आगरा – निर्भर गुर्जर गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार , 23 साल बाद बबलू टाइगर उर्फ जितेंद्र गिरफ्तार, हरिओम उर्फ कल्ला का 2002 में किया था अपहरण, 11 लाख 11 हजार 151 की मांगी गई थी फिरौती, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छुड़ाई थी फिरौती, चार लोग गिरफ्तार कर गए थे जेल, एक चल था फरार, 23 साल बाद बबलू टाइगर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 2002 में पुलिस ने 500 रुपये इनाम किया था घोषित , 23 साल की फरारी में 50 हजार इनाम था घोषित, 6 महीने साथ रहने के बाद छोड़ा था निर्भय गुर्जर गैंग, बचने के लिए महाराष्ट्र, पुणे में ट्रक चलाकर छुपाई पहचान, आगरा में दूध व्यापारी का अपहरण करने आया था बबलू, गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का मिला इनाम
करोड़ के बीमा के लिए पिता हत्या का मामला, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली बात का खुलासा
हापुड़ – 50 करोड़ के बीमा के लिए पिता हत्या का मामला, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली बात सामने, मेरठ के आनंद हॉस्पिटल की भूमिका भी संदिग्ध, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बड़ा खेल हुआ, सड़क हादसे की चोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग अलग, रकम के लिए मां की भी सड़क हादसे में हत्या कराई, मां के बाद पहली बीवी को भी बीमा के लिए मरवाया, मां की मौत के बाद लिया 80 लाख का बीमा, आरोपी ने 30 लाख पत्नी की मौत के भी लिए, बेटे ने परिवार में एक-एक कर 3 लोगों की हत्या की, पिता के नाम विशाल ने कराई अलग अलग 61 पॉलिसी, मां, पिता की मौत के लिए बेटे ने चुना था हापुड़ जिला, बीमा कंपनी की तहरीर पर आरोपी बेटे, दोस्त पर केस, मुख्य आरोपी विशाल ओर दोस्त सतीश सलाखों के पीछे, कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई
क्या मारा गया बहराइच का खूंखार भेड़िया? मंझारा तौकली में मिला शव, जिसने अब तक 18 लोगों को बनाया अपना शिकार
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले से लोग भयभीत हैं। मंझारा तौकली इलाके से बड़ी खबर है कि वहां एक भेड़िये का शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि यह भेड़िया मार दिया गया है। वन विभाग के डीएफओ रामसिंह यादव ने भी इसकी पुष्टि की है। यह शव मंझारा तौकली गांव के रोहित पुरवा इलाके में पाया गया। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझारा तौकली इलाके में 9 सितंबर से जंगली भेड़िये सक्रिय हैं। इनके हमलों में अब तक 4 बच्चों की मौत हो चुकी है और 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लोग काफी डरे हुए हैं और वन विभाग भी भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है।
क्यों नहीं पकड़ पाए भेड़ियों को?
भेड़िये हमले के बाद तुरंत गायब हो जाते हैं, ना तो कैमरों में दिखते हैं और ना ही कहीं और नजर आते हैं। इस समय किसानों के खेतों में गन्ने की फसलें बड़ी हो गई हैं, साथ ही ग्रामीण इलाकों में पेड़-पौधे भी ज्यादा हैं। भेड़िये इन घने इलाकों का फायदा उठाकर एक खेत से दूसरे खेत में चले जाते हैं, इस वजह से उन्हें पकड़ पाना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग ने कहा है कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही भेड़ियों को पकड़ लिया जाएगा।
क्यों बच्चे होते हैं निशाना?
भेड़ियों का आतंक पहले भी बहराइच में बहुत बढ़ चुका था, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई थी। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हुई थी, लेकिन अब फिर से वही समस्या सामने आई है। डीएफओ रामसिंह यादव के अनुसार, बारिश के बाद नदियों के किनारे बनी मांदों में पानी भर जाता है, जिससे भेड़ियों को सुरक्षित ठिकाना और पर्याप्त भोजन नहीं मिलता। मजबूरी में ये भेड़िये लोगों के बसे इलाकों की ओर आने लगते हैं। छोटे बच्चे आसानी से पकड़े जा सकते हैं, इसलिए भेड़िये अक्सर मासूम बच्चों को ही निशाना बनाते हैं। वहीं वन विभाग अब इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और जल्द से जल्द इस खतरे से निपटने की योजना बना रहा है ताकि गांव के लोग सुरक्षित रह सकें
नशे में CM योगी को दी गाली, प्रयागराज के ड्राइवर इमरान का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तेज की दबिश
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द बोलने का मामला सामने आया है। प्रयागराज के एक युवक ने नशे की हालत में फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ गाली देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी इमरान खान की पहचान और नशे में वायरल वीडियो
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का नाम इमरान खान है, जो प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव का रहने वाला है। इमरान 28 साल का है और पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वीडियो में वह नशे में मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर हड़कंप मच गया। जानकारी मिली है कि इमरान खान पर पहले भी कई छोटे-मोटे मामले दर्ज हैं, जिनमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और स्थानीय विवाद शामिल हैं। इलाके के लोग बताते हैं कि इमरान अक्सर नशे की हालत में रहता है।
पुलिस की जांच और आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम बनाई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी के परिवार ने पुलिस को बताया है कि इमरान घर पर नहीं है और कहीं छुपा हुआ हो सकता है। पुलिस उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह सतर्क है।
मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे CM योगी, बच्चों को दी चॉकलेट, किया गोसेवा; मंदिर और मेला तैयारियों पर जताई संतुष्टि
Balrampur News: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 27 सितंबर को बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यहां तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर और नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की समृद्धि की कामना
अगले दिन, रविवार 28 सितंबर को मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।
गौशाला में की गोसेवा, श्रद्धालुओं से की बातचीत
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। इस दौरान वे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें चॉकलेट दी और पढ़ाई में मन लगाने की प्रेरणा दी।
स्थानीय परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुधुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने करीब 826 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।
जनसभा को किया संबोधित
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। जनसभा में स्थानीय जनता की भारी उपस्थिति रही।इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास सहित कई संत-महात्मा भी मौजूद रहे।
Auraiya News: 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
औरैया। शहर के नुमाइश मैदान में इन दिनों रामलीला का आयोजन चल रहा है। दशहरा पर रावण के पुतला दहन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। जालौन निवासी कारीगरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार रावण का पुतला 50 फीट ऊंचा रहेगा। पुतला दहन पर करीब पांच मिनट तक लगातार आतिशबाजी इस बार दशहरा पर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।
*subscribe kre*

Auraiya News: कुर्ता फंसने से बस के नीचे आए किसान की मौत
एरवाकटरा। बस से उतरने के दौरान किसान का कुर्ता फंसने वह टायर के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर घायल को सीएचसी ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाने के बाद उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी बढिन निवासी करण सिंह (70) रविवार सुबह खुजली की दवा लेने बिधूना कस्बा गए थे। दोपहर करीब तीन बजे बस से वह वापस आ रहे थे। गांव के पास बढिन मोड पर उतरने के दौरान कुर्ता बस में फंस गया। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे वह टायर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर हरपाल सिंह घायल हो सीएचसी ले गए। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
Auraiya News: शटर तोड़कर दुकान से तीन किलो चांदी के बर्तन पार
दिबियापुर। थाने से करीब 300 मीटर दूर भगवतीगंज मोहल्ले में बदमाशों ने देर रात सराफा दुकान से तीन किलो चांदी के बर्तन पार कर दिए। सुबह सूचना पर पहुंचे सराफ को शटर टूटा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में सीसीटीवी टूट मिले। इस दौरान मौके पर एकत्र हुए व्यापारियों ने वारदात को लेकर नाराजगी व्यक्त की। त्योहार से पहले हुई वारदात पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर रही है। व्यापारियों ने त्योहार के सीजन में गश्त बढ़ाने की अपील की है।
कस्बा के कलेक्ट्री रोड निवासी अशोक कुमार पोरवाल के घर में सराफा की दुकान है। पिता के अस्वस्थ होने के कारण वह रोजाना रात आठ बजे दुकान बंद कर चले जाते हैं। शनिवार रात भी दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा। पहली मंजिल पर रह रहे अशोक के भाई कपिल को जानकारी दी। सुबह करीब पांच बजे दुकानदार मौके पर पहुंचे। अनुमान जताया कि चोरों ने तड़के तीन बजे के आसपास शटर तोड़कर दुकान में रखे चांदी के तीन किलो वजन के 22 बर्तन पार किए हैं। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। फुटेज में बदमाश दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस डीवीआर साथ ले गई है।
सीसीटीवी में घटना के समय मोहल्ले का एक युवक वहां से निकलता दिखाई दिया। उसने शटर टूटा भी देखा था पर किसी को बताया नहीं। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी में पुलिस को चार अन्य संदिग्ध भी दिखे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के पास शराब ठेका के सीसीटीवी कैमरे में चारों बदमाश एक हाते से निकलते दिख रहे हैं। सभी के मुंह ढके हुए थे। शटर उचकाने के बाद बदमाशों ने बोरी में सामान भरा और चलते बने। वहीं, सुरक्षा कर्मी ने बताया कि वह तीन बजे राउंड लगाने के बाद चला गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने भी व्यापारियों से दुकान में सीसीटीवी लगवाने की अपील की है।

