मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव पर रंगीली गली में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल भी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाया। श्रद्धालुओं की इस कदर भीड़ थी, जिसमें करीब एक दर्जन की संख्या में लोग दब गए। रंगीली गली की सुरक्षा में लगी पुलिस ने दोपहर को मंदिर बंद होने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक दिया। इसी दौरान नंदगांव से आए हुरियारों ने राधा रानी के दर्शन किए। हुरियारों को राधा रानी के मंदिर में दर्शन करने में थोड़ा समय लग गया। मंदिर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को रंगीली गली में रोक लिया गया। रोकी गई भीड़ को धीरे-धीरे पुलिस निकालने का प्रबंध कर रही थी। इसी बीच पीछे से आए धक्के के कारण कुछ लोग दब गए। बमुश्किल पुलिस ने गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया और उन्हें आराम से एक तरफ बैठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसपी श्लोक कुमार भी साथ-साथ चलते दिखाई दिए।
प्रेमानंद महाराज की ‘श्री कृष्ण शरणम’ सोसाइटी में हुआ बड़ा हादसा, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला
वृंदावन: बुधवार दोपहर वृंदावन की एक आवासीय सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना संत प्रेमानंद महाराज की वृंदावन स्थित आवासीय कॉलोनी श्री कृष्ण शरणम सोसाइटी की है। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी के फ्लैट नंबर 802 में रहने वाली रितिका गोयल अपनी मां रेखा गोयल के साथ निवास करती थीं।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे रितिका बालकनी में बैठी थीं। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी में संतुलन बिगड़ने से गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों को देखते हुए आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पहलुओं पर जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के 17 साल के अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि अगर 6.5 या इससे अधिक तीव्रता का भूकंप आता है तो कानपुर और प्रयागराज के कुछ हिस्सों को भारी नुकसान हो सकता है। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. निहार रंजन पात्रा के नेतृत्व में किया गया शोध, गंगा नदी बेल्ट के साथ जलोढ़ मिट्टी की उच्च द्रवीकरण क्षमता पर प्रकाश डालता है, ये एक ऐसा कारक है जो तेजी से जमीन के हिलने को बढ़ा सकता है और इमारतों को अस्थिर कर सकता है ..
पंजाब में मशहूर Singer की सुरक्षा में कटौती की चर्चा
जालंधर: पंजाब में मशहूर सिंगर की सुरक्षा में कटौती किए जाने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि सरकार ने एक मशहूर सिंगर की सिक्योरिटी में कटौती की है, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया है। सूत्रों के अनुसार, उक्त सिंगर ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात की थी।
सूत्रों के अनुसार, सिंगर के साथ मुलाकात के दौरान सुरक्षा में तैनात लगभग एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। हालांकि इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। पंजाब केसरी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। इस खबर की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है जिसके आधार पर खबर लिखी गई है।
Big News of UP: बरसाना की लठामार होली की मची धूम, जापान में सीएम योगी, बसपा विधायक के घर आईटी की छापेमारी
मथुरा के बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश भर में होली का माहौल बनने लगा है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान दौरे पर हैं। जहां उन्होंने राज्य में निवेश को लेकर कई कंपनियों से एमओयू किए। इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हिंदू धर्म के नाम पर विदेशों से चंदा लेने का आरोप लगा है। साथ ही बसपा के यूपी में एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। देखें, प्रदेश की आज की महत्वपूर्ण खबरें:
Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक…बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो
बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। गलियों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहा है। रसिया गीतों से गलियां गूंज उठी हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु राधा रानी के जयकारों के बीच होली उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
Auraiya News: पांच दिन बाद नहर में मिला शुभम का मोबाइल
अछल्दा (औरैया)। नहर में कार गिरने से हुई इटावा के व्यापारी व परिवार की मौत के मामले में मंगलवार को बड़े पुत्र की मांग पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने हादसे में जान गंवाने वाले बेटे शुभम का मोबाइल बरामद कर लिया। वहीं, उसकी मां का पर्स और मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। पीड़ित ने सीओ से सीसीटीवी फुटेज के जरिये हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।थाना क्षेत्र के गांव तुरुकपुर से निकली नहर में 19 फरवरी को रात को एक कार जा गिरी थी। हादसे में इटावा के व्यापारी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी मधु गुप्ता और छोटे बेटे शुभम गुप्ता की डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक शुभम के बड़े भाई सूर्य मोहन थाने पहुंचे। उन्होंने शुभम और मां का मोबाइल फोन व पर्स नहर से निकलवाने की गुहार लगाई। इस पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार हरिकिशोर और थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद सदर कोतवाली के गांव मढ़ापुर से चार गोताखोर बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने नहर के गहरे पानी में करीब एक घंटे तक ढूंढा तो शुभम का मोबाइल मिल गया, लेकिन मधु गुप्ता का पर्स और मोबाइल हाथ नहीं लगा। सूर्य मोहन ने इस हादसे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कार नहर में गिरी कैसे।
सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन मिल गया है। परिजन की मांग पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Auraiya News: सड़क किनारे पड़ा मिला किसान, मौत
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव उमरैन में मंगलवार शाम एक किसान सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, परिजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। गांव उमरैन निवासी सुंदर शाक्य (50) मजदूरी और बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
किसान के बेटे वीरेंद्र कुमार ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Auraiya News: युवाओं और नवविवाहिताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने पर जोर
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने युवाओं और नवविवाहिताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में 18 से 19 वर्ष की आयु के नए मतदाताओं के फार्म-6 उम्मीद के मुताबिक कम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से युवाओं के फॉर्म भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में मैपिंग के दौरान काफी समस्याएं आ रही हैं। इनमें अधिकांश ऐसी महिलाएं हैं, जो विवाह के उपरांत जनपद में आई हैं। उनके पास माता-पिता के पर्याप्त अभिलेख न होने के कारण मैपिंग में बाधा आ रही है। डीएम ने बीएलए के जरिये इन महिलाओं के जरूरी प्रपत्र संकलित कराकर जमा कराने का अनुरोध किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम व तिथियों की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, भाजपा जिला संयोजक सौरभ राजपूत, भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश, सीपीआई सदस्य हरिश्चंद्र और जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह हैं तिथियां
– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : अब 15 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन।
– 7 जनवरी से 16 मार्च : दावे-आपत्तियों का निस्तारण, पांडुलिपि तैयार करना और डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन।
– 21 फरवरी से 16 मार्च : पूरक सूचियों का कंप्यूटीकरण और मतदान केंद्रों का निस्तारण।
– 17 मार्च से 13 अप्रैल : वार्डों की मैपिंग, क्रमांकन, एसवीएन आवंटन और फोटो प्रतियों की डाउनलोडिंग।
यूपी: चार बजे गोली चली लेकिन किसी ने नहीं सुनी, आखिर बेटे अक्षत ने क्यों बनाया था वाट्सएप ग्रुप, ‘पापा लौट आओ’
20 फरवरी की सुबह चाढ़े चार बजे वारदात के समय मानवेंद्र के भाई अरविंद की पत्नी दूसरे तल पर मौजूद थीं। उनके साथ बच्चे भी सो रहे थे। अक्षत ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन इसकी आवाज परिजनों ने नहीं सुनी। अरविंद का कहना है कि परिवार सो रहा था, जिसकी वजह से उन लोगों को सुनाई नहीं दिया।मानवेंद्र के परिजनाें के इस बयान से रहस्य गहरा गया है। सवाल ये है कि आखिर परिजन क्या छिपा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र बेटे और बेटी के साथ एक ही बिस्तर पर साेते थे। घटना के वक्त बिस्तर पर उनकी बेटी कृति भी मौजूद थी। कृति के सामने ही अक्षत ने वारदात को अंजाम दिया। कृति तब से सदमे में है। पुलिस कृति को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कृति से पूछताछ की गई। कृति ने बताया कि मां की मौत के बाद से भाई और पिता का ही सहारा था। पिता की हत्या के बाद भाई भी जेल चला जाएगा।
UP: प्रदेश में घोषित हुआ प्राइमरी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम,1.52 करोड़ विद्यार्थी देंगे इग्जाम
1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.52 करोड़ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसका परिणाम 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कराकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दिया जाएगा। बीएसए इसका मुद्रण कराकर विद्यालयों में वितरण कराएंगे। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच की परीक्षा लिखित व मौखिक दोनों माध्यम से होगी। दो व तीन में इसका अधिभार 50-50 फीसदी होगा।वहीं, कक्षा चार व पांच में क्रमश: 70 व 30 का होगा। लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जबकि मौखिक परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार समय तय करेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य शुचितापूर्ण तरीके से कराते हुए 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा।
UP: पीठ और पेट काटा, नहीं काट पाया रीढ़ की हड्डी, बाप की लाश के किए थे चार टुकड़े; पोस्टमार्टम में नया खुलासा
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथोलॉजी संचालक एवं शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने शव के चार टुकड़े किए थे। अक्षत ने पेट और पीठ भी काटकर अलग करने का प्रयास किया था, लेकिन रीढ़ की हड्डी नहीं काट सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट और पीठ पर आठ-आठ इंच गहरे कट के निशान मिले हैं।
पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन का रीक्रिएट किया। इस दौरान अक्षत प्रताप सिंह (21) भी मौजूद रहा। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना को दोहराया। आरोपी ने बयान दिया था कि तीसरे तल पर उसने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

