Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 227

लखनऊ-यूपी के 2 आईपीएस अफसरों ने वीआरएस मांगा,

0

लखनऊ-यूपी के 2 आईपीएस अफसरों ने वीआरएस मांगा, IPS पति-पत्नी ने सरकार में VRS के लिए आवेदन किया, दिनेश सिंह और सुधा सिंह दोनों नौकरी से VRS लेंगे, सुधा सिंह इस समय डीआईजी रेलवे लखनऊ हैं, दिनेश सिंह एक साल से मेडिकल लीव पर हैं, अमेठी और बिजनौर के SP रहे हैं दिनेश सिंह

लॉरेंस बिश्नोई गैंग आतंकवादी संगठन घोषित,

0

कनाडा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग आतंकवादी संगठन घोषित, कनाडा सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया, गैंग की सम्पत्ति जब्त,बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे, गैंग को आर्थिक मदद देना अपराध माना जाएगा

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। सब आपके अनुकूल होगा। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है। कोई चिंता भी परेशान कर सकती है। कोई भी फैसला करने से पहले सावधानी रखें व उस पर गौर फरमाएँ। आपकी यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें। सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। कुसंगति से बचें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आपका मन रोमांस की चाह रखेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इ’छा तेज हो सकती है। कोई अज्ञात भय सताएगा। आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज फालतू खर्च होगा। आपका पुराना रोग उभर सकता है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा भी होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपके रचनात्मक कार्य लाभदायक रहेंगे। आज भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार मिल सकता है। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। ब’चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज नई योजना बनेगी। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अ’छी तरह जांच लें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए अ’छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी।

 

 

प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना में युवक की मौत,

0

अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना में युवक की मौत, बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा, सिर से पार कर गई ट्रक, मौके पर दर्दनाक मौत, प्रयागराज हाईवे हुआ जाम, आवागमन बाधित, कोतवाली नगर के ब्रह्म बाबा के पास की घटना

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

0

लखीमपुर- सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत का मामला, टैक्सी में ओमनी वैन का प्रयोग किया जा रहा, 8 सीटर वैन में भूसे की तरह सवारियां भरी थीं, PTO, ARTO की लापरवाही से सवारियां भरी जा रहीं

 

निर्भर गुर्जर गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार ,

0

आगरा – निर्भर गुर्जर गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार , 23 साल बाद बबलू टाइगर उर्फ जितेंद्र गिरफ्तार, हरिओम उर्फ कल्ला का 2002 में किया था अपहरण, 11 लाख 11 हजार 151 की मांगी गई थी फिरौती, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छुड़ाई थी फिरौती, चार लोग गिरफ्तार कर गए थे जेल, एक चल था फरार, 23 साल बाद बबलू टाइगर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 2002 में पुलिस ने 500 रुपये इनाम किया था घोषित , 23 साल की फरारी में 50 हजार इनाम था घोषित, 6 महीने साथ रहने के बाद छोड़ा था निर्भय गुर्जर गैंग, बचने के लिए महाराष्ट्र, पुणे में ट्रक चलाकर छुपाई पहचान, आगरा में दूध व्यापारी का अपहरण करने आया था बबलू, गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का मिला इनाम

करोड़ के बीमा के लिए पिता हत्या का मामला, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली बात का खुलासा

0

हापुड़ – 50 करोड़ के बीमा के लिए पिता हत्या का मामला, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली बात सामने, मेरठ के आनंद हॉस्पिटल की भूमिका भी संदिग्ध, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बड़ा खेल हुआ, सड़क हादसे की चोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग अलग, रकम के लिए मां की भी सड़क हादसे में हत्या कराई, मां के बाद पहली बीवी को भी बीमा के लिए मरवाया, मां की मौत के बाद लिया 80 लाख का बीमा, आरोपी ने 30 लाख पत्नी की मौत के भी लिए, बेटे ने परिवार में एक-एक कर 3 लोगों की हत्या की, पिता के नाम विशाल ने कराई अलग अलग 61 पॉलिसी, मां, पिता की मौत के लिए बेटे ने चुना था हापुड़ जिला, बीमा कंपनी की तहरीर पर आरोपी बेटे, दोस्त पर केस, मुख्य आरोपी विशाल ओर दोस्त सतीश सलाखों के पीछे, कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई

लखनऊ- टेंट सिटी का भूमि पूजन करेंगे सुरेश खन्ना,

0

लखनऊ- टेंट सिटी का भूमि पूजन करेंगे सुरेश खन्ना, 23 से 29 नवंबर तक 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, 11.30 बजे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर कार्यक्रम,. शुभंकर और LOGO की लॉन्चिंग करेंगे खन्ना

 

लखनऊ हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही पर नोटिस,

0

लखनऊ-हाउस टैक्स वसूली में लापरवाही पर नोटिस, नगर आयुक्त ने 7 जोनल अफसरों को नोटिस दिया, जोन 2 को छोड़कर बाकी जोनल अफसरों को नोटिस,

इन जोनल अफसरों ने टैक्स इंस्पेक्टरों को बचाया, किसी टैक्स इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की संस्तुति नहीं की, संतोषजनक जवाब न देने पर कार्यमुक्त किए जाएंगे

 

क्या मारा गया बहराइच का खूंखार भेड़िया? मंझारा तौकली में मिला शव, जिसने अब तक 18 लोगों को बनाया अपना शिकार

0

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले से लोग भयभीत हैं। मंझारा तौकली इलाके से बड़ी खबर है कि वहां एक भेड़िये का शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि यह भेड़िया मार दिया गया है। वन विभाग के डीएफओ रामसिंह यादव ने भी इसकी पुष्टि की है। यह शव मंझारा तौकली गांव के रोहित पुरवा इलाके में पाया गया। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझारा तौकली इलाके में 9 सितंबर से जंगली भेड़िये सक्रिय हैं। इनके हमलों में अब तक 4 बच्चों की मौत हो चुकी है और 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लोग काफी डरे हुए हैं और वन विभाग भी भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है।

 

क्यों नहीं पकड़ पाए भेड़ियों को?

भेड़िये हमले के बाद तुरंत गायब हो जाते हैं, ना तो कैमरों में दिखते हैं और ना ही कहीं और नजर आते हैं। इस समय किसानों के खेतों में गन्ने की फसलें बड़ी हो गई हैं, साथ ही ग्रामीण इलाकों में पेड़-पौधे भी ज्यादा हैं। भेड़िये इन घने इलाकों का फायदा उठाकर एक खेत से दूसरे खेत में चले जाते हैं, इस वजह से उन्हें पकड़ पाना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग ने कहा है कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही भेड़ियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

क्यों बच्चे होते हैं निशाना?

भेड़ियों का आतंक पहले भी बहराइच में बहुत बढ़ चुका था, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई थी। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हुई थी, लेकिन अब फिर से वही समस्या सामने आई है। डीएफओ रामसिंह यादव के अनुसार, बारिश के बाद नदियों के किनारे बनी मांदों में पानी भर जाता है, जिससे भेड़ियों को सुरक्षित ठिकाना और पर्याप्त भोजन नहीं मिलता। मजबूरी में ये भेड़िये लोगों के बसे इलाकों की ओर आने लगते हैं। छोटे बच्चे आसानी से पकड़े जा सकते हैं, इसलिए भेड़िये अक्सर मासूम बच्चों को ही निशाना बनाते हैं। वहीं वन विभाग अब इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और जल्द से जल्द इस खतरे से निपटने की योजना बना रहा है ताकि गांव के लोग सुरक्षित रह सकें