Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 2

योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज, 6 नए मंत्रियों के नाम पर लग सकती है मुहर

0

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार रविवार को होने जा रहा है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश करेगी। जहां छह और मंत्री बनाए जा सकते हैं वहीं मौजूदा राज्यमंत्रियों में से कुछ को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत करने वाले विधायकों में से दो को मंत्री पद का पुरस्कार मिल सकता है।

वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित कुल 54 मंत्री। राज्य में अधिकतम 60 मंत्री बन सकते हैं। माना जा रहा है कि जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए छह रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पूजा पाल को मंत्री बनाया जा सकता है

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने वाले रायबरेली से मनोज पांडेय और कौशाम्बी से पूजा पाल को मंत्री बनाया जा सकता है।

मनोज सपा सरकार में भी मंत्री रहे हैं। कुछ को मंत्री पद से हटाकर जहां संगठन में भेजने की भी चर्चा है वहीं संगठन से कुछ को मंत्री भी बनाया जा सकता है।

 

शनिवार को बंगाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने जनभवन पहुंचे। मुलाकात के साथ ही बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को अपराह्न तीन बजे होना तय हो गया।

Mother’s Day: 22 की उम्र में पति का साया उठा तो बच्चों के लिए मां बनी हौसला, आज बेटा JKAS टॉपर और बेटी है बैंक ऑफिसर

0

अशोक शर्मा, जम्मू। कहते हैं कि मां केवल जन्म नहीं देती, वह अपने बच्चों के सपनों को भी अपनी पलकों पर सजाकर उन्हें मंजिल तक पहुंचाती है। मदर्स डे पर जम्मू के नानक नगर की एक मां की कहानी हर उस बेटे-बेटी के लिए प्रेरणा है, जो संघर्षों के बीच अपने सपनों को सच करने की कोशिश कर रहे हैं।

जब गुरशरण सिंह केवल छह महीने के थे और बड़ी बहन अंकिता कौर मुश्किल से दो वर्ष की थी, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया। अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। घर में आर्थिक कठिनाइयां थीं, भविष्य अनिश्चित था, लेकिन मां हरप्रीत कौर ने हार मानने के बजाय अपने बच्चों के लिए खुद को मजबूत बना लिया। आंखों में दर्द था, लेकिन होंठों पर हौसला।

हरप्रीत कौर ने दिन-रात मेहनत कर अपने बेटे और बेटी को पढ़ाया-लिखाया। बेटी ने बैंक अधिकारी बनकर मां का नाम रोशन किया, वहीं बेटे गुरशरण सिंह ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चौथा स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और मां की दुआ मिल जाए तो कोई सपना अधूरा नहीं रहता।

‘मैं सभी का CM हूं’, जय श्री राम का नारा लगा रहे समर्थकों को रोकते हुए बोले सुवेंदु अधिकारी

0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी में समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे जय श्री राम के नारों को रुकवाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर अब वह सबके हैं।

https://youtube.com/shorts/KU3JqxolDbc?feature=share

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद मुख्यमंत्री सीधे जोरासांको पहुंचे। वहां उन्होंने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक तू-तू मैं-मैं का नहीं है। हमारे सामने बड़ी जिम्मेदारियां हैं। जो लोग राजनीति करना चाहते हैं वे जारी रख सकते हैं, लेकिन हम आगे बढ़ेंगे।

जय श्री राम के नारों पर आपत्ति

जब मुख्यमंत्री ठाकुरबाड़ी परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे, तभी वहां मौजूद भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। सीएम सुवेंदु ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी और समर्थकों को नारे बंद करते हुए कहा कि यह जय श्री राम कहने की जगह नहीं है, यहां केवल कविगुरु का नाम होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विवादों से बचते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अब पूरे बंगाल का विकास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं मुख्यमंत्री हूं और अब मैं हर किसी का हूं। बंगाल को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। शिक्षा और संस्कृति नष्ट हो गई है। आइए, मिलकर बंगाल का पुनर्निर्माण करें।

विश्वविद्यालय के दिनों को किया याद

ठाकुरबाड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम अधिकारी ने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी और अन्य अधिकारियों के साथ समय बिताया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इसी विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं।

उन्होंने यहां से पर्यावरण अध्ययन में एमए किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने बिचित्रा भवन में कुलपति से बातचीत की और काली चाय के साथ नमकीन का आनंद लिया।

PGT परीक्षा से पहले जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई:कानपुर में 26 केंद्रों पर एग्जाम, कई जिलों से आए परीक्षार्थी, जांच के बाद ही इंट्री

0
जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज में जूते व मोजे उतरवाकर ली गई तलाशी। - Dainik Bhaskar
जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज में जूते व मोजे उतरवाकर ली गई तलाशी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से कानपुर में पीजीटी भर्ती परीक्षा हो रही है। इसे 26 केंद्रों पर आयोजन किया जा रहा है। दो दिन तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह करीब 7.30 बजे से प्रवेश दिया गया। कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरु इंटर काॅलेज में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवार तलाशी ली गई।

यह 3 तस्वीर देखिए…

कल्याणपुर के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में सुबह से ही अभ्यर्थी का पहुंचने लगे।
कल्याणपुर के जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में सुबह से ही अभ्यर्थी का पहुंचने लगे।
परीक्षा केंद्र में इंट्री से पहले अभ्यर्थियों ने अपना-अपना रोल नंबर भी देखा।
परीक्षा केंद्र में इंट्री से पहले अभ्यर्थियों ने अपना-अपना रोल नंबर भी देखा।

अभ्यर्थियों को सख्त तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र पर इंट्री मिली।
अभ्यर्थियों को सख्त तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र पर इंट्री मिली।

सुबह से ही आने लगे परीक्षार्थी

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। कई अलग अलग स्तर पर सघन चेकिंग तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी अपने अपने विषय को पढ़ते नजर आए। पहली पाली की परीक्षा 11.30 बजे खत्म होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरु होगी, जिसके करीब एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाने लगेगा।

कल भी होगा परीक्षा का आयोजन

दो दिन तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 22253 व दूसरे दिन रविवार को जिले में 18825 परीक्षार्थी अपनी किस्मत को आजमाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी स्टाफ के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चलें कि दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।

बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत:उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार

0

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं मध्य भारत में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है।

बिहार के पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौत राजधानी पटना में हुईं। आंधी में 600 से ज्यादा पेड़ भी गिर गए।

उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में बारिश हुई। मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44°C रहा।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को रतलाम में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, गुजरात के अहमदाबाद में तापमान 43.1°C और महाराष्ट्र के वाशिम में 42.8°C दर्ज किया गया

10 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

11 मई

  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
  • पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
  • दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना।

देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…

गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया।
गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की मोटी परत बिछी।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की मोटी परत बिछी।
बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया।
बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया।
बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: आंधी में टिन शेड के साथ उड़े बुजुर्ग, मौत; 3 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में शुक्रवार से हीटवेव का दौर शुरू हो गया। जैसलमेर और बाड़मेर में पारा 44°C पर पहुंच गया। वहीं नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर के इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बूंदी में तेज आंधी में टिनशेड के साथ एक बुजुर्ग उड़ गए। वे सीधा 80 फीट दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।

अजय राय ने लखनऊ में दक्षिणमुखी हनुमान के दर्शन किए:बोले- तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद स्वस्थ खड़ा हूं, सब इनकी कृपा

0

लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को बजरंगबली के दर्शन किए। वह अस्पताल से वापसी के बाद परिवार सहित घर से सीधे हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और बेटी के साथ हनुमानजी की पूजा की। बजरंगबली के सामने मत्था टेका।

राय ने दर्शन-पूजन के बाद कहा- हम सब लोग ईश्वरवादी हैं। महादेव महाकाल की कृपा, बजरंगबली की कृपा हम सभी पर। ज्यादा तबीयत खराब होने के बावजूद स्वस्थ हुआ। इन्हीं की कृपा से ठीक हूं, यहां खड़ा हूं। अस्पताल से छुट्टी के बाद आज पहली बार घर से निकला तो यहीं आया।

अजय राय ने पूरे टाइम सर्जिकल मास्क लगाए रखा। उनके साथ पत्नी और बेटी मौजूद हैं।
अजय राय ने पूरे टाइम सर्जिकल मास्क लगाए रखा। उनके साथ पत्नी और बेटी मौजूद हैं।

बोले- भोले बाबा के आशीर्वाद से स्वस्थ हुआ

अजय राय ने कहा- घर से सीधे हनुमान मंदिर बजरंगबली की शरण में पहुंचा हूं। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद प्रदेश कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करूंगा। भगवान ने मेरी रक्षा की। महादेव और भोले बाबा की कृपा रही कि मैं आज स्वस्थ खड़ा हूं।

ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद भी आज बिल्कुल ठीक हूं, यह बजरंगबली का आशीर्वाद है। इस दुख की घड़ी में मुझे लोगों का प्यार और स्नेह मिला। विशेष रूप से मैं जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने मेरे लिए पूजा और प्रार्थना की।

अजय राय ने सिर पर गमछा डाल रखा था। उन्होंने बजरगंबली के दर पर मत्था टेका।
अजय राय ने सिर पर गमछा डाल रखा था। उन्होंने बजरगंबली के दर पर मत्था टेका।

‘नई सरकार बंगाल में अपराध रोके’

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर बोले- सुवेंदु अधिकारी आज शपथ लेने वाले हैं। उनको मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिल रही है। उन्हें हर तरह से अच्छा काम करना चाहिए। उनको पूरे बंगाल की जनता का ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह से वहां घटनाएं घट रही हैं, हत्याएं हो रही है, उन सब पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। जनता की चुनी हुई सरकार को जनता के साथ खड़े रहना चाहिए।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के दिए प्रसाद को पुजारी ने भगवान को चढ़ाया।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के दिए प्रसाद को पुजारी ने भगवान को चढ़ाया।

‘जनगणना भी SIR की तरह मनगढ़ंत न हो’

उत्तर प्रदेश मैं होने वाली जनगणना पर कहा कि इसे ठीक तरह से करवाना चाहिए। इस पर SIR की तरह मनगढ़ंत काम नहीं होना चाहिए। जनगणना पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। केरलम् चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा- विजय के पास पर्याप्त सीट हो गई है। कांग्रेस उनके के साथ है। मुझे लगता है कि TVK की सरकार बनेगी।

मोदी ने 98 साल के कार्यकर्ता के पैर छुए:योगी ने सुवेंदु को गमछा ओढ़ाया; कोलकाता में भाजपा सरकार की शपथ के 7 मोमेंट्स

0

पश्चिम बंगाल में BJP की पहली सरकार बन गई। सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले PM नरेंद्र मोदी और सुवेंदु ने रोड शो किया। समारोह में मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ता के पैर छुए। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु को गेरुआ गमछा ओढ़ाया।

शपथ के टॉप 7 मोमेंट्स…

जनता को नमन

शपथ समारोह के आखिर में PM मोदी ने मंच से परेड ग्राउंड में मौजूद लोगों को धन्यवाद किया। इस दौरान वे घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।

झुककर प्रणाम

सुवेंदु अधिकारी ने बांग्ला में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ के बाद वे PM मोदी के पास गए और झुककर प्रणाम किया। पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दीं।

गमछा ओढ़ाया

सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का अभिवादन किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गेरुआ गमछा ओढ़ाया।

आदिवासी पोशाक में शपथ ली

पहली बार विधायक बने क्षुदीराम टुडू आदिवासी पोशाक में शपथ लेने पहुंचे। उन्होंने गले में BJP का गमछा और सिर पर पीला गमछा बांध रखा था। पेशे से शिक्षक रहे क्षुदीराम रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

कार्यकर्ता के पैर छुए

शपथ ग्रहण से पहले मंच पर PM मोदी ने पश्चिम बंगाल BJP के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार के पैर छुए। 98 साल के माखनलाल सरकार 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने गए थे, जहां आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

मंच तक रोड शो

पीएम मोदी ने परेड ग्राउंड में रोड शो किया। वे ग्राउंड की एंट्री से मंच तक एक खास रूप से बनाए गए रथ में गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। उस वक्त ग्राउंड पर करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार से मुलाकात

पीएम मोदी ने बंगाल चुनावी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पाल के परिवारों से मुलाकात की।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाली पोशाक में PM, BJP ऑफिस में मछली भोज:हिमंता जश्न में झूमे, विजय की गाड़ी समर्थकों ने घेरी; 5 राज्यों में विधानसभा रिजल्ट, 29 मोमेंट्स

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली तक मनाया गया। दिल्ली में PM मोदी बंगाली पोशाक में BJP हेडक्वार्टर पहुंचे।

लखनऊ में ट्रेन के इंजन पर चढ़ीं पल्लवी पटेल:चारबाग स्टेशन पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, UGC के समर्थन में नारेबाजी

0

लखनऊ में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर घुसकर ट्रेन के इंजन पर चढ़ गईं। जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता इंजन के सामने आ गए। इंजन रुका तो सब उसके ऊपर चढ़ गए। पल्लवी पटेल खुद भी चढ़कर नारेबाजी करने लगीं। UGC के समर्थन में उतरे इन कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

पल्लवी की पार्टी अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता चारबाग के सामने इकट्ठा हुए थे। यहां से विधानसभा कूच करने की तैयारी थी। वे सब जैसे ही बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग उन्हें रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता चारबाग स्टेशन की तरफ भागे। वहां एक ट्रेन के सामने आकर उसे रोक दिया। उसके ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।

4 तस्वीरें देखिए-

पल्लवी पटेल नारेबाजी करते हुए ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गईं।
पल्लवी पटेल नारेबाजी करते हुए ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गईं।
पल्लवी चारबाग से विधानसभा की ओर जाने के दौरान पुलिस से भिड़ीं।
पल्लवी चारबाग से विधानसभा की ओर जाने के दौरान पुलिस से भिड़ीं।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी-बड़ी बैरिकेडिंग की।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी-बड़ी बैरिकेडिंग की।
चारबाग में हर तरफ अपना दल कमेरावादी के झंडे और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
चारबाग में हर तरफ अपना दल कमेरावादी के झंडे और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

महफूज की गिरफ्तारी: अवैध लेनदेन पर बैंक अधिकारी रहे खामोश, पुलिस तीन बैंकों को देगी नोटिस, मिलीभगत की आशंका

0

कानपुर कमिश्नरी पुलिस करीब 3200 करोड़ के अवैध लेनदेन के मामले में बैंक अफसर खामोश रहे। ऐसे में अब पुलिस तीन बैंकों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। उनके अधिकारियों व स्टाफ से सस्पीशियस ट्रांजेक्शन रिपोर्ट (एसटीआर) जारी न करने का कारण पूछा जा सकता है। पुलिस को जांच में महफूज अली व उसके साथियों से जुड़े 100 से अधिक म्यूल खातों का पता चला है। यह विभिन्न फर्मों और लोगों के नाम पर खोले गए थे। इनमें 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक का लेनदेन हुआ है।

कुछ खातों में चार से पांच कराेड़ रुपये प्रतिदिन का ट्रांजेक्शन मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महफूज और फरार चल रहे फिरोज खान, नूर आलम, संजीव दीक्षित, शीबू, रिजवान के कई बैंकों में अच्छा खासा संपर्क होने की जानकारी मिली है। उनका बैंक अधिकारियों व स्टाफ के साथ अक्सर उठना बैठना रहता था। इतनी अधिक संख्या में रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता, ठेला लगाने वाले, साफ-सफाई करने वालों के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर खाते खोले गए।

बैंक कर्मियों की संलिप्तता की आशंका
उन खातों में काफी बड़ी संख्या में रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ लेकिन बैंकों की तरफ से कोई एसटीआर जारी नहीं हुआ। यह हैरानी की बात है। इसमें बैंक कर्मियों की संलिप्तता की आशंका है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक आईडीबीआई रेलबाजार शाखा में खुले खातों में करीब 500 करोड़ और एचडीएफसी लाल बंगला शाखा के खातों में लगभग 200 करोड़ का लेनदेन मिला है। सिटी यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक में भी काफी लेनदेन हुआ है। उनके स्टाफ से खातों की डिटेल निकलवाई जा रही है।

लखनऊ और उन्नाव से ज्यादा हुए ट्रांजेक्शन
पुलिस को अब तक हुई जांच में पता चला है कि म्यूल खातों में लखनऊ, उन्नाव और कोलकाता से काफी ज्यादा ट्रांजेक्शन हुए हैं। यह किस तरह के रुपये हैं इनकी जानकारी के लिए आयकर विभाग और जीएसटी का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस के साथ सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं। एक टीम गोरखपुर, बहराइच और नेपाल से सटे राज्यों के उद्योगों पर नजर रखे हुए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महफूज के साथ रहने वाले सदस्य अक्सर नेपाल, गोरखपुर और बहराइच जाया करते थे।

 

एरवाकटरानाबालिग होने पर दो शादियां रुकवाईं

0

औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दोबामाफी पटना में दो सगी नाबालिग बहनों की शादी प्रशासन ने शुक्रवार को रुकवा दी। इसमें एक बहन नाबालिग थी, वहीं दूसरी बहन का दूल्हा नाबालिग निकला।पंजाब के तरन तारन बाल संरक्षण इकाई से मिली सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार और संरक्षण अधिकारी रीना चौहान जब पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचीं तो वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।जांच में बड़ी बेटी की उम्र 18 वर्ष मिली लेकिन एटा निवासी दूल्हा 17 साल चार माह का निकला। वहीं दूसरी बेटी की उम्र तो महज 14 साल 11 दिन पाई गई। अधिकारियों ने परिजन को सख्त हिदायत दी कि बाल विवाह अधिनियम के तहत कम उम्र में शादी करने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

इसके बाद लड़कियों की मां ने लिखित बयान दिया कि वह अपनी बेटियों के वयस्क होने तक उनका विवाह नहीं करेंगी। इस पर थाना पुलिस को निगरानी रखने के लिए कहा गया।