सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत मुआवजे की राशि जमा करने में देरी पर जुर्माना भरने की जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी, न कि बीमा कंपनी की। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने इसे सामाजिक कल्याण कानून बताते हुए कर्मचारियों के हित में उदार व्याख्या पर जोर दिया।
Supreme Court: मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व
Cyprus: ब्रिटिश मिलिट्री बेस की वजह से साइप्रस फिर बना पश्चिम एशिया युद्ध का निशाना, ड्रोन हमले से बढ़ी चिंता
यदि यह कहावत ‘भूगोल ही भाग्य है’ सच साबित होती है, तो साइप्रस इसका सबसे सटीक उदाहरण है। चाहे यूनानी, फारसी, रोमन, ओटोमन हों या ब्रिटिश, छोटा सा साइप्रस कई लोगों के लिए अनमोल संपत्ति रहा है। कारण यह है कि यह दुनिया के सबसे पुराने संघर्ष-प्रधान क्षेत्रों में से एक के पास मौजूद है और हाल ही में इसके विशाल ऊर्जा संसाधनों के कारण भी।
हमले पर क्या बोले ब्रिटिश पीएम?
यह हमला इसलिए अहम है क्योंकि 1974 में तुर्की के हमले के बाद पहली बार किसी तीसरे देश ने साइप्रस की जमीन पर हमला किया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच का संघर्ष अब नए इलाकों तक फैल रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की सरकार ने कहा कि यह हमला उस फैसले का नतीजा नहीं है, जिसमें ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। हालांकि माना जा रहा है कि अगर ईरान या उसका सहयोगी संगठन हिजबुल्ला ब्रिटेन को संदेश देना चाहते हैं, तो साइप्रस का अकरोटिरी बेस उनके लिए आसान निशाना है, क्योंकि यह मध्य-पूर्व से काफी नजदीक है।
हम किसी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा नहीं- क्रिस्टोडौलाइड्स
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने साफ कहा है कि उनका देश किसी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले रहा है और न ही लेगा। लेकिन जमीन पर मौजूद ब्रिटिश अड्डों की वजह से साइप्रस सीधे खतरे में आ गया है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए ग्रीस ने चार एफ-16 लड़ाकू विमान और दो युद्धपोत भेजे हैं। फ्रांस भी अपना युद्धपोत और एंटी-ड्रोन सिस्टम भेज रहा है। जर्मनी और ब्रिटेन ने भी अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।
भौगोलिक स्थिति साइप्रस की बड़ी ताकत भी और कमजोरी भी
साइप्रस पहले खुद को तटस्थ रखने की कोशिश करता था, लेकिन यूरोपीय संघ की सदस्यता और मौजूदा सरकार की पश्चिम समर्थक नीति के बाद वह खुलकर पश्चिमी देशों के साथ खड़ा दिख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि साइप्रस की भौगोलिक स्थिति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत भी है और कमजोरी भी। कुल मिलाकर, साइप्रस एक बार फिर अपनी भौगोलिक स्थिति की वजह से बड़ी शक्तियों के संघर्ष में फंस गया है। अब उसकी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह खुद को आने वाले खतरों से कैसे सुरक्षित रखे।
Airtel Plan: सिर्फ ₹1849 में साल भर की छुट्टी, बार-बार रिचार्ज कराने का टेंशन हमेशा के लिए खत्म
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और अपना एयरटेल नंबर पूरे साल एक्टिव रखना चाहते हैं, तो कंपनी के पास आपके लिए कुछ शानदार विकल्प हैं। एयरटेल ने बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर 365 दिनों की वैलिडिटी वाले बेहद किफायती प्लान पेश किए हैं।
आज के समय में हर महीने मोबाइल रिचार्ज की तारीख याद रखना काफी सिरदर्द भरा काम हो सकता है। इसी समस्या को सुलझाने के लिए देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान लेकर आई है, जिनमें आपको एक बार पैसे खर्च करने हैं और फिर पूरे साल यानी 365 दिनों तक रिचार्ज की कोई चिंता नहीं करनी है।
होली से पहले खून से रंगी रिश्तों की डोर! बहन ने भाई को बुलाया ससुराल… फिर जीजा ने कैंची मार-मारकर मार डाला, झकझोर देगी पूरी वारदात
Ghaziabad News: होली के माहौल के बीच गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपने साले पर कैंची से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मामूली विवाद बना हत्या की वजह
गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात यह वारदात हुई। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो करीब 20 वर्षों से परिवार के साथ इलाके में रह रहा था। बताया जा रहा है कि होली के त्योहार के दौरान किसी बात को लेकर विशाल और उसके जीजा राहुल के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान राहुल ने गुस्से में आकर कैंची से विशाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विशाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन ने झगड़े के बाद भाई को बुलाया था
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने भाई विशाल को ससुराल बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और घटना घटित हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस पहुंची
सूत्रों के मुताबिक, परिवार ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, आसपास के किसी व्यक्ति ने पुलिस को हत्या की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनी बॉर्डर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
परिवार में मातम
होली से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। भाई की मौत से बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Lucknow News: होली पर जुलूस को लेकर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा प्लान
Lucknow News: होली पर जुलूस को लेकर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा प्लान
- कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर जा सकेगा।
- छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड होकर जा सकेगा।
-
- गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर जा सकेगा।
- ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर जा सकेगा।
-
- श्रीराम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात घंटाघर, रूमी गेट चौकी चौराहा होकर जा सकेगा।
- चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात रूमी गेट चौराहा, घंटाघर होकर जा सकेगा।
-
होली पर पसरा मातम: त्योहार पर घर पहुंची छोटे बेटे की लाश, बड़े की हालत गंभीर; गर्भवती पत्नी के नहीं रुके आंसू
त्योहार की खुशियों के बीच छोटे बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया। त्योहार का उल्लास शोक में बदल गया। वहीं एक परिवार का बेटा जिंदगी के लिए जूझ रहा है। त्योहार पर अहमदाबाद से गांव कमलपुर आए नेत्र परीक्षण अधिकारी की सोमवार रात गग्गरपुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में बड़े भाई सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज आगरा और पीजीआई सैफई में चल रहा है। मंगलवार को बेवर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना बेवर क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी प्रवीन कुमार(24) अहमदाबाद की विजन एक्सप्रेस कंपनी में नेत्र परीक्षण अधिकारी थे। होली पर वह 27 फरवरी को छुट्टी लेकर गांव कमलपुर आए थे। सोमवार को बड़े भाई ललित कुमार और गांव निवासी आकाश के साथ बाजार खरीदारी करने गए थे। रात के समय तीनों बाइक से घर आ रहे थे। तभी गग्गरपुर पुल के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ा भाई ललित और साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। शव को मोर्चरी भेजा, जिला अस्पताल से ललित को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा और आकाश को पीजीआई सैफई रेफर किया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। त्योहार पर हुई घटना से घर में मातम छाया है।
पहले बच्चे को देखने की हसरत रह गई अधूरी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नेत्र परीक्षण अधिकारी के पिता राकेश ने बताया कि दो बेटों में से छोटे प्रवीन की मौत हो गई, बड़ा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पिता की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। बोले कि बड़े बेटे की अभी शादी नहीं हुई है, प्रवीन ने फरवरी 2025 में कासगंज की फरहाना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच कासगंज स्थित अस्पताल में ट्रेनिंग के दौरान प्रेम संबंध हो गए थे। बहू फरहाना चार माह की गर्भवती है। पहले बच्चे को लेकर बेटा प्रवीन उत्साहित था। मगर, हादसे से उसकी हसरत अधूरी ही रह गई। पति को खोने के बाद गर्भवती पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
होली पर घर जाने की चुनाैती: स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की; देखें तस्वीरें
होली के त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के कारण आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्री एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आए। रेलवे का दावा था कि यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की गई हैं, लेकिन स्टेशन पर भीड़ के चलते अव्यवस्थाएं दिखीं।स्टेशन पर हर जगह यात्रियों की भीड़ थी। प्रतीक्षालय में बैठने के लिए भी जगह नहीं थी। घंटों इंतजार करने के बाद जब ट्रेन की घोषणा होती, तो प्लेटफार्म पर यात्रियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग जाती। यात्री ट्रेन में पहले चढ़ने की जल्दीबाजी में एक दूसरे को धकियाते नजर आए। इस दाैरान ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्री इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकल रहे थे।सैकड़ों यात्री बिना मेटल डिटेक्टर से जांच कराए स्टेशन पर आते नजर आए, प्रतीक्षालय में बेंच की संख्या कम पड़ गई थी और यात्री फर्श पर बैठने को मजबूर थे। वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणा होते ही यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म नंबर एक पर दौड़ पड़ी। मुंबई जा रहे दीपक ने बताया कि सीट मिल गई है, लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा थी। मनीष ने बताया कि वे उज्जैन जा रहे हैं। इस बार की भीड़ सामान्य से कहीं अधिक थी।रेलवे ने त्योहार के मद्देनजर अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर दो होल्डिंग एरिया बनाए गए थे, लेकिन इनमें सीटें खाली पड़ी थीं। यहां तक कि मेडिकल स्टाफ में एक मात्र महिला कर्मचारी नजर आई। होल्डिंग एरिया में, जहां यात्रियों के लिए मोबाइल टॉयलेट्स, पेयजल, और बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली की भीड़ को देखते हुए 56 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।स्टेशन के डायरेक्टर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए मेडिकल हेल्प टीम और आरपीएफ तथा जीआरपी की संयुक्त चेकिंग टीम भी तैनात की गई थी। आईएसबीटी पर स्थिति थोड़ी बेहतर थी। लखनऊ जाने वाली बसों की संख्या तो ज्यादा थी, लेकिन यात्रियों की संख्या बहुत कम रही।
Gold Rates Today: होली से पहले मुंह के बल गिरा सोने का भाव! 22K और 24K गोल्ड इतना सस्ता… खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट
Gold Rates Today: 3 मार्च 2026 को होली के त्यौहार से एक दिन पहले देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मध्य पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के चलते 2 मार्च को सोने के भाव में उछाल आया था, लेकिन आज कीमतों में थोड़ी राहत देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान बना हुआ है। होली पर सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट ज्यादा दिनों तक टिकने की संभावना नहीं है।
देश में आज सोने के भाव (Gold Rates Today)
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट लगभग समान रहे:
दिल्ली: ₹1,70,650 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,70,650 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,70,650 प्रति 10 ग्राम
जयपुर: ₹1,70,650 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,70,830 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: ₹1,70,830 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,70,650 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना आज देश के अधिकांश शहरों में स्थिर भाव पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में थोड़ी ऊंची कीमतें दर्ज हुईं।
22 कैरेट सोने के रेट
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार 22 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं:
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर: ₹1,56,290 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई, हैदराबाद: ₹1,56,590 प्रति 10 ग्राम
अन्य शहर: ₹1,56,290 के आसपास
18 कैरेट सोने की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन सामान्य तौर पर यह 24 और 22 कैरेट से कम होता है।
मिडिल ईस्ट तनाव और सोने की मांग
28 फरवरी को अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया। इसके जवाब में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें आईं और खामेनेई की मौत को लेकर चर्चाओं ने अनिश्चिता बढ़ाई, जिससे 2 मार्च को सोने की कीमतों में तेजी आई थी।
वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने व चांदी की ओर रुख करते हैं। हालांकि आज थोड़ी गिरावट आई है, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इजराइल-ईरान टकराव लंबा चलता है तो सोने की मांग फिर बढ़ सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें
COMEX सोना: 1.04% बढ़कर 5366.60 डॉलर प्रति औंस
चांदी: 0.91% बढ़कर 89.66 डॉलर प्रति किलो
वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान बना हुआ है, क्योंकि निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। भारत में एमसीएक्स पर सोने के फ्यूचर्स भी मजबूत रहे और 2.53% की तेजी के साथ ₹1,66,199 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। चांदी थोड़ी कमजोर रही और 0.9% नीचे आई। आज 3 मार्च को होली के कारण शेयर बाजार बंद हैं, जबकि कुछ बैंक भी छुट्टी पर हैं।
विशेषज्ञ सलाह
सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को रोजाना रेट अपडेट चेक करने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि बाजार की स्थिति तेजी से बदल सकती है। मिडिल ईस्ट की घटनाओं से बाजार भाव प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। होली से पहले आज सोना थोड़ा सस्ता हुआ है, जिसे मौक़ा माना जा सकता है, लेकिन भविष्य की दिशा वैश्विक घटनाओं पर निर्भर करेगी।
होलिका दहन एवं भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे CM योगी, RSS के बैनर तले निकली जाएगी यात्र
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगवान नृसिंह की शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री गोरखपुर में बुधवार की सुबह श्री होलिकोत्सव समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले निकलने वाली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा की अगुवाई करके दशकों से जारी इस परंपरा का निर्वाह करेंगे।
गोरखपुर में वर्ष 1944 में संघ के प्रचारक नाना जी देशमुख द्वारा शुरू की गई भगवान नृसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा का गोरक्षपीठ से भी गहरा नाता जुड़ गया और ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के निर्देश पर महंत अवेद्यनाथ शोभायात्रा में पीठ का प्रतिनिधित्व करने लगे और यह गोरक्षपीठ की होली का अभिन्न अंग बन गया। बयान के मुताबिक वर्ष 1996 से योगी आदित्यनाथ ने इसे अपनी अगुवाई में न केवल गोरखपुर, बल्कि समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता का विशिष्ट पर्व बना दिया। अब इसकी ख्याति मथुरा-वृंदावन की होली सरीखी है और लोगों को इस शोभायात्रा का इंतजार रहता है।
बयान के अनुसार पांच किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली इस शोभायात्रा में पथ नियोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता करते हैं और भगवान नृसिंह के रथ पर सवार होकर गोरक्षपीठाधीश्वर रंगों में सराबोर होकर बिना भेदभाव सबसे शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। बयान के मुताबिक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के रंगपर्व की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में होलिका दहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ होगी।
गोरक्षपीठ के अधिकारियों के मुताबिक पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के प्रधान पुजारी एवं अन्य साधु-संत भी होलिका दहन की भस्म से रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में फाग गीत भी गाए जाएंगे और दोपहर बाद आदित्यनाथ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा। बयान के अनुसार सामाजिक समरसता का स्नेह बांटने के लिए ही गोरक्षपीठाधीश्वर दशकों से होलिकोत्सव भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होते रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1996 से 2019 तक शोभायात्रा का नेतृत्व करने वाले योगी आदित्यनाथ वर्ष 2020 और 2021 के होलिकोत्सव में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए इसमें शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने बताया कि आदित्यनाथ 2022 से पुनः शोभायात्रा का नेतृत्व करने लगे।
मासूमों के हाथ में मौत का सामान: लखनऊ की बर्थडे पार्टी में छात्र की मौत, दोस्तों के बीच कैसे आया अवैध असलहा?
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली ने 7वीं कक्षा के छात्र की जान ले ली। 13 वर्षीय मासूम उनैज की मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और राजधानी में अवैध हथियारों की पहुंच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है पूरी घटना?
मृतक उनैज सरोजिनी नगर के निवासी और बिजली कारोबारी जमीर खान का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम उनैज के कुछ दोस्त उसे घर से बुलाने आए थे। दोस्तों ने बताया कि वे पास ही में एक बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे हैं। लेकिन शाम करीब 6:30 बजे परिजनों के पास आई एक कॉल ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। उन्हें खबर मिली कि पार्टी के दौरान गोली चलने से उनैज गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पिता का आरोप- मेरे बेटे को साजिशन बुलाकर सिर में मारी गई गोली
उनैज के पिता जमीर खान ने इस मामले में हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को जानबूझकर योजना के तहत घर से बुलाया गया था। उनैज को उसके दोस्त संजीव त्रिपाठी के किसी रिश्तेदार की पार्टी में ले गए थे। पिता का दावा है कि वहां उनैज के सिर में सटाकर गोली मारी गई है, यह महज हादसा नहीं हो सकता।
पुलिस की थ्योरी- एक्सीडेंटल फायर की आशंका
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। डीसीपी (मध्य) निपुण अग्रवाल के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला ‘एक्सीडेंटल फायर’ (अनजाने में चली गोली) का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पार्टी में चार लड़के मौजूद थे और सभी नाबालिग थे। खेलते समय या लापरवाही के चलते अवैध असलहे से गोली चल गई, जो सीधे उनैज को जा लगी। पुलिस ने उनैज के साथ मौजूद तीनों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अवैध हथियार (पिस्तौल) किसका था और बच्चों तक कैसे पहुंचा।
सुरक्षा पर बड़े सवाल
राजधानी के बीचों-बीच नाबालिगों की पार्टी में अवैध हथियार का पहुंचना पुलिस प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोलता है। क्या यह वाकई लापरवाही थी या किसी रंजिश का नतीजा? फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गहराई से जांच की जा रही है।

