Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 267

‘इलाज’ के नाम पर गायब हुआ नवजात, दिव्यांग दंपति का आरोप— अस्पताल ने ही चुराया बच्चा! संचालक और 3 डॉक्टरों पर FIR

0

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित S.R. हेल्थकेयर सेंटर में एक गरीब दिव्यांग दंपति का नवजात बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। दंपति का आरोप है कि अस्पताल संचालक और तीन डॉक्टरों ने मिलकर उनके बच्चे को गायब किया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति शारीरिक रूप से अक्षम हैं और आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। उनका नवजात शिशु बीमार था, जिसे इलाज के लिए S.R. हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल वालों ने बताया कि बच्चा नहीं है। जब माता-पिता ने पूछा कि बच्चा कहां है, तो अस्पताल प्रशासन ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। दंपति ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन शुरू में उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस
लगातार प्रयास और शिकायत के बाद नूरपुर थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। अस्पताल संचालक और तीन डॉक्टरों के खिलाफ बच्चा चोरी (किडनैपिंग) का केस दर्ज किया गया है।

जांच में क्या सामने आया?
पुलिस की शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि अस्पताल में इससे पहले भी इस तरह की संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं। हो सकता है कि यह कोई बड़ा रैकेट हो, जो बच्चों को गायब करता है। पुलिस अब पूरे अस्पताल की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

आरोपी फरार
फिलहाल, अस्पताल का संचालक और तीनों डॉक्टर फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ मामला दर्ज

0

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ‘मम्मी’ कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बसपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने इस मामले में शिकायत दी जिसके आधार पर गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, बताई वजह तो दंग रह गए अधिकारी,

0

सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा रिटायर्ड फौजी, बताई वजह तो दंग रह गए अधिकारी,

लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर जहर खाकर पहुंचा। उसने गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए। फौजी ने बताया कि विधायक ने षड्यंत्रकारी कलश यात्रा निकाली थी और नंदू टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं।_

महाराष्ट्र पालघर की दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत

0

महाराष्ट्र पालघर की दवा कंपनी में गैस रिसाव, 4 की मौत

_महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित मेलोडी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नामक एक दवा कंपनी में गैस रिसाव होने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। यह घटना तारापुर एमआईडीसी में हुई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बोईसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।_

उन्नाव संदिग्ध हालत में युवक की मौत

0

उन्नाव – संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला, अवैध सम्बन्धों में पति को पत्नी रास्ते से हटाया, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव के ही एक युवक से अवैध सम्बन्धों के कारण विवाद, अवैध सम्बन्धों के कारण होती पति -पत्नी मे लड़ाई , विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से किया वार, मौत

 

 

बांदा PWD के दबंग ठेकेदार की दबंगई,

0

बांदा- PWD के दबंग ठेकेदार की दबंगई, प्रतिबंधित पेड़ को काटकर किया गायब , नाले का निर्माण में पेड़ बन रहा था बाधा , डीएफओ विभाग की रोक के बावजूद पेड़ काटा, ठेकेदार सुरेश, उसके आधा दर्जन गुर्गों ने काटा , शहर कोतवाली के क्योटरा ढलान के पास का मामला

कन्नौज युवक ने पेट्रोल डालकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

0

कन्नौज – युवक ने पेट्रोल डालकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, बैटरी की दुकान के सामने आत्महत्या का प्रयास किया, शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर किया आत्महत्या का प्रयास, रिक्शे की बैटरी बदलने को लेकर विवाद बताया जा रहा, लोगों ने पेट्रोल की पिपिया, माचिस छीनकर बचाया, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी का मामला

मुज़फ्फरनगर – सपा महिला मोर्चा ने वोट चोरी पर किया प्रदर्शन,

0

मुज़फ्फरनगर – सपा महिला मोर्चा ने वोट चोरी पर किया प्रदर्शन, कार्यालय से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन , जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की, कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी रोकने की मांग उठाई, DM कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग

आजमगढ़ में बेटे ने मां की निर्मम हत्या

0

आजमगढ़, आजमगढ़ में बेटे ने मां की निर्मम हत्या की, पारिवारिक कलह में बेटे ने की मां की हत्या, थाना अतरौलिया क्षेत्र के अचलीपुर गांव की घटना

 

Auraiya News: दूसरे दिन भी ड्रोन की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत

0

अजीतमल/बिधूना। दूसरे दिन भी ड्रोन उड़ने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत रही। इस बार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांवों में आसमान में ड्रोन उड़ता देख गांव के लोग एकत्र हो गए।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। उधर, बिधूना सीओ ने बेला थाने में लोगों के साथ बैठक कर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
बेला के गांव झबरा सहित अन्य गांवों में मंगलवार रात 10 बजे चार ड्रोन उड़ने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली थी। बुधवार देर रात अजीतमल कोतवाली के मुरादगंज व भीखेपुर के बीच गांव बिलावा के लोगों को ड्रोन उड़ता देखा गया।

सीओ अजीतमल एपपी सिंह ने बताया कि रात में अफवाह फैली थी। आसमान में हवाई जहाज इधर से उधर निकलते रहे। उन्हीं की लाइट लोगों को दिखाई दी थी। ड्रोन कैमरे की बात गलत है।

वहीं बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा गुरुवार को बेला थाने पहुंचे। उन्होंने आसपास गांव के प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अफवाहों पर ध्यान ने दें। अगर कहीं भी ड्रोन की गतिविधि हो ते पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान ट्रेनी सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष बेला उपेंद्र कुमार, बेला प्रधान राकेश सिंह चौहान, आसिफ अली, देवेंद्र यादव, सचिन स्वर्णकार, शीलू मौजूद रहे।