Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 293

मरने से पहले विवाहिता ने सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- बेटियां कहीं नहीं सुरक्षित.. थक गई हूं फिर दे दी जान

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत एक आरक्षी की पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां विवाहिता ने ससुरालीजनों पड़ताड़ित करने का आरोप लगाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाहिता वीडियो में आरोप लगाया कि उसका पति अपने भाई यानी की जेठ के इशारे पर उसके साथ मारपीट करता है।

सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
वायरल वीडियो विवाहिता रोते हुए बताया कि वह न्याय के लिए हर दरवाजे पर गई लेकिन उसकी कही पर सुनवाई नहीं हुई। जिससे थक हार वह अपनी जान दे दी रही है। सीएम योगी से भाउक अपील करते हुए कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति और उसका एंव उसका जीजी है। क्यों कि ये लोग मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहते है जिस वजह से मेरे था रोज मारपीट की जाती है। वीडियो में मृतका ने सीएम योगी से अपील कर कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जो समाज में एक नजीर बने जिससे और कोई बेटी दहेज की बलि न चढ़ें।

जेठ और पति जान से मारने की दे रहे थे धमकी
घटना का खुलासा तब हुआ जब सौम्या ने आत्महत्या से पूर्व इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने पति द्वारा दूसरी शादी कराए जाने की साजिश और जेठ से जान से मारने की धमकी का खुलासा किया। वीडियो के कुछ ही देर बाद सौम्या ने घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यह मकान लालता सिंह पुत्र भीकम सिंह का बताया जा रहा है, जिसमें दंपति किरायेदार के रूप में रह रहे थे।

1 साल पहले दोनों ने की थी लव-मैरिज
मिली जानकारी के मुताबिक दोनो ने एक साल पहले लव- मैरिज की थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति केस बचने के लिए उससे की। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए उसे पड़ताड़ित किया जाने लगा था। मृतका ने वीडियो में बताया कि उसने न्याय के लिए स्थानीय थाने और एसपी के यहां गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला जिससे थक हार उसने सुसाइड कर ली।

घटना पर बोली पुलिस
पुलिस ने बताया कि मृतका के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। वे मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। बीकेटी थाने के अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। सौम्या द्वारा सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आसिफ ने महिला से बढ़ाई नजदीकियां, फिर किया रेप अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

0

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में कथित रूप से एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार करने तथा अब उसपर धर्म परिवर्तन करने एवं शादी करने का दबाव डालने को लेकर एक सैलून संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला ने सुबह रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कुछ समय पहले सेक्टर 122 में आसिफ के सैलून में काम करवाने गई थी तथा फिर दोनों के बीच से दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे।

थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। वह पहले पति से बिना तलाक लिए आसिफ के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आसिफ ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद है।

फेमस एक्टर का हुआ भीषण एक्सीडेंट! कार के उड़े परखच्चे, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

0

UP Desk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजित कुमार हाल ही में आयोजित रेस कार्यक्रम के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनकी रेसिंग कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और पहले की तरह रेसिंग के लिए तैयार भी हैं।

वीडियो वायरल
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजित कुमार की कार खड़ी हुई एक अन्य कार से टकरा जाती है। टक्कर इतनी ज़ोरदार होती है कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ जाते हैं। हालांकि वीडियो में ये भी देखा गया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद अजित खुद कार से बाहर निकलते हैं।

रेसिंग से अजित कुमार का है पुराना नाता
बहुत कम लोग जानते हैं कि अजित कुमार का मोटरस्पोर्ट्स से गहरा नाता है। उन्होंने साल 2003 में रेसिंग की दुनिया में कदम रखा था और 2010 में फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। वह एक्टिंग के साथ-साथ रेसिंग को भी अपना जुनून मानते हैं।

 

पुणे रेव पार्टी में NCP नेता के दामाद गिरफ्तार मौके से कोकीन, शराब और हुक्का बरामद, मचा सियासी घमासान

0

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के पुणे में एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी के दौरान पुलिस की छापेमारी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरद पवार गुट) के नेता एकनाथ खडसे के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर को हिरासत में लिया गया है। यह पार्टी पुणे के खराड़ी इलाके के एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी, जहां से पुलिस ने नशीले पदार्थ, हुक्का और भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है।

रेव पार्टी में कोकीन, शराब और हुक्के की मौजूदगी
पुलिस के मुताबिक, यह पार्टी ‘हाउस पार्टी’ के नाम पर स्टे बर्ड गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी, जो रैडिसन होटल के पीछे स्थित एक इमारत के फ्लैट में चल रही थी। यह फ्लैट बनसोडे नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। रेव पार्टी के दौरान कोकीन, गांजा, हुक्का सेट और विदेशी शराब का खुलेआम सेवन हो रहा था।

7 लोगों को किया गया हिरासत में, 2 महिलाएं शामिल
पुलिस ने छापेमारी में 2 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। पुलिस ने प्रांजल के हडपसर स्थित घर पर भी छापा मारा है। गेस्ट हाउस में छापा रविवार देर रात सुबह 3 बजे डाला गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांजा, कोकीन, हुक्का सेट और शराब जब्त की। जानकारी के मुताबिक, कमरा नंबर 101 और 102 बुक किए गए थे, जिनका बिल ₹10,367 था। यह दोनों कमरे 24 जुलाई से 28 जुलाई तक बुक थे, और दोनों डॉ. प्रांजल खेवलकर के नाम पर थे।

राजनीतिक घमासान तेज
इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने हाल ही में बीजेपी नेता गिरीश महाजन के खिलाफ हनी ट्रैप मामले में बयान दिया था, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही पार्टी के आयोजकों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस रेव पार्टी में एक कुख्यात सट्टेबाज (बुकि) भी शामिल था।

कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज पुणे के शिवाजी नगर स्थित हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर इसकी गहन जांच कर रही है और पार्टी से जुड़े अन्य हाई-प्रोफाइल चेहरों की पहचान में जुटी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पुणे में इस तरह की अवैध गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। इससे पहले एनसीपी के एक पूर्व विधायक के बेटे द्वारा नशे में गाड़ी चलाकर दो युवकों को कुचलने का मामला भी सामने आया था, जिससे शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

IND vs ENG 4th Test Day 5 : गिल शतक के बाद आउट, भारत 223/4

0

मैनचेस्टर : कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शनिवार को यहां भारत को शुरुआती झटकों से उबारकर शानदार जज्बे और संयम का प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़े जिससे मेहमान टीम ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 174 रन बना लिए। गिल 78 और राहुल 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी कर अंतिम दोनों सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। भारत अब इंग्लैंड से 137 रन पीछे है।

भारत ने पांचवें दिन 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल (103) शतक लगाकर आउट हो गए हैं।

कप्तान बेन स्टोक्स (141 रन) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में पहली पारी में 669 रन का स्कोर खड़ाकर 311 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत को लंच से पहले 20 मिनट तक बल्लेबाजी करनी पड़ी जिसमें दूसरी पारी में उसकी शुरूआत निराशाजनक रही। भारत ने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और बी साई सुदर्शन के विकेट गंवा दिए जबकि तब टीम का खाता भी नहीं खुला था। इससे लंच के समय टीम का स्कोर एक रन पर दो विकेट था।

क्रिस वोक्स की ‘राउंड द विकेट’ गेंद जायसवाल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पहली स्लिप में जो रूट के हाथों में चली गई। अगली ही गेंद पर सुदर्शन गेंद छोड़ने और खेलने की दुविधा में दूसरी स्लिप में हैरी ब्रुक को कैच करा बैठे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीयों की तुलना में पिच से कहीं ज्यादा फायदा उठाया। पर गिल और राहुल ने बेहतरीन तकनीक दिखाते हुए संयम से खेलना जारी रखते हुए भारतीय पारी को संभालकर अंतिम दिन के लिए उम्मीद बंधाई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों में विशेषकर जोफ्रा आर्चर ने गिल के पैड पर कुछ खतरनाक इनस्विंगर फेंकी लेकिन भारतीय कप्तान इनसे उबरकर शानदार शॉट खेलने में सफल रहे।

गिल का साथ हमेशा ही भरोसेमंद रहने वाले राहुल ने दिया, जो इस श्रृंखला में भारत की बल्लेबाजी की नींव रहे हैं। गिल को इस दौरान किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि जब वह 46 रन पर थे तो ब्रायडन कार्स की गेंद पर लियाम डॉसन ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका कैच छोड़ दिया था। गिल ने कुछ शानदार स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर में उन्होंने आर्चर की गेंद पर लगातार दो चौके जमाए जिसमें से पहले एक कवर ड्राइव और फिर एक अपर कट। उन्होंने कार्स की गेंद पर भी लगातार चौके लगाए जिसमें एक शानदार ऑन ड्राइव भी शामिल था। राहुल ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए गेंद को रूककर खेला। उनके स्क्वायर कट और बैक कट शानदार थे इंग्लैंड ने अंतिम सत्र में कई कोशिशें कीं और क्रीज पर जमी हुई इस जोड़ी को शॉर्ट गेंदों से परेशान करना जारी रखा लेकिन दोनों जरा भी चूके नहीं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को हवा में और पिच के बाहर काफी मूवमेंट मिल रहा था। लेकिन धूप निकलने के साथ अंतिम सत्र में बल्लेबाजी आसान हो गई। पिच धीमी और सूख रही है और यहां हुए चार काउंटी मैचों में से किसी का भी नतीजा नहीं निकला है। भारत इस बात को ध्यान में रखेगा। इंग्लैंड ने सुबह दिन की शुरुआत सात विकेट पर 544 रन की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अच्छी लय में दिखे जिन्होंने शुक्रवार की तुलना में कहीं ज्यादा जोश से गेंदबाजी की। लेकिन इंग्लैंड को ओल्ड ट्रैफर्ड में सबसे बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। बुमराह ने 33 ओवर में पांच मेडन से 112 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अभूतपूर्व टेस्ट करियर में पहली बार हुआ कि उन्होंने 100 या इससे ज्यादा रन दिए।

स्टोक्स (141 रन, 198 गेंद) ने 77 रन से आगे खेलते हुए दिन की शुरुआत सिराज की गेंद पर आगे बढ़कर कवर क्षेत्र में शॉट लगाकर की। उन्होंने सिराज की गेंद पर लेग साइड में चौका लगाकर इस मैच में शतक और पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। स्टोक्स ने दो साल बाद शतक जड़ा है जो उनके लिए बहुत मायने रखता है। जब स्टोक्स ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर छक्का जड़ा तो वह जाक कैलिस और सर गैरी सोबर्स के बाद 7000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए। इंग्लैंड ने जहां आसानी से बाउंड्री लगाई तो 2014 के बाद यह पहली बार था जब भारत ने एक पारी में 600 रन दिए।

 

मौसम 

भारत की चुनौतियों में मैनचेस्टर का मौसम भी शामिल है जो बिल्कुल भी आदर्श नहीं रहा है। टीम लगातार बारिश के बीच शहर पहुंची, जो पिछले एक हफ़्ते से लगातार हो रही है। टेस्ट के सभी 5 दिन हल्की बारिश की संभावना है, जिससे खेल में व्यवधान आने की प्रबल संभावना है।

पहला दिन : बारिश की 65% संभावना, तापमान 14 से 19 डिग्री के बीच
दूसरा दिन : बारिश की संभावना बढ़कर 85% तक, तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहेगा
तीसरे और चौथे दिन : बारिश की संभावना कम होने के साथ स्थिति में थोड़ा सुधार होगा
पांचवें दिन : बारिश की 40% संभावना के बावजूद खेल में रूकावट आ सकती है

प्लेइंग 11 

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर

भारत : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज

ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय युवक पर क्रूर हमला, 3 किशोरों ने बेरहमी से काट डाला हाथ

0

Melbourne: ऑस्ट्रेलिया में कुछ किशोरों ने भारतीय मूल के 33 वर्षीय एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से क्रूरता के साथ हमला कर दिया जिससे उसे कई चोट पहुंची हैं और उसका हाथ भी लगभग कट गया है। मीडिया में जारी खबरों और पुलिस के अनुसार, सौरभ आनंद 19 जुलाई को मेलबर्न के अल्टोना मीडोज में सेंट्रल स्क्वायर शॉपिंग सेंटर के एक दवाखाने से दवाइयां लेने के बाद घर जा रहे थे, तभी किशोरों ने पीछे से उनपर हमला कर दिया। ‘द एज’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, आरोपियों ने आनंद पर हमला करने से पहले उसे जमीन पर गिरा दिया। उनमें से एक ने आनंद की जेब में हाथ डालकर कीमती सामान ढूंढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक लड़के ने आनंद के सिर पर तब तक घूंसे मारे जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गए।

तीसरे किशोर ने एक धारदार हथियार निकाला और उसके गले पर रख दिया। अपने हाथ को फिर से जोड़वाने के लिए जटिल सर्जरी से गुजरने के कुछ दिन बाद अस्पताल में भर्ती आनंद के हवाले से खबर में कहा गया है कि ‘‘वे यहीं नहीं रुके।” आनंद के हवाले से कहा गया, ‘‘मेरी सहज प्रतिक्रिया यह थी कि मैंने अपना चेहरा और कलाई बचाने के लिए अपना हाथ ऊपर उठाया। जब मैं खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तो धारदार हथियार मेरी कलाई के आर-पार हो गया। दूसरे हमले में, धारदार हथियार मेरे हाथ के आर-पार हो गया… तीसरे हमले में यह मेरी हड्डी के आर-पार हो गया।”

आनंद ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनके कंधे और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी आनंद का फोन लेकर मौके से फरार हो गए। आनंद ने बताया कि चिकित्सकों को शुरू में लगा था कि उन्हें उनका बायां हाथ काटना पड़ेगा। लेकिन सर्जन कई घंटों की कठिन आपातकालीन सर्जरी के बाद, जिसमें उनकी कलाई और हाथ में स्क्रू डालना भी शामिल था, उनके हाथ को फिर से जोड़ने में कामयाब रहे। आनंद के सिर में भी चोटें आईं, उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और रीढ़ की हड्डी में भी ‘फ्रैक्चर’ हो गया।

यह हमला उसी दिन हुआ जिस दिन ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक भारतीय छात्र कथित नस्लवादी हमले में घायल हो गया था। आनंद पर हमले के मामले में तीन नाबालिग लड़कों (दो की उम्र 15 साल और एक की 14 साल है) को पकड़ लिया गया है। इस हफ्ते बाल अदालत में पेश करने के बाद 14 वर्षीय किशोर को 15 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि 15 वर्षीय दो नाबालिगों को जमानत दे दी गई। लेकिन जमानत पाने वाले दोनों नाबालिगों को 11 अगस्त को बाल अदालत में पेश किया जाएगा। तीनों नाबालिगों के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने, लूटपाट करने और कानूनी का उल्लंघन करके हमला करने का आरोप लगाया गया है। आनंद ने दो नाबालिगों को जमानत दिये जाने पर चिंता जताई है।

दो बच्चों के पिता एक्टर मधमपट्टी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी? पत्नी ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ किया मैरिज का खुलासा

0

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और शेफ मधमपट्टी रंगराज इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। अभिनय के साथ-साथ अपने कुकिंग टैलेंट के लिए मशहूर रंगराज इस बार अपने किसी प्रोजेक्ट के कारण नहीं, बल्कि अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने पहली पत्नी और दो बच्चों के रहते हुए गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है। इस बात की पुष्टि खुद प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर जॉय क्रिसिल्डा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है।

सिंदूर लगाते दिखे मधमपट्टी रंगराज
बीते शनिवार को फैशन डिजाइनर जॉय क्रिसिल्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे मधमपट्टी रंगराज के साथ पारंपरिक विवाह के लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्टर साउथ इंडियन ट्रेडिशनल पोशाक में दिखाई दे रहे हैं और जॉय ने लाल साड़ी पहन रखी है, बालों में गजरा लगाए हुए वह दुल्हन की तरह सज-धजकर दिख रही हैं।

एक तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि रंगराज जॉय की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में जॉय ने लिखा –“Mr. & Mrs. Rangaraj” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। यूज़र्स यह मानने लगे कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।

 

लापरवाह डॉक्टरों को संरक्षण नहीं, मरीजों को ‘ATM’ समझना बंद करें निजी नर्सिंग होम- इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

0

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इलाज में लापरवाही और सर्जरी में देरी से भ्रूण की मौत के एक पुराने मामले में डॉक्टर की याचिका खारिज कर दी है। डॉक्टर ने 2008 में दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने कहा कि “लापरवाह डॉक्टरों को संरक्षण नहीं दिया जा सकता।”

मरीजों को ‘ATM’ समझना बंद करें: हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की पीठ ने कहा,”निजी नर्सिंग होम और अस्पताल अब मरीजों को केवल कमाई का जरिया मानने लगे हैं। उन्हें ‘गिनी पिग’ या ‘एटीएम मशीन’ समझने की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है।”पीठ ने डॉक्टर अशोक कुमार राय की ओर से दायर उस याचिका को खारिज किया, जिसमें उन्होंने देवरिया कोर्ट से जारी समन आदेश समेत आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

क्या है मामला?
मामला 29 जुलाई 2007 का है, जब गर्भवती महिला को सिजेरियन सर्जरी के लिए डॉक्टर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सुबह 11 बजे परिवार ने सर्जरी की सहमति दी थी। लेकिन सर्जरी शाम 5:30 बजे की गई, और तब तक भ्रूण की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि देरी का कारण डॉक्टर के पास एनेस्थेटिस्ट का न होना था। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ पर परिजनों के साथ मारपीट और पैसे मांगने का भी आरोप लगाया गया।

डॉक्टर की दलीलें नहीं चलीं
डॉक्टर ने दावा किया कि उनके पास पूरी योग्यता थी और मेडिकल बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट दी थी। लेकिन कोर्ट ने कहा कि बोर्ड की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि “महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ओटी नोट उसमें शामिल नहीं थे। यह भी सामने आया कि एनेस्थेटिस्ट को दोपहर 3:30 बजे बुलाया गया, यानी सर्जरी की तैयारी पहले से नहीं थी। यह दर्शाता है कि मरीज को भर्ती करने से पहले जरूरी संसाधन मौजूद नहीं थे।

कोर्ट का निष्कर्ष
हाईकोर्ट ने साफ कहा कि “सर्जरी की अनुमति मिलने के बाद भी ऑपरेशन न करना लापरवाही है। यदि डॉक्टर समय पर उचित देखभाल नहीं करता, तो आपराधिक जिम्मेदारी बनती है। यह कहते हुए कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर की याचिका को खारिज कर दिया।

फेमस एक्टर का हुआ भीषण एक्सीडेंट! कार के उड़े परखच्चे, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

0

UP Desk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजित कुमार हाल ही में आयोजित रेस कार्यक्रम के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनकी रेसिंग कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और पहले की तरह रेसिंग के लिए तैयार भी हैं।

वीडियो वायरल
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजित कुमार की कार खड़ी हुई एक अन्य कार से टकरा जाती है। टक्कर इतनी ज़ोरदार होती है कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ जाते हैं। हालांकि वीडियो में ये भी देखा गया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद अजित खुद कार से बाहर निकलते हैं।

रेसिंग से अजित कुमार का है पुराना नाता
बहुत कम लोग जानते हैं कि अजित कुमार का मोटरस्पोर्ट्स से गहरा नाता है। उन्होंने साल 2003 में रेसिंग की दुनिया में कदम रखा था और 2010 में फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। वह एक्टिंग के साथ-साथ रेसिंग को भी अपना जुनून मानते हैं।

मौत से तेज न दौड़ पाया बेबस पिता! प्रशासन ने बंद किया पुल, बीमार बेटे को गोद में लेकर 900 मीटर भागा, फिर भी नहीं बचा पाया जान

0

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता को अपने बीमार बेटे को बचाने के लिए बंद यमुना पुल पर गोद में लेकर दौड़ना पड़ा …….

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता को अपने बीमार बेटे को बचाने के लिए बंद यमुना पुल पर गोद में लेकर दौड़ना पड़ा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।

एक्सपायरी दवा खिलाने से बिगड़ी हालत 
हमीरपुर जिले के पटकाना मोहल्ला निवासी नसीम कबाड़ का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें से कक्षा 1 में पढ़ने वाला जुनैद सबसे बड़ा था। कुछ दिनों पहले जुनैद को तेज बुखार हो गया था। गलती से घर में रखी एक्सपायरी दवा दे दी गई, जिससे उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हमीरपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

पड़ोसियों ने जमा किया 20 हजार का चंदा 
नसीम के पास बच्चे के इलाज के लिए पैसे न होने पर पड़ोसियों ने उसकी आर्थिक मदद की। सबने मिलकर 20 हजार रुपये से ज्यादा चंदा इकट्ठा कर नसीम को दिए,  ताकि वह कानपुर जाकर बच्चे का इलाज करा सके। नसीम अपने बेटे को लेकर जब यमुना पुल पर पहुंचा तो पता चला कि पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से वहां किसी भी वाहन की आवाजाही पर रोक थी। जिसके चलते कोई दूसरा रास्ता न होने की वजह से नसीम अपने बेटे को गोद में उठाकर पैदल पुल पर भागने लगा। उसने फैसला किया कि वह पैदल ही अपने बेटे को कानपुर पहुंचाएगा।

गोद में बीमार बेटा, 900 मीटर तक दौड़ा पिता
करीब 900 मीटर लंबा यमुना पुल नसीम ने बेटे को गोद में लेकर दौड़ते हुए पार किया। उसकी हालत खराब हो गई, लेकिन बेटे को बचाने की जिद में वह किसी तरह पुल के पार पहुंचा। इसके बाद किसी साधन से वह कानपुर पहुंचा, लेकिन वहां के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए उसे जगह नहीं मिली। जिसके बाद वह हैलट अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी जुनैद को बचाया नहीं जा सका।

पिता की बेबसी को देख प्रशासन पर उठे सवाल
नसीम का अपने बेटे को गोद में उठाकर पुल पर दौड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बेबस पिता अपने बीमार बच्चे को बचाने के लिए जान की बाज़ी लगा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यमुना पुल पर मरम्मत के चलते एम्बुलेंस तक को आने-जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले भी कई मरीज समय पर इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ चुके हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।