Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 47

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, माघ मेला प्राधिकरण की सख्त चेतावनी; शंकराचार्य की बढ़ी मुश्किलें

0

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करने  के प्रयास में क्यों न मेला क्षेत्र में उनका प्रवेश हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाए। इसके लिए उन्हें 18 जनवरी को नोटिस जारी किया गया है और 24 घंटे में ही जवाब मांगा गया था। यह नोटिस अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पीछे वाले हिस्से पर चस्पा मिला। इस नोटिस की जानकारी तब हुई जब मेला प्रशासन के कर्मचारियों ने शिविर में आकर इसकी जानकारी दी। जब तक शंकराचार्य को इसकी जानकारी हुई तब तक तीन दिन बीत चुके थे। यह नोटिस अधिकृत हस्ताक्षरी के नाम से जारी किया गया है।

क्या लिखा है नोटिस में

प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अधिकृत हस्ताक्षरी के माध्यम से जारी किए गए नोटिस में लिखा है- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बद्रिकाश्रम हिमालय सेवा शिविर माघ मेला। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आपात परिस्थितियों के लिए आरक्षित त्रिवेणी पांटून पुल नंबर दो लगे बैरियर को तोड़ते हुए संगम अपर मार्ग से बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बग्घी पर होकर आप द्वारा भीड़ के साथ जाया जा रहा था।जबकि मेला पुलिस और प्रशासन द्वारा संगम क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन न ले जाने की उद्षोषणा बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र और वायरलेस सेट से की जा रही थी। इस समय स्ननाार्थियों की काफी भीड़ थी। केवल पैदल आवागमन अनुमन्य था। उक्त क्षेत्र स्नानार्थियों के आवागमन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील था। आपके उक्त कृत्य के कारण मेला पुलिस और मेला  प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आप द्वारा वाहन निषिद्ध क्षेत्र संगम नोज तक अपनी बग्घी लेकर जहां लाखों की संख्या में स्नानार्थी स्नान कर रहे थे। जाने का प्रयास किया गया। मना किए जाने पर आप द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई। आपके इस प्रकार प्रवेश से भगदड़ होने और उससे  प्रबल जन हानि होने की संभावना से इनकार नहीं किय जा सकता था। 

भगदड़ की स्थित पैदा की गई

आपके उक्त कृत्य से मौनी अमावस्या पर माघ मेला की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई। स्नान के लिए आ रहे लाखों स्नानार्थियों को सुरक्षित स्नान कराकर उन्हें वापस भेजने में दिक्कत हुई। मेला में आए जन मानस की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर खतरा भी उत्पन्न हुआ। इसके अलावा आप ने अपने आपको शंकराचार्य बताते हुए मेले में बोर्ड आदि लगाए हैं। जबकि आधिकारिक रूप से आपके शंकराचार्य होने पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक है, जो सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में है।

आपको सूचित किया जाता है कि 24 घंटे की भीतर यह स्पष्ट करें की आपके उक्त कृत्य के कारण आपकी संस्था को दी जा रही भूमि एवं सुविधाओं को निरस्त कर आपको सदैव के लिए मेले  में प्रवेश से क्यों न प्रतिबंधित कर दिया जाए। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो यह मानते हुए कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है निर्णय पारित कर दिया जाएगा।

अविमुक्तेश्वरानंद ने भी मेला प्रशासन को जारी किया है नोटिस

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से ज्योतिष मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस भेजने के बाद शंकराचार्य की तरफ से भी मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को कानूनी नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। जिसमें कहा गया है मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य लिखने पर नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की गई है। साथ ही इसे अपमानजनक बताया है। प्रशासन की ओर से 19 जनवरी को जारी नोटिस को वापस लेने की माग की गई है।

अधिवक्ता अंजनी कुमार मिश्र की ओर से जारी लीगल नोटिस में कहा गया है कि शंकराचार्य को लेकर पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में प्रशासन का हस्तक्षेप शीर्ष अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है। साथ ही दंडनीय है। यदि प्रशासन 24 घंटे के भीतर अपना नोटिस वापस नहीं लेता है तो मानहानि और अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। आठ पेज के इस नोटिस को मेला प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर चस्पा करने के साथ ही कार्यालय में भी रिसीव कराया गया है और ईमेल के माध्यम से भी मेला प्रशासन को भेजा गया है।

गृह सचिव, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और डीएम को ठहराया है जिम्मेदार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बकायादा पोस्टर जारी कर गृह सचिव मोहित गुप्ता, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमा और जिलाधिकारी मनीष वर्मा को संगम स्नान से रोकने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर बटुकों के साथ मारपीट करने उनकी चोटी और शिखा पकड़कर पटकने और लात घूंसों से मारने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बटुकों से कहा कि क्यों गेरुआ वस्त्र पहनकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे को  जाओ पढ़ लिखकर आगे बढ़ो। अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया था। कहा कि उन्हें पांच घंटे तक अगवा करके रखा गया। बाद में शाम को शिविर के सामने छोड़ दिया गया, तब से हम वहीं पर बैठे हैं।

Auraiya Accident: ससुराल से लौट रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा…मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

0

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंडी गेट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद रौंदते हुए भाग गया। हादसे में वृद्ध मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अजीतमल कोतवाली के गांव गणेश पुरवा निवासी श्रीपाल (60) बुधवार सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर स्थित ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में घर वापस जाते समय मंडी समिति के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद श्रीपाल रौंदते हुए मौके से भाग गया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।

परिजनों में कोहराम
पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजन को हादसे की जानकारी दी। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक की पहचान के लिए पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

कुदरकोट घर से लापता मासूम का शव तालाब में मिला,मासूम की मौत से घर में कोहराम

0

कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव वैवाह में तीन साल का मासूम सोमवार शाम को अचानक लापता हो गया।परिजन ने घर के पास ही स्थित तालाब में उसके डूबने की आशंका जताई थी। देर रात पुलिस ने उसे तालाब से खोज निकाला। सीएचसी बिधूना पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव वैवाह निवासी दीपक का तीन वर्षीय बेटा शिवांश सोमवार को शाम चार बजे के करीब अचानक घर से लापता हो गया। परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में परिजन कुदरकोट थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन घर के बाहर करीब 30 मीटर दूर स्थित तालाब में मासूम के डूबने की आशंका जताई। इसके बाद दो थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मासूम की तलाश शुरू की।की आशंका जताई। इसके बाद दो थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मासूम की तलाश शुरू की।रात साढ़े आठ बजे के करीब तालाब किनारे कचरे और पानी के बीच शिवांश फंसा मिला। पुलिस उसे सीएचसी बिधूना ले गई, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तालाब से मासूम का शव मिला है। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

लखनऊ: KGMU के डॉक्टर रमीज के लैपटॉप पर मिलीं लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, धर्मातरण के आरोप है जेल में

0

केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद लैपटॉप में बड़ी संख्या में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। ये लड़कियां आगरा की बताई जा रही हैं, जिन्हें रमीज ने ब्लैकमेल किया था।

फोरेंसिक टीम ने बुधवार को आरोपी के लैपटॉप से डाटा रिकवर किया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया कि रमीज पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उन्हें झांसे में लेकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल करता था। इसके बाद ब्लैकमेल कर लड़कियों का यौन शोषण करता था। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट को भी फोरेंसिक टीम रिकवर कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि रमीज ने अश्लील तस्वीरें वायरल तो नहीं की थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना में आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

देर रात जेल में किया गया दाखिल

लोगों के आक्रोश देखते हुए पुलिस ने रमीज को 48 घंटे की रिमांड के दौरान गुप्त स्थान पर रखा था। बुधवार की सुबह रिमांड की अवधि समाप्त होनी थी। उसके पहले ही पुलिस ने मंगलवार की रात मेडिकल परीक्षण कराते हुए रमीज को जेल में दाखिल करा दिया।

कुल चार फोन मिले, डाटा खंगाल रही पुलिस

Lucknow: Obscene pictures of girls found on the laptop of KGMU doctor Rameez, accused of religious conversion,

पुलिस को अब तक रमीज और उसके माता पिता के पास से चार मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस चारों फोन का डाटा खंगाल रही है। आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन का ब्योरा भी जुटाया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि रमीज की दिल्ली में कुछ लोगों ने मदद की थी। मदद करने वालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। रमीज को कुछ लोगों ने पैसे भी दिए थे। इस दिशा में भी पुलिस छानबीन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रमीज ने छांगुर, डॉ. परवेज और डॉ. शाहीन से मुलाकात की बात से इन्कार किया है। उसका कहना है कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। इस पूरे मामले में उसके माता-पिता की कोई गलती नहीं है।

Lucknow: खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बेच डाले 57 लाख के शेयर, तीन साल से कर रहे थे ट्रेडिंग

0

लखनऊ के ठाकुरगंज के अहमदगंज प्रेम विहार निवासी मो. इमरान खान को साइबर जालसाज ने 57 लाख रुपये का चूना लगा दिया। उन्होंने 20 जनवरी को ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।ठाकुरगंज के अहमदगंज प्रेम विहार निवासी मो. इमरान खान के अनुसार वह बीते तीन वर्ष से ग्रो एप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग कर रहे हैं। 14 जनवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि नितिन बताया। उसने कहा कि उनके खाते में कुछ तकनीकी समस्या है और जल्द सेटिंग नहीं की गई तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके बाद इमरान ने ग्रो एप का खाता चेक किया तो पता चला उनके खाते में मौजूद सारे शेयर निकालकर बेच दिए गए हैं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि साइबर क्राइम सेल की मदद से जालसाज का पता लगाया जा रहा है।

युवक से ऐंठे 90 हजार रुपये गाजीपुर के अवधपुरी
सर्वोयदनगर निवासी शुभम यादव के अनुसार, 18 जनवरी को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने अपनी बातों में उलझाकर उनके क्रेडिट कार्ड से 90 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। ट्रांजेक्शन का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को शुभम ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

यूपी: पूरे प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी; चलेंगी तेज हवाएं

0

यूपी में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं, जिसका असर बाद में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है।

इसके दृष्टिगत 22 से 24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की तात्कालिक वृद्धि होने और उसके बाद के 48 घंटों के दौरान इतनी ही वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का अगला दौर शुरू होकर 27 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने और क्रमिक बढ़ोतरी के साथ अगले एक-दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। 

हवाएं चलने से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में 23 जनवरी को मेघगर्जन के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में 23 और 24 को बारिश के आसार, बदलेगा मौसम

मौसम का रुख बुधवार को भी मंगलवार जैसा ही रहा। सुबह कोहरा गायब रहा तो दिन में तीखी धूप की वजह से ठंड गायब रही। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को राजधानी में बारिश के आसार हैं। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में आई कमी के साथ ठंड से राहत का यह दाैर दो दिन आगे भी जारी रहने के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। माैसम में यह बदलाव एक के बाद एक सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से है। विक्षोभ के चलते ही 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन और आसमान साफ होने से मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट जारी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य के आसपास या इससे अधिक देखने को मिल सकता है। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मंगलवार के बिलकुल करीब था। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

बारिश के बाद दस्तक देंगी ठंडी हवाएं

अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली क्रमिक गिरावट के बावजूद यह सामान्य से ऊपर ही बना रह सकता है। ऐसे में दिन में ठंड का असर कम महसूस हुआ। 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।

एक सप्ताह के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव

21 जनवरी        10.0
20 जनवरी       10.8
19 जनवरी       11.6
18 जनवरी       6.4
17 जनवरी        4.4
16 जनवरी        5.8
15 जनवरी       5.5

(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में, ये आंकड़े न्यूनतम तापमान के हैं)

यूपी: एसआईआर को लेकर बड़ा फैसला, राज्य सरकार का सामान्य निवास प्रमाणपत्र मान्य नहीं; ये दस्तावेज जरूरी

0

चुनाव आयोग ने आंवला (बरेली) की मधु (परिवर्तित नाम) को नोटिस भेजा है, क्योंकि उनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई है। नोटिस की सुनवाई के दौरान बुधवार को तारा की ओर से सामान्य निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया, पर इसे स्वीकार करने से इन्कार कर दिया गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि चुनाव आयोग के निर्देश सामान्य निवास प्रमाणपत्र को स्वीकार न करने के हैं। साथ ही मधु को सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई।

प्रदेश में यह समस्या सिर्फ मधु के सामने ही नहीं है, इसका सामना प्रदेश के सभी इलाकों में आम मतदाता कर रहे हैं। आयोग ने 13 मान्य दस्तावेजों की जो सूची जारी की है, उसमें छठे नंबर पर सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र को मान्यता दी गई है। एक जिलाधिकारी नाम न छापने के आग्रह के साथ बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब निवास के प्रमाण के तौर पर सामान्य निवास प्रमाणपत्र ही जारी किया जाता है। छात्रवृत्ति व पेंशन से लेकर प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में यही निवास प्रमाणपत्र मान्य है। ऐसे में आम मतदाताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

यहां सवाल यह भी उठता है, जब यहां पहले की तरह स्थायी या मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था ही नहीं है, तो फिर वर्षों से निवास कर रहे आम लोग क्या करें। कई लेखपालों ने भी बताया कि तहसील से सिर्फ सामान्य निवास प्रमाणपत्र ही जारी किए जाते हैं। उधर, स्थानीय अधिकारी बता रहे हैं कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थायी निवास स्वीकार न करने के लिए कह दिया है। इसमें उनके स्तर से कुछ नहीं हो सकता। 

सामान्य निवास प्रमाणपत्र से पूरा नहीं होगा एसआईआर का उद्देश्य : रिणवा

इस बारे में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि सामान्य निवास प्रमाणपत्र किसी स्थान पर 5-6 माह रहने पर ही जारी हो जाता है। इससे एसआईआर का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किसी मतदाता की मैपिंग न होने पर उसको नोटिस मिलने पर जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची में स्थाई निवास प्रमाणपत्र तो है, पर सामान्य निवास प्रमाणपत्र नहीं है। इसलिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र मान्य नहीं है।

ये दस्तावेज होंगे मान्य

1. किसी भी केंद्र सरकार/राज्य सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश।
2. 01.07.1987 से पहले सरकार/स्थानीय प्राधिकरणों/बैंकों/डाकघर/एलआईसी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रर्मों द्वारा भारत में जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/अभिलेख।
3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
4. पासपोर्ट
5. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन / शैक्षणिक प्रमाण पत्र
6. सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र
7. वन अधिकार प्रमाण पत्र
8. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी/एससी/एसटी या कोई भी जाति प्रमाणपत्र।
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां भी हो)
10. राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर।
11. सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र।
12. आधार के लिए, आयोग के पत्र संख्या 23/2025-ईआरएस/खंड ॥ दिनांक 09.09.2025 (अनुलग्नक ।।) द्वारा जारी निर्देश लागू होंगे।
13. बिहार एसआईआर की मतदाता सूची का अंश, 01.07.2025 की संदर्भ तिथि के अनुसार।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*पीएम मोदी के लिए बहुत सम्मान, भारत के साथ जल्दी होगी शानदार डील’, दावोस में भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान*

*ट्रंप के ग्रीनलैंड पर नरम पड़े तेवर, यूरोपीय देशों पर टैरिफ का फैसला लिया वापस*

*ट्रंप के यूरोपीय देशों पर पर टैरिफ के फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज हरियाली, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में आज बढ़त के साथ खुलने की संभावना*

*1* प.बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बदल सकती है, EC बोला- 14 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक काम पूरा होना मुश्किल

*2* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने बंगाल में स्थिति स्पष्ट की। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने चेताया कि सारे नाम सार्वजनिक होगी। साथ ही कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

*3* केंद्रीय मंत्री शिवराज दादा बने, कार्तिकेय के घर जन्मी बेटी, पोती को देख खुशी से उछल पड़ीं साधना; बोलीं- लाड़ली लक्ष्मी आई है

*4* वायुसेना चीफ बोले- मॉडर्न वॉर में एयर पावर निर्णायक, मजबूत सैन्य ताकत बनने के लिए इस पर फोकस जरूरी, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान घुटनों पर आया

*5* राहुल बोले- लालच की महामारी पूरे भारत में फैल गई, जनता को सत्ता से जवाबदेही मांगनी होगी, सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका

*6* कांग्रेस बोली-ट्रम्प का 71वीं बार भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा, PM मोदी के दोस्त ने दो दिन में तीन बार श्रेय लिया, ट्रम्प बोले- लाखों लोगों की जान बचाई

*7* ऋषिकेश में अमित शाह बोले- केदारनाथ का पुनरुद्धार किया, बद्रीनाथ समेत 35 धामों को रेनोवेट करेंगे; CM धामी बोले- कश्मीर के लिए हजारों उत्तराखंडी शहीद

*8* कल्याण-डोंबिवली में राज ठाकरे और शिंदे की पार्टियों का गठबंधन, MNS के 5 पार्षदों ने शिवसेना को समर्थन दिया, आज मेयर पद के लिए लॉटरी

*9* मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे; राज ठाकरे की मनसे के नेता की नीतीश सरकार को धमकी

*10* कर्नाटक विधानसभा सत्र से पहले बड़ा घटनाक्रम, राज्यपाल ने संयुक्त सत्र को संबोधित करने से किया इनकार

*11* देहरादून में NHAI बनाएगी हाई-स्पीड एलिवेटेड कॉरिडोर, आधे घंटे का सफर 10 मिनट में होगा पूरा, बिंदाल-रिस्पना नदी के किनारों से गुजरेंगी सड़कें

*12* ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड चाहिए, लेकिन ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उसकी हिफाजत अमेरिका के अलावा कोई नहीं कर सकता; हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरत

*13* जोमैटो के दीपिंदर गोयल का CEO पद से इस्तीफा, ब्लिंकिट के अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे कमान; गोयल नए आइडिया पर काम करेंगे

*14* ICC बोला- बांग्लादेश के वर्ल्डकप मैच भारत में ही होंगे, शेड्यूल बदलने से भी इनकार, एक दिन में जवाब मांगा; नहीं माने तो स्कॉटलैंड को मौका

*15* भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से पहला टी-20 हराया, अभिषेक ने 84 रन बनाए, चक्रवर्ती-दुबे को 2-2 विकेट; फिलिप्स की फिफ्टी बेकार

*16* उत्तर भारत में जारी सर्दी का कहर: कश्मीर-हिमाचल में भारी बर्फबारी, दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ऊ

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज के लिए जो कार्य विचार कर रखा है वह न भूले। आज आप पर कार्यभार का हल्का असर रहेगा। जिसके कारण आपको अन्य अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। किसी परिजन की चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

 

 

ड्यूटी से लौटने के बाद DCP ऑफिस के ऊपर बने बैरक में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, हत्या या सुसाइड? जांच कर रही पुलिस

0

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर नॉलेज पार्क इलाके में 35 साल के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये शख्स फायर डिपार्टमेंट में फायरमैन के तौर पर काम करता था। उसने ड्यूटी से लौटने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया है।

अब जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके का है। यहां पर संदीप कुमार (35 वर्ष) जो मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला था। वर्ष 2016 में वह फायर विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुआ था और हाल ही में ग्रेटर नोएडा में फायर कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। उसने  डीसीपी ऑफिस के ऊपर बने फायर विभाग के कार्यालय में बने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब एक फायर कर्मी ने उसे ड्यूटी पर आने के लिए करीब 5:30 बजे फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद फायरकर्मी कमरे में पहुंचा, जहां कमरा अंदर से बंद था। जब अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। उसका शव पंखे से लटका देखकर सभी के होश उड़ गए।

नहीं मिला कोई नोट
बताया जा रहा है कि उसके शव के पास कोई भी नोट नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अन्य कर्मियों का कहना है कि संदीप अलग कमरे में रहता था और रात में ड्यूटी से वापस लौटा था। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।