Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 301

Auraiya News: बिजली गिरने से दीवार ढही, दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त

0

बिधूना (औरैया)। तेज हवा व बारिश के दौरान शुक्रवार को कस्बे में दो मंजिला मकान पर बिजली गिर गई। इससे घर की दीवार गिरने के साथ ही नीचे बनी दुकान को भी नुकसान हुआ।इस दौरान दुकान में रखी बैटरी व सोलर पैनल की प्लेटें क्षतिग्रस्त हो गईं। व्यापारी को करीब सात लाख के नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार ने मामले की जांच की। वहीं, प्रशासन बैटरी फटने से हादसे की आशंका जता रहा।कस्बे के तिलक नगर मोहल्ले में अश्वनी कुमार का दो मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल पर अश्वनी पत्नी वर्षा के साथ रहते हैं। रात में वह कमरे में सोए थे। रात करीब 2ः10 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई।

अचानक आसमान में कड़कड़ाती बिजली मकान पर गिर गई। इससे मकान की दोनों दीवार ढह गईं। धमाके व दीवार गिरने से नीचे बनी दुकान में रखी बैटरियां व सोलर पैनल भी टूट गए। यही नहीं मकान में दरारें आ गईं।

बैटरी व्यापारी कपिल चक्रवर्ती ने हादसे में सात लाख के नुकसान की बात कही है। वहीं, दीवार का मलबा पड़ोसी ऋषि के आंगन में जा गिरा। इससे ऋषि का परिवार बाल-बाल बचा। धमाके की आवाज सुनकर लोग घर से निकल कर सड़क पर आ गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का टूटा शटर सड़क के सामने दूसरी ओर अनूप मिश्रा के मकान की दुकान के शटर से जा टकराया। इससे अनूप मिश्रा का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने मौके पर जांच की। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि बिजली गिरने की जानकारी मिली थी। मौके पर मकान की दुकान में भारी मात्रा में बैटरियां रखी थीं। आशंका जताई कि धमाका बैटरी फटने से भी हो सकता है। बिजली गिरने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Auraiya News: बालिका गृह कानपुर भेजी गई बच्ची

0

औरैया। अछल्दा में पिता की पिटाई व डांट से आहत होकर ट्रेन से कटने से बचाई गई बच्ची को बाल संरक्षण विभाग ने अपने संरक्षण में ले लिया था। मेडिकल के बाद उसे वन स्टाप सेंटर में रखा गया। शुक्रवार को उसे बालिका गृह कानपुर भेज दिया गया।मंगलवार को खुजरिया गांव के युवक की सात वर्षीय पुत्री अछल्दा में रेल से कटने ट्रैक पर पहुंच गई थी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को बचाकर थाने ले गई थी। पुलिस ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया था, लेकिन पिता ने सादे कागज पर लिखकर पुत्री को अछल्दा के एक दंपती को गोद दे दिया। दंपती ने बच्ची का एक प्राइवेट स्कूल में दाखिला भी करा दिया था।बुधवार की शाम बाल संरक्षण विभाग की रीना चौहान व सुधा कुमारी बच्ची को गोद लेने का दावा करने वाले दंपती के घर पहुंची थी और बच्ची व दंपती से पूछताछ की थी। इसके बाद वह बच्ची को अपने साथ ले गईं। गुरुवार को उन्होंने दंपती से पूछताछ की तो उन्होंने मासूम को गोद लेने से इन्कार कर दिया था।

बाल संरक्षण अधिकारी रीना चौहान ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाकर शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था। जहां बयान होने के बाद बच्ची को कानपुर बालिका गृह भेजा गया है।

Auraiya News: परचून की दुकान से दो लाख व सामान चोरी

0

बिधूना। कीरतपुर गांव में पड़ोसी के दोमंजिला भवन से चढ़कर चोरों ने बगल के मकान में परचून की दुकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में रखी दो लाख की नकदी व अन्य सामान समेट लिया।इसके बाद चोर मकान के पीछे दीवार से साड़ी के सहारे उतरकर भाग गए। पीड़ित परिवार बच्चों के साथ सोता रहा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मुंह बांधकर दो चोर अंदर जाते दिख रहे हैं।गांव कीरतपुर में बेला मार्ग पर श्रीनिवास पोरवाल की थोक व फुटकर सामान की परचून की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। रात में पत्नी शिखा व तीन बच्चों के साथ सो गए।

वह सुबह 5ः30 बजे उठे तो मकान के ऊपर जाली वाला गेट खुला पड़ा था। सीढि़यों का गेट खुला देख वह दुकान में गए तो सामान बिखरा पड़ा मिला। गोलक में रखे दो लाख रुपये गायब थे। दुकान से करीब 50 हजार सामान भी गायब मिला।

दुकानदार ने बताया कि जब उसने बाहर निकलकर देखा तो साड़ी के सहारे चोरों के उतरने के निशान मिले और साड़ी पीछे लटकती मिली। चौकी बदनपुर पुलिस व कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

शिक्षक के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
बिधूना। पिछले दिनों कस्बे में शिक्षक के मकान में धावा बोलकर चोरों ने 8.40 लाख रुपये व सोने के बिस्किट चोरी कर लिए थे। इस घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा कस्बे के अस्पताल के पास से पिछले दिनों एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस का दावा है कि जांच की जा रही है।

Auraiya News: नाबालिग से छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष की सजा

0

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में छह साल पुराने छेड़खानी के मामले में न्यायालय पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने फैसला सुनाया। शुक्रवार को उन्होंने दोषी कमरुद्दीन को चार वर्ष की सजा दी। साथ ही उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया था कि 16 जुलाई 2019 की सुबह साढ़े छह बजे वह घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। तभी फफूंद के अमीरगंज का निवासी कमरुद्दीन वहां आया और उसे पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए, और उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचक ने मामले की विवेचना की और आरोप पत्र न्यायालय को पेश किया।

कोर्ट में न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने कमरुद्दीन को चार वर्ष की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। कमरुद्दीन को जिला कारागार इटावा भेजा गया।

Auraiya News: नाबालिग से छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष की सजा

0

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में छह साल पुराने छेड़खानी के मामले में न्यायालय पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने फैसला सुनाया। शुक्रवार को उन्होंने दोषी कमरुद्दीन को चार वर्ष की सजा दी। साथ ही उस पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया था कि 16 जुलाई 2019 की सुबह साढ़े छह बजे वह घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। तभी फफूंद के अमीरगंज का निवासी कमरुद्दीन वहां आया और उसे पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए, और उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचक ने मामले की विवेचना की और आरोप पत्र न्यायालय को पेश किया।

कोर्ट में न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने कमरुद्दीन को चार वर्ष की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। कमरुद्दीन को जिला कारागार इटावा भेजा गया।

Auraiya News: अंकुर से छत की मुंडेर पर बैठाकर की पूछताछ, हाथ छोड़ने का आरोप

0

औरैया। शहर के मोहल्ला ओमनगर स्थित एक घर में पूछताछ के लिए पहुंची हरियाणा पुलिस की परिजनों से पूछताछ के दौरान आरोपी युवक अंकुर की छत से गिरकर मौत हो गई थी।इस मामले में मृतक युवक के बड़े भाई ने पुलिस पर घर में बिना वारंट दिखाए घुसने का आरोप लगाया है। उन्होंने चार लोगों पर भाई को छत की मुंडेर पर बैठाकर पूछताछ करने व हाथ छोड़ने से गिरने पर भाई की मौत होने का आरोप लगाया है।ओमनगर निवासी अंकुर चतुर्वेदी (30) पुत्र त्रिनेत्र चतुर्वेदी का शव चिचौली में पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार दोपहर को घर लाया गया। पति का शव देख पत्नी गरिमा व परिजन बिलखने लगे। दोपहर में परिजन ने शेरगढ़ स्थित यमुना नदी घाट पर अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद अंकुर के बड़े भाई अंकित चतुर्वेदी ने सदर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी।

इसमें बताया कि गुरुवार को वह परिजनों के साथ घर पर मौजूद था। तभी चार लोग घर में घुस आए और भाई अंकुर को पीटने लगे। परिजन के बचाव करने पर एक युवक ने उनपर पिस्टल तान कर हरियाणा पुलिस से होने की बात कह एनकाउंटर करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया। चारों लोग भाई से पूछताछ करते हुए उसे छत पर ले गए।

वहां वह लोग भाई को छत की मुंडेर पर बैठा दिया। वह भाई को नीचे फेंकने की धमकी देकर उनके मन माफिक बयान देने का दबाव बनाने लगे। भाई ने खुद को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मिन्नतें कीं। करीब पांच मिनट तक धमकाने के बाद उन्होंने भाई का हाथ छोड़ दिया। इससे वह घर की दूसरी मंजिल से सड़क पर आ गिरा। इलाज के दौरान चिचौली मेडिकल कॉलेज में भाई मौत हो गई।

जबरन बयान लेकर बनाया वीडियो
अंकित ने आरोप लगाया कि भाई के छत से गिरने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। तभी घर में घुसे चारों लोगों ने परिजनों पर भाई के खुद छत से गिरने का जबरन बयान लिया। भाई के इलाज में देरी न हो इसके चलते उन्होंने उनके मन माफिक बयान दे दिए। जिसका उन्होंने वीडियो बनाया है।

पड़ोसियों के घर में भी किया उपद्रव
अंकुर की मौत के बाद से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोसी रोहित कुमार व अंकित दुबे ने बताया कि गुरुवार सुबह कार से आए चार-पांच लोग हरियाणा पुलिस से होने की बात कह बिना बताए लोगों के घर में घुसने लगे। वह लोग पहले पड़ोसियों के घरों में घुसे। महिलाओं के चीखने पर बाहर निकल आए। इसके बाद सभी लोग त्रिनेत्र चतुर्वेदी के घर में घुस गए। उनकी छत पर शोरगुल होने के कुछ देर बाद अंकुर छत से नीचे आ गिरा।

इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि परिजन ने इस प्रकार की शिकायत की है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। अशोक कुमार सिंह, सीओ सदर

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग

0

बिधूना (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अछल्दा के सुभानपुर के पास शुक्रवार शाम को चलती कार में आग लग गई। कार सवार लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया।जालौन के कालपी थाना के गांव मसगांव निवासी राघवेंद्र शुक्रवार शाम को कार से आगरा के सिकंदरा निवासी बिट्टू यादव, कनथा निवासी राजू चौहान व खेरागढ़ निवासी दीपक शर्मा के साथ आगरा के लिए निकले थे। शाम छह बजे के करीब सुभानपुर के पास कार में आग लग गई। इसपर चालक राघवेंद्र ने कार किनारे रोक दी।

कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई हेमंत चौधरी, यूपीडा के अधिकारी कल्लू सिंह ने टैंकर मंगवाकर आग बुझवाई। इसके बाद कार सवार दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर चले गए।

Auraiya News: 29 से दो अगस्त तक 90 मिनट देरी से चलेगी इंटरसिटी

0

दिबियापुर। कानपुर-लखनऊ खंड के जैतीपुर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन में बदलाव किया गया है।ये ट्रेन करीब डेढ़ घंटा विलंब से चलेगी। रेलवे के बुकिंग सुपरवाइजर राजीव कुमार ने बताया कि 29 जुलाई से दो अगस्त तक इंटरसिटी एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलेगी। इसे आगरा व प्रयागराज मंडल में विनियमित किया जाएगा।

वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस भी 29 जुलाई से दो अगस्त तक कानपुर सेंट्रल से 20 मिनट की देरी से चलेगी। अब उन्नाव स्टेशन पर भी 20 जुलाई से लखनऊ- नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रस्तावित हुआ है।

ट्रेनों की समय-सारणी की जानकारी के लिए यात्री हेल्पलाइन 139, रेल मदद मोबाइल एप व वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। (संवाद)

Auraiya News: कार समेत पकड़े दो तस्कर, 20 लाख का गांजा बरामद

0

बिधूना (औरैया)। बिधूना पुलिस व स्वॉट टीम ने गुरुवार देर रात कार सवार दो तस्कर लोकेश कुमार व अतुल तिवारी पकड़ा हैं। दोनों के कब्जे से 20 लाख की कीमत का 41 किलोग्राम गांजा बरामद किया।आरोपियों ने गांजे की खेप ट्रकों के जरिए ओडिशा से आने की बात कबूली है। बताया कि वह लोग कार से औरैया व आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं।अछल्दा मार्ग पर रात 8:20 बजे सराय प्रथम गांव के आगे पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक कार ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो कार सड़क किनारे कीचड़ में फंस गई। पुलिस ने कार में बैठे दो लोगों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरा 41 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत 20 लाख रुपये है। तस्कर कार से गांजा सप्लाई करने कन्नौज जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने कोतवाली में तस्करों का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि कार से लोकेश कुमार पांडे निवासी पढ़ीन दरवाजा थाना औरैया व अतुल तिवारी निवासी आवास विकास काॅलोनी औरैया को पकड़ा गया है। उनके पास से 29 बंडल व 10 पन्नियों में 41 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया। तीन मोबाइल व कार बरामद की गई है।

Auraiya News: जमीन विवाद में हुई फायरिंग में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

0

फफूंद। गांव पीपरपुर में जमीन के विवाद में एक गुट के लोगों ने पुलिस के सामने फायरिंग कर दी थी। मामले में पीड़ित ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने टीम के साथ शुक्रवार को फफूंद- ककोर मार्ग स्थित अर्धनिर्मित कांशीराम कॉलोनी में छापा डाला था। पुलिस ने यहां से पीपरपुर में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी धर्मेंद्र दुबे व श्याम दुबे को गिरफ्तार कर लिया। बता दें डांडी निवासी विनोद यादव की ओर से पीपरपुर में खरीदी गई जमीन पर 12 जुलाई को प्रशासन ने उनको कब्जा दिला दिया।