Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 176

Unnao Road Accident: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, खंती में पलटा…तीन सगे भाइयों की मौत, चालक फरार

0

उन्नाव जिले में मौरावां-बिहार बक्सर मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र के मौलाना गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद लोडर खंती में जाकर पलट गया। हादसे के बाद चालक फरार है। मौरावां थाना क्षेत्र के बखतखेड़ा गांव निवासी अरुण कुमार (26) पुत्र रघुनाथ, छोटे भाई सचिन (19) और छोटू (17) के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मंगलवार रात साढ़े नौ बजे घर से निकले थे।बिहार-बक्सर मार्ग पर मिलना गांव के पास रात करीब एक बजे तेज रफ्तार लोडर एक बाइक में टक्कर करने के बाद खंती में जाकर पलट गया। हादसे में तीनों भाई गंभीर घायल हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने तीनों भाइयों को एक जगह लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। बिहार थानाध्यक्ष ने तीनों को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।

तीनों भाइयों को घर वालों ने समझाया था
अरुण की गर्दन लगभग 50 प्रतिशत कटी होने से उसे जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य दोनों भाइयों के चेहरे अधिक खराब होने से पुलिस काफी देर तक पहचान ही नहीं करा पाई। देर रात पहचान के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मृतकों के भाई अर्जुन ने बताया कि तीनों भाइयों को घर वालों ने समझाया था और सुबह स्नान के लिए जाने की बात कही थी।

चेहरे अधिक खराब होने से पहचान करने में आई दिक्कत
लेकिन वह नहीं माने और बुधवार भोर पहर स्नान करने के साथ चंद्रिका माता के दर्शन करने की बात कही थी। भाई के मुताबिक आगे पीछे गांव के और लोग भी गए हुए थे। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि चेहरे अधिक खराब होने से पहले तो पहचान करने में ही दिक्कत आई। तीसरा अधिक गंभीर था। बचाने की कोशिश में उसे कानपुर ले जाया गया। वहां से लखनऊ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

Auraiya News: व्हाट्सएप पर आने वाली एपीके फाइलों को न खोलें, हो सकती ठगी

0

बिधूना। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बताया कि व्हाट्सएप पर आने वाली एपीके फाइलों न खोले। यह फाइल खोलने से साइबर ठग आपके फोन को हैक कर खाते से रुपये उड़ा देते हैं।

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान मंगलवार को गांव चंदैया पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग ध्यान से करने की जरूरत है। चौपाल में मौजूद महिला को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि किसी भी घटना व समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर डायल करें। जिससे पुलिस समस्या का समाधान हो सके। इसी प्रकार सहार के श्री जगदीश चंद्र इंटर कॉलेज में पुलिस ने कार्यक्रम किया। यहां छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों एवं सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जानकारी दी गई। इस दौरान एसआई अब्दुल सत्तार रहे।

Auraiya News: 24 को होगा महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन

0

फफूंद। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिले में पहली बार महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं 24 नवंबर को विवेकानंद ग्रामोद्योग डिग्री कॉलेज दिबियापुर के मैदान पर होंगी।जिला संगठन सचिव आरपी सिंह ने बताया कि दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से देशभर में महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन होगा। इस आयोजन का उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और कम उम्र की प्रतिभाओं को पहचान देना है। पटियाला एथलेटिक्स से रिटायर्ड साई कोच टेक्निकल अध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि भारत सरकार के खेलो इंडिया की तर्ज पर अस्मिता खेल इंडिया महिला लीग कराई जा रही है। लीग में केवल औरैया जिले की ही महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता से जिले की उभरती महिला एथलीटों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी पहचान मिलेगी।

अंडर-14 वर्ग में तीन ट्रायथलॉन
-ट्रायथलॉन-ए: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद
-ट्रायथलॉन-बी: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैक थ्रो (एक किग्रा गोला)

-ट्रायथलॉन-सी: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मी. दौड़
अंडर-16 वर्ग की प्रतियोगिताएं
-60 मीटर दौड़
-लंबी कूद
-600 मीटर दौड़
-किड्स जैवलिन (भाला)

प्रतियोगिता में शामिल होने की शर्तें

– अंडर-14 : जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच।
– अंडर-16 : जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच।

– आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र।

Auraiya News: दिलीप हत्याकांड की सुनवाई 11 नवंबर को

0

औरैया। दिलीप हत्याकांड की सुनवाई अब 11 नवंबर को होगी। हाइड्रा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी उसके प्रेमी समेत छह को जेल भेजा था। अगस्त में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव नगला दीपा निवासी हाइड्रा कारोबारी दिलीप यादव (25) दिबियापुर में रहते थे। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च 2025 को पत्नी प्रगति ने प्रेमी अनुराग के जरिये सुपारी किलर से पति की हत्या करा दी थी। पुलिस ने मामले में सुपारी किलर रामजी नागर, प्रेमी अनुराग, उसके मौसेरे भाई चमरौआ निवासी दुर्लभ यादव उर्फ पिंटू और शिवम को पकड़कर जेल भेजा था। चमरौआ प्रधान रामू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 18 जून को थाना पुलिस ने मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।

डीएम की अनुमति के बाद थाना पुलिस ने 30 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। गैंगस्टर के मामले में 15 दिन पहले आरोपी पत्नी प्रगति ने अपर न्यायाधीश एफटीसी प्रथम अतीकउद्दीन के कोर्ट में जमानत याचिका डाली थी। इसकी सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। हत्याकांड की सुनवाई एडीजे तृतीय के न्यायालय में चल रही है।

चुनार रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ा हादसा,

0

लखनऊ- चुनार रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर आधा दर्जन लोगों की मौत, सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे – सीएम योगी, राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश, SDRF, NDRF राहत कार्य में तेजी लाए- CM, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचे थे श्रद्धालु

मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने मकान, सीएम योगी ने आवंटियों को सौंपी घर की चाबी

0

लखनऊ- मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने मकान, सीएम योगी ने आवंटियों को सौंपी घर की चाबी, सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना दिया नाम, 72 फ्लैट की चाबी आवंटियों को CM योगी ने सौंपी, CM ने गरीबों के लिए बने मकान का निरीक्षण किया, इसी जमीन पर माफिया मुख्तार ने कब्जा किया था, CM ने जमीन खाली कराई, गरीबों के मकान बनवाए, 10.70 लाख रुपए में 36.65 वर्ग मीटर का फ्लैट , 8 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सुरक्षा और पार्किंग प्रक्रिया

नहर बाजार में जाम से विवाद, कार-रिक्शा चालक में जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

0

Auraiya: नहर बाजार में जाम से विवाद, कार-रिक्शा चालक में जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

Auraiya News: दिबियापुर नहर बाजार में लगे जाम के दौरान कार और रिक्शा की आपस में टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों चालकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।औरैया जिले में दिबियापुर कस्बे के नहर बाजार में लगे भीषण जाम के कारण बुधवार को कार और रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, नहर बाजार में पहले से ही जाम लगा था। इसी दौरान कार और रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आज दिखेगा सबसे बड़ा सुपरमून: 8% ज्यादा बड़ा और 16% ज्यादा चमकदार होगा

0

नई दिल्ली (विशेष) : इस साल का सबसे बड़ा सुपरमून बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा को शाम से रातभर दिखाई देगा। यह पूर्णिमा को सामान्यतौर पर दिखाई देने वाले चांद से 8 फीसद ज्यादा बड़ा और 16 फीसद ज्यादा चमकदार होगा। इसे इस साल का सबसे बड़ा सुपरमून कहा जा रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानकदेवजी की जयंती भी है। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहती हैं। बुधवार को सबसे बड़ा सुपरमून इसलिए दिखाई देगा क्योंकि चांद अपनी भू-समीपक कक्षा में होगा, यानी पृथ्वी के सबसे निकट होगा। यह नजारा देखने वाला होगा। हालांकि 4 दिसम्बर को भी सुपरमून दिखाई देगा मगर वह इतना बड़ा नहीं होगा। उसके बाद अगले साल 24 नवम्बर तक सुपरमून नहीं दिखने वाला।

न्यूयॉर्क की कमान अब भारतीय के हाथ, जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मेयर

0

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर विरोध और समर्थन के बावजूद डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को करारी शिकस्त दी है।

चुनाव जो बन गया था ‘वैचारिक टकराव’

यह चुनाव सिर्फ मेयर पद का नहीं बल्कि डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर पीढ़ी और विचारधारा के टकराव का प्रतीक बन गया था। 34 वर्षीय ममदानी की यह जीत प्रगतिशील वामपंथी राजनीति के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है।

ट्रंप का विरोध

राष्ट्रपति ट्रंप ने खुले तौर पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया था। ट्रंप ने मतदाताओं से ममदानी को वोट न देने की अपील करते हुए उन्हें कम्युनिस्ट, यहूदी विरोधी और खतरा तक करार दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी मेयर बने तो वह न्यूयॉर्क को मिलने वाला संघीय फंड सीमित कर देंगे।

कुओमो की हार

एंड्रयू कुओमो जो डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ममदानी से हारने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे उन्हें ट्रंप का समर्थन भी जीत नहीं दिला सका।

जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत

युगांडा में जन्मे और भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी अब न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में कई रिकॉर्ड बनाने वाले हैं:

वे न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम मेयर होंगे।

वे दक्षिण एशियाई मूल के पहले मेयर भी बनेंगे।

वह एक सदी से अधिक समय में शहर के सबसे युवा मेयर होंगे।

ममदानी ने अपने प्रचार में मुख्य रूप से किराए पर नियंत्रण (Rent Control) बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन सब्सिडी देने और आवास संकट (Housing Crisis) को समाप्त करने जैसे प्रगतिशील वादे किए थे। इस चुनाव में 50 साल बाद पहली बार 2 मिलियन से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।