Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 2

भारत में 4 करोड़ से ज्यादा बच्चे मोटापे का शिकार, दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंचा देश…अमेरिका को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्लीः ‘वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026’की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बच्चों में मोटापे के मामले में अब अमेरिका से भी आगे निकल चुका है और चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में 5 से 19 साल के करीब 4.1 करोड़ बच्चों का वजन सामान्य से ज्यादा है, उनमें से 1.4 करोड़ बच्चे तो गंभीर मोटापे की श्रेणी में आते हैं।

चीन इस सूची में सबसे ऊपर है, जहां 6.2 करोड़ बच्चों का वजन सामान्य से अधिक है या उनका शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बीएमआई) ज्यादा है। भारत दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में 2.7 करोड़ बच्चे बढ़े हुए वजन या उच्च बीएमआई का शिकार हैं और 1.3 करोड़ मोटापे के साथ जी रहे हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि साल 2040 तक दुनिया भर में ऐसे बच्चों की संख्या 50 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।

अकेले भारत में अगले 15 सालों में उच्च शरीर द्रव्यमान सूचकांक वालों की संख्या बढ़कर 5.6 करोड़ होने का अनुमान है, जिनमें से 2 करोड़ मोटापे की श्रेणी में आ जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्थिति बहुत चिंताजनक है। बचपन में अधिक वजन होने से न केवल बड़े होने पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि कम उम्र में ही गंभीर बीमारियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 5 से 19 साल के बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर, शुगर बढ़ना और खून में चर्बी (ट्राइग्लिसराइड्स) बढ़ने जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं, जो आगे चलकर मधुमेह और दिल की बीमारियों का कारण बनती हैं। एटलस के अनुमान के अनुसार उच्च बीएमआई के कारण उच्च रक्तचाप से पीड़ति बच्चों की संख्या 29 लाख से बढ़कर 42 लाख से ज्यादा हो सकती है।

हाइपरग्लाइसेमिया के मामले 13 लाख से बढ़कर 19 लाख होने का अनुमान है, जबकि उच्च ट्राइग्लिसराइड्स वाले बच्चों की संख्या 43 लाख से बढ़कर 60 लाख हो सकती है। रिपोटर् में इस बढ़ते मोटापे की वजह बताते हुए कहा गया है कि 11 से 17 साल के करीब 74 प्रतिशत किशोर उतनी शारीरिक मेहनत या खेलकूद नहीं करते जितनी जरूरत है। स्कूल जाने वाले केवल 35.5 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल में भोजन मिल पाता है। इसके अतिरिक्त, पांच महीने तक के 32.6 प्रतिशत शिशुओं को मां का दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता। 15-49 आयु वर्ग की महिलाओं में से 13.4 प्रतिशत उच्च बीएमआई से पीड़ति हैं और 4.2 प्रतिशत टाइप 2 मधुमेह से ग्रसित हैं, ये कारक भी बचपन के स्वास्थ्य परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

विश्व मोटापा महासंघ ने चेतावनी दी है कि आने वाली पीढि़यों को बचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। स्कूलों में सेहतमंद खाने को बढ़ावा देना, जंक फूड के विज्ञापनों पर रोक लगाना और मीठे पेय पदार्थों पर टैक्स बढ़ाने जैसे फैसले लेने होंगे। समय पर जांच और शुरुआती इलाज से ही इस खतरे को कम किया जा सकता है। हालांकि दुनिया भर में बच्चों के मोटापे को रोकने का लक्ष्य 2030 तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन भारत समेत ज्यादातर देश फिलहाल इस लक्ष्य से काफी पीछे हैं

होली की खुशियां मातम में बदली: जिसे खुद गेट से अंदर बुलाया, उसी ने सीने में उतार दी गोली; वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0

Noida News: रंगों के त्योहार होली के दिन नोएडा के सेक्टर-75 में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां की पॉश IVY काउंटी सोसाइटी में एक 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की महिला मित्र के भाइयों पर लगा है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान साहिल सिंघल (पुत्र योगेश कुमार सिंघल) के रूप में हुई है। साहिल शादीशुदा था, लेकिन पिछले 4 सालों से उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

सोसाइटी में ही हुआ विवाद
बुधवार, 4 मार्च 2026 को वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने उसके घर पहुंची थी। खास बात यह है कि साहिल ने खुद ही गेट पर उनकी एंट्री करवाई थी, जिससे सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें अंदर जाने दिया। घर के अंदर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला के भाइयों ने आपा खो दिया और साहिल पर गोली चला दी।

अस्पताल में हुई मौत
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और साहिल के पिता योगेश सिंघल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पिता ने लहूलुहान हालत में साहिल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 की पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों (महिला के भाइयों) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और एफआईआर (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

ईरान के इस पवित्र शहर में दफनाए जाएंगे खामेनेई, जानिए कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

0

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका-इजरायल के हमलों में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को देश के सबसे पवित्र शहरों में से एक मशहद में दफनाने की तैयारी की जा रही है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के हवाले से AFP ने बताया है कि खामेनेई को उनके जन्मस्थान मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मशहद ईरान के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर है और शिया मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इसी शहर में खामेनेई का जन्म हुआ था। उनके पिता को भी यहां स्थित इमाम रज़ा दरगाह के परिसर में दफनाया गया था।

36 साल तक किया ईरान का नेतृत्व

86 साल के खामेनेई पिछले 36 वर्षों से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की घोषणा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की थी, जिसके बाद ईरानी सरकार ने भी इसकी पुष्टि की। खामेनेई को दफनाने से पहले राजधानी तेहरान में एक बड़ा विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने टेलीग्राम अकाउंट के जरिए बताया कि तेहरान में उनके सम्मान में एक “भव्य विदाई समारोह” होगा।

कब शुरू होगी अंतिम संस्कार प्रक्रिया?

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी समय के अनुसार आज रात 10 बजे खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। तेहरान में स्थित इमाम खुमैनी मस्जिद में तीन दिन तक श्रद्धांजलि और विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। हालांकि सुपुर्द-ए-खाक किए जाने का अंतिम कार्यक्रम और समय अभी औपचारिक रूप से घोषित किया जाना बाकी है।

मशहद क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

मशहद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे देश का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है। यहां स्थित इमाम रज़ा की दरगाह शिया इस्लाम का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहां हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

ईरान की राजनीति में खामेनेई का प्रभाव

अयातुल्ला अली खामेनेई ईरान के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सर्वोच्च नेता थे। 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद वे देश के केवल दूसरे सुप्रीम लीडर बने। इस पद पर रहते हुए उनके पास रक्षा, विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मामलों पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार था। तीन दशकों से अधिक समय तक उन्होंने ईरान की राजनीतिक व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनाए रखी और पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में देश का प्रभाव बढ़ाया।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

इस बीच मिडिल ईस्ट में चल रही जंग ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक अब तक इस संघर्ष में 500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है और मिडिल ईस्ट के कई अरब देशों को निशाना बना रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

होली की खुशियां मातम में बदली: जिसे खुद गेट से अंदर बुलाया, उसी ने सीने में उतार दी गोली; वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0

Noida News: रंगों के त्योहार होली के दिन नोएडा के सेक्टर-75 में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां की पॉश IVY काउंटी सोसाइटी में एक 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की महिला मित्र के भाइयों पर लगा है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान साहिल सिंघल (पुत्र योगेश कुमार सिंघल) के रूप में हुई है। साहिल शादीशुदा था, लेकिन पिछले 4 सालों से उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

सोसाइटी में ही हुआ विवाद
बुधवार, 4 मार्च 2026 को वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने उसके घर पहुंची थी। खास बात यह है कि साहिल ने खुद ही गेट पर उनकी एंट्री करवाई थी, जिससे सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें अंदर जाने दिया। घर के अंदर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला के भाइयों ने आपा खो दिया और साहिल पर गोली चला दी।

अस्पताल में हुई मौत
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और साहिल के पिता योगेश सिंघल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पिता ने लहूलुहान हालत में साहिल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 की पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों (महिला के भाइयों) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और एफआईआर (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान आज, ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला चुनाव

0

काठमांडूः नेपाल में पिछले साल हुये ‘जेन जेड’ प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को यहां आम चुनाव कराया जाएगा, जिसमें देश के 1.89 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पिछले साल हिंसक ‘जेन जेड’ प्रदर्शन के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जेन जेड प्रदर्शन के बाद पहली बार हो रहे आम चुनाव में देश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधि सभा के लिये 6500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा। मतपेटियों को एकत्रित करने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव की पूर्व संध्या पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यवाहक निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय और उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि नेपाल सेना के समन्वय से एक एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत 300,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भंडारी ने विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी पक्षों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में मतपेटियों को जिला मुख्यालयों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते है आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आप दिन के आरंभ से किसी दुविधा में रहेंगे कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे बाहर निकालने में सहयोग करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा लेकिन जब संभावना नही रहेगी तब होने पर आश्चर्य चकित होंगे। मध्यान बाद आलस्य बढेगा आवश्यक कार्यो को भी टालने के प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय पर पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। पारिवारिक वातावरण परिवर्तनशील रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका ध्यान इधर उधर की बातों पर अधिक रहेगा दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित ना कोने के कारण लक्ष्य से भटक सकते है। आज अपने कार्यो को छोड़ अन्य लोगो को सलाह देंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन इसमें आंशिक सफलता मिलेगी। मध्यान बाद मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग है व्यवहारिकता पर अधिक ध्यान दें आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ना ले जाये। धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी खर्च अनुसार हो जाएगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नही दे सकेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे परिजन आपका ख्याल रखेंगे लेकिन बदले में कुछ अधिक मांग भी की जा सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे इसमें आंशिक सफलता मिल भी जाएगी लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या का भाव रखेंगे संपर्क में रहने वाले लोग आपकी भावनाओं को तुरंत समझ लेंगे। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों में उलझने पर शांत वातावरण फिर से अशान्त होगा। कार्य क्षेत्र पर धन की कमी अनुभव होगी मन की भड़ास किसी ना किसी पर निकलने से स्नेह संबंधों में कड़वाहट आएगी। धन की आमद परिश्रम अनुसार होगी। मानसिक दबाव बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके मन मे कामनाये तो बहुत रहेंगी लेकिन इनको साकार करने में कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। प्रातः से मध्यान तक शरीर कार्य करने के लिये तैयार नही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करना पड़ेगा। मध्यान बाद व्यवसाय में कुछ लाभ की संभावना बनेगी लाभ होगा परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण कोई आवश्यक कार्य निरस्त करना पड़ेगा। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। नौकरी वालो को कार्य बोझ जैसे लगेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे आवश्यकता पूर्ति समय पर करें अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन बचते बचते दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी आकस्मिक खर्च बढ़ने के कारण थोड़ी चिंता होगी फिर भी किसी खास व्यक्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। मानसिक संतुलन बढ़िया रहेगा फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल नही पाएंगे। धन की आमद निश्चित कार्यो से ही होगी। संध्या बाद अकस्मात उपहार अथवा अन्य लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित विषयो को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपनी उटपटांग हरकतों से आस पास का वातावरण हास्यास्पद बनाएंगे स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान दर्शाना अनचाही परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा संभावनाए ना लगाए सुविधाओ की कमी के कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद होते ही हाथ से निकल जायेगी। परिवार में आज कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे किसी परिजन की कमी भी खलेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। महिलाओं के लिये दिन किसी ना किसी रूप में लाभ ही कराएगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी मानसिकता शांति से दिन बिताने की रहेगी लेकिन घर एवं बाहर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जिनसे क्रोध आएगा। घर में सुबह शांति रहेगी लेकिन संध्या के समय कलह होने की आशंका बेचैन रखेगी। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक लाभ कमाया जा सकता हैं। मध्यान बाद से कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ भाग दौड़ के बाद खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इसके कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी की संभावना है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन किसी ना किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के आरंभ से ही कामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही देंगे फिर भी दिन भर की पूर्ति किसी काम के बनने से हो जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना ही पड़ेगा। छोटे मोटे खर्चो लगे रहेंगे लेकिन किसी की इच्छा पूर्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करना अखरेगा। नौकरी पेशाओ को अचानक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा लेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिजनो के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से माहौल बिगड़ सकता है। संध्या बाद किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायक है दिन के आरंभ से ही मन अकारण ही प्रसन्न रहेगा। घर मे किसी विशेष कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कारोबार संतोषजनक रहेगा आर्थिक रूप से सम्पन्नता आएगी खर्च भी आज अतिरिक्त होंगे लेकिन परिजनों की खुशी के आगे बुरे नही लगेंगे। नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे। बड़े कार्यो को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी फिर भी विलम्ब नही होने देंगे। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिन आपके अनुकूल बना है लेकिन आज आपको किसी अनचाही परिस्थिति से भी गुजरना पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य सामान्य रहेगा इसके बाद कुछ बदलाव आने लगेगा। परिजन अपने मतलब से बात करेंगे लेकिन आज धन संबंधित परेशानी कम ही रहेगी। व्यवसाय में आशा से कम कारोबार रहेगा फिर भी धन को लेकर ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे। खर्च अन्य दिनों की तुलना में आज अधिक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें आपके मुख से निकली चुभने वाली बात रंग में भंग ना डाल दें। महिलाए कुछ समय के लिए अशान्त रहेंगी लेकिन संध्या बाद सामान्य हो जाएंगी। घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत आज सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी परिस्थितियां उलझन में डालने वाली रहेंगी। दिन के आरंभ से ही मन में कोई डर रहेगा आर्थिक उलझने सुलझने की संभावना नही दिखने से मन मे नकारात्मक विचार आएंगे। आप अपनी पूर्व की गलतियों की समीक्षा करेंगे किसी आवश्यक कार्य को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे यात्रा भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नही रहेगी फिर भी काम चलाऊ धनलाभ हो ही जायेगा। मध्यान बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित की सहायता से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। संध्या का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा घर में सुख की अनुभूति होगी।मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी लेकिन आपके कृपण व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन की शुरुआत से ही आपके मन मे कुछ विशेष योजना बनेगी इसको साकार रूप देने में मध्यान बाद तक सफल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु आज इनपर कार्यारम्भ ना करें धन की आमद कही ना कही से हो जाएगी इसके लिए ज्यादा माथा पच्ची नही करनी पड़ेगी। दिन भाग्योदय कारक रहेगा व्यवहार के बल पर अन्य लोगो की अपेक्षा ज्यादा फल पाने के हकदार रहेंगे आप हाथ आये काम को किसी भी प्रकार जाने नही देंगे। नौकरी पेशा भी लेदेकर काम पूरा करने के पक्ष में रहेंगे। मध्यान बाद भविष्य के खर्चो को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। कामना पूर्ति से महिलाएं अधिक उत्साहित रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

औरैया: रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

0
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेस्वर में मंगलवार देर रात एक कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के समय बाजार बंद हो चुका था, जिससे आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। आशुतोष गुप्ता की मोहल्ले में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार रात करीब 11 बजे दुकान के भीतर से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।

अमेठी की खूनी होली: त्योहार के दिन सात मौतें, 11 लोग घायल; कई परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं

0

रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार जिले के कई परिवारों के लिए दुख और मातम लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों, करंट लगने और संदिग्ध परिस्थितियों की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मुसाफिरखाना और गौरीगंज में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं ने कई घरों की खुशियां पल भर में छीन लीं।

कमरौली के गढ़ा मोड़ के पास लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल वसीम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

इन्हौना के कैथागांव धीरापुर निवासी राज बहादुर (60) की भी सड़क हादसे में जान चली गई। लखनऊ–सुल्तानपुर राजमार्ग पर अनियंत्रित कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बाजार शुकुल के बागमीरा भिटवा गांव निवासी शिव ओम (18) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से होली खेलने जा रहा था।

जैसे ही वह जगदीशपुर–सत्थिन मार्ग पर चढ़ा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीपरपुर के सवनगी गांव में करिश्मा (27) संदिग्ध परिस्थितियों में मायके के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मुंशीगंज के सेवई हेमगढ़ गांव में खेत से लौट रहे किसान घेराऊ प्रजापति (65) बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

मुसाफिरखाना के जाखा शिवपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा (30) का शव लालगंज चौराहे के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। मौके पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हुई।

कमरौली के बरसंडा के पट्टी गांव में हनुमान गौतम (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच बाजार शुकुल के किशनी गांव में होली खेलने के बाद गोमती नदी में नहाने गए युवक पवन कुमार गुप्ता (23) डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।

वहीं मुसाफिरखाना क्षेत्र में मेले के दौरान हुई मारपीट और भगदड़ जैसी स्थिति में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा गौरीगंज क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन अन्य लोग घायल हुए। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

इन घटनाओं के बाद कई घरों में होली का उत्साह मातम में बदल गया। कहीं मां की मौत से बच्चे बिलख उठे तो कहीं परिवार के कमाने वाले सदस्य के चले जाने से भविष्य पर संकट खड़ा हो गया। रंगों के इस पर्व पर हुई इन दुखद घटनाओं ने जिले के कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

UP Big News: सीएम योगी ने काला चश्मा लगाकर खेली होली, रामलला ने पहनी पगड़ी; होली की रात पति को फूंक डाला

0

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़े’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

सीएम योगी ने काला चश्मा पहन जमकर खेली होली

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मानव जीवन में मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता ही सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस बात पर गर्व करने का आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश में ऐसे सभी प्रमुख विरासत स्थल मौजूद हैं जो इन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को होली के पावन अवसर पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति द्वारा आयोजित “भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा” के शुभारंभ के अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

रामलला ने पहनी पगड़ी: हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा

होली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला के अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जैसे ही पट खुले, मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ अबीर-गुलाल की खुशबू फैल गई।

होली पर फूंका पति: रात में बिगड़ी बात, 60 साल की महिला ने बुजुर्ग पर पेट्रोल डाल लगाई आग

यूपी के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद 60 साल की महिला ने सोमवार देर रात सो रहे 62 साल के पति रामपत पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पत्नी भागने लगी पर पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

होली खेलने के बहाने घुसे घर में, स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट अंतर्गत घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच स्थित स्क्रैप कारोबारी के घर होली खेलने के बहाने 4 मार्च को पहुंचे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला । दिनदहाड़े हुई घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई है । इस वारदात से होली पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की है।

होली पर भाजपा विधायक के पति पर दो युवकों ने ताना तमंचा, पूर्व विधायक के समर्थकों पर आरोप

शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा पर दो युवकों ने आखत डालने जाते समय तमंचा तान दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। विधायक ने पूर्व विधायक रोशन लाल के समर्थकों पर आरोप लगाया है। बताया कि भागते समय आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए।

जिसे प्यार करता था, उसकी शादी हो गई, अब मिल रही धमकी’

खतौली स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल के संचालक राजवीर वर्मा पर हमले के आरोपी मुजफ्फरनगर के ताजपुर गांव निवासी पीटीआई आशीष चौधरी ने वीडियो बनाकर और ढाई पेज का सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की थी। इसमें आरोप लगाया है कि एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था।

युवती की कुछ दिन पहले शादी होने के बाद उसके परिजन उसे धमकी दे रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आशीष के चचेरे भाई दीपक की तहरीर दो आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पति ने खेली खून की होली, पत्नी का गला काटा, प्रेमी को तेजाब से जलाया

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के प्रेमी बृजदीप पर तेजाब से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

UP: ‘हैप्पी होली’ बोलने पर युवक की हत्या, नाराज परिजनों ने दुबग्गा थाने का घेरा; कई थानों की फोर्स पहुंची

0

लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया कॉलोनी में रंजिश में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे होली मिलन समारोह के दौरान पड़ोसी को हैप्पी होली बुलाने से नाराज पेंटर कारीगर सूरज रावत (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना नाराज परिजनों ने थाने पर पहुंच कर तीन घंटे जमकर बवाल काटा,मौके पर नाका,काकोरी और पारा समेत कई थानों की पुलिस परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी।

पेट में चार बार चाकू से हमला कर दिया

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, सूरज रावत मकान के सामने रहने वाले मोहित तिवारी से मामूली कहासुनी होने के बाद नाराज बहन शिवानी तिवारी ने सूरज के पेट में चार बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया।

गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने दुबग्गा थाने का घेराव कर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पारा, नाका और काकोरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई।

काफी समझाने-बुझाने के बाद माने

काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को शांत कराया जा सका। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूरज रावत एक मेहनती युवक था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी।

परिवार में उसके पिता राजेंद्र, छोटा भाई शिवा हैं, जबकि उसकी मां का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की मौत से घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में एहतियातन पुलिस निगरानी बाधा दी गयी है।