Friday, May 8, 2026
Home Blog Page 13

स्कोर तो सही था पर गेंदबाजी ले डूबी: हार के बाद कप्तान अय्यर का छलका दर्द, गेंदबाजों की ‘चूक’ ने बिगाड़ा पंजाब का खेल

0

अहमदाबाद: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों 4 विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी मायूस नजर आए। मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कप्तान ने स्वीकार किया कि खराब शुरुआत के बावजूद टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाजों की लाइन-लेंथ में हुई ‘चूक’ ने जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

47 पर गिर गए थे 5 विकेट, शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी
पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम ने मात्र 47 रन के स्कोर पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे (57 रन) ने अनुभवी मार्कस स्टोइनिस (40 रन) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 79 रनों की बेशकीमती साझेदारी की। अय्यर ने इस वापसी की तारीफ करते हुए कहा, “पावरप्ले में चार विकेट खोने के बाद 160 के पार पहुँचना एक शानदार प्रयास था और निजी तौर पर मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था”।

गेंदबाजों ने पिच का नहीं उठाया फायदा
श्रेयस अय्यर ने टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई गेंद से पिच से मदद मिल रही थी, लेकिन उनके गेंदबाज सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने में विफल रहे। अय्यर के अनुसार, असमान उछाल वाली इस पिच पर मिडविकेट के ऊपर खेलना आसान नहीं था, लेकिन गेंदबाज सही जगह पर गेंद डालने से चूक गए। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि जेसन होल्डर (4/24), रबाडा और सिराज ने पिच का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जबकि पंजाब के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

सुदर्शन और सुंदर ने छीनी जीत
गुजरात टाइटंस ने 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर रोमांचक जीत हासिल की। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (57) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 40) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के गेंदबाजों को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। मौजूदा सीजन में यह पंजाब किंग्स की दूसरी हार है।

ईरान को मिला अमेरिका का जवाब: पाकिस्तान के जरिए पहुंचा ‘शांति संदेश’, क्या अब मिडिल ईस्ट में थमेगा महायुद्ध?

0

तेहरान/वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने पुष्टि की है कि तेहरान को उनके द्वारा प्रस्तावित 14 सूत्री शांति योजना पर अमेरिका की राय (जवाब) प्राप्त हो गई है। यह महत्वपूर्ण संदेश पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया है।

जवाब की समीक्षा में जुटा ईरान
ईरानी मीडिया से बात करते हुए प्रवक्ता बघाई ने बताया कि ईरान फिलहाल अमेरिका के इस जवाब की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है। हालांकि उन्होंने जवाब की बारीकियों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि ईरान का यह 14 सूत्री प्लान विशेष रूप से युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार किया गया है।

परमाणु वार्ता से फिलहाल दूरी
शांति की इन कोशिशों के बीच ईरान ने एक महत्वपूर्ण बात स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान चरण में उनकी यह योजना केवल युद्ध विराम और शांति बहाली से जुड़ी है और इसमें परमाणु वार्ता शामिल नहीं है।

ट्रंप का ‘संदेह’ और पुरानी दुश्मनी का साया
भले ही कूटनीतिक संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो गया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अभी भी कड़े बने हुए हैं। पिछले बयानों के अनुसार, ट्रंप ने इस प्रस्ताव की समीक्षा करने की बात तो कही है, लेकिन उन्होंने ईरान के पिछले 47 वर्षों के इतिहास का हवाला देते हुए इसे स्वीकार करने पर संदेह जताया है। उनका मानना है कि ईरान ने दुनिया को जो नुकसान पहुंचाया है, उसका हिसाब अभी पूरा नहीं हुआ है।

मिडिल ईस्ट में फंसे जहाजों के लिए ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’; सोमवार से शुरू होगी सुरक्षित निकासी, ईरान के साथ बातचीत ‘सकारात्मक’

0

वाशिंगटन/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव और हिंसा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी मानवीय पहल का ऐलान किया है। ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ (Project Freedom) के तहत उन विदेशी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा, जिनका इस क्षेत्रीय विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। यह अभियान सोमवार सुबह (मिडिल ईस्ट समय) से शुरू होने जा रहा है।

‘बेगुनाह’ जहाजों के लिए मसीहा बना अमेरिका
दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई थी कि उनके जहाज इस विवादित जलमार्ग में फंसे हुए हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ये जहाज केवल ‘मूकदर्शक’ हैं और इनका मौजूदा संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे इन जहाजों और उनके चालक दल को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करें।

जहाजों पर खत्म हो रहा है खाना और जरूरी सामान
इस मानवीय पहल के पीछे एक बड़ी वजह इन जहाजों पर मौजूद चालक दल की बदतर होती स्थिति है। रिपोर्ट के अनुसार, कई जहाजों पर भोजन और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जरूरी सामान की भारी कमी हो गई है। यह कदम ईरान, मिडिल ईस्ट और अमेरिका सहित सभी के हित में माना जा रहा है।

ईरान के साथ बढ़ी कूटनीतिक नजदीकियां
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक उत्साहजनक जानकारी देते हुए बताया कि उनके प्रतिनिधि इस समय ईरान के साथ “बहुत सकारात्मक चर्चा” कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन वार्ताओं से सभी पक्षों के लिए कुछ बहुत ही सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं। इस कदम को सभी देशों के बीच ‘सद्भावना’ (Goodwill) दिखाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

हस्तक्षेप करने वालों को सख्त चेतावनी
हालांकि यह एक मानवीय मिशन है, लेकिन अमेरिका ने अपनी सुरक्षा नीति को भी स्पष्ट कर दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का हस्तक्षेप किया गया, तो उस स्थिति से सख्ती और बलपूर्वक निपटा जाएगा। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि यह कदम केवल उन निर्दोष लोगों, कंपनियों और देशों की मदद के लिए है जो परिस्थितियों के शिकार हुए हैं।

 

मुसलमानों का अब रोने का वक्त आ गया,… बंगाल काउंटिंग से पहले मौलाना ने दिए भड़काऊ बयान

0

नेशनल डेस्क: पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के परिणाम कल आएंगे उसके इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अब अंतिम रिजल्ट का इंतजार कर रही है। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हल चल तेज हैं क्योंकि यहां पर कुछ लोगों को उम्मीदी है कि यहां पर इस बार सत्ता परिवार्तन होगा, लेकिन इसे लेकर उत्तर प्रदेश के एक मौलाना ने मुस्लमानों को उसकाने वाला बयान दे दिया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसका कहना है कि मुस्लिमों का अब रोने का वक्त आ गया है बंगाल वालों यूपी-बिहार के मुस्लिमों का अंजाम देखकर थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। मौलाना ने बिना नाम लिए सीएम योगी पर तंज किया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा में मौलाना जर्जिश अंसारी ने एक कार्यक्रम में बंगाल काउंटिंग से पहले मुस्लिमों को भड़काते देखा जा सकता है। उसने कहा कि बंगाल वालों मुबारक तुम्हें… यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया। हम लोगों के आंसुओं से रोने की नौबत है, कोई बहुत अच्छी नौबत नहीं है चलिए आएंगे हम कभी कभी… तब पता चलेगा की कभी आज फलां जगह जलसा नहीं हो पाएगा क्योंकि एसपी साहब ने आपके जलसे को रिजेक्ट कर दिया है। अब 10 बजे से ज्यादा माइक की परमिशन नहीं मिलेगी अब मस्जिद में आपको अजान माइक से देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं नाम ले लूंगा तो जेल भेज दिया जाएगा। इसलिए आप इशारो में समझ जाइए। बंगाल वालों मुबारक हो तुम्हें यही चाहते थे और यही तुम्हें मिल गया है हम आपको सलाम करेंगे और आपको मुबारकबाद पेश करेंगे। बंगाल वालों मेरी आवाज तुम्हारे कानों तक जा रही हो तो बिहार वालों को अंजाम देकर, यूपी वालों को अंजाम देकर और दूसरे इलाकों को अंजाम देकर कर तुम थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ। हिकमत से काम लो, यही हिकमत तुम्हें आने वाले वक्त में शेर के जुल्मों से बचा सकती है। लोगों का कहना कि मौलाना का इशारा सिर्फ बंगाल के लोगों की तरफ था। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लोग बंगाल चुनाव के नतीजे से जोड़कर देख रहे हैं।

लखनऊ, आज स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे प्रेस वार्ता,

0

लखनऊ, आज स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे प्रेस वार्ता, आज 11 बजे पीसी करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, गोमती नगर में प्रेस वार्ता करेंगे स्वामी प्रसाद

लखनऊ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम खारिज होने पर विरोध,

0

लखनऊ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम खारिज होने पर विरोध, बीजेपी आज निकालेगी मशाल जुलूस यात्रा, सीएम योगी आदित्यनाथ जुलूस में होंगे शामिल, लोक भवन से अटल चौक तक निकलेगा जुलूस, दोनों डिप्टी सीएम भी जुलूस में रहेंगे मौजूद, जुलूस में करीब 5000 लोग होंगे शामिल, शाम 7 बजे शुरू होगी मशाल जुलूस यात्रा

सीबीआई ने CGHS की अतिरिक्त निदेशक को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

0

सीबीआई ने CGHS की अतिरिक्त निदेशक को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

सीबीआई ने मेरठ में बड़ी कार्रवाई करते हुए CGHS (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) की अतिरिक्त निदेशक और उनके निजी सहायक को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक कर्मचारी के ट्रांसफर के बदले रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।

80 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए

CBI के मुताबिक, यह मामला 30 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि स्वास्थ्‍य भवन, CGHS मेरठ में तैनात अधिकारियों की ओर से एक कर्मचारी के ट्रांसफर के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

जांच के दौरान CBI ने ट्रैप बिछाया, जिसमें आरोपी निजी सहायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह रकम अतिरिक्त निदेशक की ओर से ली जा रही थी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

0

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है..!डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। अजय राय पार्टी के एक कार्यक्रम में थे और ज्यादा बेचैनी, दर्द और तकलीफ महसूस कर रहे थे। फिलहाल वो डॉक्टर्स की देख-रेख में इमरजेंसी में एडमिट हैं।

पाकिस्तान में हिजबुल के एक आतंकवादी की हत्या

0

पाकिस्तान में हिजबुल के एक आतंकवादी की हत्या कर दी गई है..!पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाला कश्मीर का हिजबुल आतंकवादी सज्जाद अहमद इस्लामाबाद में मृत पाया गया।उसके साथियों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है।

Auraiya News: भट्टी सा तपता टिनशेड, धूप में खौलता नांद का पानी… गोशालाओं में ही गोवंश बेहाल

0

औरैया। सड़कों से पकड़कर छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित किया जा रहा है लेकिन ये सहारा उनकी जान पर भारी पड़ रहा है। इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।इतने तापमान में गोशालाओं में टिन शेड के नीचे गोवंशों को रखा गया है। सूरज के तीखे तेवरों से तपते टिन शेड का तापमान खुले आसमान से दो-चार डिग्री ज्यादा ही रहता है। भट्टी जैसे तपते शेड के आसपास न तो तिरपाल लगाए गए और न ही छाया के अन्य कोई इंतजाम किए गए।औरैया। सड़कों से पकड़कर छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित किया जा रहा है लेकिन ये सहारा उनकी जान पर भारी पड़ रहा है। इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।इतने तापमान में गोशालाओं में टिन शेड के नीचे गोवंशों को रखा गया है। सूरज के तीखे तेवरों से तपते टिन शेड का तापमान खुले आसमान से दो-चार डिग्री ज्यादा ही रहता है। भट्टी जैसे तपते शेड के आसपास न तो तिरपाल लगाए गए और न ही छाया के अन्य कोई इंतजाम किए गए।

इनके नीचे गोवंश झुलस रहे हैं। खुले में बने हौद (टंकी) में भरा पानी भी दोपहर में खौल उठता है जिसे पीना तो दूर छुआ भी नहीं जा सकता। दो दिन पहले डीएम बृजेश कुमार ने सिखरना गोशाला का निरीक्षण किया था, यहां भी उन्हें हालात ठीक नहीं मिले थे। कुदरकोट, बिधूना और रुरुगंज की गोशालाओं में चहारदीवारी के बीच तपती दोपहर में कई जगह गोवंश झुलसते दिख रहे हैं।

हिनापुर : आठ फीट ऊंचे टिनशेड से बरस रही आग
कुदरकोट। विकास खंड एरवाकटरा के गांव हिनापुर स्थित गोशाला में गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। हाल ये है कि आठ फीट ऊंचे टिनशेड में पूरी दोपहर गोवंश तपिश झेलते रहते हैं। धूप तेज आने पर टिनशेड के भीतर भी बमुश्किल एक मीटर ही जगह बचती है। कमजोर गोवंशों को दूसरे गोवंश अंदर बैठने भी नहीं देते हैं। इससे वे 44 डिग्री तापमान के बीच धूप में ही खड़े होने के लिए मजबूर रहते हैं।

वसई : एक शेड में 116 गोवंश, अधिकांश धूप में
बिधूना। विकास खंड क्षेत्र के गांव वसई स्थित गोशाला में 116 गोवंश संरक्षित हैं। इनके लिए बस एक छोटा शेड बना है। धूप चढ़ते ही गोवंशों के लिए जान बचाने की जंग शुरू होती है। बलिष्ठ गोवंश कमजोर गोवंशों को टिनशेड से बाहर कर देते हैं। वैसे यह शेड 116 गोवंशों के लिए पर्याप्त भी नहीं है। मंगलवार दोपहर 40 से अधिक गोवंश धूप में बैठे हांफ रहे थे। (संवाद)

रुरुगंज : तपता सूरज और खाने को सूखा भूसा
रुरुगंज। विकास खंड बिधूना के रुरुगंज स्थित गोशाला में गोवंशों के लिए तपिश के साथ पेट भरने का भी संकट है। एक तरफ गर्मी उन्हें बेहाल कर रही है तो दूसरी तरफ खाने के लिए सूखा भूसा दिया जा रहा है। यहां संरक्षित 92 गोवंश में से अधिकांश कमजोर हैं। बीते वर्ष यहां टिनशेड में पंखे लगे थे जो खराब होने का हवाला देते हुए उतार लिए गए और दोबारा नहीं लग सके। (संवाद)

—-

डोडापुर : बीमार गोवंशों को देखने ही नहीं पहुंचे चिकित्सक
बिधूना। ग्राम पंचायत डोडापुर में संचालित गोशाला में 43 गोवंश संरक्षित हैं। यहां भी गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आए। इतना ही नहीं बीमार दो गोवंश जो कमजोर हैं वह धूप में ही बैठे थे। केयर टेकर शिवा ने बताया कि बीमार गोवंशों के उपचार के लिए तीन दिन से डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

—-

बीडीओ बोले-50 रुपये में गोवंशों के लिए कूलर-एसी लगवा दें

विकास खंड बिधूना के बीडीओ रामदुलार से जब गोशाला में तपते टिनशेड व बदहाली पर बात की गई तो उन्होंने चौंकाने वाला और संवेदनाओं से परे जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 50 रुपये में क्या गोवंशों के लिए कूलर और एसी लगवा दें। दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि अगर अफसर ध्यान दें तो गोवंशों की ये बदहाली दूर हो सकती है।

लू से बचाव के लिए कराएंगे इंतजाम : डीएम

डीएम बृजेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कोटेदारों से बोरे एकत्रित कर गोशालाओं में लू से राहत के लिए तीन तरफ से पर्दे लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही गोवंशों को बेहतर उपचार देने और हरे चारे का इंतजाम कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं बदली नजर आएंगी। शासन की यह प्राथमिकता है इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

फोटो-30-हिनापुर की गोशाला में तेज धूप की बीच टिनशेड में खड़े गोवंश। संवाद

फोटो-30-हिनापुर की गोशाला में तेज धूप की बीच टिनशेड में खड़े गोवंश। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन

फोटो-30-हिनापुर की गोशाला में तेज धूप की बीच टिनशेड में खड़े गोवंश। संवाद

फोटो-30-हिनापुर की गोशाला में तेज धूप की बीच टिनशेड में खड़े गोवंश। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन

फोटो-30-हिनापुर की गोशाला में तेज धूप की बीच टिनशेड में खड़े गोवंश। संवाद

फोटो-30-हिनापुर की गोशाला में तेज धूप की बीच टिनशेड में खड़े गोवंश। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन