Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 281

यूपी: लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर, 1090 चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर; इन इलाकों से गुजरेगा यह मार्ग

0
1090 चौराह के पास वाले फ्लाईओवर के अलावा इसके आगे एक और फ्लाईओवर जी 20 रोड को जोड़ते हुए बनेगा। इसके बनने से ग्रीन काॅरिडोर से आने वाले सीधे शहीद पथ व इकाना स्टेडियम के पास पहुंच सकेंगे।
गोमती नगर में 1090 चौराहा के पास फ्लाईओवर बनेगा। इससे 1090 चौराहा और समता मूलक चौक पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर ग्रीन कॉरिडोर का हिस्सा है। ऐसे में आईआईएम रोड से गोमती नगर तक सफर आसान हो जाएगा।ग्रीन कॉरिडोर योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर ने बताया कि फ्लाईओवर- बैकुंठधाम से शुरू होगा और लामार्ट बॉयज स्कूल तक बनेगा। इसकी कुल लंबाई 2.02 किलोमीटर होगी। चार लेन के इस फ्लाईओवर में करीब 570 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निर्माण 2027 तक पूरा करने लक्ष्य तय किया गया है। निर्माण को लेकर तीन महीन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फ्लाईओवर 1090 चौराहे के पास से गुजरेगा, न कि उसके ऊपर से। ऐसे में चौराहे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह फ्लाईओवर भी आसान करेगा राह
1090 चौराह के पास वाले फ्लाईओवर के अलावा इसके आगे एक और फ्लाईओवर जी 20 रोड को जोड़ते हुए बनेगा। इसके बनने से ग्रीन काॅरिडोर से आने वाले सीधे शहीद पथ व इकाना स्टेडियम के पास पहुंच सकेंगे। यह फ्लाईओवर 2.20 किमी लंबा होगा। इस पर 430 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर की खास बात यह होगी कि इसमें क्लोवर लीफ इंटरचेंज भी होगा। यह इंटरचेंज सिस्टम हाईवे स्टाइल का होगा जिससे वाहन बिना रुके एक दिशा से दूसरी दिशा में जा सकेंगे।

दूर होगी जाम की समस्या
दोनों फ्लाईओवर के बनने के बाद आईआईएम शहीद पथ तक आवागमन आसान हो जाएगा। 1090 चौराहा पर जाम की समस्या दूर होगी।– प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष, एलडीए

Lucknow News: अंसल कंपनी पर 8.70 लाख की ठगी का एक और केस

0

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी पर 8.70 लाख की ठगी की एक और एफआईआर दर्ज हुई है। कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर आशियाना सेक्टर एन निवासी संध्या पांडेय से प्लॉट के नाम पर जालसाजी करने का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 247 हो गई है।

संध्या के मुताबिक दिसंबर 2011 में वह प्लॉट खरीदना चाहती थीं। इस सिलसिले में वह अंसल कंपनी के दफ्तर पहुंची थीं। उन्होंने कंपनी में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित साइट पर एक प्लॉट बुक कराया था। प्लॉट की कीमत 8.70 लाख रुपये थी, जिसका उन्होंने टुकड़ों में भुगतान किया था। इसके बावजूद कंपनी ने उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया। इस सिलसिले में उन्होंने कई बार कंपनी के दफ्तर के चक्कर काटे। मगर हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। थक हार कर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Lucknow News: तैयारी पूरी, अखिल भारतीय दंगल कल से

0

लखनऊ। अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरुजी श्री राम चंद्र स्मारक ईनामी दंगल का आयोजन नौ अगस्त को हरिशचंद्र इंटर कॉलेज प्रांगण में किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में देशभर से पुरुष और महिला पहलवान विभिन्न वर्गों में जोर आजमाइश करेंगे। इसमें दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़ा और छत्रसाल स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षु भाग लेंगे, जबकि हरियणा के मनका अखाड़ा और पंजाब के दुष्यंत अखाड़े के पहलवनों भी यहां दम दिखाते दिखेंगे। महिला वर्ग में यूपी और हरियाणा से पहलवानों के आने की उम्मीद है। सदर स्थित गुरुजी का अखाड़े के संचालक और दंगल के आयोजन विकास यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर हरिशचंद इंटर कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर का दंगल आयोजित किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। दंगल में सबसे बड़ी कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये के अलावा सोने का सिक्का दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दंगल में वहीं पहलवान विजेता होगा, जो प्रतिद्वंद्वी को चित करने में सफल होगा। मुकाबलों में अंकों का कोई प्रावधान नहीं है। अगर परिणाम नहीं निकल पाता है तो दंगल में लगी कुल धनराशि का पचास प्रतिशत दोनों पहलवानो में

बांट दिया जाएगा और शेष पचास प्रतिशत दंगल कमेटी के खाते में चला जाएगा। इससे धनराशि का उपयोग दूसरी कुश्ती में किया जाएगा।

VIDEO: रक्षाबंधन के लिए राखियों की सजी दुकानें, बहनों ने भाइयों के लिए खरीदी राखियां

0
भाई-बहन के प्यार का त्यौहार राखी के लिए बहनों ने भूतनाथ मार्केट में लगी राखी की दुकानों से अपने भाइयों के लिए राखी की खरीददारी की। इस दौरान मारके में रुद्राक्ष, कार्टून‑थीम वाली, डिज़ाइनर और कुंदन राखियां महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।

लविवि: 10 अगस्त तक भरें एलएलबी, बीपीएड के अंक

0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2025-26 के तहत एलएलएम और एमपीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और  वह ऑनलाइन आवेदन में एलएलबी और बीपीएड के अंक नहीं भर सके हैं, ऐसे अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संख्या का इस्तेमाल कर 10 अगस्त तक अंक भर सकेंगे। इसके लिए गूगल फॉर्म का लिंक जारी कर दिया गया है।

लविवि: एंटी रैगिंग सप्ताह 12 अगस्त से

0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशों के मुताबिक 12 अगस्त को एंटी रैगिंग दिवस और 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कुलसचिव की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं

Lucknow News: मंदिरों में चढ़ावे के फूल बनेंगे रोजगार का साधन

0

लखनऊ। मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल आम तौर पर  अर्पित होने के बाद नदियों या  तालाबों में विसर्जित कर दिए जाते हैं। इससे जल प्रदूषण के साथ-साथ पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन राजधानी स्थित केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पाैध संस्थान के प्रयासों से  मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले यह फूल अब लोगों के रोजगार का जरिया बनेंगे।
सीमैप के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित तकनीक की मदद से अब वाराणसी के  मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती व हवन कप बनाई जाएगी। साथ ही इन्हें  मंदिरों में आए हुये भक्तों को व आस-पास की दुकानों में  इनका विक्रय किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में रोजगार और खुशहाली आएगी।

बृहस्पतिवार को इसके लिए सीमैप की तकनीक का  हस्तांतरण वाराणसी के मेसर्स डिवाइन कीर्ति प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया गया। सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने फूलों से निर्मित अगरबत्ती का समझौता ज्ञापन कंपनी के निदेशकों सोनल गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता को सौंपा। इस तकनीकी को स्वच्छ भारत अभियान, कौशल विकास व सामाजिक आजीविका अभियान से सीमैप लखनऊ के साथ मिल कर संचालित करेगा। इस माैके पर सीमैप के व्यापार विकास विभाग  के प्रमुख डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार,मनोज कुमार यादव आदि माैजूद रहे।

यूपी: कल सुबह छह बजे से तीन दिनों तक बसों में फ्री में सफर करेंगी महिलाएं, एक सहायक का टिकट भी माफ

0

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं।परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं।

उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ – कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी। 

वर्दी में रहेंगे कर्मचारी, करेंगे सहायता

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे।

ट्रेनें फुल, बसों का ही सहारा

रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।

UP: पूर्व प्रधान की पुत्री का कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर किया अपहरण

0
अंबेडकरनगर में पूर्व प्रधान की पुत्री को कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगहों पर नाकेबंदी की पर सफलता नहीं मिली।
अपनी चार बहनों के साथ बाजार के लिए निकली युवती को दिनदहाड़े असलहे के बल पर वाहन में बैठा कर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने इलाके की नाके बंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जहांगीरगंज के अल्पसंख्यक बाहुल्य एक गांव के पूर्व प्रधान की 22 वर्षीय पुत्री अपनी एक सगी व तीन अन्य चचेरी बहनों के साथ गुरुवार को दोपहर में निकट की बाजार जाने के लिए घर से निकली थी।

वह गांव से थोड़ी ही दूर मुख्य सड़क पर पहुंची ही थी तभी सफेद रंग के चौपहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने असलहे के बल पर सभी को बीच रास्ते में रोक लिया और युवती को जबरन खींच कर वाहन में बैठा लिया, साथ में मौजूद बहनों ने हो-हल्ला मचाया लेकिन तब तक आरोपी युवती को अगवा कर गांव की तरफ कटकर माडरमऊ बिडहर रोड होते हुए भाग निकले।मौके पर मौजूद युवती की बहन ने फोन करके अपने चाचा को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर पड़ताल शुरू करते हुए सूचना के आधार पर जगह-जगह नाकेबंदी शुरू कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। युवती के पिता ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने अपहर्ताओं के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अनूप कुमार सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

UP: बच्चों की परवरिश के लिए सैनिक की विधवा ने धोए जूठे बर्तन, छह साल कोर्ट के चक्कर लगाने के बाद मिला मुआवजा

0
सैनिक की विधवा ने छह साल की दौड़-भाग की और कोर्ट के चक्कर लगाए जिसके बाद उन्हें 25 लाख रुपये का मुआवजा मिला। सैनिक की ड्यूटी पर जाते समय बालकनी से गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौत हो गई।निकिता ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वर्तमान में वह दार्जिलिंग के कलिंपोंग शहर स्थित ससुराल में दो बेटी एंजिल राय (18), आसना राय (16) और बेटे अनिक राय (14) के साथ रह रही हैं। 2018 में पति की मृत्यु के बाद वह दार्जिलिंग चली गई थीं। बताया कि नियमानुसार उन्हें 25 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन नहीं दिया गया। चार साल चक्कर काटने के बाद उन्हें मजबूरन आर्म्ड  फोर्सेज ट्रिब्यूनल में मुकदमा दायर करना पड़ा।तीन बच्चों की पढ़ाई और परवरिश सिर्फ पेंशन से नहीं चल पा रही थी, लिहाजा दार्जिलिंग में उन्होंने रेस्टोरेंट खोला। एक साल पहले छोटे बेटे को पीलिया हो गया। इलाज में काफी पैसे खर्च हुए। दो लाख का कर्ज भी लेना पड़ा। दार्जिलिंग से लखनऊ पैरवी के लिए आने-जाने में चार दिन लगते थे। बच्चों को अकेला या फिर ननिहाल में छोड़कर आना पड़ता था।

ये है पूरा मामला: न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता और आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल की लखनऊ बेंच ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में निकिता राय को 25 लाख रुपये एक्स ग्रेटिया मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश मेजर जनरल संजय सिंह की पीठ ने सुनाया। 31 अगस्त 2018 को लखनऊ स्थित सरकारी आवास की बालकनी से ड्यूटी के लिए निकलते समय प्रसन्ना राय का पैर फिसल गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। एक सितंबर को कमांड अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने यह हादसा सैन्य सेवा से संबंधित माना। इसके बावजूद पीसीडीए (पेंशन) प्रयागराज ने दो बार मुआवजे का प्रस्ताव खारिज कर दिया।