Saturday, March 21, 2026

14 साल का बच्चा और मोमोज की लत! ठेले वाले को दे दिए लाखों के जेवर, बच्चे की मासूमियत ने किया परिवार को हैरान

यह भी पढ़े

Deoria News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय किशोर को मोमोज खाने की इतनी लत लगी कि उसने अपने ही घर के लाखों रुपए के जेवर एक स्ट्रीट वेंडर (ठेले वाले) को दे दिए।

खुलासा तब हुआ जब…
मामला तब उजागर हुआ जब बच्चे की बुआ अपने मायके गई और जेवर लेने के लिए अलमारी खोली। लेकिन अलमारी में कीमती गहने गायब थे। इस पर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब बच्चे से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगला दिया। बच्चे ने कबूल किया कि उसने धीरे-धीरे अलमारी से जेवर निकाले और रामपुर कस्बे में ठेला लगाने वाले मोमोज विक्रेता को दे दिए।

मोमोज विक्रेता ने उठाया फायदा
पुलिस जांच में पता चला कि मोमोज विक्रेता ने बच्चे की मासूमियत और उसकी लत का फायदा उठाया। वह बच्चे को मोमोज खिलाता और बदले में जेवर ले लेता था। बच्चा इस बात से अनजान था कि कुछ रुपये के मोमोज के लिए वह घर को लाखों का नुकसान पहुंचा रहा है। बच्चे के पिता ने अब लिखित शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस जांच में जुटी
रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। पुलिस ने सभी पहलुओं की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मोमोज विक्रेता की तलाश कर रही है जिसने बच्चे को बहला-फुसलाकर जेवर लिए।आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा और चोरी किए गए गहने बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे