Friday, May 8, 2026
Home Blog Page 21

UP: ‘पापा मेरे शव को हाथ न लगाएं’, कड़वी यादों और अपमान ने छीनीं प्रियांशु की सांसें, दो पन्नों में लिखा दर्द

0

Kanpur Court Suicide Case: कानपुर कचहरी में पिता के उत्पीड़न से तंग आकर एक युवा वकील ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने बचपन की कड़वी यादों और पिता द्वारा बार-बार किए गए अपमान को अपनी मौत की वजह बताया है।

कानपुर में कचहरी की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने से पहले प्रशिक्षु अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव ने दो पेज के सुसाइड लोट लिखा है कि उनकी आखिरी इच्छा है कि सुसाइड नोट जो भी देखे उसे आखिरी तक पढ़े। पिता राजेंद्र कुमार की डांट, उलाहने और निर्वस्त्र कर घर से निकालने की धमकी उन्हें जिंदगी भर सालती रही। पिता से रिश्ते में इस कदर दूरी आ गई कि उन्हें लिखना पड़ गया… ऐसे पिता भगवान किसी को भी न मिले। पिता उसका शव भी न छू पाएं… पापा जीत गए, उन्हें जीत मुबारक हो।

करीब 24 वर्ष की उम्र में जान देने वाले प्रियांशु ने लिखा कि लॉ 2025 में किया है। बचपन में छह साल की उम्र में चुपके से फ्रिज में रखा मैंगोशेक पी लेने पर पिता ने निर्वस्त्र कर घर से निकाल दिया था। वह शर्मिंदगी जहन में बैठ गई। आगे लिखा कि पढ़ाई के लिए दबाव, अधूरी तैयारी पर पीटना तो फिर भी ठीक था लेकिन हर पल शक की नजर से देखना हर मिनट का हिसाब लेना, कहीं न कहीं मानसिक टार्चर ही रहा।

सबके सामने बेइज्जत करना नहीं भूलते थे पिता
टार्चर इस सीमा तक नहीं हो कि नफरत में बदल जाए। सुसाइड नोट के अनुसार पिता के कक्षा नौ में विषय के चयन से लेकर कम अंक आने पर घर से निर्वस्त्र कर निकालने की धमकी के डर से नापसंद विषय भी लेने पड़े। हाईस्कूल में अंक कम आने पर घर छोड़कर मथुरा पहुंच गया था। बचपन में चुराए गए एक रुपये के सिक्के वाली गलती को पिता सबके सामने कह कर बेइज्जत करना नहीं भूलते थे।

Kanpur Suicide bitter memories and humiliation claimed Priyanshu life his anguish penned across two pages
सुसाइड नोट – फोटो : amar ujala

जीवन में जरूरत से ज्यादा दखल दी जा रही थी
पिता को घर खर्च में मदद कर सकूं, इसलिए ट्यूशन भी पढ़ाया। अपना ऑनलाइन वर्क कर पिता को मोबाइल और बहन को फोन संग स्कूटी दिलाई। इसके बावजूद पिता शारीरिक रूप से कमजाेर होने का आरोप लगाते थे। लिखा कि उनका न तो गलत शौक है न संगत। पिता खुद का घर और ऑफिस न बना पाने का ताना देते हैं। उसके पास किसका फोन आया, कहां जा रहे हो जैसी जरूरत से ज्यादा दखल उसके जीवन में दी जा रही थी।

मां और बहन को ढेर सारा प्यार देने की बात लिखी
सुसाइड नोट के अनुसार गुरुवार को भी पिता ने मोहल्ले में सबके के सामने बेइज्जत किया। ऐसे हालातों में उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई। लिखा कि पापा जीत गए…उन्हें जीत मुबारक हो, क्योंकि इतनी बंदिशों और बेइज्जती के साथ वह जी नहीं सकता। आगे पिता पर कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है। साथ ही मां और बहन को ढेर सारा प्यार देने की बात लिखी है।

ये था पूरा मामला
पिता की डांट, समाज का दबाव और जीवन में कुछ न कर पाने की हताशा ने युवा प्रशिक्षु अधिवक्ता को मौत का रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया। बर्रा-8 वरुण विहार के रहने वाले 24 वर्षीय प्रियांशु श्रीवास्तव ने गुरुवार को न्यायालय भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में पिता राजेंद्र कुमार पर आक्रोश व्यक्त किया है। पिता से उसे इतनी नफरत थी कि उसने उन्हें शव छूने तक के लिए मना करने की बात लिखी है।

तीन घंटे पहले ही व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया सुसाइड नोट
लिखा है कि ऐसे पिता भगवान किसी को भी न मिले। कचहरी में गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे प्रशिक्षु अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव के न्यायालय भवन की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आनन-फानन पुलिस और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा बल के जवान प्रियांशु को उर्सला ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना से लगभग तीन घंटे पहले ही घर पर हुए विवाद के बाद प्रियांशु ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया था।

सिर फट गया और मांस के लोथड़े बाहर आ गए
इसमें उसने कचहरी जाकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी। इसके बाद परिजन प्रियांशु को तलाश रहे थे। प्रियांशु विधि स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद अपने पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठकर वकालत का प्रशिक्षण ले रहा था। पांचवीं मंजिल से प्रियांशु जिस जगह गिरा वहां सामान्यत: किसी का आना-जाना नहीं होता है। आसपास कूड़े का ढेर है और वहां आवाजाही का रास्ता भी बंद रहता है। ऊंचाई से गिरने के कारण प्रियांशु का सिर फट गया और मांस के लोथड़े बाहर आ गए थे। चारों ओर खून ही खून बिखरा था।

छह माह पहले स्टेनोग्राफर ने की थी खुदकुशी
एक साल के अंदर कचहरी में खुदकुशी की यह दूसरी घटना है। छह माह पहले धनतेरस के दिन 18 अक्तूबर को न्यायालय भवन की छठवीं मंजिल से कूदकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत नेहा संखवार ने खुदकुशी कर ली थी।

UP: वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें डिटेल

0

प्रदेश में वन विभाग में वन रक्षक व वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई तक होंगे जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।इसके अनुसार भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके आधार पर ही उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपने आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।

इसके अनुसार भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। इसके आधार पर ही उन्हें लिखित परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी अपने आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें क्योंकि इसे आयोग में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अभ्यर्थी प्राप्त कर लें।

महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। भर्ती के लिए इंटर या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना होगा। आयु पहली जुलाई को 18 साल और 40 वर्ष से अधिक न हो। 

शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी

अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किग्रा भार लेकर 04 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

इसके साथ ही 100 नंबर, 100 सवाल की दो घंटे की परीक्षा भी होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसका विस्तृत पाठ्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सभी निर्देश को पढ़कर आवेदन करें।

प्रचंड गर्मी: यूपी का ये जिला देश का दूसरा सबसे गर्म, पारा 44.4 डिग्री के पार; 40 जिलों में लू की चेतावनी

0

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। 40 जिलों में लू और 17 जिलों में गर्म रात की चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज सबसे गर्म जिलों में रहा। 26 अप्रैल से बादल और बूंदाबांदी के चलते तापमान में राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

उत्तरप्रदेश में झुलसाती गर्मी और तपिश का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके गर्म हवा और लू के थपेड़ों की चपेट में रहे। प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा और देश में दूसरे नंबर पर रहा।

माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 40 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिम के 17 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी है यानी इन जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल से यूपी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी होगी और लू के थपेड़ों व तपिश से फाैरी ताैर पर राहत मिलेगी।

बृहस्पतिवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं 43.8 डिग्री के साथ सुल्तानपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर गर्म रहा। फरूखाबाद में 28 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और पश्चिमी यूपी, तराई आदि में बूंदाबांदी से पारे में गिरावट के संकेत हैं।

इन 40 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर।

यहां है वार्म नाइट होने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, संभल, बदायूं

UPMSP Result 2026: मेधावियों की नर्सरी बन गया सीतापुर का बाबूराम कॉलेज, 2016 से ही यहां से निकल रहे हैं टॉपर

0

विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र पुष्कर वर्मा ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1981 में महमूदाबाद कस्बे में प्रकाश कोचिंग की शुरुआत की थी। शिक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2005 में कोचिंग की जगह प्रकाश इंटर कॉलेज को मान्यता देकर इसका संचालन शुरू किया गया।

महमूदाबाद के बिलौली बाजार स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से ही प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर आए हैं। वर्ष 2016 से ही यह विद्यालय मेधावियों की नर्सरी बना है। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र पुष्कर वर्मा ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1981 में महमूदाबाद कस्बे में प्रकाश कोचिंग की शुरुआत की थी। शिक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2005 में कोचिंग की जगह प्रकाश इंटर कॉलेज को मान्यता देकर इसका संचालन शुरू किया गया।

वर्ष 2013 में उनके बाबा बाबू राम का निधन हो गया। इसके बाद उनके पिता ओम प्रकाश वर्मा ने अपने पिता की याद में बिलौली बाजार में वर्ष 2014 में बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की स्थापना की। सावित्री देवी उनकी माता का नाम है। वह अभी प्रबंधकारिणी में शामिल हैं। पुष्कर वर्मा ने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 2016-17 से ही यूपी बोर्ड में टॉपर देता रहा है।

वर्ष 2025 में हाईस्कूल परिणामों में उनके छात्र अर्पित वर्मा को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था। वहीं, वर्ष 2024 में इसी स्कूल से स्वाति सिंह हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही थीं। इस बार प्रदेश के दोनों टॉपर इसी स्कूल से आए हैं। ओम प्रकाश वर्मा, पुष्कर वर्मा व स्कूल के शिक्षकों ने मेधावियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

10वीं-12वीं दोनों के टॉपर यहीं से, दिव्या ने पांचवां, आरोही ने पाया आठवां स्थान
महमूदाबाद। क्षेत्र स्थित एमएसडी स्मारक इण्टर कालेज बाबाकुटी की छात्रा दिव्या वर्मा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। दिव्या समरदहा गांव की रहने वाली है। पिता केशवराम किसान है तथा माता सुनीता देवी गृहणी है। दिव्या ने 97 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।

दिव्या ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहती है। इसी विद्यालय की आरोही वर्मा ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। आरोही खपूरा गांव की रहने वाली है। आरोही के पिता सुनील कुमार व्यवसायी है तथा माता प्रतिभा वर्मा गृहणी है। आरोही को हाईस्कूल परीक्षा में 96.33% अंक प्राप्त हुए है। आरोही ने बताया कि प्रतिदिन छह से सात घंटे पढाई करके सफलता हासिल की है।

AC Tips: दीवार पर ड्रिल करने से रोकता है मकान मालिक? ले आएं ये खास एसी, बिना ड्रिलिंग के ठंडा रहेगा कमरा

0

Tenant Friendly AC: अक्सर किराए पर रहने वालों को मकान मालिक दिवारों पर ड्रिल करने से रोकते हैं, ऐसे में किराएदार घर में एसी नहीं लगा पाते हैं। मगर अब आप घर में बिना दिवारों पर छेद किए भी पोर्टेबल एसी लगा सकते हैं।

Portable AC: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। जिनके घर में एसी है वे तो एसी का लुत्फ उठा रहे हैं, मगर किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मकान मालिक की पाबंदियां होती हैं। अक्सर मकान मालिक दीवार में छेद करने या विंडो फ्रेम काटने की अनुमति नहीं देते, जिससे स्प्लिट या विंडो एसी लगवाना नामुमकिन हो जाता है।

ऐसे में किराए पर रहने वाले लोगों के लिए पोर्टेबल एसी एक शानदार विकल्प है। इसे चलाने के लिए आपको दीवार में किसी ड्रिलिंग की जरूरत नहीं पड़ती। बस इसे कमरे के एक कोने में रखें, प्लग लगाएं और ठंडी हवा का आनंद लें। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बार-बार घर बदलते हैं या फिर अपनी दीवारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं। आइए इस लेख में इस एसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पोर्टेबल एसी के मुख्य फायदे

  • इस एसी को लगाने के लिए किसी मैकेनिक या दीवार तोड़ने की जरूरत नहीं होती, आप खुद इसे सेट कर सकते हैं।
  • इसमें नीचे टायर लगे होते हैं, जिससे आप इसे दिन में लिविंग रूम और रात में बेडरूम में आसानी से ले जा सकते हैं।
  • घर बदलते समय इसे पैक करना और साथ ले जाना एक सूटकेस ले जाने जितना आसान है।
  • कैसे काम करता है यह बिना ड्रिलिंग के?

    • इसके साथ एक लचीला पाइप और विंडो स्लाइडर किट आती है, जो बिना ड्रिल किए खिड़की से गर्म हवा बाहर निकाल देती है।
    • यह दिखने में एयर कूलर जैसा होता है लेकिन इसके अंदर असली कंप्रेसर और कूलिंग कॉइल लगी होती है।
    • इसकी सर्विसिंग और सफाई सामान्य स्प्लिट एसी के मुकाबले काफी सरल और कम खर्चीली होती है।
    No Drilling Allowed The Perfect Portable AC Solutions for Tenants know in hindi

    खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • अपने कमरे के आकार के हिसाब से 1 टन या 1.5 टन का पोर्टेबल एसी चुनें ताकि कूलिंग सही मिले।
    • खरीदने से पहले चेक करें कि उसका ‘नॉइस लेवल’ कम हो, ताकि सोते समय आपको परेशानी न हो।
    • हमेशा 3-स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाला मॉडल ही लें ताकि बिजली बिल आपकी जेब पर भारी न पड़े।पोर्टेबल एसी के अन्य फायदे
      • बिना ड्रिलिंग वाले इस विकल्प से आपके मकान मालिक को भी कोई शिकायत नहीं होगी और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी सुरक्षित रहेगा।
      • अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां विंडो या स्प्लिट एसी लगाना मुमकिन नहीं, तो पोर्टेबल एसी ही सबसे समझदारी भरा विकल्प है।
      • बाजार में ये लगभग 35,000 रुपये के बीच आसानी से उपलब्ध हैं, जो एक साधारण स्प्लिट एसी के बराबर ही है।

झांसी 4 विधायक, 4 एमएलसी को बड़ी राहत,

0

झांसी- 4 विधायक, 4 एमएलसी को बड़ी राहत,विकास कार्यों के लिए पहली किश्त जारी,20 करोड़ की पहली किश्त जारी,

हर MLA,MLC को मिलते 5 करोड़ सालाना,अप्रैल में 2.5-2.5 करोड़ खाते में ट्रांसफर.

लखनऊ कांग्रेस नेता सोहिल अख्तर अंसारी को जिम्मेदारी

0

लखनऊ-कांग्रेस नेता सोहिल अख्तर अंसारी को जिम्मेदारी ,अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन बनाए गए , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम नियुक्ति.

अमरोहा भूसे से भरी ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से आग,

0

अमरोहा- भूसे से भरी ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से आग, देखते ही देखते धू-धूकर जले भूसे के रोल, चालक ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया, फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद पहुंची, ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से टला हादसा, डिडौली कोतवाली के NH 9 बुढ़नपुर पर हादसा

 

इटावा अखिलेश यादव का इटावा दौरा आज

0

इटावा- अखिलेश यादव का इटावा दौरा आज, अखिलेश कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, चकरनगर के अहेरिया गांव का करेंगे दौरा

 

मेरठ बिजली घर में काम करने आए मजदूरों ने की चोरी,

0

मेरठ- बिजली घर में काम करने आए मजदूरों ने की चोरी, ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर कॉपर चोरी का प्रयास, ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करते चार मजदूर पकड़े, बिजली की लाइन बिछाने आए थे मजदूर, जेई ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, थाना किठौर के नंगली बिजली घर की घटना