Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 3

सहारनपुर पुलिस, गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी गौकश नासिर घायल,

0

सहारनपुर- पुलिस, गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी गौकश नासिर घायल, एक अन्य बदमाश मौके से हुआ फरार, फरार बदमाश की तलाश में लिए कॉम्बिंग जारी, बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा बरामद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद, बीबीपुर रोड चांद कॉलोनी मोड़ के पास मुठभेड़

औरैया महिला के खाते से 6 लाख ट्रांसफर का आरोप

0

औरैया- महिला के खाते से 6 लाख ट्रांसफर का आरोप, पति की मौत के बाद रुपये ट्रांसफर का आरोप, बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी करने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, SP के आदेश पर अछल्दा थाने में केस दर्ज, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पति ने प्लाट बेचकर खाते में जमा किए थे रुपये, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

 

बुलंदशहर श्मशान घाट पर बिन्नामी साधु बाबा की हत्या,

0

बुलंदशहर श्मशान घाट पर बिन्नामी साधु बाबा की हत्या, श्मशान घाट के कमरे में मिला खून, शव गायब, घाट से नदी तक शव घसीटने के निशान मिले, घटना स्थल पर जानवर के दांत भी बरामद, श्मशान घाट पर बाबा का कुत्ता बेहोशी मिला, घटना स्थल पर SSP दिनेश मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई, पहासू क्षेत्र के पहासू स्थित श्मसान घाट की घटना

हापुड़ नशे के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन,

0

हापुड़- नशे के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, मेडिकल स्टोरों पर की बड़ी छापेमारी, 6 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, सभी के लाइसेंस किए गए निरस्त, कई मेडिकल स्टोरों को सील किया गया, किराना स्टोर से बेचे जा रहे थे नशे के इंजेक्शन, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे संचालक, बिना डॉक्टर के पर्चे पर दे रहा था नशे की दवाई, ड्रग्स के आदि व्यक्ति ने DM से की थी शिकायत, गढ़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई

दिल्ली LPG सप्लाई संकट पर सरकार का कदम

0

दिल्ली- LPG सप्लाई संकट पर सरकार का कदम, सरकार ने 3 सदस्यीय समिति गठित की, LPG सप्लाई में आई कमी के बीच फैसला, केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी, रेस्टोरेंट, होटल, अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में समीक्षा होगी, LPG सप्लाई से जुड़े मुद्दों की समीक्षा होगी, OMCs के 3 कार्यकारी निदेशकों की समिति गठित, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को दी प्राथमिकता, LPG सप्लाई को दी सर्वोच्च प्राथमिकता, जिससे की आम घरों में गैस की कमी न हो, हॉस्पिटल, शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही

लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी,

0

लखनऊ- मोहनलालगंज क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी, सिसेंडी कस्बे में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, दोनों लोगों के शव घर के अंदर मिले, महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या, दिव्यांग बेटे को भी उतारा मौत के घाट, आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस, हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस, मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी का मामला

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

🔶अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल ने ईरान में बरसाई मौत ! स्कूल पर हमले में मारे गए 165 बच्चे, नई जांच से बढ़ा विवाद

🔶ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले – ‘लगभग खत्म है लड़ाई’

🔶ईरान की बड़ी चेतावनी, युद्ध बढ़ा तो $200 प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल

🔶इजरायली हमलों में ईरान के तेल डिपो जलकर राख; 4 टैंकर चालकों की मौत, तेहरान में आसमान से बरसा तेल !

🔶LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बदले नियम

🔶ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा: चर्चा की मांग; सरकार बोली- स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार

🔶बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन:लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में

🔶मंत्रियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, स्कूल-कॉलेज बंद, पाक‍िस्‍तान तो फट पड़ा

🔶समंदर में फंसे लाखों बैरल रूसी तेल को रिलायंस ने खरीदा, ईरान जंग के बीच इतना सस्ता मिला ऑयल

🔶तेल संकट पर भारत का ‘इंडिया फ‌र्स्ट’ रुख, देश में पेट्रोल-डीजल और एटीएफ का पर्याप्त भंडार

🔶वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का फिलहाल भारत पर कोई खास असर नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

🔶राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

🔶UP Education News: योगी सरकार सख्त, विश्वविद्यालय तय दर से ज्यादा परीक्षा शुल्क लेंगे तो होगी ऑडिट

🔶भारत में दिखने लगा युद्ध का असर: होटलों में एलपीजी संकट गहराया, गैस शवदाह गृह अस्थायी तौर पर बंद

🔶विपक्ष की संसद में पश्चिम एशिया पर ‘विस्तृत बहस’ की मांग, विदेश मंत्री के बयान को नाकाफ़ी बताया

🔶मजबूरी में जंग लड़ रहा है ईरान, इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल

🔶आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

🔶इन्फ्लुएंसर नेन्सी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़! गुरपतवंत पन्नू का वीडियो आया सामने

🔶पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को मिलाया फोन, नेपाल चुनाव जीतने पर दी बधाई

🔷ICC ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान, 4 भारतीयों को मिली जगह; विनिंग कैप्टन सूर्या बाहर

🔷’बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है’, T20 में इंडिया की जीत पर MS Dhoni का किलर पोस्ट!

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बीते दिन की अपेक्षा थोड़ा बेहतर रहेगा। सेहत में सुधार अनुभव करेंगे फिर भी ज्यादा मानसिक अथवा शारीरिक बोझ ना डालें। दिन का आरंभिक भाग आज भी उलझनों वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी दिन अनुकूल बना रहेगा बुद्धि के प्रयोग से कार्यो में सहज विजय पाएंगे अन्य लोगो के लिए भी आप मार्गदर्शक का कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी भी निर्णय को लेने में संकोच नही करेंगे जिसका परिणाम सकारत्मक रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। धन लाभ आशाजनक तो नही फिर भी संतोषजनक अवश्य रहेगा। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर आशानुकूल वातावरण ना मिलने से मन मे बेचैनी रहेगी। लेकिन आप कुछ ना कुछ काम मे लगे ही रहेंगे खाली बैठना पसन्द नही करेंगे इसका फल भी देर अबेर आपके लिये हितकर ही रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने बहस पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये। संतानों की बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी तार्किक शक्ति प्रखर रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आपका मन एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी। मानसिक विकारों को छोड़ सेहत ठीक रहेगी ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी आपका विपरीत स्वभाव दिनचार्य खराब बनाएगा गलती करने पर स्वीकार नही करेंगे उल्टे समझाने वालो को भी नैतिक आचरण का पाठ सिखाएंगे। घर मे आज आपकी बातों को गंभीरता नही मिलेगी। किसी प्रियपात्र से विचार मेल ना खाने पर मतभेद बढ़ेंगे। स्वयं के बल पर लिए निर्णय अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा। सेहत की लापरवाही भारी पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बुद्धि भ्रम के कारण इनमे से कुछएक ही हाथ लग पाएंगे। आज आप तुरंत निर्णय लेने की जगह लोगो से विचार विमर्श के बाद ही कदम उठायेंगे इसमे केवल समय ही बर्बाद होगा लाभ शून्य रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यात्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको घरेलू कार्यो के अकस्मात आने से दिनचार्य में फेर बदल करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग दुविधा में बीतेगा जल्दी से किसी काम को करने का मन नही बनेगा जिससे अधिकांश कार्य मध्यान बाद तक लटके रहेंगे। पूर्व में की गई गलतियों का भय बना रहेगा। महिलाओ का मिजाज भी आज बिगड़ा रहेगा लेकिन किसी के भड़काने पर ही विवाद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था को सुधारने की असफल कोशिश करेंगे लापरवाही अधिक करेंगे। धन संबंधित कार्यो को लेकर धैर्य दिखाये आंशिक मात्रा में मध्यान के बाद ही अचानक से होगा। कोई नई योजना ना बनाए धैर्य से समय व्यतीत करे शीघ्र ही स्थिति आपके पक्ष में होने वाली है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन आज निर्णय लेने में कोई चूक होगी जिससे बाद में पछताना पड़ेगा कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें हानि से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन किसी को बिन मांगे सलाह ना दे। ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी परिस्थितियां भ्रम में डालने वाली बन रही है विशेषकर प्रलोभन से दूर रहें अन्यथा परिणाम हानिकर ही होंगे। दिन के आरम्भ से ही धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैनी रहेगी धैर्य से लक्ष्य बनाए कर मेहनत करें आज का परिश्रम कल अवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा। भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं आपको आश्चय में डालेंगी निश्चिन्त रहें आपके लिये लाभदायक ही रहेंगी और इनका प्रभाव निकट भविष्य में भी देखने को मिलेगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अचानक होगा। सहकर्मी आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी होगी कार्य व्यवसाय में दोपहर के समय कुछ समय के लिये रुकावट आएगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये विशेष रहेगा आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के कारण मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मन मे असफल होने का भय भी रहेगा लेकिन अंत मे विजय मिलने से भविष्य की धन संबंधित उलझने शांत होंगी। आज व्यापार विस्तार की सोच रहे है तो अवश्य करने। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए मानसिक श्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से मध्यान तक दौड़धूप करनी पड़ेगी आज आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी वही आपके कार्यो से दूर भागेगा जिससे असुविधा के साथ विलम्ब होगा। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। जोडतोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Auraiya News: मेन लाइन में फॉल्ट से 15 घंटे ठप रही बिजली

0

कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर की मेन लाइन में रविवार रात करीब आठ बजे फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची विभाग की टीम ने फॉल्ट ढूंढकर करीब 15 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।

ग्रामीणों ने बताया कि फॉल्ट होने से फीडर से जुड़े अमरपुर, पुरवा महिपाल व कंचौसी के लोगों को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। सोमवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। लगातार 15 घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए।

जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अमरपुर गांव के पास मेन लाइन में फॉल्ट आने से रविवार रात आपूर्ति बाधित हो गई थी। सोमवार सुबह पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट ठीक कराया गया। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।

Auraiya News: रामगंगा नहर में डूबे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव

0

बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमलपुर पुल के पास रामगंगा नहर में डूबे 25 वर्षीय युवक ऋतिक का शव 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। टीम को शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। युवक परिवार का इकलौता बेटा थाक्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी प्रवीन कुमार सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में जवान हैं। उनका बेटा ऋतिक सात मार्च को गांव कमलपुर से निकली नहर पुल के पास गया था। लोगों ने बताया कि वह नहर किनारे हाथ धोने के लिए उतरा था, तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। इटावा से एसडीआरएफ की टीम और कन्नौज से विशेष गोताखोर बुलाए गए। रविवार को दिन भर स्टीमर और जाल के जरिये नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। परिजन ने नहर का जलस्तर कम कराने की भी मांग की, इस पर क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा और नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा ने सिंचाई विभाग से समन्वय कर पानी कम कराया।

एसडीएम गरिमा सोनकिया भी मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के 36 घंटे बाद टीम ने नहर किनारे झाड़ियों से शव बरामद कर बाहर निकाला। पुलिस पूछताछ में मृतक के चाचा सुबोध अवस्थी ने पुलिस को बताया कि ऋतिक मानसिक रूप से बीमार था। वह पहले भी कई बार घर से भाग चुका था और आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उधर, शव देख परिजन बिलख पड़े।

सीओ बिधूना, पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।