Friday, May 8, 2026
Home Blog Page 15

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता पहुंचकर अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली,हालचाल जाना

0

लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता पहुंचकर अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली,हालचाल जाना – अखिलेश यादव का पुतला जलाते वक्त आग में झुलस गईं थीं बीजेपी नेता अनुपमा जायसवाल !!

IPS अजय पाल शर्मा और जहांगीर मामले में चुनाव आयोग का एक्शन, BDO सौरव हाजरा सस्पेंड

0

IPS अजय पाल शर्मा और जहांगीर मामले में चुनाव आयोग का एक्शन, BDO सौरव हाजरा सस्पेंड

_चुनाव आयोग ने आईपीएस अजय पाल शर्मा-जहांगीर मामले में कार्रवाई की है। पक्षपात के आरोप में बीडीओ सौरव हाजरा को निलंबित कर दिया गया है।_

नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय

0

*नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय *

डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।

(*अयोध्या*)

*बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा समेत आई ओसी एल, बीपी सी एल और एचपी सी एल के विक्रय अधिकारी मौजूद रहे।*

समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है और आपूर्ति भी निर्बाध जारी है।

*जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं होनी चाहिए।*

वही घरेलू एलपीजी को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम 7 दिन का बैकलॉग ही स्वीकार्य किया है।

साथ ही साथ उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

*यही ही नहीं उपभोक्ताओं को एजेंसी गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुविधा का ही लाभ उठाएं।

 

Auraiya News: छप्पर में लगी आग से जल गई गृहस्थी

0

एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के गांव प्रेमनगर बीलपुर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी जल गई। आग की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।गांव निवासी रूबी देवी बाथम के घर के बाहर कमरे की दीवार पर रखे छप्पर में रखे भूसे में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया और पास के कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

लेखपाल सौरभ भारती ने बताया कि आग से कमरे में रखा करीब पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों, पंखा, कपड़े, चारपाई, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। आग की लपटों की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी दुर्गेश कुमार की भैंस भी झुलस गई। उसका पशु चिकित्सक दिलीप कुमार ने उपचार किया।

पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

फोटो-13-मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल कर्मी। संवाद

फोटो-13-मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल कर्मी।

Auraiya News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

0

दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सूख में खेतों पर बने कुएं में मानसिक रूप से बीमार युवक का शव पड़ा मिला। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजन को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महाराजपुर निवासी बदन सिंह का पुत्र शिवम (20) मानसिक रूप से बीमार था। 25 अप्रैल को बिना बताए वह घर से चला गया था। उसकी गुमशुदगी उसी दिन शाम को सहायल थाने में दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सोमवार को कंट्रोल रूम को गांव सूख निवासी हरनाम सिंह के खेत में बने कुएं में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शिवम के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देख बिलख पड़े।

SIP तोड़ रहे हैं लोग: क्या आपको भी निकाल लेने चाहिए निवेश किए पैसे? यहां जानें हर सवाल का जवाब

0

SIP Stoppage Alert In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि वो बचत करे ताकि आने वाले कर में उसे आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों से निवेश करते हैं जिसमें से एक है सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP जिसे लोग करवाते हैं।

इसमें लोग अपने-अपने हिसाब से निवेश करते हैं, लेकिन पिछलेकुछ समय से देखा जा रहा है कि लोग अपनी SIP को बंद करवा रहे हैं। ऐसे में आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और क्या आपको भी अपनी SIP बंद कर देनी चाहिए? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं…

कितनी SIP हुई बंद?

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगर पिछले 11 महीने के आंकड़े देखें तो इस दौरान पहली बार शुरू की गई SIP की तुलना में बंद की गई SIP की संख्या काफी अधिक है
  • पिछले महीने का आंकड़ा बताता है कि लगभग 53 लाख से अधिक SIP बंद कर कर दी गई या वो मैच्योर हो गई हैं
  • वहीं, सिर्फ 52 लाख से अधिक SIP शुरू की गई
  • SIP बंद क्यों कर रहे हैं लोग?
    • जिस तरह से लोग SIP बंद कर रहे हैं ये बाजार के उतार-चढ़ाव को दिखा रहा है
    • हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव होना नई बात नहीं
    • पर कुछ समय से मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण बाजार में जो अस्थिरता आई है, वो कहीं न कहीं निवेशकों को चिंता में डाल रही है
    • इस बात में कोई दो राय नहीं कि जैस ही लोगों को पोर्टफोलियो में अपना अकाउंट रेड दिखता है, तो वो घबरा जाते हैं
    • ये भी देखा गया है कि जहां से लोगों को अच्छा रिटर्न मिलता था, उन SIP से मिलने वाला रिटर्न निगेटिव हो गया है
    • इसलिए लोग और अधिक नुकसान से बचने के लिए SIP बंद कर रहे हैं
    • क्या आपको भी बंद कर देनी चाहिए SIP?
      • SIP को सीधे तौर पर बंद करना फैसला गलत भी हो सकता है, क्योंकि जब आगे मार्केट ऊपर जाएगा तो आपको रिटर्न भी मिलेगा
      • आप चाहें तो बंद करने की जगह फंड ट्रांसफर कर सकते हैं
      • हालांकि, अगर आपको पैसों की जरूरत है, नौकरी चली गई है या किसी तरह का आर्थिक संकट है तो ऐसी स्थिति में पैसा निकालना बेहतर विकल्प हो सकता है

      नोट:- SIP करने से पहले या इससे जुड़ा कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें। वरना आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Auraiya News: हरचंदपुर में तीन साल बाद भी नहीं बन सका अमृत सरोवर

0

दिबियापुर। साल 2023 में अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद के 97 तालाबों को संवारने की योजना बनाई गई। लाखों का बजट भी जुटाया गया।ज्यादातर पंचायतों में अमृत सरोवर बन गए लेकिन यह काम जिले की बड़ी पंचायतों में शुमार हरचंदपुर में तीन साल बाद भी नहीं हो सका है। अछल्दा ब्लॉक की इस पंचायत में अधूरी पड़ी अमृत सरोवर योजना सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरचंदपुर जनपद की बड़ी पंचायतों में है।यहां पर साल 2023 में अमृत सरोवर योजना के तहत सराय पुख्ता रोड किनारे तालाब को संवारने के लिए 27 लाख का खाका तैयार किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई कार्ययोजना में इसे अहम जगह दिया गया था। यह तालाब बंबा से सटा हुआ है। भीषण गर्मी के दिनों में यहां पर बंबे के जरिए पानी का पर्याप्त भराव भी हो सकता है लेकिन यह प्रयास पूरा नहीं हो सका है।

योजना के शुरुआती दौर में यहां पर मनरेगा के जरिए करीब पांच लाख की लागत से श्रमिकों से इस तालाब की खोदाई कराई गई। इसके बाद इस तालाब से निगाहें हटा ली गईं। यही वजह है कि यहां पर तीन साल बाद भी ऊबड़-खाबड़ जमीन पड़ी हुई है।

यहां पर झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। तालाब का नामोनिशान तक नहीं है। 27 लाख की यह परियोजना तीन सालों से ठंडे बस्ते में है। कागजों में सिमटी रह गई इस परियोजना पर अधिकारियों की निगाहें हट चुकी हैं।

मोनी वर्मा हत्याकांड: शराब के ‘QR कोड’ ने खोला खूनी राज, घर ले जाने की जिद बनी वजह, पति और दोस्त ने रची साजिश

0

प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे कल्याणपुर गांव के समीप 15 अप्रैल को बक्से में मिला शव अमेठी की मोनी वर्मा (30) का था। मोनी की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने दबौली निवासी पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यशोदानगर निवासी उसके दोस्त यश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

दोनों को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोप है कि कैब चालक पति ने गला घोटकर हत्या करने के बाद साथी की मदद से शव फेंका था। एसपी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि बक्शे में बंद शव मिलने के बाद कोखराज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। 

कार सवार हर्ष और उसका दोस्त यश को पकड़ा
घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीमों को लगाया गया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर खोजरापुर गांव के पास से कार सवार हर्ष और उसके दोस्त यश को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कुबूली। हर्ष ने बताया कि मोनी उसकी दूसरी पत्नी थी।

घर ले चलने का दबाव बना रही थी मोनी
एनजीओ में काम करती थी। तीन साल पहले उससे चोरी छिपे शादी करने के बाद उसे शारदा नगर में किराये के कमरे में रखा था, जबकि खुद पहली पत्नी और परिवार संग दबौली में रहता था। बीते कई दिनों से मोनी उस पर घर ले चलने का दबाव बना रही थी।

कार समेत चार मोबाइल फोन भी जब्त किए
इससे तंग आकर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का हैंडबैग बरामद किया जिसमें दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और हेल्थ कार्ड मिले हैं। घटना में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

ऐसे की थी हत्या
पुलिस पूछताछ में हर्ष ने बताया कि 15 अप्रैल को बाजार से बक्सा, कुनेन की गोलियां और पॉलिथीन खरीदी। मौका मिलते ही कमरे में मोनी को बेड पर गिराकर उसके ही दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। शव बक्से में बंद कर यश गुप्ता को बुलाया।

मृतका का हैंडबैग भी झाड़ियों में फेंका
उसको पैसों का लालच देकर साथ देने को राजी कर लिया। कार में शव रखकर प्रयागराज की ओर गए लौटते समय कोखराज थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास हाईवे किनारे बक्सा फेंककर फरार हो गए। पहचान छिपाने को मृतका का हैंडबैग भी झाड़ियों में फेंक दिया।

मृतका के कपड़ों पर चिपका था शराब का क्यूआर कोड
पुलिस को जब शव मिला था, तो उस पर शराब का क्यूआर कोड चिपका था। जांच में यह नमक फैक्टरी चौराहे के पास की दुकान का निकला। इसके बाद टीम ने यहां डेरा डाल कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान सटीक सूचना पर पुलिस ने हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यश गुप्ता को पकड़ लिया।

गंगा एक्सप्रेस वे का शुभारंभ कल: एक्सप्रेसवे पर होटल से लेकर ढाबे तक होंगे मौजूद, अस्पताल और ईवी चार्जिंग भी

0

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले ‘’ ने एक्सप्रेस वे के एक हिस्से का रियल्टी चेक किया। एक्सप्रेस वे के शुरु होने में महज एक दिन बचा हैं और फिनिशिंग का काम दिन रात तेजी से चल रहा है। एक-एक पाकेट में 300 से ज्यादा कर्मचारी और श्रमिक रंग रोगन से लेकर टोल प्लाजा दुरुस्त करते दिखे। सुविधाओं की बात करें तो संभवत: ये देश का पहला एक्सप्रेस है जहां ढाबे से लेकर विश्वस्तरीय फूड चेन और मौटेल की सुविधाएं होंगी।

सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 48 किलोमीटर चलने के बाद गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ा गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद टोल प्लाजा मिला। यहां वे साइड एमेनिटीज यानी सड़क किनारे सुविधाओं को परखा। यहां काम जोरों पर चलता मिला। रंग रोगन से लेकर खान-पान के सेंटरों को सजाया जा रहा था जो अभी खुले नहीं थे।

पांच हेक्टेयर में सुविधाओं का पूरा पैकेज
594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस का 80 फीसदी निर्माण अडानी इंटरप्राइजेज ने किया है। अडानी इंटरप्राइजेज ने प्रयागराज से बंदायू तक करीब 464 किलोमीटर एक्सप्रेस वे तैयार किया है। शेष 20 फीसदी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने बनाया है। इस संबंध में अडानी इंटरप्राइजेज के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर महावीर ने बताया कि पूरे एक्सप्रेस वे पर 9 रेस्ट एरिया बनाए गए हैं। एक एरिया 5 हेक्टेयर में विकसित किया गया है। यानी 45 हेक्टेयर पर 360 डिग्री सुविधाओं की तैयारी की गई है। 

मल्टीनेशनल चेन से लेकर ढाबे और होटल तक

एक्सप्रेस वे पर लखनऊ के स्वाद और चिकनकारी की झलक दिखाई देगी। जेएस फूड को सुविधाओं का जिम्मा दिया गया है। एक बड़ा डायनिंग फूड एरिया विकसित किया गया है। यहां पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी और ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं। पहली बार किसी एक्सप्रेसवे में ट्रक लेन बनाया गया है। मोटेल तैयार हैं, जहां आराम के लिए कमरे उपलब्ध होंगे। स्टारबक्स जैसे बड़े ब्रांड भी होंगे, तो गंगा भोग ढाबा भी मिलेगा। मशहूर मुरथल ढाबे को लाने की भी तैयारी चल रही है। एक ट्रॉमा सेंटर भी तैयार किया गया है। एक्सप्रेस वे पर सुविधा केंद्रों में चिल्ड्रन प्ले एरिया भी है जहां बच्चों के खेलने कूदने के लिए झूला पार्क हैं।। ड्राइवरों के लिए साथ अलग रेस्ट एरिया है। हर क्षेत्र में वाहनों का सर्विस सेंटर तैयार किया गया है।

प्रत्येक जिले में 12 आईएमएलसी नोड

गंगा एक्सप्रेसवे के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर (आईएमएलसी) को 12 जिलों की स्थानीय विशेषताओं को उद्योग और बाजार से जोड़ा गया है। प्रारंभिक बिंदु मेरठ के बिजौली गांव से है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़कर दिल्ली को जोड़ेगा। हापुड़ को एक्सप्रेसवे गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) से सीधे जोड़ता है। बुलंदशहर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फायदा मिलेगा। अमरोहा अपने पारंपरिक ढोलक और लकड़ी के हस्तशिल्प को गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़कर वैश्विक बाजारों तक ले जाएगा। संभल के प्रसिद्ध ‘हॉर्न और बोन’ क्राफ्ट को सीधे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा गया है। नए कॉलेज, अस्पताल और सर्विस सेक्टर के विस्तार के साथ बदायूं आर्थिक केंद्र बन गया है। शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी ने इस जिले को रणनीतिक दृष्टि से नई पहचान दी है। हरदोई में प्रस्तावित नॉलेज पार्क और टेक्सटाइल पार्क जिले को औद्योगिक पहचान देंगे। उन्नाव को ट्राई-सिटी मॉडल और औद्योगिक विस्तार में रफ्तार मिलेगी। रायबरेली में लालगंज रेलवे कोच फैक्ट्री के आसपास एंसिलरी इंडस्ट्रीज का तेज विकास होगा। प्रतापगढ़ का प्रसिद्ध आंवला वैश्विक बाजारों तक तेजी से पहुंचने को तैयार है। प्रयागराज के जुड़ने से कुंभ और माघ मेले जैसे आयोजनों में जाम और लंबी यात्रा से राहत मिलेगी।