Sunday, March 8, 2026
Home Blog Page 21

Gold Rate: क्या 80,000 रुपये तक पहुंच जाएगा सोना? सोने की कीमतों को लेकर Bloomberg का बड़ा अनुमान

0

नेशनल डेस्कः सोने की कीमतों को लेकर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। हालिया महीनों में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब गोल्ड रेट में संभावित गिरावट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में भारत में सोने का भाव 70,000 से 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों की आक्रामक खरीद प्रमुख कारण रहे हैं। खासतौर पर ब्रिक्स (BRICS) समूह के देशों—ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका—ने पिछले छह महीनों में वैश्विक सोना खरीद का लगभग आधा हिस्सा अपने नाम किया है। इन देशों का उद्देश्य अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाना रहा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग और कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला।

PunjabKesari

विश्लेषकों के अनुसार, बदलते भू-राजनीतिक समीकरण अब सोने के बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। अमेरिका और रूस के बीच लंबे समय से जारी तनाव के चलते रूस ने अपने विदेशी व्यापार में डॉलर के उपयोग को सीमित किया और सोने के भंडार को तेजी से बढ़ाया। हालांकि, हालिया संकेत बताते हैं कि रूस अपनी रणनीति में बदलाव कर सकता है और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में डॉलर की हिस्सेदारी फिर बढ़ा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह सोने के बाजार के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का आकलन है कि डॉलर की ओर झुकाव बढ़ने की स्थिति में रूस अपने सोने के भंडार का एक हिस्सा बाजार में उतार सकता है। इससे वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में अचानक वृद्धि होगी और कीमतों पर दबाव बन सकता है। बड़ी मात्रा में बिकवाली की स्थिति में सोने के दामों में उल्लेखनीय गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता।

कीमतों पर अतिरिक्त दबाव

सोने की संभावित गिरावट का एक अन्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी अनिश्चितता है। बाजार जानकारों का कहना है कि यदि यह संघर्ष कूटनीतिक समझौते या व्यापारिक सहमति के माध्यम से समाप्त होता है, तो वैश्विक बाजार में स्थिरता लौट सकती है। ऐतिहासिक अनुभव बताता है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और आर्थिक संतुलन कायम होता है, तब निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने से दूरी बनाते हैं, जिससे इसकी कीमतों में नरमी आती है। इसी बीच, चीन, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख खरीदार देशों द्वारा हाल में की गई भारी खरीदारी के बाद अब मांग में कमी के संकेत मिल रहे हैं। यदि इन देशों की ओर से सोने की खरीद घटती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है।

PunjabKesari

70,000 से 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय एजेंसी Bloomberg ने अनुमान जताया है कि भारत में सोने के दाम आने वाले समय में 70,000 से 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ सकते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट अचानक नहीं होगी, बल्कि वैश्विक परिस्थितियों में क्रमिक बदलाव के साथ चरणबद्ध तरीके से देखने को मिल सकती है। उनका आकलन है कि वर्ष 2027 के अंत तक बाजार में स्थिरता आने की स्थिति में कीमतें लगभग 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ठहर सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञ यह भी आगाह करते हैं कि सोना वैश्विक संकटों के प्रति अत्यंत संवेदनशील धातु है। इसलिए खुदरा निवेशकों और आम खरीदारों को बाजार की दिशा समझकर ही निवेश या खरीदारी का निर्णय लेना चाहिए, ताकि ऊंचे स्तर पर खरीद कर नुकसान उठाने से बचा जा सके।

फिलहाल वैश्विक निवेशकों की नजरें रूस, अमेरिका और ब्रिक्स देशों की नीतियों पर टिकी हुई हैं। यदि डॉलर मजबूत होता है और रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान निकलता है, तो सोने की कीमतों में गिरावट संभव है। वहीं, यदि वैश्विक तनाव बढ़ता है, तो सोना एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में चमक सकता है।

सावधान! शुगर के मरीज बिना प्लानिंग के न रखें रोजा, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

0

Diabetes and Ramadan Guide : रमजान का महीना शुरू होने वाला है और दुनिया भर के मुसलमान रोजे की तैयारी में हैं। हालांकि डायबिटीज (मधुमेह) से जूझ रहे लोगों के लिए लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहना जोखिम भरा हो सकता है। बिना सही प्लानिंग के रोजा रखने से ब्लड शुगर अचानक गिर सकती है (Hypoglycemia) या बढ़ सकती है (Hyperglycemia) जो सेहत के लिए गंभीर खतरा है।

किन्हें रोजा रखने से बचना चाहिए? 

डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. राजीव कोविल के अनुसार हर मरीज की स्थिति अलग होती है। उन्होंने रिस्क स्ट्रैटिफिकेशन यानी जोखिम के आकलन पर जोर दिया है:

  • किसे है मनाही: जिन्हें किडनी की बीमारी, हार्ट फेल्योर, गर्भावस्था, या हाल ही में कोई गंभीर इंफेक्शन हुआ हो उन्हें रोजा रखने से बचना चाहिए।
  • टाइप-2 डायबिटीज: जिन मरीजों की शुगर कंट्रोल में है वे डॉक्टर की निगरानी और दवाओं में जरूरी बदलाव के साथ रोजा रख सकते हैं।

    डॉक्टर की 3 गोल्डन सलाह

    1. दवाओं का समय: इंसुलिन या शुगर की दवाओं की डोज़ को सहरी और इफ्तार के हिसाब से बदलना पड़ता है। आमतौर पर सुबह की डोज़ कम की जाती है ताकि दिन में शुगर लेवल अचानक न गिरे।
    2. नियमित जांच: डॉ. अंशुल सिंह बताते हैं कि दिन में कई बार ब्लड शुगर चेक करना चाहिए। याद रखें शुगर जांचने से रोजा नहीं टूटता।
    3. कब तोड़ें रोजा: यदि शुगर 70 mg/dL से कम या 300 mg/dL से ज्यादा हो जाए या फिर चक्कर और पसीना आने लगे तो जान बचाने के लिए तुरंत रोजा तोड़ देना चाहिए।

    PunjabKesari

    सहरी और इफ्तार की परफेक्ट डाइट

    सही पोषण ही आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा:

    समय क्या खाएं? क्या न खाएं?
    सहरी (Suhur) ओट्स, बेसन चीला, अंडा, फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन। ज्यादा मीठा और नमकीन खाना (इससे प्यास ज्यादा लगती है)।
    इफ्तार (Iftar) एक खजूर और पानी से शुरुआत करें। हल्का सूप, ग्रिल्ड चिकन, दाल और सब्जियां। तला-भुना (पकौड़े), कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा मिठाई।

    PunjabKesari

    हाइड्रेशन का रखें खास ख्याल

    इफ्तार से सहरी के बीच शरीर में पानी की कमी न होने दें। 8 से 10 गिलास तरल पदार्थ लें। सादे पानी के अलावा नींबू पानी, छाछ, सूप या हर्बल चाय बेहतर विकल्प हैं। चाय और कॉफी कम पिएं क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं।

देवरिया में टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता शर्मसार,

0

देवरिया- देवरिया में टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता शर्मसार, स्कूल में छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, क्लास में अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल, टीचर अश्वनी शर्मा स्कूल से निकाला गया, पुलिस और शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान, वायरल वीडियो 2 माह पुराना बताया गया, पथरदेवा कस्बे में MBD स्कूल का मामला

इटावा कानपुर-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा

0

इटावा- कानपुर-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, 2 लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल, पेट्रोल पंप के सामने 2 कारों की टक्कर, पीछे से कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, घटना से हाईवे पर मची अफरा तफरी, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र में दर्दनाक घटना

लखनऊ भाजपा माले समेत कई संगठनों का पैदल मार्च,

0

लखनऊ- भाजपा माले समेत कई संगठनों का पैदल मार्च, चारबाग से निकाला गया विरोध मार्च, हाथों में तख्ती-बैनर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, गरीबों पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाए

लखनऊ कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान

0

लखनऊ- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, शंकराचार्य के साथ साजिश नहीं हुई- जयवीर, मामले में पुलिस जांच कर रही है- जयवीर, कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे- जयवीर, हम शंकराचार्य का सम्मान करते हैं- जयवीर

 

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI, AISA के छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन

0

लखनऊ- लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI, AISA के छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन, लाल बारादरी दरवाजा बंद करने का विरोध, लाल बारादरी में मस्जिद सील करने पर हंगामा

लखनऊ शगुन चंद्रा रियल एस्टेट कंपनी का फर्जीवाड़ा

0

लखनऊ- शगुन चंद्रा रियल एस्टेट कंपनी का फर्जीवाड़ा, BKT में सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग, राममोहन लोधी के प्रोजेक्ट में निवेश भारी पड़ेगा, बिना मंजूरी सैकड़ों बीघा जमीन पर काटे प्लॉट, एलडीए, रेरा से पंजीकरण नहीं, LDA मूकदर्शक, नोटिस देकर खानापूर्ति, कार्रवाई अबतक नहीं की, साढ़ामऊ, रामपुर बेहटा, मदारीपुर में अवैध प्लॉटिंग, कल्याणपुर गांव व इटौंजा में अवैध प्लॉटिंग की

 

कानपुर में दो पक्षों में मामूली विवाद, ट्रैक्टर से छप्पर गिरने पर शुरू हुआ झगड़ा,

0

कानपुर में दो पक्षों में मामूली विवाद, ट्रैक्टर से छप्पर गिरने पर शुरू हुआ झगड़ा, दबंगों ने पीड़ित के घर में लगाई आग, महिलाओं समेत कई लोगों को पीटा, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी, थाना सजेती के मढ़ा गांव का मामला

 

मेरठ आज मेरठ को मिलेगी रैपिड, मेट्रो ट्रेन की सौगात,

0

मेरठ- आज मेरठ को मिलेगी रैपिड, मेट्रो ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ, 85 किमी का सफर अब 55 मिनट में होगा पूरा, शुक्रवार को ट्रेन का फाइनल ट्रायल फेज हुआ, रैपिड ट्रेन के लिए मेरठ में बनाए गए 4 स्टेशन, मेट्रो ट्रेन के लिए 13 स्टेशन तीन अंडरग्राउंड हैं, 10 एलिवेटेड स्टेशन भी पूरी तरह तैयार हैं, सराये काले खां से मोदीपुरम तक चलेगी रैपिड रेल