Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 50

TOP News: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, ग्रीनलैंड पर तकरार-ट्रंप का टैरिफ वार; अभी कोहरे से राहत नहीं

0
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है। वहीं, ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन और हजारों मौतों के बीच सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ‘अपराधी’ करार दिया। उधर, ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के मुद्दे को लेकर यूरोपीय संघ के आठ सदस्य देशों पर अगले महीने से दस फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ ने इसका सख्त विरोध किया है। इसी बीच, ईरान से लौटकर कश्मीरी छात्र श्रीनगर पहुंचे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने मजबूत निगरानी व्यवस्था की है।  बीएमसी में चार दशक बाद भाजपा का पहला महापौर बनाने का मामला जटिल हो गया है। इधर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। सोने की बढ़ती कीमतों ने भारतीय परिवारों की संपत्ति में अभूतपूर्व वृद्धि की है, जिससे उनकी आर्थिक ताकत बढ़ी है। कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात और नफरत की खुलकर आलोचना की। उधर, विश्व पुस्तक मेले के अंतिम दिन पाठकों की भारी भीड़ और किताबों पर 20-40 प्रतिशत की छूट ने साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया।

औरैया: एसआर क्रिकेट क्लब ने स्योढ़ा को हराया

0

औरैया। शहर से सटे देवकली खेल मैदान में बृहस्पतिवार को खानपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मुकाबले में एसआर क्रिकेट क्लब ने स्याेढ़ा की टीम को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्योढ़ा की टीम 18.5 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद आसिफ ने 35, गौतम मल्होत्रा ने 21 रनों का योगदान किया। टीम के सात खिलाड़ी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके। एसआर क्रिकेट क्लब की ओर से अनुरुद्ध ने चार विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआर क्रिकेट क्लब की टीम के राघव के 34, विषराज व छोटू के 21-21 रनों की पारियों के दम पर दो विकेट से जीत हासिल कर ली। स्योढ़ा की ओर से गौतम व सलमान ने तीन-तीन विकेट निकाले। आयोजन जाकिर खान ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रतियोगिता का समापन होगा। इससे पूर्व लीग का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अनूप गुप्ता ने किया।

ककोर: सड़क हादसे में घायल ट्रेनी डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत

0

ककोर। ककोर बुजुर्ग गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पास में रखी पेटी में टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार ट्रेनी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एयरबैग खुलने से कार सवार बच गया। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान ट्रेनी डाॅक्टर की मौत हो गई।हरियाणा के झज्जर निवासी कुलदीप चौहान (30) मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर थे। गांव समाधान पुर्वा के मेडिकल कॉलेज स्थित शैक्षिक भवन परिसर में बने आवास में ही वह रहते थे। बुधवार को वह गांव चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। उन्होंने ककोर बुजुर्ग स्थित पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए स्कूटी मोड़ी। इसी दौरान दिबियापुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी और पास में रखी पेटी से टकरा गई।

हादसे में कुलदीप चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एयरबैग खुलने से कार सवार बच गया। आसपास के लोगों ने घायल कुलदीप को मेडिकल कॉलेज भेजा जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस की सूचना मिलने के बाद परिजन हरियाणा से सैफई पहुंचे।

कार सवार युवक विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय का बाबू बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का इटावा में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त कार व स्कूटी को खड़ा करा लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बेला अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

0

बेला। थानाक्षेत्र के बेला रोड पर गुरुवार को साइकिल सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।गांव बमनौहटी निवासी राजकुमार (65) साइकिल से किसी काम से बेला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड स्थित गांव मल्होसी मोड़ के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सहार सीएचसी भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे।

राजकुमार की छह बेटियां व तीन बेटे हैं। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी श्वेता साथ रहती थी। हादसे के बाद पत्नी रानी देवी बेहाल रहीं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है कि वाहन की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya: संविदा सफाईकर्मी ने खाया जहर, पालिकाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, अध्यक्ष बोले- ये एक साजिश है

0
Auraiya News: औरैया में एक सफाईकर्मी द्वारा जहर खाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां परिजन इसे पालिकाध्यक्ष की प्रताड़ना बता रहे हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वह इस संविदा कर्मी को जानते तक नहीं है। उससे कभी बात भी नहीं हुई। उन पर प्रताड़ित करने या दबाव बनाने के आरोप एक साजिश है।
औरैया जिले में नगर पालिका में तैनात एक संविदा सफाईकर्मी ने शुक्रवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने व अचेत होने पर परिजन ने उसे 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने पालिकाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना अयाना क्षेत्र के गांव कटघरा नवादा निवासी मिथलेश नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मी है। वहीं, उसकी पत्नी कांती देवी शहर के नगर पालिका इंटर काॅलेज में सफाईकर्मी के साथ चौकीदारी भी करती है।

शुक्रवार की दोपहर मिथलेश घर से ड्यूटी जाने के लिए निकल गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो उसके बच्चे उसे खोजने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। वहां मिथलेश बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। इस पर उसकी पत्नी कांती देवी ने उसे उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। कांती देवी ने नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता पर आरोप लगाया कि वह उसके पति पर दबाव बनाकर काम कराते हैं। इसी से परेशान होकर उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।प्रताड़ित करने या दबाव बनाने के आरोप एक साजिश
सफाईकर्मी के पेंट की जेब से चूहा मार दवा का पैकेट मिला है। यह भी बताया कि आए दिन पुलिस कर्मी किशन गुप्ता की हत्या के मामले में भी उसे तथा उसके पति से सवाल जवाब करते थे। इससे भी मानसिक परेशान थे। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की फिलहाल न तहरीर आई है और न ही मामला संज्ञान में है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि वह इस संविदा कर्मी को जानते तक नहीं है। उससे कभी बात भी नहीं हुई। उन पर प्रताड़ित करने या दबाव बनाने के आरोप एक साजिश है। 

Barabanki News: टिनशेड में फंदे से लटका मिला व्यवसायी का शव, हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

0

यूपी के बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक जगह व्यवसायी का शव टिनशेड में फंदे से लटका मिला, तो दूसरी घटना में हादसे में घायल युवक की सांसें टूट गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना रामनगर कोतवाली इलाके के किशुनपुर गांव की है। गांव निवासी रामप्रताप उर्फ पिंटू (44) रामनगर तहसील में एक अधिवक्ता चेंबर के मुंशी थे। बुधवार शाम वह तहसील से कामकाज निपटाने के बाद वापस घर जा रहे थे। किशुनपुर मोड़ के पास उनकी बाइक एक दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और फिर केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम इलाज के दौरान रामप्रताप की मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

टिनशेड में फंदे से लटका मिला व्यवसायी का शव

घटना सफदरगंज थाना इलाके के बजहा गांव की है। गांव निवासी कुलदीप वर्मा (40) की गांव में ही चौराहे पर बाइक पार्ट्स की दुकान है। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद करक घर पहुंचे। इसके बाद खेत की ओर चले गए।

शुक्रवार सुबह पत्नी सीमा देवी मवेशियों को चारा देने खेत पहुंची थी। वहां सबमर्सिबल पंप के पास बने टिनशेड में बांस से रस्सी के सहारे कुलदीप का शव लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह बदहवास होकर चीखने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि पिता ने किसी प्रकार की परेशानी या तनाव की जानकारी परिवार से साझा नहीं की थी। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की घटना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।

UP: प्रख्यात समालोचक वीरेंद्र यादव का हृदय गति रुकने से निधन, ‘1857’ पर लेखन के लिए विशेष रूप से रहे चर्चित

0

प्रगतिशील लेखक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हिंदी के प्रख्यात समालोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। वे शहर के इंदिरा नगर में रहते थे। वीरेंद्र यादव कथा आलोचना में बराबर सक्रिय रहे। उनका जन्म 1950 में जौनपुर जिले में हुआ था।उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीतिशास्त्र में एमए किया था। छात्र जीवन से ही वामपंथी बौद्धिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय हिस्सेदारी शुरू कर दी थी। उत्तर प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के लम्बे समय तक सचिव एवं ‘प्रयोजन’ पत्रिका के सम्पादक रहे।

जान हर्सी की पुस्तक ‘हिरोशिमा’ का अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद किया। प्रेमचन्द सम्बन्धी बहसों और ‘1857’ के विमर्श पर हस्तक्षेपकारी लेखन के लिए विशेष रूप से चर्चित रहे। कई लेखों का अंग्रेज़ी और उर्दू में भी अनुवाद किया। आलोचना के क्षेत्र में उन्हें वर्ष 2001 के ‘देवीशंकर अवस्थी सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। 

UP News: शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच विद्यालय पहुंचे बच्चे

0

उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद फिर से स्कूल खुल गए हैं। शुक्रवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे और प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान कई स्कूलों में और रास्ते पर अलाव जलाने के इंतजाम किए गए थे। बच्चों को जहां पर मौका मिला वहां अपने हाथ सेंके। वहीं, करीब सवा 10 बजे के बाद हल्की धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।स्कूलों में पहले की तरह शिक्षकों ने कक्षाएं लीं और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल आने पर उनकी प्रशंसा की। वहीं, बच्चे भी अपने साथियों से मिलकर खुश नजर आए।

सत्रीय परीक्षाएं और निपुण आकलन शुरू होगा
स्कूलों के फिर से खुलने के साथ ही दो महत्त्वपूर्ण गतिविधियां, सत्रीय परीक्षाएं और निपुण आकलन, शुरू होने वाली हैं। हालांकि, कई शिक्षक अभी भी एसआईआर प्रणाली में उलझे हुए हैं, जिससे स्कूलों के लिए एक साथ दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। विद्यालयों का संचालन सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए, कुछ जिलों में अभी भी विद्यालय बंद रह सकते हैं।

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां थीं। इसके बाद 15 जनवरी को मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश था। इन छुट्टियों के बाद शुक्रवार से विद्यालय खोले जा रहे हैं। स्कूल खुलने के तुरंत बाद, 24 जनवरी से विद्यालयों में सत्रीय परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जो 31 जनवरी तक चलेंगी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाओं के संचालन के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यह राहत दी गई है कि परीक्षाएं दिसंबर तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे।

UP: मतदाता सूची में वोटरों का पता गलत होना सामान्य बात… आयोग ने दिए सुधार के निर्देश, सपा ने उठाए थे सवाल

0

यूपी के राज्य निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मतदाता सूची में वोटरों का पता गलत होना एक सामान्य बात है और यह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण बिल्कुल नहीं है। आयोग ने बीएलओ को मतदाताओं के पते में सुधार का निर्देश दिया है।आयोग ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में विभिन्न असंबंधित व्यक्तियों के नामों के सामने मकान नंबर एक जैसा आ जाना एक बहुत आम सी गलती है जो सारी विधानसभाओं के बहुत सारे मतदान केंद्रों कि वोटरलिस्टों में विद्यमान है। यह असंतोषजनक स्थिति एसआईआर की वजह से उत्पन्न नहीं हुई है क्योंकि एसआईआर के गणना चरण में वोटर लिस्ट में वोटर के किसी भी विवरण को संशोधित नहीं किया गया है बल्कि यह स्थिति तो दशकों से चली रही है।ऐसी गलतियां कई कारणों से होती हैं जिनमें एक प्रमुख कारण यह है कि सारे गांवों में किसी भी मकान का और शहरों में बहुत से मकानों का कोई नंबर नहीं होता इसलिए गांवों में वोटरलिस्ट में उस वोटर के नाम के सामने एक नोशनल (काल्पनिक नंबर) दिया जाता है इसलिए शहरों में बहुत से वोटरों के नाम के सामने मकान नंबर के स्थान पर 0 (जीरो) अथवा 00 (डबल जीरो) लिखा जाना एक आम चलन है। शहरों में वार्ड वार टैक्स कलेक्शन की दृष्टि से वार्ड के मकानों को एक रजिस्टर में नोशनल नंबर दिया जाता है। रामपुर जिले में मिलक नगर पालिका में ऐसा ही एक मामला सामने आया जब दो विभिन्न परिवारों का मकान नंबर विधानसभा की वोटर लिस्ट में एक जैसा पाया गया जिसे एक समाचार पत्र ने प्रमुखता से छापा।

दोनों परिवार नगरपालिका के अलग-अलग वार्डों में रहते हैं परंतु परिवारों के वॉर्ड रजिस्टरों में लिखें नोशनल मकान नंबर एक जैसे हैं। विधानसभा की वोटर लिस्ट में दोनों परिवारों के वोट एक ही बूथ पर दर्ज है। उस भाग का केवल एक ही अनुभाग बना था और मकान नंबर के साथ वार्ड नंबर अंकित नहीं था इसलिए दोनों परिवारों के मकान नंबर एक समान दिख रहे हैं।

वोटर लिस्ट के भागों को सही प्रकार से पर्याप्त संख्या में सही अनुभागों में ना बांटा जाना इस विसंगति का एक कारण बना। अब इस संतोषजनक स्थिति को सुधारने के लिए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों के मतदान क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में वेल डिमार्केटेड अनुभाग बनाये जाएं जिससे न केवल बीएलओ को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के समय और चुनाव के समय मतदाता पर्ची बांटने के लिए वोटरों को ढूंढने में आसानी होगी बल्कि असंबंधित लोगों के मकान नंबर वोटर लिस्ट में एक समान आने की समस्या से भी कुछ हद तक निजात मिलेगी।  डेटाबेस में मकान नंबर दर्ज करते समय उसके साथ संबंधित गली मोहल्ले अथवा सड़क का नाम भी दर्ज किया जाए जिससे मकान नंबर पढ़ते ही यह स्पष्ट हो जाए कि यह मकान किस इलाके में पड़ता है। बीएलओ सुपरवाइजरों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने  क्षेत्र के सारे बूथों की वोटर लिस्टों को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस तरह की त्रुटियों को चिह्नित कर समय रहते उनको दुरुस्त करा लें जिससे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो तो उसमें ऐसी कोई गलती न रहे।

आयोग ने एक्स पर दिया ये जवाब

समाजवादी पार्टी ने वोटरों की संख्या कम होने पर और मतदाताओं का गलत पता दर्ज होने को लेकर सवाल उठाए थे जिस पर आयोग ने जवाब दिया है।

UP Big News: पिता बना हैवान, चार करोड़ की कार में सतुआ बाबा; बरेली में बवाल…तो धुएं से घुटा भाई-बहन का दम

0

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। मुरादाबाद में कमरे में अंगीठी जलाने से बेटी-बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बाप अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, प्रयागराज के माघ मेले में सतुआ बाबा साढ़े चार करोड़ की कार से पहुंचे, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

वहीं, लखनऊ में सोने-चांदी के भाव बढ़ने से सराफ कारोबारी परेशान हो गया, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। मेरठ में सोने के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए गांव वालों ने मुजफ्फरनगर हाईवे जाम कर दिया। बदायूं में हिंदू संगठनों ने थाने के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आइए, शुक्रवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

मुरादाबाद में कमरे में जलाई अंगीठी, दम घुटने से बेटा-बेटी की मौत

मुरादाबाद के छजलैट गांव में सर्दी से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी दो मासूमों के लिए काल बन गई। बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीसरे बच्चे समेत माता-पिता की हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

रमपुरा गांव निवासी जावेद उर्फ पप्पू (35) की मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर छजलैट के पास पेट्रोल पंप के समीप चाय की कैंटीन है। घर कैंटीन से कुछ दूरी पर ही है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जावेद पत्नी शाहिस्ता (32) और तीन बच्चों शिफान (6), आहिल (4) और आयरा (3) के साथ कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया था।

प्रयागराज के माघ मेले में डिफेंडर और पोर्शे को लेकर सतुआ बाबा चर्चा में

माघ मेले में आए साधु-संतों के वैभव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई संतों की पसंद करोड़ों की कार है। मेले में जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा डिफेंडर कार से पहुंचे। जिसकी कीम साढ़े चार करोड़ के करीब है। जो मेले में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

लोगों में यह चर्चा तेज है कि ध्यान, तप, योग, साधना, त्याग और जप को जीवन का आधार बनाने का संदेश देने वाले बाबा खुद लक्जरी गाड़ियों के फैन कैसे बन गए हैं। वह गाड़ियों का मोह माया क्यों नहीं छोड़ पा रहे हैं। जो बाबा एक झटके पर परिवार और सांसारिक मोह माया को छोड़ दिया वह कार, महंगा चश्मे और आलीशान लाइफ स्टाइल का मोह क्यों नहीं छोड़ पा रहे हैं।

एटा के बिजलीघर में सजी शराब की महफिल

एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजलीघर के कार्यालय में ही कर्मचारी देर रात शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार सुबह से ही व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेरनी बिजलीघर के अंदर का है, जहां सरकारी दफ्तर की मर्यादा को ताक पर रखकर जाम छलकाए जा रहे हैं। वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी और कुछ बाहरी व्यक्ति मेज पर शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान सजाकर पार्टी करते साफ देखे जा सकते हैं।

बदायूं में बवाल…गैर समुदाय के लोगों की शिकायत पर रोकी गई प्रभात फेरी, लाठीचार्ज

यूपी के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में शुक्रवार की भोर माघ माह में निकाली जा रही प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि यह प्रभात फेरी पिछले 50 वर्षों से इसी रास्ते से निकलते आ रही है। बात इतनी बढ़ गई कि हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर में जहरीला पदार्थ खाने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी  थाना क्षेत्र के गांव बलियाखेड़ी में  गुरुवार रात एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनीता (30), उसकी बेटी नित्या (6) और बेटे कार्तिक (3) के रूप में हुई है। तीनों ने कथित तौर पर जहर खा लिया था।

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में लगी आग में झुलसकर डीएम के भतीजे की मौत

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच में बड़ा हादसा हो गया। बृहस्पतिवार की रात टेंट में लगी आग में झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। सरायइनायत इलाके का रहने वाला मानस मिश्रा मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है। मेला एसपी नीरज कुमार पांडेय ने बताया मानस मिश्रा 90 फीसदी झुलस गया था। उसे एसआरएन अस्पताल ले जया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मेरठ कमिश्नरी पर कश्यप समाज का हंगामा

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के ज्वालागढ़ गांव में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते शुक्रवार को कश्यप समाज द्वारा मेरठ कमिश्नरी पर महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और जमकर प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर में भी सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर आक्रोश देखने को मिला। कश्यप एकता क्रांति मिशन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर दिल्ली–देहरादून हाईवे पर धरना देते हुए जाम लगा दिया।

उरई में टायर फटने से प्याज लदा ट्रक पलटा, तीन की मौत

उरई में एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखोली के सामने शुक्रवार दोपहर झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी की ओर से कानपुर जा रहे प्याज लदे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।