बहराइच स्टीलगंज तालाब के सौंदर्यीकरण की तैयारी तेज, बाधा बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई, नगर पालिका प्रशासन ने चलाया बड़ा अभियान, अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर ध्वस्त कराया, बहराइच शहर के चौक इलाके का पूरा मामला.
*ट्राई का बड़ा फैसला: अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज भी मिलेंगे, Jio-Airtel-Vi-BSNL को लाने होंगे नए प्लान
*ट्राई का बड़ा फैसला: अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज भी मिलेंगे, Jio-Airtel-Vi-BSNL को लाने होंगे नए प्लान*
*नई दिल्ली।* मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत अब Jio, Airtel, Vi और BSNL को सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले सस्ते प्लान देना अनिवार्य होगा।
*क्या है नया नियम?*
TRAI के नए आदेश के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS-Only स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) लाने ही होंगे।
1. *30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान:* कंपनियों को सिर्फ वॉइस कॉल और SMS वाले प्लान पेश करने होंगे। इनमें डेटा शामिल नहीं होगा।
2. *हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू का विकल्प:* कंपनियों को कम से कम एक ऐसा प्लान देना होगा, जिसे ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर रिन्यू कर सके। अगर उस महीने में वह तारीख नहीं है, तो आखिरी तारीख पर रिन्यू होगा।
3. *लंबी वैलिडिटी का भी विकल्प:* 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक बिना डेटा वाला प्लान भी रखना होगा।
*कीमत में भी करनी होगी कटौती*
TRAI ने साफ कहा है कि इन वॉइस-SMS ओनली प्लानों की कीमत डेटा वाले प्लानों से उचित रूप से कम होनी चाहिए। हालांकि TRAI ने कोई फिक्स कीमत तय नहीं की है, कंपनियां अपनी रणनीति के हिसाब से दाम तय कर सकती हैं, लेकिन डेटा हटाने के बाद कीमत में कमी दिखनी चाहिए।
*क्यों लिया गया फैसला?*
TRAI के मुताबिक दिसंबर 2024 में कंपनियों को वॉइस-SMS ओनली प्लान लाने को कहा गया था, लेकिन कंपनियों ने सिर्फ खानापूर्ति की। ज्यादातर प्लान 84 दिन या 365 दिन जैसी लंबी वैलिडिटी वाले थे, जो डेटा वाले प्लान से सिर्फ 100-200 रुपये ही सस्ते थे। छोटे और सस्ते मासिक विकल्प उपलब्ध नहीं थे।
इससे बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स, ग्रामीण इलाकों और कम आय वाले ग्राहकों को मजबूरी में डेटा वाला महंगा प्लान लेना पड़ रहा था। TRAI को इस ड्राफ्ट पर 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं, जिसके बाद यह अंतिम फैसला लिया गया।
यह नियम ऑफिशियल गजट में प्रकाशित होने के 30 दिन बाद लागू होगा !!
यूपी समेत 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
*यूपी समेत 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग*
चुनाव आयोग ने यूपी की 10, उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की 1 सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
*मुख्य तारीखें:*
– *29 सितंबर:* अधिसूचना जारी
– *6 अक्टूबर:* नामांकन की अंतिम तिथि
– *7 अक्टूबर:* नामांकन पत्रों की जांच
– *9 अक्टूबर:* नाम वापसी की अंतिम तिथि
– *16 अक्टूबर:* सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान, शाम 5 बजे से मतगणना
– *19 अक्टूबर:* तक पूरी प्रक्रिया
यूपी की जिन 10 सीटों पर चुनाव होगा, उनमें अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी, हरदीप सिंह पुरी, रामगोपाल यादव, रामजी गौतम शामिल हैं। डॉ. दिनेश शर्मा के LG बनने के बाद इस्तीफे से खाली सीट पर भी चुनाव होगा। इन सभी का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। dae4
विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से एक सीट जीतने के लिए करीब 37 वोट चाहिए। मौजूदा गणित में भाजपा 7-8 सीटें और सपा 2 सीटें जीत सकती है !!
उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव की तिथियों की घोषणा
उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव की तिथियों की घोषणा चुनाव आयोग ने यूपी समेत 4 राज्यों की विधान परिषद की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
*यूपी की 11 सीटों पर होगा चुनाव:*
यूपी विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 11 सदस्यों का कार्यकाल *6 दिसंबर 2026* को समाप्त हो रहा है।
*जिन दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है:*
_स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (5):_
– लखनऊ – अवनीश कुमार सिंह
– वाराणसी – आशुतोष सिन्हा
– आगरा – डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’
– मेरठ – दिनेश कुमार गोयल
– इलाहाबाद-झांसी – डॉ. मान सिंह यादव
_शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (6):_
– लखनऊ – उमेश द्विवेदी
– वाराणसी – लाल बिहारी यादव
– आगरा – डॉ. आकाश अग्रवाल
– मेरठ – श्रीचंद शर्मा
– बरेली-मुरादाबाद – हरि सिंह ढिल्लों
– गोरखपुर-फैजाबाद – ध्रुव कुमार त्रिपाठी
इसके अलावा बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर भी साथ में चुनाव होगा !!
अपनी सिम दूसरे को देने या फर्जी आईडी इस्तेमाल करने पर होगी 3 साल की जेल : लगेगा ₹50 लाख जुर्माना*
*अपनी सिम दूसरे को देने या फर्जी आईडी इस्तेमाल करने पर होगी 3 साल की जेल : लगेगा ₹50 लाख जुर्माना*
दूरसंचार विभाग ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि फर्जी आईडी से सिम लेने, अपनी सिम दूसरों को देने या मोबाइल का IMEI बदलने पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना होगा। छत्तीसगढ़ में हुए साइबर फ्रॉड के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। सरकार ने नागरिकों से ‘संचार साथी’ पोर्टल पर अपने नाम दर्ज सिम की जांच करने की अपील की है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 30 नवंबर 2026 तक अपने सिस्टम को इस सरकारी प्लेटफॉर्म के साथ पूरी तरह जोड़ लें।
लखनऊ H1N1 के एक्टिव केसों की संख्या 45 पहुंची
लखनऊ : H1N1 के एक्टिव केसों की संख्या 45 पहुंची आज फिर H1N1 का एक नया मरीज मिला नए मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया अब तक 35 मरीज अस्पताल में भर्ती, 33 डिस्चार्ज गंभीर लक्षण वालों को RT-PCR जांच कराने के निर्देश तेज बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द को गंभीर लक्षण बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों से दूरी की सलाह मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील
आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
यूपी: मौसम विभाग ने की प्रदेश से मानसून विदा होने की घोषणा, अब होगी सिर्फ छिटपुट बारिश; जानिए कैसी रही बरसात
यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर के बाद कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन यह भारी मानसूनी बरसात नहीं होगी। यूपी के साथ देश के कई और राज्यों से सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून विदाई ले सकता है। प्रदेश में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है। इसको लेकर मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के केंद्रीय भागों कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि आज दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों बनारस, प्रयागराज में बारिश की संभावना है। बाकी के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।अतुल कुमार ने बताया कि निचले एवं मध्य क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से उत्तर पूर्वी अरब सागर तक जा रही द्रोणी के कारण अरब सागर से आ रही नमी के अतिरिक्त प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग पर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
यूपी: योगी बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कर नहीं पाए, वे हमेशा बोलेंगे। जिन्होंने अपनी अकर्मण्यता और अक्षमता से उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाया, उनके निकम्मेपन और निठल्लेपन को यूपी और देश देख चुका है। ऐसे लोगों को आज यूपी पुलिस या प्रदेश की व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्ष गिनता जाए, सरकार नियुक्तियां देती जाएगी। शनिवार को 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, रविवार को 912 को दिए जा रहे हैं और अब 22 सितंबर को फिर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के साथ प्रदेश में हर सप्ताह एक बड़ा भर्ती इवेंट होगा।

