उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का रंग बदला रहा है। रविवार से मौसम में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक कई जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 95 मिमी. हुई। बारिश का दौर 27 और 28 जनवरी को फिर लौटेगा। मेरठ में शुक्रवार देर रात 38 मिमी., मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी. और सहारनपुर में 31 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर के जिलों में 60 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।
Language Row: ‘न तब, न अब, आगे भी नहीं देंगे हिंदी को जगह’, भाषा शहीद दिवस पर बोले एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को भाषा शहीद दिवस के मौके पर राज्य के ‘भाषा शहीदों’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हिंदी के लिए ‘न तब जगह थी, न है और न ही कभी होगी।’स्टालिन ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में कहा कि तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जिसने अपनी भाषा को जीवन की तरह प्रेम किया और हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हर बार एकजुट होकर उतनी ही तीव्रता से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदी थोपने के प्रयासों का राज्य ने हमेशा विरोध किया है।
हिंदी विरोधी आंदोलन का साझा किया वीडियो
सीएम एमके स्टालिन ने भाषा आंदोलन के इतिहास से जुड़ा एक संक्षिप्त वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में 1965 के दौरान चरम पर पहुंचे हिंदी विरोधी आंदोलन, उसमें शहीद हुए लोगों और डीएमके के दिवंगत नेताओं सीएन अन्नादुराई तथा एम करुणानिधि के योगदान का उल्लेख किया गया है।
स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने हिंदी विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर उपमहाद्वीप में विभिन्न भाषाई समुदायों के अधिकार और पहचान की रक्षा की। उन्होंने तमिल भाषा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि अब भाषा के नाम पर कोई और जान नहीं जानी चाहिए, लेकिन तमिल के प्रति प्रेम कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने का विरोध करता रहेगा।
डीएमके करती रही है हिंदी भाषा का विरोध
- तमिलनाडु में ‘भाषा शहीद’ उन लोगों को कहा जाता है, जिन्होंने 1964-65 के दौरान राज्य में हुए हिंदी विरोधी आंदोलन में मुख्यतः आत्मदाह के जरिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
- तमिलनाडु आज भी तमिल और अंग्रेजी की दो-भाषा नीति का पालन करता है।
- डीएमके केंद्र की नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाती रही है।
द्रविड़ राजनीति से हिंदी भाषा के विरोध की राजनीति
तमिलनाडु की डीएमके सरकार का हिंदी भाषा विरोध ऐतिहासिक, वैचारिक और राजनीतिक आधार पर टिका हुआ है। डीएमके की विचारधारा द्रविड़ आंदोलन से निकली है, जिसने हिंदी थोपे जाने को तमिल भाषा, संस्कृति और पहचान के लिए खतरा माना। 1960 के दशक में हुए हिंदी विरोधी आंदोलनों, खासकर 1965 के आंदोलन में कई लोगों ने जान गंवाई, जिन्हें पार्टी ‘भाषा शहीद’ के रूप में सम्मान देती है।
प्रभात की ख़बरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
. *1.*’पत्नी की वजह से अगर पति कमा नहीं पा रहा तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता’- इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला।
*2.* बाबा बागेश्वर की कथा में पहुंच राजस्थान CM भजनलाल शर्मा का कोटा में गौ-अभयारण्य बनाने का एलान।
*3.* SIR: देर रात लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 1.51 करोड़ वोटरों की सूची जारी, 1.20 करोड़ में तथ्यात्मक विसंगति तथा 31-32 लाख अनमैप्ड वोटर, 10-15% नहीं आया हियरिंग में।
*4.* जारी किये जाने से पहले ही कई जिलों में टांग दी गई लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की लिस्ट, EC ने DEO, DM से मांगी रिपोर्ट।
*5.* 27 जनवरी को दुर्गापुर से शुरु होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन का प्रथम बंगाल सफर, कमल मेला का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी के साथ बैठक भी, 28 को भिड़िंगी काली मन्दिर में पूजा, जिला कमेटी के साथ मीटिंग, जनसभा।
*6.* जादवपुर से पूर्व TMC सांसद मिमि चक्रवर्ती को SIR हियरिंग की नोटिस, 31 जनवरी को होना है हाजिर।
*7.* कूचबिहार के मेखलीगंज में Physical Assault की शिकार हुई Minor Girl, उबल पड़े लोग, विक्षोभ, अवरोध, लाठीचार्ज, प्रौढ़ गिरफ्तार।
*8.* शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर हमले की कोशिश का आरोप, समर्थक बोले- ‘लाठी-डंडों के साथ आए गुण्डे’।
*9.* बिहारः हजारीबाग में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पथराव से तनाव।
*10.* यूपीः पिज्जा शॉप में बैठे युवक-युवती से हिन्दू संगठन के लोग पूछने लगे जाति, घबराकर खिड़की से कूद गए दोनों, अस्पताल में भर्ती।
*11.*’राहुल गांधी चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं, बाद में हिंदुओं को गाली देते हैं’, बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
*12.* सेक्स CD केस: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को झटका, CBI कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का आदेश, फिर शुरू होगा ट्रॉयल।
*13.* मुंबई में मलाड रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकू घोपकर हत्या, लोकल ट्रेन में सुरक्षा पर उठे सवाल।
*14.* UP: SIR नियमों में बदलाव होने से फंसी नेपाल की बहुएं, हो सकती है वोट देने से वंचित।
*15.* अमेरिकी शर्तें मानने पर बची वेनेजुएला के मंत्रियों की जान: वर्किंग प्रेसिडेंट बोलीं- 15 मिनट का दिया था समय, नहीं तो सैनिक गोली मार देते।
*16.* ट्रंप ने अफगानिस्तान मोर्चे को लेकर NATO देशों पर कसा था तंज, विवाद बढ़ने के बाद लिया यू-टर्न, लिखा- Love You All
*17.* वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में भूचाल, BCB के अधिकारी का इस्तीफा।
*=========================*
Auraiya News: दीक्षांत समारोह में मेधावी सम्मानित
दिबियापुर। एमएमआईटी राजकीय पॉलिटेक्निक कन्हई पुरवा में सत्र 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाशनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने किया। सेवायोजन अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष में संस्था का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा है।प्राचार्य राजेंद्र कुमार, केमिकल अभियंत्रण विभागाध्यक्ष दीपक कुमार, अनुराग जादौन, शिल्पी अग्रवाल, अर्पिता भारती,योगेश कुमार, अवनीश कुमार, सुधीर कुमार, कपिल शर्मा, सर्वेश कुमार व रेनू सिंह उपस्थिति रहीं।(
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। यात्रा योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूची रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे जिससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा ह
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
बदायूं बिना अनुमति जुलूस निकालने का मामला, हिंदू बस्ती में चादर लेकर निकाला गया जुलूस,
बदायूं- बिना अनुमति जुलूस निकालने का मामला, हिंदू बस्ती में चादर लेकर निकाला गया जुलूस, जुलूस निकालने से क्षेत्र में उत्पन्न हुआ तनाव, पुलिस ने कार्रवाई कर स्थिति को किया नियंत्रण, एक समुदाय के कुल 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज, मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, मामले 7 लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात, फैजगंज बेहटा कस्बे का मामला

