Wednesday, July 22, 2026
Home Blog

आज के खरीदार अपनी दिनचर्या के हिसाब से कार क्यों चुन रहे हैं?

0

नेशनल डेस्क : कुछ साल पहले तक कार खरीदते समय लोग मुख्य रूप से बजट, माइलेज और ब्रांड पर ध्यान देते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है। आज खरीदार यह भी सोचते हैं कि उनकी कार उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कितनी आसानी से फिट बैठेगी।

ऑफिस आना-जाना, परिवार के साथ यात्रा करना, शहर के ट्रैफिक में ड्राइव करना या सप्ताहांत पर लंबी दूरी तय करना—हर व्यक्ति की दिनचर्या अलग होती है। इसलिए अब कार चुनने का फैसला भी केवल फीचर्स या कीमत के आधार पर नहीं, बल्कि जीवनशैली और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के अनुसार लिया जा रहा है। Maruti Suzuki Swift और Škoda Kushaq इस बदलती सोच को अलग-अलग तरीकों से दर्शाती हैं।

हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है

हर खरीदार की प्राथमिकताएँ एक जैसी नहीं होतीं। कुछ लोगों के लिए कॉम्पैक्ट आकार और आसान ड्राइविंग महत्वपूर्ण होती है, जबकि कुछ लोग अधिक स्पेस, आराम और लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त वाहन पसंद करते हैं। आज कार खरीदते समय लोग अक्सर इन बातों पर विचार करते हैं:

  • रोज़ाना कितना ड्राइव करना होता है
  • शहर या हाईवे का उपयोग कितना है
  • परिवार का आकार
  • आराम और सुविधाएँ
  • सुरक्षा और तकनीक

यही वजह है कि आज वाहन का चुनाव व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार किया जा रहा है।

शहर की ड्राइविंग के लिए अलग प्राथमिकताएं

यदि किसी की अधिकतर ड्राइविंग शहर के भीतर होती है, तो कॉम्पैक्ट आकार और बेहतर ईंधन दक्षता काफी मायने रखते हैं। Maruti Suzuki Swift में नया 1.2-लीटर Z-Series इंजन, बेहतर लो-एंड टॉर्क, उच्च ईंधन दक्षता, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और आसान हैंडलिंग दी गई है, जो इसे रोज़मर्रा की शहरी ड्राइविंग के लिए उपयुक्त बनाती है। विशेषताएँ व्यस्त ट्रैफिक और सीमित पार्किंग वाली परिस्थितियों में ड्राइविंग को आसान बनाती हैं।

लंबी यात्राओं में आराम की अहमियत

जो लोग अक्सर हाईवे या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, उनके लिए आराम और केबिन अनुभव अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। Škoda Kushaq में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, रियर सीट मसाजर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम केबिन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो लंबी यात्राओं को अधिक आरामदायक बनाती हैं। इस तरह के फीचर्स ड्राइविंग अनुभव को और भी प्रीमियम और आरामदायक बनाते हैं।

तकनीक अब रोज़मर्रा का हिस्सा बन चुकी है

आज खरीदार ऐसी तकनीक चाहते हैं जो उनकी दिनचर्या को आसान बनाए। Swift में SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, Suzuki Connect, वायरलेस चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं Kushaq में AI Assistant वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Virtual Cockpit, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम कनेक्टेड फीचर्स उपलब्ध हैं।
ये तकनीकें रोज़मर्रा की ड्राइविंग को अधिक सुविधाजनक और सहज बनाती हैं।

सुरक्षा हर खरीदार की प्राथमिकता है

आज चाहे कार किसी भी श्रेणी की हो, सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक बन चुकी है। Swift में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

दूसरी ओर, Kushaq में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, हिल होल्ड कंट्रोल, TPMS और 5-स्टार Global NCAP सुरक्षा रेटिंग जैसी विशेषताएँ मिलती हैं। ये सुविधाएँ हर तरह की यात्रा में अधिक भरोसा प्रदान करती हैं।

सही कार चुनने से पहले तुलना ज़रूरी है

आज बाजार में अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में ACKO Drive जैसे प्लेटफ़ॉर्म खरीदारों को:

  • अलग-अलग सेगमेंट की कारों की तुलना करने
  • फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समझने
  • ओनरशिप से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने
  • ऑनलाइन कार खरीदने

में मदद करते हैं, जिससे सही निर्णय लेना आसान हो जाता है।

राहुल गांधी का बड़ा बयान- देश में 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं

0

नेशनल डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने  संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया है कि देश की शिक्षा व्यवस्था न केवल भ्रष्ट हो चुकी है, बल्कि यह सामान्य परिवारों की पहुंच से भी बाहर होती जा रही है।

राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं ये 3 प्रमुख मांगें

  •  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को परीक्षा घोटालों और प्रशासनिक विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
  •  प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षाकर्मियों व अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
  •  देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ और उन पर हुए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद सामने आकर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

<

>

Katra जाने वालों के लिए अहम खबर, कटड़ा-रियासी मार्ग पर भूस्खलन के बाद बदला Route,

0

कटड़ा  :  लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कटड़ा-रियासी मार्ग पर रेलवे ब्रिज के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा और पत्थर आ जाने से यातायात प्रभावित हो गया।

घटना के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के मद्देनजर एशिया चौक से बालनी नाके तक वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। वहीं, यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए यातायात को दक्षिणी डियोड़ी वैकल्पिक मार्ग से सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन के दौरान किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। संबंधित विभाग द्वारा सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यातायात और मौसम संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

भारतीय महिला ने बताई अमेरिकी लाइफ की कड़वी सच्चाई; कहा-यहां भारत जैसा प्रिंसेस ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा

0

Washington: अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने विदेश में बसने की वास्तविक चुनौतियों को साझा करते हुए खासतौर पर महिलाओं को सलाह दी कि अमेरिका आने के बाद उन्हें घर जैसा आराम या “प्रिंसेस ट्रीटमेंट” मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।  महिला ने कहा कि भारत में जहां कई लोगों को परिवार के सदस्य रोजमर्रा के कामों में मदद कर देते हैं, वहीं अमेरिका में हर छोटा-बड़ा काम खुद करना पड़ता है।

CJP के समर्थन में उतरी पंजाब कांग्रेस, चन्नी को उठाकर ले गई Police, रंधावा और राजा वड़िंग भी हिरासत में

0

पंजाब डेस्क : पेपर लीक मामले में और CJP कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए आज राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा पंजाब कांग्रेस के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा वड़िंग, सांद गुरजीत सिंह औजला, सांसद धर्मवीर गांधी सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने पी.एम. आवास के बाहर ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ ‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ आदि के नारे लगाए। धरना शुरू होने के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और राजा वड़िंग सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने धरने के दौरान हाथों में हथकड़ियां पहनकर पुलिस द्वारा छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया।

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

जानकारी के अनुसार इस दौरान दिल्ली पुलिस चरणजीत सिंह चन्नी को घसीटते हुए बस तक ले गई। इस दौरान चन्नी ने भी भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके अलावा राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा भी दिल्ली पुलिस के साथ आमने-सामने हो गए। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए नेताओं को कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ दिया। दिल्ली पुलिस की कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है

Auraiya: महिला कर रही थी आत्महत्या का प्रयास, आठ मिनट में पहुंची डायल-112 ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

0

Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में यूपी-112 की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पीआरवी टीम ने महज आठ मिनट में मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से नीचे उतारा और सीएचसी में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही पीआरवी महज आठ मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने परिजन की मदद से महिला को नीचे उतारा, जिनकी सांसे चल रही थीं। पुलिस ने बिना देर किए उन्हें पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया और उनकी जान बचा ली गई। डायल-112 की सतर्कता की अब जिले में चर्चा हो रही है। 

साथ जी न सके तो साथ छोड़ दी दुनिया: अर्थी पर लेटी पत्नी की मांग में भरा सिंदूर…पति ने भी तोड़ा दम

0

विवाह के मंडप में सात फेरे लेते हुए पति-पत्नी अग्नि को साक्षी मानकर वचन लेते हैं कि जिंदगी भर साथ जिएंगे। कई बार यह वचन दोनों को प्रेम के ऐसे अटूट धागे में बांध देता है, जहां वाकई एक की मौत दूसरे की जिंदगी भी खत्म कर देती है। ऐसा ही वाकया मंगलवार को गांव मधवापुर में सामने आया। यहां टीबी की बीमारी से पत्नी की मौत का सदमा पति भी बर्दाश्त नहीं कर सका। पत्नी की अंत्येष्टि की तैयारी के दौरान उसकी मांग में सिंदूर भरते समय पति ने भी दम तोड़ दिया। गांव में एक साथ दोनों की अर्थी उठी तो कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गांव मधवापुर निवासी श्यामल दास (40) की पत्नी पिंकी (35) चार साल से टीबी की बीमारी से ग्रसित थी। उनका कानपुर में प्राइवेट अस्पताल से इलाज चल रहा था। सोमवार की शाम पिंकी की हालत ज्यादा बिगड़ गई। पति व गांव वाले जब तक उसे अस्पताल ले जाते, पिंकी की मौत हो गई। रात भर श्यामल दास पिंकी के शव के पास बैठा रहा। कभी वह पिंकी का चेहरा देखता तो तभी उसका हाथ पकड़कर रोने लगता और कहता, तुम मुझे ऐसे अकेला छोड़कर कैसे जा सकती हो, तुम तो मेरे बिना एक पल भी नहीं रहती थीं।
जैसे-तैसे रोते बिलखते रात बीत गई। मंगलवार सुबह पिंकी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी उसकी मांग में सिंदूर भरते समय पति श्यामलदास वहीं लड़खड़ाकर गिर गया। वह पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सका और उसकी भी मौत हो गई। उधर, पत्नी के बाद पति की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि श्यामल दास पत्नी से बहुत प्रेम करता था। बीमारी में उसने पत्नी की बहुत सेवा की थी। हमेशा कहता था कि पिंकी को कुछ हो गया तो वह भी जिंदा नहीं रह पाएगा। वह पूरी रात बेसुध होकर रोता रहा। उधर, श्यामलदास के ससुर रामसनेही ने दोनों के अंतिम संस्कार का इंतजाम कराया। ग्रामीणों ने दोनों की अर्थी एक साथ उठाई और नदी किनारे एक साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया। श्यामलदास के चचेरे भाई सुनील ने अंतिम संस्कार किया।

अजीतमल नाला किनारे बनी परिवार की झोपड़ी पानी से घिरी

0

अजीतमल। नगर पंचायत में लोहा पीटकर गुजर करने वाले दस सदस्यीय परिवार की झोपड़ी बारिश में हुए जलभराव से घिर गई है। इससे इस परिवार को सिर छिपाने के लिए दुकानों व लोगों के घरों के बाहर शरण लेनी पड़ी है।कस्बे के फफूंद रोड स्थित धर्मशाला के सामने नाले के किनारे खाली पड़ी भूमि पर लोहापीटा परिवार की कमला देवी लंबे समय से अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रही हैं। करीब 10 सदस्यीय यह परिवार लोहे के यंत्रों पर मेहनत कर जीवनयापन करता है। इनकी झोपड़ी के पास नाला होने के कारण हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है।परिवार का आरोप है कि करीब तीन मीटर लंबी पुलिया और नाला निर्माण अधूरा पड़ा होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती। सोमवार को हुई बारिश के बाद उनका पूरा आशियाना पानी में डूब गया। इससे भोजन बनाने तक की जगह नहीं बची। कमला देवी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिए गए। ऐसे में न अधूरे नाला का निर्माण पूरा कराया गया और न ही नियमित सफाई की व्यवस्था की गई।

बताया कि उनके पास राशन कार्ड है और वे मतदाता भी हैं लेकिन उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। परिवार ने प्रशासन से अधूरे नाला निर्माण को शीघ्र पूरा कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि बरसात का पानी भर गया है। अगर नाला बंद है को उसे शीघ्र खुलवाकर पानी निकाला जाएगा।

सहार सांड़ के हमले में किसान गंभीर

0

सहार। गांव बराऊ में सोमवार को एक सांड़ ने किसान को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण घायल किसान को सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

गांव पुरवा कड़ा निवासी कमलेश कुमार (41) किसी काम से गांव बराऊ की तरफ गए थे। इसी बीच रास्ते में एक सांड़ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। सांड़ ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट दूर जा गिरे, इससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड़ को खदेड़कर कमलेश की जान बचाई और सीएचसी सहार पहुंचाया।
सीएचसी के डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए मरीज को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सांड़ क्षेत्र में पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, इससे ग्रामीणों दहशत है।

फर्जी नंबर प्लेट, पिकअप में हथियार… फिर मुखबिर की सूचना पर घिरे शातिर चोर, एनकाउंटर के बाद 4 दबोचे

0

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 16 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर सहित 4 सदस्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस की बिक्री से प्राप्त नकदी, फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 21 जुलाई को गौरीगंज पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पिकअप वाहन से रोहसी खुर्द-टीवी टावर मार्ग पर रेकी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसके 3 साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ राजू पुत्र शौकत अली निवासी संपतपुर, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा 9,000 रुपये बरामद किए गए। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में दद्दन प्रसाद वर्मा निवासी थाना जामो, मोहम्मद रईस उफर् बब्लू निवासी थाना जामो तथा तेजबहादुर निवासी थाना जामो शामिल हैं। इनके कब्जे से क्रमश: 7,700 रुपए, 8,000 रुपए और 7,500 रुपए बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद पिकअप वाहन की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। वाहन की तलाशी में रस्से, टॉर्च, चाकू, पेचकस, प्लायर तथा चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भैंसों, पंचायत भवनों में लगे सोलर पैनलों तथा अन्य सामान की चोरी कर उन्हें बेच देते थे। उन्होंने करीब 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा गांव से एक भैंस और एक पड़वा चोरी कर 60 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। बरामद नकदी उसी बिक्री से बची हुई राशि बताई गई है। आरोपियों ने बासूपुर और अत्तानगर पंचायत भवनों से सोलर पैनल चोरी करने की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार गिरोह रोहसी खुर्द गांव में एक और भैंस चोरी करने की योजना से जा रहा था। मुठभेड़ में घायल अख्तर हुसैन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना गौरीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अख्तर हुसैन उर्फ राजू के विरुद्ध अमेठी जिले में मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी तेजबहादुर के विरुद्ध अमेठी और सुलतानपुर में 6 तथा मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू के विरुद्ध अमेठी में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।