हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश में पंचायत चुनाव से पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन अब तक न हो पाने के मामले मेंअपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मई की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की अवमानना याचिका पर दिया है। याचिका में उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न हो पाने पर अवमानना की कार्यवाही चलाए जाने की मांग की गई है।
लखनऊ: भीमराव आंबेडकर विवि की छात्रा की फूड पॉइजनिंग से मौत!, आधी रात के बाद कुलपति का घेराव; सड़कों पर हंगामा
राजधानी स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार देर रात एसएफआई संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि छात्रा अनामिका की तबीयत दूषित मेस का खाना खाने से बिगड़ी और बुधवार को गृह नगर वाराणसी में उसकी मौत हो गई। वह इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की छात्रा थी और यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी।एसएफआई के छात्र सपन ने बताया कि अनामिका कुछ दिन पहले फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गई थी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्लिनिक से दवा लेने के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूचना पर परिजन तीन-चार दिन पहले उसे घर ले गए, वहां हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
हंगामे को देखते हुए बीबीएयू प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। देर रात प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्र की ओर से नोटिस जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए। नोटिस के अनुसार रात 10:30 बजे के बाद गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश केवल वैध हार्ड कॉपी आईडी दिखाने पर ही मिलेगा। बिना पहचान पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही गैर-छात्र, पूर्व छात्र और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है
यूपी: प्रदेश में अब दस दिनों तक लू और तपिश से मुक्ति, इन 58 जिलों में हल्की बारिश-वज्रपात का अलर्ट; चलेंगी हवा
Weather in UP: यूपी में अब दस दिनों तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ आज, टोल दरें जारी; कार-दोपहिया वाहनों को देने होंगे इतने पैसे
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल दरें तय कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा जारी नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होंगी। ये दरें प्रति किलोमीटर के आधार पर निर्धारित की गई हैं और दिसंबर 2025 के थोक मूल्य सूचकांक को आधार बनाकर तय की गई हैं।
Live PM Modi Road Show Live: 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम मोदी का काशी विश्वनाथ धाम में हुआ आगमन
PM Modi Road Show in Varanasi Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा।
Aadhaar कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट,
*Aadhaar कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। UIDAI ने साफ कर दिया है कि आधार अब जन्मतिथि (DOB) का पक्का सबूत नहीं माना जाएगा। UIDAI का कहना है कि अगर आपको DOB साबित करनी है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट और सरकारी अधिकारी द्वारा जारी DOB सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करना होगा।*
`असल में यह नियम पुराना है, लेकिन अब इसे स्पष्टता दी गई है।`
नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय
*नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय *
डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।
(*अयोध्या*)
*बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा समेत आई ओसी एल, बीपी सी एल और एचपी सी एल के विक्रय अधिकारी मौजूद रहे।*
समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है और आपूर्ति भी निर्बाध जारी है।
*जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं होनी चाहिए।*
वही घरेलू एलपीजी को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम 7 दिन का बैकलॉग ही स्वीकार्य किया है।
साथ ही साथ उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
*यही ही नहीं उपभोक्ताओं को एजेंसी गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुविधा का ही लाभ उठाएं।
Auraiya News: छप्पर में लगी आग से जल गई गृहस्थी
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के गांव प्रेमनगर बीलपुर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी जल गई। आग की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।गांव निवासी रूबी देवी बाथम के घर के बाहर कमरे की दीवार पर रखे छप्पर में रखे भूसे में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया और पास के कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

फोटो-13-मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल कर्मी।

