Wednesday, February 11, 2026

UP में रक्षक ही बन गए भक्षक! पुलिस जीप ने 5 लोगों को रौंदा, 7 महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, 4 महिलाएं बुरी तरह जख्मी

यह भी पढ़े

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र स्थित भगवानपुर बाजार में मंगलवार को पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी तथा चार महिलाएं जख्मी हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के धमौड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी (18), मर्रा देवी (30) व सुनीता (38) व शन्नो (20) रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच के एक गांव आई थीं। साथ में शन्नो की सात माह की बच्ची कुसुम भी थी। मंगलवार दोपहर सीतापुर लौटने के लिए वे सभी हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान पुलिस के एक बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची और चारों महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुसुम की मृत्यु हो गई। कुमार के अनुसार अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद/मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले के सरकारी विद्यालयों में पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमालगंज विकास खंड के राठौरा मोहद्दीनपुर गांव में जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में लगभग 150 बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली ‘एल्बेंडाजोल’ गोली खिलायी गयी थी और दवा खाते ही लगभग 100 विद्यार्थी बीमार हो गये। अधिकारियों ने बताया कि 33 विद्यार्थियों को कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबकि 67 बच्चों कों लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे