Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 4

UP News: ट्रेनें बढ़ीं पर जीआरपीकर्मी नहीं, जिलों से मांगे गए 2740 पुलिसकर्मी; अब निकाला गया यह विशेष रास्ता

0

उत्तर प्रदेश में ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन बीते 28 वर्ष से जीआरपी कर्मियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अब कमिश्नरेट और जिलों में तैनात 2740 कर्मियों को जीआरपी में एक वर्ष के लिए विशेष ड्यूटी पर तैनात करने का फैसला लिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इन कर्मियों को उनके गृह जिले के जीआरपी थानों में तैनात किया जाएगा। इनमें महिला कर्मी भी शामिल होंगी।वर्तमान में जीआरपी में वर्ष 1998 से डीजी से लेकर सिपाही तक कुल 6000 अफसर और कर्मचारियों की जनशक्ति (नियतन) है। इसमें अब तक करीब 28 वर्ष से कोई इजाफा नहीं हुआ है। कई बार रेल मंत्रालय को जनशक्ति बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। इस दौरान प्रदेश में ट्रेनों की संख्या बढ़कर 3050 और यात्रियों की संख्या रोजाना 30 लाख तक हो गई है।

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब दूसरा रास्ता निकाला गया है। कमिश्नरेट और जिलों में तैनात इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही रैंक के 2740 कर्मियों को अब एक वर्ष के लिए जीआरपी में भेजा जाएगा। उनकी तनख्वाह उनके कमिश्नरेट और जिले से ही जारी होगी। बाद में उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। यह वर्तमान में जीआरपी में तीन साल के लिए नागरिक पुलिस के कर्मियों की तैनाती की प्रचलित व्यवस्था से अलग होगा।

रेल मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

दरअसल, जीआरपी कर्मियों की आधी तनख्वाह रेल मंत्रालय वहन करता है। यूपी पुलिस द्वारा जीआरपी कर्मियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय द्वारा बार-बार ठुकरा देता है। इसकी वजह है कि यदि यूपी में जनशक्ति को बढ़ाया जाएगा तो अन्य प्रदेश भी इसकी मांग करेंगे। इससे रेलवे पर आधी तनख्वाह देने का अतिरिक्त बोझ आएगा।

हर शाखा में बढ़ी जनशक्ति

पुलिस की हर शाखा में बीते कुछ दशकों के दौरान जनशक्ति में इजाफा होता रहा है। कुछ शाखाओं में तो दो से तीन गुना अधिक जनशक्ति है। हालांकि, जीआरपी को अपनी वर्तमान जनशक्ति के बूते ही ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। बड़े पर्वों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था करने में मुश्किल आती है।

एडीजी, रेलवे प्रकाश डी. ने बताया कि  डीजीपी द्वारा प्रस्ताव मंजूर करने के बाद सभी कमिश्नेट और जिलों से 2740 पुलिसकर्मी एक वर्ष की विशेष ड्यूटी के लिए मांगे गए हैं। श्रावस्ती में कोई रेलवे लाइन नहीं होने से उसे इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन कर्मियों के मिलने से ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा कार्य बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Lucknow News: शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है वार्षिकोत्सव

0

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि परिसर में मंगलवार से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, वार्षिक शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 13 फरवरी तक होने वाले संस्कृत सप्ताह, हिंदी पखवाड़ा एवं स्वामी विवेकानंद जयंती में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है।

Live Parliament Budget Session LIVE: आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन, दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी

0

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा में हंगामे के कारण कई दिनों के बाद मंगलवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा कराई जा रही है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

🔶’अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो’, पूर्व सेना अध्यक्ष की अनपब्लिश्ड बुक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

🔶तीन साल बाद मुक्त हुए ‘राम’… 6 लाख के बांड पर रिहा हुए 60 करोड़ के भगवान, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

🔶मेयर चुनाव: BJP को उद्धव गुट ने दिया समर्थन तो भड़की कांग्रेस, ‘पार्षदों की खरीद-फरोख्त हुई’

🔶ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, राहुल ने नहीं किया साइन

🔶पार्टी प्रचार के लिए मुंबई की कंपनियों को पंजाब सरकार ने दिए 16 करोड़ के कांट्रैक्ट, खैहरा ने घेरी AAP

🔶अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, वाट्सएप पर करोड़ों रुपए की रखी मांग

🔶दिल्ली: जनकपुरी के बाद रोहिणी में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, शव बरामद

🔶बाबरी निर्माण से ठीक पहले हुमायूं को झटका, ड्रग्स केस में फंसा समधी; प्रॉपर्टी जब्त

🔶उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी विरोधियों को चेतावनी, कहा “बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा”

🔶हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता! क्या देश में एक्टिव है कोई बड़ा किडनैपिंग नेटवर्क?

🔶अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना: दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त

🔶सीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटल जांचेगा: 32 करोड़ पन्ने स्कैन होंगे, इसके बाद रिजल्ट; 12वीं बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक

🔶जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: 45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार

🔶संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केस दर्ज करने पर लगाई रोक

🔶India Pakistan Match : भारत-पाक मैच तय होते ही कोलंबो उड़ानों में उछाल, किराया 60,000 रुपये के पार

🔶Kher Fake Account : अनुपम खेर के नाम पर चल रहे फर्जी अकाउंट, फॉलोअर्स से की सतर्क रहने की अपील

🔶जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव

🔶चुनाव से पहले सिस्टम होगी री-सेट, इलेक्शन कमीशन ने दिये अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश

🔶असम सीएम के नफ़रती भाषणों के ख़िलाफ़ याचिकाओं पर सुनवाई को सहमत हुआ सुप्रीम कोर्ट

🔶दिल्ली पुलिस ने जनरल नरवणे की किताब की पीडीएफ प्रति ‘लीक किए जाने’ की जांच शुरू की

🔶निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

🔶इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव

🔶लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला

🔷यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी। कार्यालय या घर में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा। परिवार को समय और सहयोग अवश्य दें। चिड़चिड़ापन रह सकता है , परन्तु सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें। त्याग भावना विकसित होगी।आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी । कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री या कार्यक्षेत्र की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होने की सम्भावना है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

कलेक्टर के एक्शन से मचा हड़कंप, अवैध उत्खनन मामले में लगाया 8 करोड़ रुपये जुर्माना,बड़ी कार्रवाई से हलचल

0

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जिला छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए 8 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाकर हलचल मचा दी है। यह कार्रवाई मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज सीमा खरे द्वारा स्वीकृत लीज अंशभाग से बाहर खुदाई करने पर हुई है, जिस पर 8 करोड़ रु. से अधिक का जुर्माना लगाया है। जांच में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर 40 प्रतिशत यानि 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध खनन कर विक्रय होना पाया गया।

प्रस्तुत प्रकरण के अवलोकन में खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन दिनांक 03.01.2023 के अनुसार मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज, 117/पी/16 काकादेव कानपुर (उ०प्र०) को ग्राम मलका तहसील महाराजपुर के खसरा नंबर 470 रकवा 2.700हे. क्षेत्र पर खनिज ग्रेनाइट हेतु स्वीकृत उत्खनि पट्टा का सीमांकन दिनांक 24.02.2022 एवं दिनांक 16.12.2022 को राजस्व निरीक्षक महाराजपुर एवं हल्का पटवारी मलका, ऊजरा, नुना, गुरसारी द्वारा मेरी उपस्थिति में किया गया। सीमांकन के समय मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज को स्वीकृत उत्खनि पट्टा क्षेत्र के अंश भाग 1.020 हे. क्षेत्र पर 45 मीटर लम्बाई, 40 मीटर चौड़ाई एवं 10 मीटर की गहराई में सीमा खरे पत्नि सुभाष खरे के द्वारा अवैध खनन किया जाना पाया गया साथ ही सीमा खरे द्वारा मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज को स्वीकृत खदान क्षेत्र के शेष भाग पर पत्थर की शिल्ली एवं खनन सक्रिया से निकला मलवा डाला जाना पाया गया।

सीमा खरे पत्नि सुभाष खरे निवासी इन्द्रप्रस्थ गार्डन सागर रोड छतरपुर जिला छतरपुर म०प्र० को खसरा नंबर 470 के अंश भाग रकवा 3.000हे. क्षेत्र पर खनिज ग्रेनाइट हेतु उत्खनि पट्टा स्वीकृत होकर संचालित है। पट्टेदार द्वारा अपने स्वीकृत क्षेत्र के बाहर मेसर्स स्वास्तिक इंटर प्राइजेज को स्वीकृत उत्खनि पट्टा के अंशभाग 1.020हे. मे 45 मीटर लम्बाई, 40 मीटर चौड़ाई एवं 10 मीटर की गहराई में अवैध खनन किया जाना पाया गया है। पट्टेदार सीमा खरे द्वारा स्वीकृत लीज के संबंध में प्रस्तुत अनुमोदित खनन योजना अनुसार खदान की ऊपरी सतह से औसतन 6 मीटर की गहराई तक मिट्टी एवं बेदर्ड ग्रेनाइट ओवरवर्डन के रूप में मौजूद होना बताया गया है, साथ ही उत्खनित खनिज ग्रेनाइट के कुल योग का 40 प्रतिशत बिकी योग्य एवं शेष 60 प्रतिशत वेस्टेज (अनुउपयोगी) बताया गया है।

सीमा खरे द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर  7200 घनमीटर का 40 प्रतिशत यानि 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध खनन कर विक्रय किये जाना पाया गया है। अनावेदिका सीमा खरे द्वारा स्वीकृत पट्टा से अधिक अवैध उत्खनन पाये जाने पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अन्तर्गत (मध्यप्रदेश राजपत्र दिनांक 08 अप्रैल 2022 मे हुये संशोधन अनुसार) नियम 18(2) के उपनियम (1) के अधीन अधिरोपित अर्थशास्ति की राशि के समतुल्य राशि, पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में शास्ति के अतिरिक्त अधिरोपित की जाएगी। अर्थशास्ति एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति की रकम कुल शास्ति होगी।

सीमा खरे द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 45X40X4 = 7200 घनमीटर का 40 प्रतिशत यानि 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध खनन कर विकय किये जाने पर 2880 घनमीटर ग्रेनाइट का अवैध उत्खनन किये जाने पर रॉयल्टी राशि रू. 1000 प्रति घनमीटर के मान से रॉयल्टी राशि रू.28,80,000 होती है। रॉयल्टी राशि का 15 गुना अर्थशास्ति की राशि रू.4,32,00,000 के समतुल्य रू.4,32,00,000 कुल शास्ति की राशि रू.8,64,00,000 (आठ करोड़ चौसठ लाख रूपये मात्र) अधिरोपित की जाती है एवं प्रशमन की राशि रु.1000 का भुगतान होने पर प्रकरण का प्रशमन किया जा सकेगा।कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है कि अधिरोपित शास्ति पंजी में संधारित कराते हुये वसूली की कार्रवाई करवाई जाए। लिहाजा कलेक्टर के इस कठोर कदम से हलचल मच गई है।

बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत; 46 घायल…मची चीख-पुकार

0

नेशनल डेस्कः राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गई जबकि 46 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी।

शाम करीब साढ़े छह बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। इससे टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने किया 152 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

0

अलवर/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान, श्रमिक और पशुपालकों सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के हर गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार स्वयं पात्र लाभान्वितों तक पहुंच रही है और संबंधित कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को रामगढ़ के ग्राम बहाला में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अलवर शहर के लिए 152 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़े लोकार्पण और शिलान्यास कार्य शामिल हैं।

गांव बन रहे आत्मनिर्भर और सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में देश की आत्मा बसती है। इसी मूल मंत्र के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की रूपरेखा बनाई है। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांवों को शौच से मुक्ति मिल रही है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान और जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने के कार्य किए जा रहे हैं।

विकसित भारत का संकल्प होगा साकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वीबी जी राम जी कानून में ग्रामीणों को वर्ष में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इस कानून के अंतर्गत सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ और आधुनिक तकनीक के माध्यम से होंगे, जिससे श्रमिकों की मजदूरी सीधे उनके खाते में पहुंचेगी। स्थायी संपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांवों का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में नरेगा की खामियों को दूर किया गया है। यह कानून विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

1 हजार 800 ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली राहत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1800 से ज्यादा ग्राम उत्थान शिविर लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 1 लाख 34 हजार से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड और 65 हजार से अधिक स्वामित्व कार्ड के वितरण के साथ ही 37 हजार किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए गए हैं। इसी प्रकार लगभग साढ़े 6 लाख पशुओं का उपचार और पीएम सूर्य घर योजना के तहत 36 हजार से अधिक का पंजीकरण किया गया है।

राजस्थान में 9 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पशुपालकों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना प्रारंभ की है। इसके माध्यम से पशुओं का पंजीकरण हो रहा है और तत्काल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में प्राथमिक और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण किया जा रहा है। वहीं, महिलाओं को संबल प्रदान करने के दृष्टिगत दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 9 हजार रुपये की राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्तियां, 1 लाख 54 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1 लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1 लाख 54 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वहीं, इस वर्ष के लिए 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सभी प्रतियोगी परीक्षाएं एवं नियुक्तियां पारदर्शिता के साथ हुई हैं। श्री शर्मा ने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवीन युवा नीति भी लेकर आई है, जिसमें युवाओं को बिना ब्याज का ऋण दिया जाएगा। इससे युवा रोजगार प्रदाता बनेंगे।

विकसित राजस्थान का मार्ग हो रहा प्रशस्त – केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री
केन्द्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से डेयरी, सौर ऊर्जा आदि के कार्य सुगमता से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की अवधारणा के अनुरूप प्रदेश में जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विश्वास सुनिश्चित करते हुए विकसित राजस्थान का मार्ग तेजी से प्रशस्त हो रहा है। यादव ने अलवर में साढ़े 5 लाख लीटर क्षमता की डेयरी के लिए 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अलवर जिले का निरंतर विकास हो रहा है। रामजल सेतु लिंक परियोजना, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अलवर शहर में जलापूर्ति, कन्या महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में जल संरक्षण के अहम कार्य किए जा रहे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविर में 12 विभागों की स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, प्रमाण पत्र तथा 4 विशेष योग्यजनों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर सौंपी। इस दौरान विधायक महंत बालकनाथ, जसवन्त सिंह यादव, सुखवंत सिंह, रमेश खींची सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान, 360 किलो प्लास्टिक जब्त, 60 हजार से अधिक का जुर्माना

0

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।

360 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त
अभियान के पहले ही दिन, 9 फरवरी 2026 को नगर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 360 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 26,600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और कचरा फैलाने वाले 97 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 34,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है।

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।

360 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त
अभियान के पहले ही दिन, 9 फरवरी 2026 को नगर निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 360 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 26,600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और कचरा फैलाने वाले 97 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 34,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगरीय विकास कर में 9.25 लाख की वसूली
अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा नगरीय विकास कर के तहत भी बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 9,25,000 रुपये की कर वसूली की गई।

अभियान आगे भी रहेगा जारी
नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सीमित अवधि तक नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी नियमित रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।