Saturday, April 11, 2026
Home Blog

आगरा 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिरी

0

आगरा- 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिरी, बिल्डिंग के अंदर बनी थीं 4 दुकानें, निर्माण कार्य के दौरान हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई, थाना कोतवाली क्षेत्र के किनारी बाजार का मामला

बहराइच आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी, दो स्थानों पर 4 ग्रामीणों पर हमला,

0

बहराइच- आदमखोर तेंदुए का आतंक जारी, दो स्थानों पर 4 ग्रामीणों पर हमला, गेहूं काटने गई दादी-पोती पर हमला, खेत में खाद डालने गए युवक पर हमला, मोतीपुर के उर्रा और झाला गांव का मामला

बहराइच घर में घुसे बंदर ने महिला पर किया हमला

0

बहराइच- घर में घुसे बंदर ने महिला पर किया हमला, महिला के सिर को बंदर ने बुरी तरह नोचा, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, थाना मोतीपुर में झाला का मामला

सुल्तानपुर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास मामला

0

सुल्तानपुर- किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास मामला, मामले में आरोपी युवक को पड़ा महंगा, पुलिस और आरोपी में बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला

लखनऊ कृष्णा नगर में पुलिस, बदमाश के बीच मुठभेड़

0

लखनऊ- कृष्णा नगर में पुलिस, बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी लुटेरा विपिन गिरफ्तार, कई थानों में दो दर्जन से ज्यादा केस थे दर्ज, चोरी की कई वारदातों में वांछित था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, उन्नाव जिले का रहने वाला बदमाश विपिन

लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम,

0

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, 9:45 बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बैठक, प्रचार अभियान को लेकर होगी समीक्षा बैठक, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम, कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया का CSNIC कार्यक्रम, यूनिवर्सिटी परिसर में होगा आयोजन

लखनऊ कृष्णा नगर क्षेत्र में लगी भीषण आग

0

लखनऊ- कृष्णा नगर क्षेत्र में लगी भीषण आग, फिनिक्स चौकी अंतर्गत सब्जी मंडी में लगी आग, सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आग लगने से दर्जनों दुकानें हुई जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

इटावा क्लब पर 17.64 लाख का बिल बकाया, कटेगी बिजली

0

इटावा। शहर के कंपनी गार्डन के पास स्थित इटावा क्लब पर 17.64 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बिजली निगम ने कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है। इटावा क्लब में वर्ष 2015 में 100 किलोवाट का बिजली कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर लिया गया था।

निगम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को बिजली बिल जमा करने का नोटिस जारी किया है। इस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र कुमार की ओर से कहा गया कि इटावा क्लब की बिजली का उपयोग उनका विभाग नहीं करता है इसलिए इस बिल की देनदारी उनकी नहीं बनती। उन्होंने यह भी कहा कि यह कनेक्शन उनके विभाग के नाम पर कब और कैसे लिया गया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इस संदर्भ में बिजली निगम के एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्र का कहना है कि क्लब का कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर है। उन्होंने बिल जमा करने से साफ इन्कार कर दिया है और अब तक कोई भी इस राशि को भरने के लिए सामने नहीं आया है। बकाया वसूली के लिए जल्द ही क्लब का कनेक्शन काट दिया जाएगा। नए कनेक्शन का आवेदन आया है लेकिन पुराने बकाये के रहते इसे मंजूर नहीं किया जा सकता।

 

जसवंतनगर तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आए युवक की मौत

0

जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम रतनगढ़ में देवी जागरण की तैयारी के दौरान तार जोड़ते वक्त करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की मध्य रात्रि की है। युवक के चाचा की गुरुवार को बरात भी जानी है

ग्राम रतनगढ़ निवासी अजय कुमार (20), चाचा सुखबीर सिंह की गुरुवार को जाने वाली बरात के चलते घर पर आयोजित देवी जागरण की तैयारियों में जुटा था। मंगलवार रात करीब 12 वह बिजली का तार जोड़ रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान किसी को उसकी चीख तक सुनाई नहीं दी। काफी देर बाद जब वह अचेत अवस्था में गिरा मिला, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

औरैया रात में फिर आंधी-बारिश से गेहूं की फसल पर संकट

0

औरैया। चार अप्रैल से शुरू हुई आंधी और बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार रात आंधी-बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिरकर भीग गई।

इससे उसका रंग काला होने की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भी भर गया। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।
यह मौसम फसलों के लिए आफत बन गया है। चार और पांच अप्रैल को बारिश के साथ ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। लेखपालों के सर्वे में जिले के 20 गांवों की 431 हेक्टेयर फसलों में नुकसान आंका गया था। बुधवार को फिर से हुई बारिश ने इस नुकसान को और बढ़ा दिया है।
ऐसे में दोबारा फसल नुकसान के सर्वे की आवश्यकता पड़ सकती है। किसान बुधवार को मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए थे लेकिन धूप न निकलने से निराश हुए। खेतों में पानी भर जाने से किसान चिंतित नजर आए। दोपहर में धूप न निकलने से फसलों के सूखने का विकल्प भी नहीं बन सका।

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होने के आसार है। खेत में पड़ी पकी फसल को किसान सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। अभी हवाएं तेज चलेंगी।