Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 10

राहुल गांधी के गुरुग्राम दौरे से पहले कंट्रोवर्सी:सद्भाव यात्रा से 3 MLA का किनारा; बृजेंद्र सिंह बोले- मुझे कंधे पर उठाकर क्यों चलेंगे

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शाम गुरुग्राम आ रहे हैं। वह खांडसा चौक पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे। राहुल एक किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद एसडी स्कूल के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे।

बृजेंद्र सिंह ने पिछले साल 5 अक्टूबर को सद्भाव यात्रा शुरू की थी। वह अभी तक 83 हलकों में पैदल घूम चुके हैं। उनकी यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही है।

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस में कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई है। सिरसा जिले से कांग्रेस के 3 विधायकों- गोकुल सेतिया, शीशपाल केहरवाला और भरत सिंह बेनीवाल ने यात्रा से दूरी बना ली है। गुरुग्राम में लगाए गए कई पोस्टरों में बृजेंद्र सिंह का नाम और फोटो तक गायब है।

इस पर बृजेंद्र सिंह ने कहा-

दूसरे नेता मुझे क्यों कंधे पर उठाकर चलेंगे? न मैं सांसद हूं और न विधायक। सभी सीनियर नेता हैं। वह अपना अच्छा करने का प्रयास करते हैं और मेरा भी यही प्रयास है।

QuoteImage

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी पहले बृजेंद्र सिंह की यात्रा को निजी बताया था। हालांकि, 6 मई को राहुल गांधी का दौरा फाइनल होने के बाद राव नरेंद्र ने खुद लेटर जारी कर कांग्रेस नेताओं से यात्रा में पहुंचने की अपील की।

सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की ओर से यात्रा को लेकर डाली गई पोस्ट।
सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की ओर से यात्रा को लेकर डाली गई पोस्ट।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं बृजेंद्र सिंह

बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के नाती हैं। बृजेंद्र IAS अधिकारी रह चुके हैं। 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी। साल 2014 में बीरेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में बृजेंद्र सिंह ने रिटायरमेंट ले ली। तभी भाजपा ने उन्हें हिसार सीट से लोकसभा का टिकट दिया और वह जीत भी गए। 2024 में दोनों पिता-पुत्र कांग्रेस में शामिल हो गए।

गुरुग्राम में राहुल गांधी के आगमन के लिए लगाए गए पोस्टर।
गुरुग्राम में राहुल गांधी के आगमन के लिए लगाए गए पोस्टर।

जानिए पहले कांग्रेस नेताओं ने सद्भाव यात्रा पर क्या कहा था….

प्रभारी बीके हरि प्रसाद: न बीरेंद्र सिंह हमारा विधायक है, और न ही उसका बेटा विधायक है। हमारा सीएलपी का नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। सरकार को वही घेरेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा: यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि निजी यात्रा है। सद्भावना अच्छी चीज है, बृजेंद्र सिंह भी निकाल लें यात्रा, हमें क्या दिक्कत है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान: यह कांग्रेस का ऑफिशियल प्रोग्राम नहीं है।

हिसार सांसद जयप्रकाश: प्रदेश में सद्भाव यात्रा की अब कोई जरूरत नहीं है। सद्भाव यात्रा निकालने में अब देरी हो चुकी है।

विधायक गोकुल सेतिया: बीजेपी की मलाई खाके दाढ़ी बढ़ा लो, फिर राहुल गांधी को बुला लो, फिर बाकी कांग्रेसियों को नीचा दिखाओ। ये तो हमारा नेता राहुल गांधी नरम दिल का है। भाई की जगह बीजेपी वाले होते तो मलाई चाट के आने वालों को औकात दिखा देते।

प्रतापगढ़ कुएं में कूदने से ई-रिक्शा चालक की मौत,

0

प्रतापगढ़- कुएं में कूदने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, मारपीट के डर से चालक ने कुएं में छलांग, बाइक सवार फरार, रेहुआ लालगंज का मामला

 

दिल्ली CBI निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू,

0

दिल्ली- CBI निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, केंद्र सरकार ने कार्रवाई शुरू की, 12 मई को निदेशक चयन बैठक, PM मोदी, CJI और नेता विपक्ष बैठक करेंगे

 

बस्ती कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

0

बस्ती- कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बारात से गोरखपुर लौट रहे थे, हादसे में कार में आग, 5 लोग घायल अस्पताल में भर्ती, फायर सर्विस ने आग बुझाई, मुंडेरवा क्षेत्र के परसा हज्जाम कट की घटना

लखनऊ संदिग्ध आतंकी तुषार चौहान और समीर खान की ATS कस्टडी रिमांड आज खत्म

0

लखनऊ- संदिग्ध आतंकी तुषार चौहान और समीर खान की ATS कस्टडी रिमांड आज खत्म, पिस्टल और रकम देने वाले के सुराग मिले, निशानदेही पर असलहों की बरामदगी के प्रयास, पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे

लखनऊ ODOC योजना से मांसाहारी व्यंजन हटाए गए,

0

लखनऊ- ODOC योजना से मांसाहारी व्यंजन हटाए गए, मेन्यू से गलावटी कबाब और अवधी बिरयानी हटा, 75 जिलों की सूची में केवल शाकाहारी उत्पाद, लखनऊ के लिए रेवड़ी और आम चुने गए, चाट और मलाई मक्खन भी शामिल

लखनऊ बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सियासत तेज,

0

लखनऊ- बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सियासत तेज, यूपी चुनाव में सपा और भाजपा में सीधा मुकाबला, सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव के पोस्टर लगे, PDA जननायक बताने वाला पोस्टर, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा, अखिलेश आज प्रेसवार्ता करेंगे

लखनऊ 7 मई से शुरू होगी जनगणना, 3000 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी

0

लखनऊ- 7 मई से शुरू होगी जनगणना, 3000 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी, 1500 सरकारी स्कूल शिक्षक विहीन होने की आशंका, 7500 छात्रों की पढ़ाई पर असर, इंदिरा नगर, नरही, उतरठिया के स्कूल प्रभावित

खूनी लहरें, खामोश चीखें: तैरना जानती थी मां, बेटे को बचाने में डूबी, 22 घंटे में मिले छह शव, ऐसा था नाव हादसा

0

Hamirpur News: हमीरपुर में नाव पलटने के बाद अपने पांच साल के बेटे को बचाने की कोशिश में मां बृजरानी की भी डूबने से मौत हो गई। तैरना जानने के बाद भी उन्होंने बेटे के लिए बलिदान दे दिया, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है।

हमीरपुर यमुना की लहरों में मां की ममता डूब गई। तैरना जानते हुए भी बृजरानी ने स्वयं को बचाने का प्रयास नहीं किया। वह अपने पांच साल के बेटे को ढूंढते-ढूंढते डूब गई। गुरुवार को दोनों के शव नदी में अलग-अलग स्थानों पर मिले। ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम रहीं। पूरे गांव में शोक की लहर है।


मनकी गांव निवासी बृजरानी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने घाटमपुर से आई थी। उनके परिवार में दो बेटियां अनामिका और अनन्या हैं। परिजन ने बताया कि वह तैरना जानती थीं। नाव पलटने के बाद वह बाहर आ सकती थीं, लेकिन पांच वर्षीय बेटे लव्यांश को डूबते देख उसे बचाने लगीं।

मां और बेटे के शव अलग-अलग क्षेत्र में मिले
विष्णु ने बताया कि वह बेटे को बचाने के लिए गहरे पानी में चली गईं जहां तेज बहाव में काफी देर तक संघर्ष करने के बाद वह डूब गईं। रेस्क्यू टीम ने सभी छह शव बाहर निकाले। मां और बेटे के शव अलग-अलग क्षेत्र में मिले। परिजन का कहना है कि अगर समय रहते मदद मिल जाती, तो शायद मां-बेटे की जान बच सकती थी।

नाव में तीन लोग जानते थे तैरना
परिजन गया प्रसाद का कहना है कि नाव में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें सिर्फ विष्णु, गुलाब और बृजरानी को ही तैरना आता था। हादसे के दौरान विष्णु ने किसी तरह रिंकू और पारुल को बाहर निकाला जबकि गुलाब ने भी बचाव का प्रयास किया। बाकी बच्चे तैरना नहीं जानते थे।
घर का इकलौता चिराग था लव्यांश
ग्रामीणों के अनुसार लव्यांश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें अनामिका और अनन्या हैं। बेटे और मां की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है
डीजे की आवाज में दब गईं चीखें
ग्रामीण देशराज ने बताया कि करीब 20 से 30 मिनट तक नदी किनारे अफरा-तफरी का माहौल रहा। अंधेरा और तेज बहाव होने से बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रातभर सर्च अभियान चलाया
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने रातभर सर्च अभियान चलाया। लोगों का कहना है कि अगर घटना के समय शोरगुल जल्दी सुनाई दे जाता तो शायद कुछ और लोगों की जान बचाई जा सकती थी। घटना के समय दूसरी शादी का डीजे बजने से चीख पुकार दब गई।
धीरू बना फरिश्ता
हादसे के समय नाव चालक विष्णु दो बच्चों को नदी से बचाकर किनारे तक लाया और वह खुद थक गया। इसी दौरान उस पार मौजूद धीरू (14) ने बहादुरी दिखाते हुए दो किशोरों को डूबने से बचाने में मदद की। साथ ही ग्रामीणों के साथ डूब रहे लोगों को बाहर निकालने में जुट गया।
जाल डालकर चलाया गया सर्च अभियान
पुलिस और गोताखोरों ने नदी में कई स्थानों पर जाल डलवाए। एनडीआरएफ की चार, एसडीआरएफ की दो और फ्लड पीएसी की एक टीम ने करीब 22 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
यमुना में समाए सभी छह लोगों के शव मिले
थाना क्षेत्र कुरारा के भौली गांव के मजरा कोतूपुर पटिया के सामने बह रही यमुना में मंगलवार देर शाम नाव पलटने से नदी में समाए छह लोगों के शव गुरुवार को मिल गए। नाव पर नाविक समेत नौ लोग सवार थे। इनमें नाविक विष्णु ने खुद को तो बचाया ही था, डूब रहे दो अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
22 घंटे चला रेस्क्यू अभियान
नदी किनारे खड़े एक साहसी किशोर ने भी नदी में कूदकर विष्णु की मदद की थी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रातभर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। रेस्क्यू अभियान 22 घंटे चला। मरने वालों में मां-बेटा भी हैं। ये सभी लोग यहां एक शादी समारोह में आए थे।
खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी लेने व खाने गए थे
भौली गांव के मजरा कोतूपुर पटिया निवासी गयाप्रसाद उर्फ राजू की बेटी अंजली की शादी सोमवार को हुई थी। बरात कानपुर देहात के सिरसा, क्योटरा गांव से आई थी। मंगलवार को विदाई के बाद परिवार और रिश्तेदार शाम करीब चार बजे यमुना पार कानपुर देहात सीमा स्थित नदी किनारे बारी पर खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी लेने व खाने गए थे।

Auraiya News: राजस्व टीम पर लगाया सरकारी जमीन कब्जा कराने का आरोप

0

सहायल। बृहस्पतिवार को सहायल थाना क्षेत्र के गांव भटौली फफूंद में राजस्व टीम मिशन समाधान अभियान के तहत पहुंची थी। यहां पर सरकारी जमीन की पैमाइश की गई। वहीं इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि देवशंकर यादव ने राजस्व टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवशंकर यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि खाद के गड्डे की जमीन पर पंचायत के एक युवक को राजस्व टीम ने जबरन कब्जा दिला दिया है। उनका आरोप है कि जब कब्जा करने का एतराज किया तो टीम के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी भी की। बिधूना नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर टीम को भेज कर जांच करवाई जाएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।(संवाद)