Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 267

Janmashtami 2025: आज जन्म लेंगे नंद के लाल ! जानें जन्माष्टमी व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त

0

Janmashtami 2025: हर वर्ष भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे जन्माष्टमी या कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन न केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रतीक है बल्कि भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेम और भक्ति का उत्सव भी है। साल 2025 में जन्माष्टमी विशेष रूप से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी, 15 अगस्त यानि आज मनाई जाएगी। इस दिन को लेकर भक्तों में अत्यधिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल होता है। भगवान श्रीकृष्ण को हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार के रूप में पूजा जाता है। वे जीवन के अनेक पहलुओं में ज्ञान, प्रेम और न्याय का प्रतीक हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का दिन हमें धर्म, सत्य और प्रेम की ओर प्रेरित करता है। यह दिन भक्तों के लिए आत्म-चिंतन और आध्यात्मिक सुधार का अवसर होता है। नंद के लाल के रूप में प्रकट हुए श्रीकृष्ण ने अपने जीवन से अनेक सीख दीं, जिनसे मानव जीवन को सफल और सुखी बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं आज किस मुहूर्त में करें बाल गोपाल की पूजा।

PunjabKesari Janmashtami 2025

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2025- 16 अगस्त की देर रात 12:04 से 12:47 तक
मुहूर्त की अवधि- 43 मिनट
मध्यरात्रि का क्षण-12:25 AM, अगस्त 17
चंद्रोदय समय- 11:32 पी.एम
अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 15 अगस्त 2025 को 11:49 PM बजे
अष्टमी तिथि समाप्त- 16 अगस्त 2025 को 09:34 PM बजे
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ- 17 अगस्त 2025 को 04:38 AM बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त- 18 अगस्त 2025 को 03:17 AM बजे
जन्माष्टमी व्रत पारण समय 2025- 17 अगस्त को 05:51 AM के बाद

PunjabKesari Janmashtami 2025

जन्माष्टमी व्रत कैसे रखें?

जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही शुद्धता का ध्यान रखें। स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।

व्रत के दौरान दिनभर अन्न का सेवन न करें। केवल फल, दूध, छाछ या हल्का पेय पदार्थ लिया जा सकता है।

तुलसी के पत्ते, गंगा जल, फल, फूल, धूप-दीप, हल्दी, चंदन, मिठाई, और श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रखें।

जन्माष्टमी की रात कृष्ण जन्म का शुभ मुहूर्त आता है इसलिए भक्त जागरण करते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं।

रात 12 बजे के लगभग भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस समय भगवान को पंचामृत, फल, मिठाई और रंग-बिरंगे फूल अर्पित किए जाते हैं।

PunjabKesari Janmashtami 2025

Lucknow News: पुलिस लाइंस रोड पर शनिवार को लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

0

लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजनों के लिए 16 अगस्त अपराह्न 3 बजे से रात 12 बजे तक इस मार्ग पर डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात में बदलाव कुछ इस तरह रहेगा। – हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से आईटी चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इधर आने वाले वाहन नदवा बंधा मोड़ से डालीगंज, इक्का तांगा स्टैंड चौराहा होते हुए जाएंगे।

– आईटी चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा या निशातगंज होते हुए जाएंगे।

– निशातगंज ओवरब्रिज ढाल से आईटी चौराहा जाने वाले वाहन आंतरिक लेखा निदेशालय, हैदरगंज चौकी होते हुए जाएंगे।

Lucknow News: उपकेंद्र में घुसा पानी, ठप हुई बिजली आपूर्ति

0

लखनऊ। राजधानी में बीते बुधवार रात बारिश के कारण उतरेटिया ओल्ड उपकेंद्र के ट्रेंच में पानी घुस गया। इससे आधी रात करीब 2 घंटे तक 10,000 से ज्यादा घरों यानी 50 हजार आबादी की बिजली गुल रही। अर्जुनगंज उपकेंद्र के तहत सरसवां में बारिश के पानी से ट्रांसफार्मर और पेटी जलमग्न हो गई। इससे 400 परिवारों की बिजली पूरी रात गायब रही। कर्मचारी जोखिम उठाकर बारिश में बिजली चालू करने में जुटे रहे, मगर सरसावां के चार ट्रांसफार्मर बुधवार आधी रात को चालू नहीं हो सके। 33 केवी उपकेंद्र ठप होने से दो लाख की आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ा।

उतरेटिया उपकेंद्र यह पानी बुधवार रात करीब 12:15 बजे घुसा था जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करनी पड़ी। सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी यार्ड सहारे ट्रेंच में पहुंच गया जहां से 33 व 11 हजार वोल्ट की लाइनों के केबल गुजरे थे। ऐहतियात के लिए आपूर्ति बंद की गई। रात में ही ट्रेंच से पानी निकाल उसे साफ किया गया और रात करीब दो बजे बिजली बहाल हुई। 33 केवी उपकेंद्र प्रियदर्शिनी, इंटीग्रल, फैजुल्लागंज, माल, कबीरनगर की बिजली प्रभावित हुई। इससे करीब दो लाख की आबादी पर असर पड़ा। इसमें कबीरनगर की दो घंटे और माल की करीब चार घंटे बिजली ठप रही, जबकि अन्य की दूसरे स्रोत से चालू की गई।

चार ट्रांसफार्मर रात भर रहे बंद

अर्जुनगंज उपकेंद्र के तहत सरसवां फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार रात्रि 11.10 बजे तेज बारिश के दौरान बंद हो गई। कर्मियों ने रात कोे पेट्रोलिंग की तो पाया कि हनुमत सिटी व विद्या मन्दिर तालाब के पास स्थापित डबल पोल के पास जलभराव होने के कारण के कारण चार ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इससे 500 परिवार अंधेरे में थे। कर्मियों ने रात को ही बिजली चालू करने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हो सके। यह बिजली बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे चालू हो सकी। बुधवार देर रात बारिश होते ही गहरू पावर हाउस के तहत बंथरा गांव की 10 बजे बिजली बंद हुई, जो 9 घंटे बाद सुबह 7 बजे चालू हो सकी। इससे 100 घर बिजली संकट की चपेट में रहे।

बिजली उपकरण फुंके
मलिहाबाद। रहीमाबाद उपकेंद्र के अन्नीपुर गांव में तार पर पेड़ गिरने से हुए धमाके में 10-12 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। अन्नीपुर के ग्रामीण राघवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूर्य प्रकाश के घर के पास स्पार्किंग के बाद 33 लाइन का तार पेड़ पर गिर गया जिससे आग लग गई। लपटें उठती देख ग्रामीणों ने पावर हाउस पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई। इससे सोनू पाल, आलोक, सूर्य प्रकाश, बाबू गौतम, कैलाश, बाबू पाल, रजनीश पाल, हिमांशु सहित करीब एक दर्जन घरों के बिजली के बोर्ड, केबल, बल्ब मीटर सहित उपकरण फुंक गए।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

आवास विकास कॉलोनी के गेट के पास जमा बारिश का पानी।

Lucknow News: सांप काटे तो घाव पर न लगाएं नमक, तेल व चूना

0

लखनऊ। सांप काटे तो बिना समय गवाएं पीड़ित को अस्पताल ले जाएं। एक से दो घंटे में इलाज मिलने से 95 प्रतिशत तक लोगों की जान बचाई जा सकती है। घाव पर नमक, तेल, चूना या फिर चीरा, टांका नहीं लगाना चाहिए। खून दबाकर या मुंह से चूसकर जहर निकालने से भी बचें।केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. हैदर अब्बास ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सांप को मारने, पकड़ने में समय नहीं गंवाना चाहिए।

सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि जुलाई व अगस्त में सांप के काटने के बाद लगभग 200 मरीज इलाज कराने पहुंचे। बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने से सांप बाहर आ जाते हैं।

ट्रॉमा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल ने बताया कि मरीज को सीधा लिटाएं। उसे ज्यादा हिलाने से बचना चाहिए। मरीज का हौसला बढ़ाएं। दहशत व डर से भी जान खतरे में पड़ सकती है। आईसीयू के इंचार्ज डॉ. जिया व सीएमओ डॉ. धीरेंद्र पटेल ने बताया कि सांप काटने की घटनाओं में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बारिश में अंधेरे में जाने से बचें। खेत-खलियान में बूट पहनकर ही जाएं। जूते, खाली बर्तन को ठीक से देखने के बाद ही इस्तेमाल करें।

UP:”जीरो टॉलरेंस की नीति से मिल रहा न्याय…”, योगी सरकार की तारीफ करने वाली विधायक पूजा पाल सपा से निष्कासित

0

 UP Politics: समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पॉल पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब वह सपा के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगी।बता दें कि विधायक  पूजा पाल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी। उन्होंने एक बयान में कहा था कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से उन्हें भी न्याय मिला है। उन्होंने कहा था कि अतीक अहमद ने मेरे पति की हत्या की थी और योगी सरकार की अपराधों के प्रति नीति के कारण उनकी तरह प्रयागराज की कई महिलाओं को न्याय मिला।

बताया जाता है कि सपा नेता उनके इस बयान से असहज थे क्योंकि वो प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का काम करते हैं। यूपी के मानसून सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि अपराधियों का जाति और धर्म देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

निष्कासन के लिए जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूजा पाल के द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है। अत: उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। उन्हें सपा के सभी पदों से भी हटा दिया गया है अब वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम और मीटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगी और न ही उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

भावुक नजर आईं पूजा पाल, बोलीं- सच कहना गलत नहीं कि मेरे दुश्मनों को खत्म किया गया
सपा से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या की अतीक अहमद ने की थी और फिर योगी सरकार ने मुझे न्याय देते हुए अतीक अहमद को सजा दी। ये कहना गलत नहीं है कि मुझे न्याय मिला है। मैं मुलायम सिंह यादव के समय से सपा से नहीं जुड़ी थी। मुझे लगा कि अखिलेश यादव अपराधियों से नफरत करते हैं इसलिए सपा में शामिल हुई थी। ये बात सच है कि मेरे दुश्मनों को खत्म किया गया है।

राज्यसभा में भाजपा प्रत्यााशी को किया था मतदान

सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चुतर्वेदी और आशुतोष मौर्य ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मतदान किया था। वहीं, सुभासपा के विधायक जगदीश नारायण राय ने सपा को वोट दिया।
जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी महराजी देवी ने मतदान नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि महराजी ने भाजपा नेताओं से कहा था कि वह भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगी लेकिन वह पार्टी की मदद के लिए मतदान ही नहीं करेंगी। उनके मतदान नहीं करने का फायदा भी भाजपा को ही हुआ।

Lucknow : यूपी के 5,118 स्कूलों में बालवाटिका की शुरुआत आज से, देश के नौनिहालों की मानसिक सेहत पर रहेगा जोर

0

प्रदेश में कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद खाली हुए 5,118 स्कूलों में शुक्रवार से बालवाटिका की विधिवत शुरुआत होगी। झंडारोहण के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक व अधिकारी इसकी शुरुआत करेंगे। यहां पर कक्षा एक में प्रवेश लेने से बच्चों को मानसिक रूप से तैयार व मजबूत किया जाएगा।राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका अब बच्चों के लिए सीखने और खेलने का रंगीन संसार बनेगी। 3 से 6 साल के बच्चों की ‘स्कूल रेडिनेस’ को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश भर में 5,118 विद्यालयों में यह शुरुआत कर रहा है। इसमें महिला व बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) के सहयोग से पास के आंगनबाड़ी केंद्रों को इन विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

इन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा कि 3 से 6 साल की आयु बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। स्कूल रेडिनेस के इस चरण के पूरी होने पर बच्चा कक्षा-1 में प्रवेश के समय शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। पोषण, सुरक्षित वातावरण और आनंददायक अधिगम हमारी प्राथमिकता है। एनईपी में प्री-प्राइमरी शिक्षा व बालवाटिका को विशेष महत्व दिया गया है, जिसके अनुरूप यह पहल की जा रही है।

ये सुविधाएं मिलेंगी
इन बालवाटिकाओं में बच्चों के लिए बाल मैत्री फर्नीचर, आउटडोर खेल सामग्री, रंग-बिरंगे कक्षा-कक्ष, लर्निंग कॉर्नर जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही, अभ्यास पुस्तिका, गतिविधि-आधारित शिक्षण के लिए वंडर बॉक्स, शिक्षण-सामग्री और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई गई है। चरणबद्ध तरीके से ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती भी की जा रही है। इससे पहले इन विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और आकर्षक सजावट की गई। जो बच्चों को आकर्षित करेंगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बालवाटिकाओं के माध्यम से हम बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रख रहे हैं। पोषण, सुरक्षित वातावरण और आनंददायक अधिगम हमारी प्राथमिकता है, ताकि हर बच्चा कक्षा-1 में प्रवेश से पहले मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो सके।

यूपी: विधायकों के वेतन में हुई 67 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी, मंत्रियों को होगा इतना फायदा; बढ़ाई गई पेंशन भी

0

विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों और मंत्रियों के वेतन और भत्ते बढ़ा दिए गए हैं। इस बढोतरी के बाद विधायकों को सीधे तौर पर हर माह 67750 रुपये और मंत्रियों को 77750 रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा कुछ अन्य भत्ते भी रहेंगे। मानसून सत्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल सदस्य एवं मंत्री सुख- सुविधा विधि (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किय, जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।

विधेयक रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि करीब नौ साल पहले अगस्त 2016 में वेतन एवं भत्ते बढ़े थे। सभी दलों की मांग पर कमेटी बनाई गई। कमेटी की संस्तुति के आधार पर बढोतरी की गई है। यह बढोतरी एक अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर प्रत्येक पांच वर्ष के बाद आयकर अधिनियम 1961 (अधिनियम संख्या 43 सन 1961) की धारा 48 के तहत उपबंधित लागत मुद्रा स्फीति सूचक के आधार पर वृद्धि की जाएगी। इसके तहत मंत्रियों के वेतन 40 के स्थान पर 50 हजार कर दिया गया है, जबकि विधायकों का 25 की जगह 35 हजार रुपये प्रति माह किया गया है। 

यूपी: आने वाले तीन दिनों में प्रदेश से सिमटेगी बारिश, बुधवार देर रात हुई बारिश से विधानसभा में घुसा पानी

0

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में बीते कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश अब तीन चार दिनों के लिए धीमी पड़ेगी। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी तराई इलाके सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में अच्छी बारिश हो सकती है। बाकी प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी और मध्यांचल में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी बारिश की सक्रियता में फिलहाल कमी के संकेत हैं। इस दाैरान पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बृहस्पतिवार को यूपी के उन्नाव में सर्वाधिक 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बरेली में 140 मिमी और लखनऊ, बाराबंकी व हरदोई तीनों जिलों में 120 मिमी बारिश हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र अब दक्षिणी उड़ीसा में प्रवेश कर रहा है। इसके असर से अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश के पूर्वी और मध्यांचल के हिस्सों में बारिश की सक्रियता में कमी के संकेत हैं। इस दाैरान पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

भारी बारिश में विधानसभा तक भरा पानी, शहर में घुटनों तक पानी

बुधवार शाम से देर रात तक हुई भारी बारिश से विधान भवन के जीतने अंदर बनी सड़क तक पानी भर गया। आशियाना, अलीगंज, सरोजनी नगर, डालीगंज  सहित शहर के तमाम इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। जिसके कारण बृहस्पतिवार सुबह तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विधान भवन के पास जलभराव की सूचना के बाद मंडलायुक्त रोशन जैकब और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी टीम के साथ बारिश के दौरान बुधवार देर रात मौके पर निरीक्षण को पहुंचे।

बारिश के कारण अलीगंज में करीब 20 फिट सड़क भी धंस गई। जिससे करीब 15 फिट गहरा गड्ढा हो गया। यह तो गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। जानकारी के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर बैरिकेडिंग कराई।

नगर निगम का दावा, रात से लगी टीमें

नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि बारिश को देखते हुए बुधवार रात में ही अभियंत्रण विभाग, जोनल सेनेटरी अधिकारियों, एसएफआई और सभी सुपरवाइजर को तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जलभराव निस्तारण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। निर्देश जारी होते ही नगर निगम की टीमें रात से ही फील्ड पर सक्रिय हो गईं। मुख्य बाजार, चौराहों, अस्पतालों और आवासीय इलाकों में पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए। नालों और नालियों में जमे कचरे को हटाने का काम भी तेजी से जारी है, ताकि पानी की निकासी बाधित न हो। नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं भी जलभराव की समस्या सामने आती है तो टोल-फ्री नंबर 1533 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा और बारिश के दौरान नगर निगम की टीमें 24 घंटे फील्ड पर मौजूद रहेंगी।

UP: झंडा फहराकर सीएम योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- आजादी का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन

0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में झंडारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जय हिंद!

स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

 

मथुरा में JCB चालक पर ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां पीठ में लगीं- इलाके में दहशत का माहौल

0

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र में भरेरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक को 2 गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।

हमले के पीछे रंजिश
घायल युवक नकुल (निवासी सेही, शेरगढ़) है। नकुल अपने चचेरे भाई तेजवीर के साथ गांव नगला बिहारी में JCB चलाने गया था। काम खत्म करके लौटते समय भरेरा गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने नकुल पर गोली चला दी। नकुल ने पुलिस को बताया कि हमलावर महावीर, विपिन और विक्रम हैं, जिनसे उसकी पहले कहासुनी हो चुकी है और वे उससे दुश्मनी रखते हैं।

विवाद की वजह
सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि यह हमला JCB चलाने को लेकर हुए विवाद का नतीजा है। आरोपियों ने नकुल पर पीछे से 15 राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली उसकी पीठ में लगीं। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नकुल को अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार दबंगई कर चुके हैं। थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा मामला सुलझाया जाएगा। यह घटना इलाके में खौफ का माहौल बना रही है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।