या 46 हो गई

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; इंजन में आग की आशंका से मचा हड़कंप

0

air india plane makes emergency landing at delhi airport

देश की राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीरवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर इंडिया के एक विमान को संदिग्ध परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीरवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर इंडिया के एक विमान को संदिग्ध परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-2802 के इंजन में आग लगने की आशंका के बाद पायलट ने आनन-फानन में ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी।

रनवे 29R पर हुई सुरक्षित लैंडिंग
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। विमान के इंजन में आग लगने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गनीमत यह रही कि विमान रनवे 29R पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद विमान को रनवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

बाल-बाल बचे यात्री और क्रू मेंबर्स
इस घटना के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने राहत भरा बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने कहा, “हम बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान AI-2802 से जुड़ी इस घटना से अवगत हैं। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं”।

गहन जांच में जुटी एजेंसियां
एयर इंडिया फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी जुटा रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। विमान के इंजन में खराबी आने की असल वजहों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग लगने की आशंका के पीछे का वास्तविक कारण क्या था।