Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 43

सुर्खियों में मुलायम परिवार: अपर्णा यादव से प्रतीक लेंगे तलाक! सोशल मीडिया पर सियासी हलचल तेज

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके बेटे प्रतीक यादव के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक की बात कही है, जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मासिक समीक्षा बैठक में नहीं पहुंची अपर्णा यादव 
इस घटनाक्रम के बीच अपर्णा यादव का एक अहम सरकारी बैठक में शामिल न होना भी चर्चा का विषय बन गया है। 21 जनवरी को लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मौजूद रहीं, लेकिन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बैठक में नहीं पहुंचीं। बैठक में उनकी कुर्सी खाली देखी गई, जिससे अटकलों को और बल मिला।

विधानसभा चुनाव में सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुई थी अपर्णा यादव 
अपर्णा यादव का राजनीतिक सफर भी लगातार सुर्खियों में रहा है। मुलायम सिंह यादव की बहू होने के बावजूद उन्होंने कई मौकों पर भाजपा की नीतियों और नेताओं की सार्वजनिक रूप से सराहना की। वर्ष 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की थी। इसके बाद 2017 में उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्हीं बयानों के बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी वे भाजपा के पक्ष में बयान देती नजर आईं।

सोशल मीडिया पोस्ट यादव परिवार को लेकर राजनीतिक बहस तेज
अब पति प्रतीक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अपर्णा यादव एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में हैं। प्रतीक यादव ने पोस्ट में निजी आरोप लगाए हैं, जिन पर अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

क्या 9 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म… जानें वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

0

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हरियाणा के कैथल से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि कैथल की एक 9 साल की बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है और उसे उसके 11 साल के भाई ने प्रेग्नेंट किया था। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी की स्पीच के साथ नवजात शिशु के साथ बच्ची को भी दिखाया जा रहा है, जिससे लोग इसे सच मान बैठे।

इस वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी खुद को कैथल सिटी थाना प्रभारी बताते हुए कहती नजर आती हैं कि उनके सामने ऐसा मामला आया था, जिसमें एक 9 साल की बच्ची अपने ही भाई की वजह से गर्भवती हुई और बाद में उसने बच्चे को जन्म दिया। इसी बयान और बच्ची के वीडियो को जोड़कर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाई जा रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब कैथल पुलिस ने सच्चाई सामने रख दी है। कैथल पुलिस की ओर से DSP ललित कुमार ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया है कि इस वायरल खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि सिटी थाना प्रभारी गीता की जो स्पीच वायरल की जा रही है, वह लगभग एक साल से ज्यादा पुरानी है और महिला सुरक्षा से जुड़े एक सेमिनार की है। इस भाषण का कैथल में किसी वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है।

DSP ललित कुमार ने कहा कि वायरल किए जा रहे वीडियो में जिस बच्ची और नवजात शिशु को दिखाया गया है, वह भी इस कथित घटना से जुड़ा नहीं है। पुलिस ने कैथल जिले के सभी थानों से जांच करवा ली है और इस तरह का कोई भी मामला कहीं दर्ज नहीं है। यह खबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।

कैथल पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी और सनसनीखेज सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें और केवल आधिकारिक व विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।

ट्रंप पर लटकी टैरिफ की तलवार, एक फैसला बनेगा अमेरिका की बर्बादी ! सैकड़ों अरब पड़ेंगे लौटाने

0

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके प्रशासन के खिलाफ फैसला देता है, तो अमेरिका को लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) की रकम वापस करनी पड़ सकती है। उन्होंने माना कि ऐसा करना आसान नहीं होगा और इससे कई लोगों को नुकसान भी हो सकता है। ट्रंप ने कहा,“मुझे नहीं पता सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला देगा। अब तक हमने टैरिफ के जरिए सैकड़ों अरब डॉलर की कमाई की है। अगर हम केस हार गए, तो हमें पूरी कोशिश करनी पड़ेगी कि वह पैसा वापस किया जाए।” राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि टैरिफ सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं हैं, बल्कि इससे अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा में भी बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और अमेरिका की स्थिति दुनिया में बेहतर हुई है।

यह मामला इस समय अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अगर अदालत यह तय करती है कि ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर टैरिफ लगाए, तो सरकार को अरबों डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं। इसी बीच ट्रंप अपने 2026 के पहले विदेशी दौरे पर स्विट्ज़रलैंड के डावोस जा रहे हैं, जहां वे विश्व आर्थिक मंच (WEF) में वैश्विक नेताओं और बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। वहां वे अमेरिका की व्यापार नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक भूमिका पर अपनी बात रखेंगे। टैरिफ, ग्रीनलैंड को लेकर बयान और वेनेजुएला के तेल से जुड़े फैसलों के कारण ट्रंप पहले ही कई देशों और सहयोगियों के निशाने पर हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ट्रंप की आर्थिक और व्यापार नीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

बिहार के इस जिले में जाली नोट रैकेट का बड़ा खुलासा, BJP के पूर्व प्रवक्ता गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

0

Bihar News: बिहार में जाली नोट के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। हरियाणा और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल के अजनौल गांव में कार्रवाई की। गुरुवार को छापेमारी कर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उनके घर से कई जाली नोट बरामद किए गए हैं, हालांकि बरामद राशि का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

30 हजार रुपए लेकर 1 लाख रुपए के जाली नोट  देता था पंकज कुमार लाल

डीएसपी विवेक शर्मा के अनुसार, आरोपी पंकज कुमार लाल 30 हजार रुपए लेकर 1 लाख रुपए के जाली नोट देता था। यह कार्रवाई जाली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़े हरियाणा में दर्ज प्राथमिकी की जांच के तहत की गई। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी और लूट की घटना में भी पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया था। बताया गया कि चुनाव से पहले उन्होंने किसी व्यक्ति से 2 लाख रुपए लिए और 4 लाख रुपए देने का लालच दिया, लेकिन लेन-देन के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई।

आलीशान मकान और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

करीब दो साल पहले पंकज कुमार लाल ने अजनौल गांव में लगभग 3 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी और वहां एक बड़ा मकान बनवाया, जो अब भी अधूरा है। इसके अलावा वे रेलवे में नीर पानी की आपूर्ति और कल्याणपुर क्षेत्र में रिक्शा एजेंसी भी चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को घेर लिया गया और ग्रामीणों को घर के पास जाने से रोका गया। डीएसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

 

कुशाग्र को इंसाफ: मां बोलीं- जैसे मेरे बच्चे को मारा…वैसे तीनों का गला घुटना चाहिए, सुबकते पिता ने कही ये बात

0

Kushagra Murder Case: कुशाग्र हत्याकांड में इंसाफ के लिए तरस रहे माता-पिता ने कोर्ट में अपना दर्द बयां किया। मां ने कहा कि हत्यारों को फांसी मिलने पर ही उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।

जिस बेटे को गोद में खिलाया था वही मेरी गोद में हमेशा के लिए सो रहा था। आज भी उस मंजर को याद करती हूं तो रूह कांप उठती है। घर की दीवारें, कानपुर की सड़कें बेटे की याद दिलाती थीं। उसकी यादें जीने नहीं दे रही थीं इसलिए कानपुर छोडक़र सूरत चली गई। मुझे न्याय तब मिलेगा जब तीनों फांसी पर लटकेंगे। जैसे मेरे बच्चे को मारा, वैसे इनका भी गला घुटना चाहिए। ये बातें कोर्ट का फैसला सुनने सूरत से आईं कुशाग्र की मां सोनिया ने कहीं

सोनिया ने बताया कि 13 साल का छोटा बेटा और पांच माह की बच्ची है। सूरत में पति का व्यापार है। बच्चों को लेकर अब वहीं शिफ्ट हो गई हूं। बेटे की यादें तो जीवनभर पीछा नहीं छोड़ेंगी लेकिन शहर छोड़ने से दर्द जरूर कम हुआ है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान जब भी कानपुर आना होता था बेटे की यादें ताजा हो जाती थीं। कोर्ट में गवाही के दौरान वकीलों के सवाल जख्मों पर नश्तर की तरह चुभते थे।

जिसका सहारा बनी, उसी ने छीन लिया मेरा सहारा
कुशाग्र की मां ने बताया कि किसी के बताने पर रचिता को कुशाग्र को पढ़ाने के लिए रखा था। रचिता की मां की मौत हो चुकी थी लेकिन पिता की मौत वर्ष 2022 में हुई थी। जानकारी मिलने पर मैं खुद रचिता के घर खाना लेकर गई थी, उसे मदद के ताैर पर 10 हजार रुपये भी दिए थे। मुझे क्या मालूम था कि मैं जिसका सहारा बनने की कोशिश कर रही हूं वही एक दिन मुझसे मेरा सहारा बनने वाला बेटा छीन लेगी।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled

कोचिंग आने-जाने का पूछ लिया था समय
कुशाग्र की मां सोनिया ने कोर्ट में बताया था कि 13 अक्तूबर 2021 को कुशाग्र के जन्मदिन पर पहली बार रचिता प्रभात को साथ लेकर आई थी और उसे अपना बाॅयफ्रेंड बताया था। इसके बाद बेटी के जन्म की पार्टी में भी प्रभात और रचिता साथ आए थे। घटना के 15 दिन पहले भी दोनों साथ घर आए थे और मेरे सामने ही बातों-बातों में कुशाग्र से पूछताछ कर रहे थे कि वह कब, किस समय और किस रास्ते से कोचिंग आता-जाता है। कुशाग्र ने नादानी में उन्हें सारी जानकारी भी दे दी थी।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled

पिता बोले- मैं रो दिया तो सोनिया को कौन संभालेगा
एक बाप की डबडबाती आंखों को देखकर महसूस किया जा सकता है कि 16 साल के बेटे को खोने का दर्द क्या होता है। कोर्ट का फैसला सुनने कुशाग्र की मां सोनिया को साथ लेकर उसके पिता मनीष कनोडिया भी सूरत से आए। दिल में दर्द छिपाए, आंसुओं को रोकने की कोशिश करते रहे ताकि सोनिया कमजोर न पड़ जाए। बोले अगर मैं रो दिया तो सोनिया को कौन संभालेगा। हालांकि लाख कोशिशों के बावजूद उनकी आखों में नमी साफ झलक रही थी। कुशाग्र की हत्या भी मंगलवार को हुई और फैसला भी मंगलवार को ही आया।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled

हर तारीख पर चाचा ने लखनऊ से आकर की पैरवी
कुशाग्र के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में कुशाग्र के चाचा सुमित कनोडिया का विशेष योगदान रहा। सुमित लखनऊ में रहते हैं लेकिन मुकदमे की हर तारीख पर पैरवी के लिए सुबह कानपुर आ जाते और शाम को कार्यवाही खत्म होने के बाद वापस लौटते थे। सूरत में बैठे मां-बाप को मुकदमे की सारी जानकारी देते रहते थे। कोर्ट का फैसला सुनने के बाद सुमित ने कहा कि जिस दिन कुशाग्र का शव देखा था उसी दिन हत्यारों को चैन से न जीने देने की कसम खाई थी जो आज पूरी हुई।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled

ये था पूरा मामला
ढाई साल पहले हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र की अपहरण कर हत्या के मामले में अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह ने मंगलवार को उसकी पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके कथित प्रेमी प्रभात शुक्ला और साथी शिवा गुप्ता को दोषी करार दिया है। तीनों को सजा गुरुवार को सुनाई जाएगी।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled

लिफाफे में फिरौती का पत्र था
रायपुरवा थानान्तर्गत आचार्यनगर स्थित भगवती विला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर चार निवासी मनीष व सोनिया कनोडिया का बेटा कुशाग्र कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का कक्षा दस का छात्र था। 30 अक्तूबर 2023 की शाम कुशाग्र कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन ढूंढने निकले, तो अपार्टमेंट के चौकीदार ने बताया कि कुछ देर पहले एक लड़का कुशाग्र की पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता वत्स की स्कूटी से एक लिफाफा लेकर आया था, जिसे मनीष के घर भेजा था। जब सोनिया की मां ने दरवाजे पर जाकर देखा, तो लिफाफे में फिरौती का पत्र था।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled

प्रभात के घर से कुशाग्र का शव बरामद किया
कुशाग्र का अपहरण करने और 30 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात लिखी थी। कुशाग्र की मां ने सूरत में रहने वाले अपने पति मनीष, लखनऊ में रहने वाले देवर सुमित व शहर में ही रहने वाले चचिया ससुर संजय कनोडिया को इसकी सूचना दी। संजय ने रायपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकीदार के बयान के आधार पर पुलिस और परिजन स्कूटी की तलाश में रचिता के घर पहुंचे फिर रचिता के जरिये उसके कथित प्रेमी प्रभात शुक्ला और फिरौती का पत्र लेकर जाने वाले शिवा गुप्ता तक पहुंच गए। पूछताछ के बाद प्रभात के घर से कुशाग्र का शव बरामद किया।

Kanpur Kushagra Murder Case mother said Just as my child was killed throats of all three should be strangled
परिवार के साथ कुशाग्र

तीनों को अपहरण व हत्या का दोषी करार दिया
रस्सी से गला घोंटकर कुशाग्र की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रचिता, प्रभात और शिवा तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी थी। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि अभियोजन की ओर से कुशाग्र के बाबा, मां, चाचा व चौकीदार समेत 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने तीनों को अपहरण व हत्या का दोषी करार दे दिया है।

 

Auraiya News: तीन दिन से घर में बंद बंदर, टीम बोली, नहीं है पकड़ने की ट्रेनिंग

0

फफूंद। सात लोगों को काटकर घायल करने वाले पागल बंदर को पकड़ने में तीसरे दिन भी जिम्मेदार टालमटोल करते रहे। इससे बंदर तीसरे दिन भी घर के अंदर बंद रहा। मकान मालिक उसे खाना-पानी दे रहे हैं।उधर, बंदर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा इससे मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। जबकि वन विभाग की टीम जाल और बंदर पकड़ने की ट्रेनिंग न होने की बात कहकर लौट गई।कस्बे के कायस्थान मोहल्ले में कई दिनों से घूम रहे एक बंदर ने शनिवार की रात हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया था, इससे लोग भयभीत हो गए। मोहल्ले के युवाओं ने किसी तरह बंदर को एक घर के कमरे में बंद कर दिया था। मंगलवार को घटना के तीसरे दिन तक वन विभाग की टीम बंदर पकड़ने नहीं पहुंची, इससे लोगों में दहशत का माहौल बरकरार है।

बंदर के हमले से घायल हुए मनोज दुबे, लल्ला शुक्ला, नीटू पांडे, कृपाशंकर शुक्ला आदि ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की ओर से दो कर्मचारी आए थे, लेकिन जाल और बंदर पकड़ने की ट्रेनिंग न होने की बात कहते हुए वापस चले गए। मंगलवार को भी बंदर कमरे में ही बंद रहा। मकान मालिक उसे खाना-पानी दे रहे। वह बार-बार बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बाहर न निकल पाने पर चीख कर गुस्सा जाहिर रहा है, इससे लोगों में डर बना हुआ है।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि बुधवार को मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम आ रही है। बंदर को पकड़वाकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट तैयार, संचालन फरवरी से

0

औरैया। मेडिकल कॉलेज को फरवरी में एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट की सौगात मिलने जा रही है। इस 20 हजार लीटर ऑक्सीजन क्षमता वाले इस प्लांट का निर्माण पूरा हो गया है। अब बिल्डिंग में कनेक्शन देना ही बाकी है। इसका संचालन फरवरी से शुरू किया जाएगा।मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक सप्ताह 20 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत होती है। वार्डों से लेकर इमरजेंसी में इन सिलिंडरों को लेकर जाकर मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाती है। कई बार ऑक्सीजन सिलिंडर स्टोर से आने में लेटलतीफी भी होती है। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ने की संभावना भी बनी रहती है।

इन दिनों सर्दी के सीजन में श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई है। अब ऑक्सीजन सिलिंडर की जहमत खत्म होने जा रही है। मरीजों को अब उनके बेड पर सीधे पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के कैंपस में एलएमओ का स्टोर प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। नई बिल्डिंग के ठीक सामने 20 हजार लीटर क्षमता वाले इस प्लांट का अब बिल्डिंग की पाइपलाइन से महज कनेक्शन होना है। प्लांट को तैयार करने वाली गुजरात की कंपनी इनॉक्स को कनेक्शन जोड़ने के लिए प्राचार्य ने पत्राचार किया है।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के कनेक्शन को लेकर कंपनी को कहा गया है। फरवरी से प्रत्येक बेड पर पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन पहुंचने लगेगी। इससे सिलिंडर की जहमत खत्म हो जाएगी।

Auraiya Accident: हाईवे पर लकड़ी से भरी डीसीएम पलटी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा, चालक घायल…अस्पताल में भर्ती

0

औरैया जिले के अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे के लगभग इटावा की ओर जा रही डीसीएम एक्सएल टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। शिकोहाबाद जनपद के गांव नगला मुरली निवासी मनीष कुमार (28) पुत्र नबाब सिंह मंगलवार की रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से डीसीएम में लकड़ी लोड पर शिकोहाबाद जा रहा था।

रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही कोतवाली क्षेत्र में लालपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार डीसीएम का एक्सल टूट गया और डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे डीसीएम चालक मनीष कुमार केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया, जहां डाक्टरों की टीम ने घायल डीसीएम चालक का उपचार किया। 

Amazon: अमेजन पर महंगे होने लगे सामान, ट्रंप के टैरिफ का दिखने लगा असर; सीईओ एंडी जेसी ने बताई वजह

0

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) की वजह से अब ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सामान महंगा होने लगा है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि बढ़ती लागत के दबाव में सेलर्स अब कीमतें बढ़ा रहे हैं।

पुराना स्टॉक खत्म हुआ, इसलिए बढ़ीं कीमतें

एंडी जेसी ने बताया कि अमेजन ने कीमतें कम रखने के लिए पहले से तैयारी कर ली थी। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरुआत में कंपनी ने बड़ी मात्रा में सामान पहले ही खरीद लिया था, ताकि ग्राहकों को महंगाई का असर कम महसूस हो। कई थर्ड-पार्टी सेलर्स ने भी यही किया था। लेकिन अब वह पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है। इसलिए कुछ चीजों पर टैरिफ का असर साफ दिखने लगा है और कीमतें बढ़ रही हैं। जेसी ने समझाया कि रिटेल कारोबार में मुनाफा बहुत कम होता है, इसलिए अगर लागत 10% बढ़ती है तो कंपनियों के लिए उसे खुद सहना मुश्किल होता है। इसी वजह से कीमतें बढ़ जाती हैं।

जब ट्रंप ने जेफ बेजोस को फोन किया था

यह मामला अप्रैल 2025 में चर्चा में आया था, जब खबर आई कि अमेजन अपनी वेबसाइट पर प्रोडक्ट की कीमत के पास यह दिखाने वाला है कि उसमें ‘टैरिफ की लागत’ कितनी जुड़ी है। इस बात से नाराज होकर ट्रंप ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को फोन किया था। बाद में ट्रंप ने कहा था कि यह ‘अच्छी कॉल’ थी और बेजोस ने समस्या जल्दी सुलझा दी।

व्हाइट हाउस ने इसे ‘शत्रुतापूर्ण कदम’ बताया था

उस समय व्हाइट हाउस ने अमेजन की इस योजना को ‘शत्रुतापूर्ण और राजनीतिक कदम’ कहा था। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट और कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लटनिक ने इसकी आलोचना की थी। लटनिक ने कहा था कि 10% टैरिफ से कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, बस उन चीजों पर असर होगा जो अमेरिका में नहीं बनतीं। ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर 145% और बाकी देशों पर कम से कम 10% टैरिफ लगाया है। अब 2026 में अमेजन के सीईओ के बयान से साफ हो गया है कि इन टैरिफ का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है।

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ 20 साल के उम्र के अंतर पर सारा अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी, बोलीं- ‘यह जायज…’

0

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन को मुख्य जोड़ी के रूप में दिखाया गया। इस पर दोनों की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हुईं। ज्यादातर लोगों ने दोनों के बीच 20 साल के उम्र के फर्क पर चर्चा की। अब सारा ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

उम्र को लेकर सारा की दो-टूक
‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा हक है और वह सबके अलग-अलग विचारों का सम्मान करती हैं।’ सारा ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में पहले से पता था। उनके हिसाब से कहानी में यह उम्र का फर्क बिल्कुल ठीक और जायज था।

सारा ने क्यों सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी?
‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही सारा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। इसलिए उन तक ऑनलाइन चल रही बहसें और कमेंट्स कभी पहुंचे ही नहीं। सारा ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर बहुत शोर होता है, है ना? मैं उसमें ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। हर किसी की अपनी राय होती है। मैं ‘जीयो और जीने दो’ वाली सोच में विश्वास करती हूं। मुझे कहानी पता थी और मुझे लगता था कि यह सही है, बस इतना ही।’

सारा ने की रणवीर की तारीफ
सारा ने रणवीर की बहुत तारीफ की और कहा कि उनसे बेहतर को-स्टार उन्हें भविष्य में भी नहीं मिल सकता। रणवीर सिंह ने बहुत ऊंचा स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। सारा ने कहा, ‘रणवीर काम में पूरी तरह डूब जाते हैं। लेकिन साथ ही पूरे सेट का भी ख्याल रखते हैं। वे फिल्म को टीम वर्क मानते हैं। सेट पर जो भी काम हो रहा होता है- चाहे डिजाइन हो या कुछ और वे सबमें बराबर शामिल रहते हैं। यही चीजें बहुत मायने रखती हैं। वे सबको साथ लेकर चलते हैं।’

‘धुरंधर’ के बारे में सबकुछ
फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसे जबरदस्त सफलता मिली। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और दुनिया भर में इस फिल्म ने करोड़ों रुपये कमाए। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल अदा किया है। इस फिल्म में रणवीर और सारा के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार भी हैं। इसका दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आने वाला है।