Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 15

9/11 आंतकी हमले का हिसाब अब 2028 में, मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद पर शुरू होगा ट्रायल

0

Washington: अमेरिकी सैन्य अदालत के एक न्यायाधीश ने 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोपी खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 2028 की तारीख तय की। मुकदमा पांच जून 2028 से शुरू होगा। अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल ए. श्रामा ने अपने फैसले में लिखा कि मुकदमे से पहले के विवादों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय जरूरी है। इनमें यह मतभेद भी शामिल हैं कि मुकदमे के दौरान कौन से सबूत पेश किए जा सकते हैं।

अमेरिकी सेना और सरकारें दो दशक से अधिक समय से अमेरिका पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक की साजिश रचने के आरोपी व्यक्ति को न्याय के कटघरे तक लाने के लिए संघर्ष करती रही हैं। हालांकि, 2028 में शुरू होने वाला मुकदमा भी कई समय-सीमाओं और निर्धारित चरणों के पूरा होने पर निर्भर है, इसलिए इसमें एक बार फिर देरी हो सकती है। इससे पहले मुकदमा 2021 में शुरू होना तय हुआ था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया।

मोहम्मद पर आरोप है कि उसने हाईजैक किए गए यात्री विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराने की साजिश बनायी और उसके लिए निर्देश दिए। उसके तीन कथित सहयोगियों वालिद बिन अत्ताश, अली अब्दुल अजीज अली और मुस्तफा अल-हवसावी पर भी मुकदमा चलेगा। ये सभी क्यूबा के ग्वांतानामो बे स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हिरासत में रखे गए अंतिम कैदियों में शामिल हैं।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: अब तक 57 मामले आए सामने, देहरादून बना हॉटस्पॉट

0

देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) के अब तक 57 मामले सामने आए हैं और इस बीच राज्य सरकार ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शिखा जंगपागी ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में मंगलवार तक इन्फ्लूएंजा ‘ए’ से पीड़ित 57 मामले सामने आए हैं जिनमें से सर्वाधिक 52 मामले देहरादून जिले में हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, नैनीताल जिले में तीन जबकि हरिद्वार जिले में दो मामले सामने आए हैं।

डॉ. जंगपागी ने कहा कि यह मानसून और जाड़ों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार की तरह है जो पैरासिटामोल लेने, आराम करने और तरल खाद्य पदार्थ लेने से कुछ दिनों में स्वत: ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है और साफ-सफाई रखने से इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि, सांस लेने में परेशानी होने जैसी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श किया जाना चाहिए। इस बीच, देश के कुछ राज्यों में मौसमी इन्फ्लूएंजा तथा श्वसन तंत्र से संबंधित रोगों के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उत्तराखंड में भी सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी जिलों में इन्फ्लूएंजा तथा न्यूमोनिया रोगों के उपचार हेतु पर्याप्त पृथक बेड, आईसीयू बेड, वेंटीलेटर और आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए तथा सभी अस्पतालों में चिकिस्तकों, नर्सिंग स्टाफ के अलावा आवश्यक औषधियों, पीपीई, एन-95 मास्क आदि सामग्री की उपलब्धा सुनिश्चित की जाए। दिशानिर्देशों में चिकित्सालय एवं समुदाय स्तर पर इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (ILI) तथा सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (SARI) लक्षणों वाले रोगियों की सघन निगरानी रखने तथा उनका विवरण अनिवार्य रूप से इन्टीग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन पोर्टल (IHIP) में दर्ज करने को कहा गया है। इसके अलावा, एसएआरआई लक्षणों से ग्रस्त रोगियों को जांच हेतु जांच केंद्रों में भेजने तथा लोगों को बचाव के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बरेली : बरेली में दो महिलाओं में हुई मारपीट

0

बरेली : बरेली में दो महिलाओं में हुई मारपीट, बच्चों में हुए विवाद में हुई मारपीट, शिकायत के बाद नहीं पहुंची पुलिस, सुभाष नगर थाना क्षेत्र की घटना।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों, अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें

 

*2* शक्कर निर्माता बोले- चीनी की कमी नहीं, जल्द सस्ती होगी, त्योहारों के लिए पर्याप्त स्टॉक; सरकार ने 10 लाख टन इम्पोर्ट की मंजूरी दी थी

 

*3* राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें, लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं

 

*4* दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं, संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

 

*5* चिदंबरम ने वन नेशन वन इलेक्शन को असंवैधानिक बताया, समिति से बोले- मेरा जमीर इसके समर्थन की गवाही नहीं देता

 

*6* त्योहारों से पहले प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। खाद्य तेल, तुअर दाल, चावल और आटे के दाम भी सालाना आधार पर बढ़े हैं। मौसम की मार, सप्लाई में कमी और त्योहारों से पहले बढ़ती मांग कीमतों पर दबाव बढ़ा रही है।

 

*7* प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और ऊंची कीमतों को थामने के लिए महाराष्ट्र से खास रेलवे रैक कांदा एक्सप्रेस रवाना हो गई है। यह मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगी, जहां से देश के बाकी हिस्सों तक बुधवार तक प्याज की आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सस्ता प्याज बेचने की शुरुआत करेगी।

 

*8* पंजाब में भाजपा का ‘मिशन 117’: सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

*9* कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का एलान किया है। संगठन का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों पर सरकार ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसमें नीट से जुड़े मृत छात्रों के परिवार, पुलिस कार्रवाई के पीड़ित, छात्र और युवा संगठन शामिल होंगे

 

*10* मॉस्को में पुतिन से मिले जयशंकर: दिया पीएम मोदी का खास संदेश; बोले- भारत-रूस आर्थिक सहयोग तेजी से बढ़ा

 

*11* मुंबई के ऑटो-टैक्सी चालकों को राहत: मराठी सीखने की समयसीमा से पहले नहीं लगेगा जुर्माना, मंत्री सरनाईक का एलान

 

*12* महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को कहा कि मराठी सीखने की एक महीने की समयसीमा पूरी होने से पहले ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों पर गलत तरीके से जुर्माना लगाने वाले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

*13* तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा को हाशिए पर नहीं पहुंचा देतीं, तब तक वह नहीं रुकेंगी। ममता ने कहा कि सरकार बदलने के चार महीने के भीतर ही राज्य के लोगों को भाजपा का असली चेहरा समझ आ गया है

 

*14* रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान, कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई

 

*15* उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश बनी आफत! दिल्ली-NCR में सड़कें बनीं दरिया, 15 फ्लाइटें डायवर्ट; गाजियाबाद से जयपुर और हिमाचल तक हाल बेहाल

 

*16* अमेरिका का ईरान की कमाई के 5 रास्तों पर बैन, इनमें सोना, टेक्नोलॉजी और शिपिंग शामिल, कहा- जो देश बिजनेस करेंगे, उन पर भी कार्रवाई

 

*17* कोलंबो टेस्ट का तीसरा दिन आज, भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका ने 2 विकेट गंवाए

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की या किसी के आने की भी योजना बन सकती है। धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

‘बंगाल में रहना है तो…’ वंदे मातरम पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

0

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद कथित ”राष्ट्र-विरोधी” तत्वों को लेकर उन पर तीखा निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ”पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना ही होगा। यह मुख्यमंत्री राष्ट्रवाद और देशभक्ति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा।” अधिकारी ने आरोप लगाया कि यादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया, राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति भी नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ”टुकड़े-टुकड़े गैंग” और ”जिहादी” तत्व विश्वविद्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाने तथा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस मनाने का विरोध करते हैं। अधिकारी ने कहा, ”मीडिया का एक वर्ग राष्ट्र-विरोधी लोगों के समर्थन में चाहे जो भी लिखे, हम यादवपुर विश्वविद्यालय के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद को स्थापित करके रहेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करने के लिए बनी है और जोर दिया कि यादवपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रवाद, भारतीय और ”सनातन” संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए।

रक्षाबंधन पर CM Yogi का बड़ा तोहफा: 27-28 अगस्त को महिलाओं के साथ यह एक शख्स भी करेगा फ्री बस सफर

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने इस संबंध में परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को मिलकर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाएं त्योहार के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखने और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिलों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रदेश में जलभराव, बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के मद्देनजर बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं।

आदित्यनाथ ने बैठक में प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मण्डलायुक्तों तथा नोएडा प्राधिकरण से जलभराव वाले क्षेत्रों और उसके कारणों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने सभी महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को स्थानीय पार्षदों के साथ फील्ड में जाकर जलभराव और सफाई व्यवस्था देखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों पर जहां भी अतिक्रमण है, उसे चिह्नित कर तत्काल हटाया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बलिया, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।

रिश्तों का कत्ल: 70 साल के दादा ने पोती से की दरिंदगी, पेट दर्द से खुला ढाई महीने के गर्भ का राज

0

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ढाई महीने की गर्भवती है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने करीब 3 महीने तक उससे दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। लड़की की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है।

लड़की का आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा उसको घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर शनिवार को उसे डॉक्टर के पास जांच के लिए ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

‘घुमाने के बहाने कार में बिठाया और फिर….’ 25 साल की शीबा की ईंट से कुचलकर ह/त्या, फोटो देखकर खुली पोल

0

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका के पति की दूसरी पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल एक कार भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार के अनुसार, 19 अगस्त को सरधना क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने मृतका की तस्वीर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रसारित कराई। 21 अगस्त को भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल गांव निवासी जुनैद ने तस्वीर देखकर महिला की पहचान अपनी बहन शीबा (25) के रूप में की। इसके बाद जुनैद की शिकायत पर सरधना थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि सादिक की पहली पत्नी आसिया से 5 बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। पुत्र की इच्छा में सादिक ने शीबा से दूसरी शादी की थी और दोनों का करीब 18 माह का एक बेटा है। पुलिस ने कहा कि शीबा के पुत्र होने के बाद आसिया बच्चे को अपने पास रखना चाहती थी और शीबा की हत्या का दबाव बना रही थी। आरोप है कि साजिश रचकर शीबा को घूमाने के बहाने कार में बैठाया गया और कार में उसके साथ मारपीट करने के बाद ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को कुशावली-सलावा मार्ग स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को आरोपी शादाब तथा आरोपी महिलाओं वसीला और आसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।