Sunday, March 1, 2026
Home Blog Page 2

राजधानी लखनऊ में आज होगा प्रबुद्ध समागम,

0

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में आज होगा प्रबुद्ध समागम, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) का प्रबुद्ध समागम, IGP में लगेगा ब्राह्मण समाज और संतों का जमावड़ा, यूजीसी समेत कई मुद्दों पर होगी गहन चर्चा, प्रबुद्ध समागम में सर्व समाज को किया गया आमंत्रित, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र,डिप्टी CM ब्रजेश पाठक होंगे शामिल, सांसद दिनेश शर्मा, सांसद मनोज तिवारी भी रहेंगे मौजूद

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔶राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान

🔶चीफ इलेक्शन कमीश्नर बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा:इसपर आखिरी फैसला जल्द करेंगे, SIR के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे

🔶ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार:हमने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था

🔶PM बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी:विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी

🔶एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी:जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया, भारत की पहली महिला फाइटर ने दिखाई डॉग फाइट

🔶एक्साइज पॉलिसी मामला: निचली अदालत से राहत के बाद फिर घिरे केजरीवाल, CBI हाईकोर्ट पहुंची

🔶Trump: ईरान से बातचीत का नहीं निकला नतीजा, ट्रंप ने पश्चिम एशिया युद्ध का खतरा स्वीकारा; क्यूबा पर भी बोले

🔶PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा

🔶DRDO: दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम; परीक्षण में उच्च गति के लक्ष्य को भेदा

🔶ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार! इस तीमाही 7.8% की रही GDP ग्रोथ

🔶अमेरिका ने PAK के अफगानिस्तान पर हमले का किया समर्थन

🔶पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन का दिया न्योता… पीले सूट में आईं नजर

🔶हिंदी के वर्चस्व पर उद्धव ठाकरे का तीखा प्रहार, बोले- भाजपा का लक्ष्य क्षेत्रीय भाषाओं का अस्तित्व मिटाना

🔶पाक-अफगान जंग: 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा, सैन्य ठिकाने भी तबाह

🔶कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता; सड़कों पर निकले लोग

🔶यूपी में सरकारी कर्मचारियों को होली का ‘गिफ्ट’, त्योहार से पहले खाते में आएगा वेतन, सीएम योगी ने की घोषणा

🔶अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिंड़ी जंग, तालीबान का दावा- पाक के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया

🔶जेएनयू: प्रदर्शन के लिए गिरफ़्तार किए गए 14 छात्रों को ज़मानत, अदालत ने कहा- वे अपराधी नहीं

🔶असम: हेट स्पीच मामले में गौहाटी हाईकोर्ट ने सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा को नोटिस जारी किया

🔶मुर्मु की ‘प्रचंड’ उड़ान, राफेल और सुखाेई लड़ाकू विमानों में पहले ही उड़ चुकी हैं राष्ट्रपति

🔶उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग के न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण पर तृणमूल कांग्रेस की आपत्ति खारिज की

🔶MP में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब:दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे

🔷इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।

 

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चल रही होली

0

मथुरा- श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चल रही होली, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, राधा कृष्ण की लीलाओं का ले रहे आनंद, केशव वाटिका में चल रहा होली का उत्सव

मुजफ्फरनगर बूथ लूटने के केस में रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी बरी,

0

मुजफ्फरनगर- बूथ लूटने के केस में रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी बरी, 2005 चुनाव में बूथ लूटने, जानलेवा हमले का था मामला, 21 साल बाद कोर्ट ने गुण दोष के आधार पर किया बरी, पुलिस ने थाना मंसूरपुर में कराया था 6 लोगों पर मुकदमा, मुकदमे की सुनवाई के दौरान 2 अभियुक्तों की हो चुकी मौत, मामले में रालोद जिलाध्यक्ष समेत चार लोग हुए बरी, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में बूथ पर हुआ था विवाद

इटावा लोन के नाम पर 4 लाख की साइबर ठगी

0

इटावा- लोन के नाम पर 4 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने शत-प्रतिशत रकम कराई वापस, यूपीआई के जरिए निकाले गए थे रुपये, थाना साइबर क्राइम की त्वरित कार्रवाई, एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस टीम का किया धन्यवाद, साइबर ठगों पर पुलिस का सख्त प्रहार

मैनपुरी परिवहन विभाग, ट्रैफ़िक पुलिस का अभियान,

0

मैनपुरी- परिवहन विभाग, ट्रैफ़िक पुलिस का अभियान, संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान से हड़कंप, परिवहन विभाग ने 210 वाहनों के किए चालान, 210 वाहनों पर 4 लाख रुपए का किया जुर्माना, ओवरलोड वाहनों पर भी की गई कार्रवाई, शहर कोतवाली क्षेत्र में चला चेकिंग अभियान

 

सीतापुर- श्रद्धा, भक्ति,आस्था के संगम में पहुंचे अनुयाई,

0

सीतापुर- श्रद्धा, भक्ति,आस्था के संगम में पहुंचे अनुयाई, गरीबदास के 300वें बोध दिवस पर 20 जोड़ों की शादी, बोध दिवस पर 20 जोड़ों का हुआ दहेज रहित विवाह, अनुयाईयों ने बड़ी संख्या में किया स्वेच्छिक रक्तदान, 9 मंडलों से बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच रहे अनुयाई, जरूरतमंदों को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत दी मदद, रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा, मकान की मदद, महोली के चड़रा गांव में सतलोक आश्रम में आयोजन

रायबरेली- बोर्ड बैठक के दौरान जमकर हंगामा,

0

रायबरेली- बोर्ड बैठक के दौरान जमकर हंगामा, एक वर्ष बाद बोर्ड बैठक का आयोजन, MLA अदिति सिंह बोर्ड बैठक में रही मौजूद, बैठक में ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव मौजूद, जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर नोकझोंक, राही ब्लाक प्रमुख ने लगाया गंभीर आरोप, बीडीओ गौरी राठौर पर लगाया आरोप, राही ब्लाक के सभागार में बैठक

अमेठी हिस्ट्रीशीटर शतिर अभियुक्त गिरफ्तार

0

अमेठी- हिस्ट्रीशीटर शतिर अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार, 25 ग्राम स्मैक किया भी हुई बरामद, 2 जिलों के कई थानों में 9 केस हैं दर्ज, मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने पकड़ा