प्रयागराज पूर्व बीजेपी सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पी. सी. जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह 07 बजे एसजीपीजीआई लखनऊ में अंतिम सांस ली है। आज देर शाम पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया जाएगा, अंतिम संस्कार प्रयागराज में मंगलवार को किया जाएगा. यह जानकारी खुद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने दी है।
सैफई परिवार का 2047 तक मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा”, अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार व संगठन में एकजुटता का संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि 2027 क्या, 2047 तक भी सैफई परिवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा। यादव ने शनिवार को केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की तस्वीर साझा कर ‘एक्स’ पर कहा था, “दो स्टूल मिलकर कुर्सी नहीं बन सकते।”
राजनीतिक विश्लेषकों ने इसका मतलब निकाला कि दोनों मिलकर भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए कहा, “सपा बहादुर अखिलेश यादव, आपके इशारों पर मर्यादा लांघकर ‘फर्जी पीडीए’ परोसने वालों को प्रदेश की जागरूक जनता भली-भांति पहचानती है।” उन्होंने कहा, “सदन में आपकी भाषा व आचरण ही आपके समर्थकों की शैली एवं व्यवहार में साफ दिखते हैं और यही आपकी राजनीति की असल फितरत भी उजागर करते हैं।”
मौर्य ने दावा किया, “साफ है कि 2027 क्या, 2047 तक भी सैफई परिवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा। सपा का पूरा इतिहास अराजकता, जुल्म और गुंडागर्दी के काले पन्नों से भरा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता अब दोबारा स्वीकार नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलेगा और सुशासन कायम रहेगा।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में भाजपा की एकजुटता दिखाते हुए कहा, “अखिलेश यादव, आपको एक नेक सलाह है कि आप गलतफहमियों का शिकार न बनें।”
मुसलमानों का अब रोने का वक्त आ गया,… बंगाल काउंटिंग से पहले मौलाना ने दिए भड़काऊ बयान
नेशनल डेस्क: पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के परिणाम कल आएंगे उसके इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अब अंतिम रिजल्ट का इंतजार कर रही है। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हल चल तेज हैं क्योंकि यहां पर कुछ लोगों को उम्मीदी है कि यहां पर इस बार सत्ता परिवार्तन होगा, लेकिन इसे लेकर उत्तर प्रदेश के एक मौलाना ने मुस्लमानों को उसकाने वाला बयान दे दिया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसका कहना है कि मुस्लिमों का अब रोने का वक्त आ गया है बंगाल वालों यूपी-बिहार के मुस्लिमों का अंजाम देखकर थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। मौलाना ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर तंज किया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा में मौलाना जर्जिश अंसारी ने एक कार्यक्रम में बंगाल काउंटिंग से पहले मुस्लिमों को भड़काते देखा जा सकता है। उसने कहा कि बंगाल वालों मुबारक तुम्हें… यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया। हम लोगों के आंसुओं से रोने की नौबत है, कोई बहुत अच्छी नौबत नहीं है चलिए आएंगे हम कभी कभी… तब पता चलेगा की कभी आज फलां जगह जलसा नहीं हो पाएगा क्योंकि एसपी साहब ने आपके जलसे को रिजेक्ट कर दिया है। अब 10 बजे से ज्यादा माइक की परमिशन नहीं मिलेगी अब मस्जिद में आपको अजान माइक से देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं नाम ले लूंगा तो जेल भेज दिया जाएगा। इसलिए आप इशारो में समझ जाइए। बंगाल वालों मुबारक हो तुम्हें यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया है हम आपको सलाम करेंगे और आपको मुबारकबाद पेश करेंगे। बंगाल वालों मेरी आवाज तुम्हारे कानों तक जा रही हो तो बिहार वालों को अंजाम देकर, यूपी वालों को अंजाम देकर और दूसरे इलाकों को अंजाम देकर कर तुम थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। हिकमत से काम लो, यही हिकमत तुम्हें आने वाले वक्त में शेर के जुल्मों से बचा सकती है। लोगों का कहना कि मौलाना का इशारा सिर्फ बंगाल के लोगों की तरफ था। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लोग बंगाल चुनाव के नतीजे से जोड़कर देख रहे हैं।
Auraiya News: गैस सिलिंडर ही नहीं, लकड़ी और कोयला भी हुआ महंगा
बिधूना। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में ही इजाफा नहीं हुआ है। लकड़ी और कोयले के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों के सामने चूल्हे की आंच का इंतजाम करना जेब पर भारी पड़ रहा है।दुकानदारों का कहना है कि एक ओर व्यावसायिक गैस सिलिंडर समय से उपलब्ध नहीं हो रहा, वहीं जो मिल रहा है वह एक हजार रुपये महंगा हो गया है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में कोयला और लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। इनकी कीमतों में भी अब बढ़ोतरी हो गई है।
फास्ट फूड से जुड़े हर आइटम में पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी करना उनके लिए मजबूरी बन गई है। यही नहीं प्लेट में आइटम की मात्रा में भी कमी करनी पड़ रही है। चूल्हे की आंच में आई महंगाई से कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
—
बोले कारोबारी-लागत बढ़ गई
फास्टफूड विक्रेता संजय बाथम ने बताया कि गैस सिलिंडर महंगा होने से लकड़ी और कोयले की भट्ठी पर सामग्री तैयार कर रहे हैं। अब लकड़ी का भाव भी 15 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। कोयला भी 40 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में फास्ट फूड के आइटम तैयार करने में लागत बढ़ गई है।
—
समोसा दुकानदार कल्लू ने बताया कि सिलिंडर के दाम तीन हजार के पार चले गए हैं। भट्टी पर समोसा और गुजिया तैयार करना भी महंगा हो गया है। समोसे का भाव 10 रुपये प्रति पीस करना पड़ गया है। ऐसे में ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। कारोबार प्रभावित हो रहा है।
Auraiya News: सोनिक टोल प्लाजा पर बना दो बेड का ट्राॅमा सेंटर
सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने के कारण सोनिक टोल प्लाजा पर दो बेड का ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हो गया। वहीं ओरहर में निर्माणाधीन फूड प्लाजा शुरू न होने से यात्रियों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर आपात स्थिति के यात्रियों को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए सोनिक टोल बूथ पर दो बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया गया है। यहां तैनात डॉ. आयुष यादव ने बताया कि दो बेड के अस्पताल आपातकालीन चिकित्सा देने की व्यवस्था की गई है। एक शिफ्ट में तीन स्टाफ की तैनाती भी की गई है। वहीं एक्सप्रेसवे पर ओरहर स्थित फूड प्लाजा में अभी में वातानुकूलित कक्ष का काम चल रहा है। इसी कारण फूड प्लाजा का अभी संचालन नहीं शुरू हो सका है। वहीं बने कैफेटेरिया की भी शुरुआत नहीं हो सकी है।मेरठ से प्रयागराज की तरफ जा रहे कार सवारों में संजय, सत्यम व गोलू ने बताया कि बांगरमऊ में तो फूड प्लाजा शुरू हो गया है लेकिन वहां से 50 किलोमीटर दूर ओरहर स्थित फूड प्लाजा में पानी भी नहीं मिल सका है। आगे कहां मिलेगा, यह भी पता नहीं है।
कोट्स
वाहन चालकों को हो रही असुविधा को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर फूड प्लाजा शुरू हो जाएगा। जो जगह गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास जगह बच रही है, वहां पर पेड़ लगाए जाएंगे।
सतीश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर
UP: बदायूं में 200 रुपये के विवाद को लेकर लोहे की चेन और ताले से हमला कर दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार; एक फरार
आपसी दोस्ती और भरोसे के रिश्ते को तार-तार करते हुए युवकों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। लोहे की चेन और ताले से हमला करके उसे मार डाल।
पुलिस के अनुसार शाहिद ने कुछ समय पहले अपने साथियों से 500 रुपये उधार लिए थे, जिनमें से वह 300 रुपये लौटा चुका था। बकाया 200 रुपये की मांग को लेकर रविवार को नईम, वासिफ और फजल कबूलपुरा के पास पहुंचे। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।
चेन में बंधे ताले से किया जानलेवा हमला, सीने में अंदर तक धंसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान मौके पर पड़ी लोहे की चेन में बंधा भारी ताला उठाकर आरोपियों ने शाहिद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक जोरदार वार उसके सीने और गले के पास लगा, जो इतनी ताकत से किया गया कि ताला शरीर में अंदर तक धंस गया। गंभीर चोट लगते ही शाहिद लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल शाहिद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में दबिश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम और वासिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। जबकि तीसरा आरोपी फजल फरार है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को जायेगी।
Live Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज, भवानीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता
Bengal, Assam, Tamil Nadu, Puducherry, Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Result, Vote Counting Live: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सोमवार, 4 मई को घोषित होंगे, इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। ये चुनाव नतीजे ममता बनर्जी, हिमंत बिस्व सरमा, स्टालिन और पी. विजयन जैसे कद्दावर मुख्यमंत्रियों की किस्मत का भी फैसला करेंगे।
Weather: यूपी में आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने का खतरा, सीएम योगी की अपील- अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों से अपनी फसल और पशुधन का भी ख्याल रखने की अपील की है।
इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
प्रदेश के मौसम केंद्र ने कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।
Bollywood ने खोया ‘गोल्डन एरा’ का एक और सितारा, दिग्गज अभिनेता का 95 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
UP Desk : हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर से एक और सितारा हमेशा के लिए ओझल हो गया। दशकों तक अपनी अदाकारी, सादगी और पर्दे पर दमदार मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सुदेश कुमार धवन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर है और एक ऐसे कलाकार का अध्याय समाप्त हो गया, जिसने बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर को बेहद करीब से जिया।
परिवार ने साझा की निधन की जानकारी
95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी परिवार की ओर से साझा की गई, जिसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुंबई में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म जगत के कई लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
थिएटर से की फिल्मी सफर की शुरूआत
सुदेश कुमार का फिल्मी सफर थिएटर की दुनिया से शुरू हुआ था। अभिनय की शुरुआती शिक्षा उन्होंने मंच पर हासिल की, जहां उन्होंने अपने हुनर को तराशा और धीरे-धीरे सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसी दौरान उनकी मुलाकात उस दौर के कई बड़े फिल्मकारों और कलाकारों से हुई, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।
निर्देशन और फिल्म निर्माण में अहम योगदान
उन्होंने अपने लंबे करियर में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के तकनीकी पहलुओं में भी अहम योगदान दिया। कैमरे के सामने उनकी सहज अदाकारी जितनी प्रभावशाली थी, उतनी ही गहरी समझ उन्हें फिल्म निर्माण की बारीकियों की भी थी। कई यादगार फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले सुदेश कुमार ने 50 और 60 के दशक में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अपने शांत स्वभाव और समर्पण के चलते वे इंडस्ट्री में बेहद सम्मानित कलाकारों में गिने जाते थे।
शादी की खुशियां मातम में बदली: एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती की मौत, 5 दिन बाद आनी थी बारात
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और फतेहपुर जिले की सीमा पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मामला फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर के धाना गांव का है, जहां खुशबू नाम की युवती की महज पांच दिन बाद शादी होने वाली थी। इस घटना में परिवार के अन्य बच्चे भी बीमार हुए हैं।
कोल्ड ड्रिंक पीते ही बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार, मृतका खुशबू के घर में शनिवार शाम गांव की ही एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक मंगवाई गई थी। खुशबू की मां गुलाबरानी खुद दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर आई थीं और उन्होंने खुशबू व अन्य बच्चों को इसे पिलाया। बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही सभी की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें तुरंत चांदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों की हालत में सुधार हो गया, वहीं खुशबू की स्थिति गंभीर बनी रही।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
निजी अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर खुशबू को देर रात हमीरपुर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशबू की शादी 8 मई को फतेहपुर जिले के ही तारन डेरा गांव से होनी थी और घर में बारात आने की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अफसर बोले- ‘सैंपल भरने में हमारे हाथ बंधे हैं’
इस दर्दनाक घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हमीरपुर के सहायक खाद्य आयुक्त (द्वितीय) गौरीशंकर ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि शासन के नियमों ने अधिकारियों के हाथ बांध दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब केवल शासन का आदेश आने पर ही सैंपल भरे जाते हैं, जिससे बाजार में मिलावटी और एक्सपायरी सामान की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। बिना प्रशासन की विशेष अनुमति के सैंपल लेना अब अधिकारियों के लिए कठिन हो गया है।

