Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 47

Jio Hotstar का बड़ा झटका! 700 रुपए महंगा हो गया ये एनुअल प्लान, देखें नई रेट लिस्ट

0

Jio Hotstar Price Hike 2026: OTT प्लेटफॉर्म देखने वालों के लिए Jio Hotstar की तरफ से एक अहम अपडेट सामने आया है। कंपनी ने अपने सुपर और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। नई दरें 28 जनवरी 2026 से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि जो यूजर्स अभी पुराने प्लान पर हैं, वे उसके खत्म होने तक मौजूदा कीमतों पर ही सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, प्लान एक्सपायर होने के बाद नए रेट पर ही सब्सक्रिप्शन रिन्यू करना होगा।

Super Plan हुआ महंगा
Jio Hotstar के सुपर प्लान की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब तक सुपर क्वार्टर प्लान के लिए यूजर्स को 299 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन 28 जनवरी 2026 से इसकी कीमत बढ़कर 349 रुपये हो जाएगी। यानी इस प्लान पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सुपर प्लान का एनुअल सब्सक्रिप्शन भी पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। पहले जहां सालभर के लिए 899 रुपये देने होते थे, अब इसके लिए 1099 रुपये खर्च करने होंगे। इस तरह सालाना प्लान पर 200 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सुपर प्लान लेने वाले यूजर्स विज्ञापनों के साथ दो डिवाइस पर Jio Hotstar का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Premium Plan की कीमतों में बड़ा उछाल
प्रीमियम प्लान के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रीमियम क्वार्टर प्लान, जिसकी कीमत पहले 499 रुपये थी, अब 699 रुपये में मिलेगा। यानी इस प्लान पर सीधे 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रीमियम एनुअल प्लान भी अब पहले से काफी महंगा हो गया है। सालाना प्लान की कीमत 1499 रुपये से बढ़कर 2199 रुपये कर दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब पूरे साल के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 700 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

प्रीमियम यूजर्स को क्या मिलेगा
प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को चार डिवाइस पर Jio Hotstar का एक्सेस मिलता रहेगा। इसके अलावा लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शो को छोड़कर बाकी सभी कंटेंट बिना विज्ञापन के देखा जा सकेगा।

मौजूदा ग्राहकों को राहत
कंपनी ने साफ किया है कि जिन ग्राहकों का सब्सक्रिप्शन पहले से एक्टिव है, उन पर तुरंत नई कीमतें लागू नहीं होंगी। वे अपने मौजूदा प्लान की अवधि पूरी होने तक पुराने रेट पर ही कंटेंट देख पाएंगे।

क्या लालू की बेटी मीसा भारती बनेंगी RJD की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? 25 जनवरी को होगा बड़ा फैसला

0

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 25 जनवरी को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नेतृत्व से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिन पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

पार्टी के सभी शीर्ष नेता होंगे शामिल! 

RJD के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी भोला यादव द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह बैठक शहर के एक होटल में आयोजित की जाएगी। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भी बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को होगी। लालू जी के अलावा, पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण माने जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।”

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ पर हो सकता है फैसला 

हालांकि पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैठक में ‘कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ की नियुक्ति पर फैसला लिया जा सकता है। RJD की स्थापना 1997 में जनता दल से अलग होकर करने वाले लालू प्रसाद तब से पार्टी के शीर्ष पद पर बने हुए हैं। बावजूद इसके, उनके खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए संगठन के रोजमर्रा के कामकाज के लिए दूसरी पंक्ति के नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

चुनाव में RJD को उठाना पड़ा भारी नुकसान 

सूत्रों के अनुसार, इस संभावित पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव माने जा रहे हैं, जो लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। लेकिन हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन ने कथित तौर पर परिवार के भीतर मतभेदों को भी उजागर कर दिया है। RJD को पिछले चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां उसकी सीटें पांच साल पहले की 75 से घटकर सिर्फ 25 रह गईं।

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 25 जनवरी को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नेतृत्व से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिन पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

पार्टी के सभी शीर्ष नेता होंगे शामिल! 

RJD के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी भोला यादव द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह बैठक शहर के एक होटल में आयोजित की जाएगी। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने भी बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को होगी। लालू जी के अलावा, पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण माने जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।”

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ पर हो सकता है फैसला 

हालांकि पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बैठक में ‘कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष’ की नियुक्ति पर फैसला लिया जा सकता है। RJD की स्थापना 1997 में जनता दल से अलग होकर करने वाले लालू प्रसाद तब से पार्टी के शीर्ष पद पर बने हुए हैं। बावजूद इसके, उनके खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए संगठन के रोजमर्रा के कामकाज के लिए दूसरी पंक्ति के नेतृत्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

चुनाव में RJD को उठाना पड़ा भारी नुकसान 

सूत्रों के अनुसार, इस संभावित पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव माने जा रहे हैं, जो लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। लेकिन हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन ने कथित तौर पर परिवार के भीतर मतभेदों को भी उजागर कर दिया है। RJD को पिछले चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां उसकी सीटें पांच साल पहले की 75 से घटकर सिर्फ 25 रह गईं।

इसी पृष्ठभूमि में पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि नेतृत्व की जिम्मेदारी लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को दी जानी चाहिए, जो वर्तमान में पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद हैं। बैठक में होने वाले फैसलों पर न केवल पार्टी का भविष्य, बल्कि RJD के भीतर शक्ति संतुलन भी निर्भर करता माना जा रहा है।

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

0

Bihar News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका खेल प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बिहार टीम ने बालक एवं बालिका-दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।

बालक वर्ग में बिहार टीम ने पंजाब को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में बिहार की टीम ने दिल्ली को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त बालक वर्ग की थारी सोटी सिंगल स्पर्धा में बिहार के खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। फारी सोटी टीम स्पर्धा में बिहार टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को हराकर रजत पदक जीता। इस टीम में आकाश कुमार शर्मा, ऋषभ कुमार, शुभम कुमार एवं आयुष हर्ष राज शामिल रहे। वहीं बालिका वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में कोमल जैन ने दिल्ली को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में भी बिहार के खिलाड़ी ने जम्मू-कश्मीर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

PunjabKesari

इस उपलब्धि पर गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं संघ के महासचिव भोला कुमार थापा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे बिहारवासियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत खिलाड़ी कर रहे हैं, उतनी ही मेहनत संघ भी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रहा है और आगे भी खिलाड़ियों के हित में निरंतर कार्य किया जाएगा

फफूंद कार की टक्कर से घायल प्रधान के भाई की इलाज के दौरान मौत

0

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी प्रधान के भाई चंद्रप्रकाश पाल (55) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उनके बेटे की 11 फरवरी को शादी है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे में वह उछलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले गए। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

चंद्रप्रकाश के तीन बेटे विवेक, अभिषेक और विकास व बेटी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे विवेक की 11 फरवरी को शादी है। बरात अछल्दा जानी थी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

अटसू कॉम्प्लेक्स निर्माण के विरोध में दिया धरना

0

अटसू। नगर पंचायत में प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स निर्माण के खिलाफ मंडी बचाओ समिति व स्थानीय दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों की बिना सहमति के मनमाने ढंग से निर्माण कार्य की योजना बना ली है। इससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा होगा।
व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से चल रही पारंपरिक सब्जी मंडी को हटाकर कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे दुकानें प्रभावित होंगी और व्यापार बाधित होगा। उनका कहना है कि अभी तक न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है और न ही व्यापारियों से चर्चा की गई। धरने में शामिल व्यापारियों अरविंद राजपूत, छोटेलाल कुशवाहा, सुनील कुमार राजपूत, राजू कश्यप, राम सिंह, आकाश चौधरी समेत कई लोगों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नगर पंचायत प्रशासन व्यापारी प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत नहीं करता और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकालता है। तब तक धरना जारी रहेगा। व्यापारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी अनदेखी की गई तो आंदोलन को बड़ा किया जाएगा।

चेयरमैन ने कहा, बने रहेंगे चबूतरे
इस धरने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने बताया कि सब्जी मंडी में लगे पुराने टिनशेड को हटाकर नया आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है। कांप्लेक्स जमीन से करीब 10 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। इसके नीचे पुराने पक्के चबूतरे बने रहेंगे, ताकि सब्जी मंडी पहले की तरह चलती रहे।

निर्माण कार्य तक सब्जी मंडी को अस्थायी रूप से मेला ग्राउंड में लगवाया जाएगा। इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सब्जी मंडी गेट व परिसर में अवैध तरीके से पेटियां रखी हुई हैं। वही लोग व्यापारियों को गुमराह करके विरोध करवा रहे हैं।

Auraiya News: एसआईआर अभियान में बंद मिले स्कूल, बीलएओ नदारद

0

बिधूना। जिले भर में रविवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया था। इस विशेष अभियान के दौरान कई विद्यालय बंद पाए गए और बीलएओ भी नहीं मिले। मामले में बीएसए को विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। बीएसए ने विशेष अभियान वाले बूथों पर स्थित विद्यालयों को खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था।इसके बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी अल्केश कुमार सकलेचा के निरीक्षण में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बरुआ (बूथ संख्या 310) बंद पाया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बराहार के बूथ संख्या 311 व 312 पर तैनात अध्यापक अमित कुमार अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय सोहनी भी निरीक्षण के समय बंद था, और वहां के अनुदेशक विकास व प्रवीण, शिक्षामित्र कमलेश कुमारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप सिंह भी अनुपस्थित पाए गए।

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय लुधपुरा (बूथ संख्या 132) पर सहायक अध्यापिका आरती नरवरिया, निरूपा देवी और शिक्षा मित्र अनीता कुमारी गुप्ता अनुपस्थित पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय सराय प्रथम (बूथ संख्या 131) भी बंद मिला।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही के संबंध में संबंधित शिक्षकों व कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

तीन बीएलओ को नोटिस

रविवार को एसआईआर को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बीएलओ के नदारद रहने का मामला भाग्यनगर में भी सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय फक्कड़पुर के प्रधानाध्यापक मोदप्रकाश, सहायक अध्यापक सुषमा वर्मा और शिक्षामित्र सुनीता अनुपस्थित मिलीं। तीनों को खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Auraiya News: नेपाल की जहैरा को नायब तहसीलदार ने भेजा नोटिस

0

बिधूना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कच्ची सूची में रठगांव के पिपरी में नेपाल निवासी जहैरा बेगम का नाम दर्ज है। उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।इसे लेकर सोमवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसमें वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है। ऐसे न करने पर मतदाता सूची से नाम काट दिया जाएगा।
जहैरा बेगम ने एसआईआर के दौरान गणना प्रपत्र भरकर जमा किया था। इसमें अपने माता-पिता का पता नेपाल दर्ज किया था। इसके चलते उनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी। पिपरी गांव निवासी शालू से 15 वर्ष पहले शादी करके वह यहां आईं थीं और इसके बाद यहीं रह रही हैं। लेकिन अब उनके मतदाता बने रहे पर संकट खड़ा हो गया है।सोमवार को मामले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने जहैरा को नोटिस जारी किया है। इसमें 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे तहसील में दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। उन्हें 2003 में मतदाता सूची में उनका या उनके परिजन का नाम न होने का स्पष्टीकरण देना होगा। साथ ही अपनी मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। इसमें असफल होने पर उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा।

पिपरी निवासी उर्मिला को भी नोटिस
इसके अलावा पिपरी निवासी उर्मिला को भी नोटिस जारी किया गया है। उनका नाम भी 2003 की सूची से मैप नहीं हो पा रहा है। उन्हें भी 22 जनवरी को तहसील में बुलाया गया है।

जिन लोगों की मैंपिग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुई है, उनसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी के तहत जहैरा बेगम और उर्मिला को नोटिस जारी है। यदि निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
-गरिमा सोनकिया, एसडीएम बिधूना।

Auraiya News: बल्लपुर राजपुर में तीन लाख रुपये के मस्टर रोल किए शून्य

0

औरैया। विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत बल्लपुर राजपुर में मनरेगा में चक मार्गाें पर काम के तीन लाख रुपये के मस्टर रोल शून्य कर दिए गए।यह कार्रवाई उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने फर्जीवाड़ा सामने आने पर की है। अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े को उजागर कर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही जांच शुरू हुई थी।
ग्राम पंचायत बल्लपुर राजपुर में तीन चक मार्गों के लिए कुल 12 मस्टर रोल 23 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच निकाले गए थे। इन कार्यों में कुल 110 श्रमिक कार्यरत दिखाए गए थे। ऑनलाइन हाजिरी में सभी मस्टर रोल में एक ही फोटो अपलोड किया गया था। इन तस्वीरों में मात्र आठ से दस श्रमिक ही थे, जबकि सभी में अलग-अलग श्रमिक होने चाहिए।

श्रम एवं रोजगार रामदुलार ने गांव पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरा तीनों ही चक मार्गाें पर कोई भी मजदूर काम करता नहीं मिला। जांच में इसकी भी पुष्टि हुई कि निर्धारित तारीखों पर तो दूर उससे एक सप्ताह पहले भी कोई काम नहीं हुआ।

इस पर उपायुक्त ने इन कार्यों के लिए जारी किए गए सभी मस्टर रोल जीरो कर दिए। इससे तीन लाख रुपये के इन मस्टर रोल का भुगतान नहीं कराया जा सकेगा। इसके अलावा ऑनलाइन हाजिरी का अधिकार भी रोजगार सेवक से हटा दिया गया है। अब ग्राम पंचायत सचिव को मनरेगा कार्य की ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।

ग्राम पंचायत बल्लपुर राजपुर के तीन लाख रुपये के मस्टर रोल शून्य किए गए हैं। साथ ही रोजगार सेवक से ऑनलाइन हाजिरी का अधिकार छीन लिया गया है। अब ग्राम पंचायत सचिव को यह जिम्मेदारी दी है। दोबारा गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।
-रामदुलार, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार

Auraiya News: घर में गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या

0

बेला। घर में मृत मिले राजमिस्त्री अरविंद की हत्या गोली मारकर की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस के शक की सुई अब राजमिस्त्री के परिजन पर भी घूम रही है।घर में गोली मारी गई और किसी को आवाज तक नहीं आई, इसे बिंदु मानकर परिजन से भी पूछताछ की जा रही। वहीं, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
थाना क्षेत्र के गांव बेला स्थित मंडी रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय के सामने रहने वाले अरविंद (37) राजमिस्त्री थे। 18 जनवरी को उनका शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पुलिस पूछताछ में पत्नी प्रिया ने बताया था कि रविवार की सुबह जागने पर जब वह पति के कमरे में गई तो अरविंद जमीन पर पड़ा मिला था। उसके माथे पर चोट का निशान था।

उधर, सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी। रिपोर्ट में गन शॉट की पुष्टि हुई। गोली सिर में फंसी मिली। क्षेत्र में चर्चा है कि अगर घर में ही अरविंद को गोली मारी गई तो परिजन को गोली चलने की आवाज क्यों सुनाई नहीं दी। इसके चलते अब पुलिस का शक परिवार व करीबी लोगों पर पर जा रहा है।

उधर, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद अरविंद का शव परिजन को सौंप दिया गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कन्नौज के मेहंदीपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राजमिस्त्री के घर पहुंचकर दोबारा जांच की। साथ ही परिजन से अलग-अलग पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाकर पूछताछ की है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि राजमिस्त्री का कन्नौज में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

लेनदेन में तो नहीं की गई हत्या
राजमिस्त्री की हत्या के मामले में थाना पुलिस जांच की। इस दौरान पुलिस को घर के बाहर खंभे में एक कागज का पर्चा चिपका मिला, जिसमें शराब पीकर गाली देता है…. न रुपये देता है न ब्याज लिखा मिला था। ऐसे में लेनदेन में हत्या के बिंदु पर भी पुलिस की जांच जारी है।

सिर कूंचकर राजमिस्त्री की हत्या, खेत में मिला शव

0

औरैया। अपनी होने वाली ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले राजमिस्त्री की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव सोमवार तड़के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव भियांपुर के पास खेत में मिला।पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। युवक की शादी तय थी।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी अनुज उर्फ छोटे (21) राजमिस्त्री था। उसकी शादी कानपुर देहात स्थित मंगलपुर के गांव लाड़पुर निवासी पूर्वी से तय हुई थी। रविवार शाम करीब छह बजे युवक घर से होने वाली ससुराल जाने की बात कहकर बाइक से निकला था।

करीब सात बजे पूर्वी ने अनुज के भाई मनोज को फोन कर अनुज के साथ दखलीपुर के पास सड़क हादसा होने की जानकारी दी। इसके बाद मनोज और पूर्वी के पिता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां परिजन को वहां न अनुज मिला न ही उसकी बाइक मिली।

सोमवार तड़के युवक का शव दिबियापुर के गांव भियांपुर के पास खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के सिर के अलावा शरीर पर चोट के निशान मिले। मौके पर उसकी बाइक लॉक मिली, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। मोबाइल फोन का कवर पास ही पड़ा था। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

बड़ी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए ससुर ने मांगी थी बाइक
भाई मनोज ने बताया कि अनुज की शादी लाड़पुर निवासी पूर्वी से तय हुई थी। लाड़पुर में पहले से ही रिश्तेदारी थी। परिजन के अनुसार 10 फरवरी को पूर्वी की बड़ी बहन उपासना की शादी है। उसकी शादी के कार्ड बांटने के लिए भाई के ससुर ने उससे बाइक मांगी गई थी। बाइक देने के लिए ही भाई रविवार को घर से निकला था।

बाइक टकराने से बकरी मर गई, तीन हजार रुपये मांग रहे
भाई मनोज के अनुसार पूर्वी ने रविवार शाम 6.55 बजे कॉल किया था। पूर्वी ने बताया कि दखलीपुर में अनुज की बाइक से बकरी मर गई है। बकरी मालिक तीन हजार रुपये मांग रहे हैं। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोई नहीं मिला।

जांच के घेरे में आया फिंग चिप्स वाला युवक
मनोज ने बताया कि लाड़पुर निवासी एक युवक फफूंद के अछल्दा चौराहे पर फिंगर चिप्स का ठेला लगाता था। युवक करीब दो माह से ठेली नहीं लगा रहा और न ही उसे किसी ने देखा था। रविवार को घटना की सूचना मिलने के बाद वही युवक ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रहा। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है।

पिता उपेंद्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासा के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक भारती, एसपी

फोटो-7-अनुज। फाइल फोटो