Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 4

फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! फेमस एक्टर का हुआ निधन, महज 27 साल की छोटी उम्र में छोड़ी दुनिया, घर में इस हाल में मिला शव

0

UP Desk : मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बाल कलाकार के रूप में लोकप्रिय रहे अभिनेता Hari Murali का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घर में संदिग्ध हालात में मिले मृत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hari Murali कन्नूर जिले के पय्यान्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

चार साल की उम्र में शुरू हुआ अभिनय सफर

हरि मुरली ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में टेलीविजन धारावाहिकों में काम करना शुरू किया और अपने बचपन के किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचा। शुरुआती दौर में उन्होंने करीब 40 टीवी सीरियल्स में काम किया और मलयालम दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

बड़े सितारों के साथ किया काम

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर Hari Murali ने कई फिल्मों में अभिनय किया और अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी और मोहनलाल के साथ भी स्क्रीन शेयर की। इससे उन्हें इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता मिली।

कई फिल्मों में निभाए यादगार किरदार

हरि मुरली ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में Rasikan, Annan Thambi, Madampi, Pattanathil Bhootham और Ulagam Chuttum Valiban जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था।

 

यह भी पढ़ें : बेटे की मौत से टूटी मां, थाने में इंस्पेक्टर के पैरों पर सिर रखकर रो पड़ी…. मांगी इंसाफ की भीख, दिल दहला देगा दृश्य; पुलिस और बहू पर गंभीर आरोप

पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग

कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया और धीरे-धीरे अभिनय से दूरी बना ली। बाद में उन्होंने फिल्म अमर अकबर एंथनी में एक छोटा सा रोल निभाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह अलविदा कह दिया।

VFX आर्टिस्ट के रूप में कर रहे थे काम

फिल्मों से दूर होने के बाद Hari Murali ने पर्दे के पीछे काम करना शुरू किया। उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की पढ़ाई पूरी की और एक VFX आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। कम उम्र में मिली लोकप्रियता और फिर अचानक हुए उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।

*Like subscribe share करें*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय कम होगा। स्वयं को समय कम दे पाओगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा भी ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। धार्मिक आयोजन होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

 

*1* पीएम बोले-कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला, किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास

 

*2* ‘अफवाह फैला रही कांग्रेस’; पीएम ने असम दौरे पर पंडित नेहरू का जिक्र कर नीतियों पर बोला हमला

 

*3* कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है

 

*4* पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया

 

*5* पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 22वीं किस्त जारी कर दी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की।

 

*6* पीएम मोदी आज कोलकाता में करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, ममता सरकार पर करेंगे राजनीतिक प्रहार

 

*7* सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, LPG चिंता का विषय, रोजाना 75.7 लाख सिलेंडर बुक हो रहे, ईरान जंग से पहले 55.7 लाख होते थे

 

*8* ‘अफवाहों पर ध्यान न दें, न पैनिक करें,’ LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार ने देशवासियों से की अपील

 

*9* LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी, वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस

 

*10* देश में डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत होगी, AI-डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ना कारण

 

*11* एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी, घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा

 

*12* बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा का दावा- मिल रहा व्यापक जनसमर्थन; ब्रिगेड मैदान में ऐतिहासिक होगी PM की रैली

 

*13* देश के 50% ट्रैक 130 किमी प्रति घंटे के लिए है तैयार, रेल मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में बताया, लगभग 80 प्रतिशत रेलवे ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए अपग्रेड किया जा चुका है। जबकि करीब 50 प्रतिशत ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे की गति के लिए उन्नत किया गया है। रेलमंत्री ने कहा, देशभर के रेल नेटवर्क पर करीब 25 हजार ट्रेनें प्रतिदिन चलती है

 

*14* ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा, कल ही ईरानी राजदूत बोले थे- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे

 

*15* छह घंटे से कम सोते हैं 46% भारतीय, देश में बढ़ रहीं नींद से जुड़ी बीमारियां; विशेषज्ञों ने चेताया, विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग, देर रात तक सोशल मीडिया चलाना, अनियमित दिनचर्या, पढ़ाई और काम का दबाव प्रमुख हैं।

 

*16* पणजी निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 30 में से 27 सीटें जीतकर दिखाया दम; विपक्ष लगभग साफ

 

*17* ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम; अमेरिका ने जारी की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट

 

*18* ईरान की घेराबंदी तेज: अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में भेजे 2500 मरीन सैनिक और घातक बी-2 बमवर्षक विमान

 

*19* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जी7 देशों के नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में यह दावा किया है कि ईरान ‘लगभग आत्मसमर्पण करने वाला है’। यह जानकारी एक्सियोस द्वारा शुक्रवार को जी7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित की गई है, जिन्हें इस बातचीत के बारे में जानकारी दी गई थी

 

*20* ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में रिपोर्ट है कि वह एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है। ब्रिटिश अखबार द सन के अनुसार उनका इलाज तेहरान के सीना विश्वविद्यालय अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है

 

*21* अमेरिका-इजरायल के खिलाफ ईरान की मदद कर रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप ने जताया शक

 

*22* आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार

*==============================*

घर में सिलिंडर भंडारण में गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर को जेल

0

Auraiya News: घर में सिलिंडर भंडारण में गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर को जेलऔरैया। जिले में गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी के आरोपी एक गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव स्थित घर में अवैध रूप से घरेलू सिलिंडर जमा किए गए थे। वहीं, पुलिस अब आरोपी एजेंसी मालिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त छापा मारी में प्रशासन की टीम उस वक्त दंग रह गई, जब सदर कोतवाली के गांव जैतापुर निवासी शिवम कुमार दीक्षित के घर में भूसे वाले कमरे से सिलिंडरों का जखीरा मिला। टीम ने मौके से 28 इंडेन गैस सिलिंडर बरामद किए थे। इसमें नौ भरे और 19 खाली सिलिंडर थे। घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के किया गया यह भंडारण किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा था।

पकड़े गए आरोपी शिवम ने स्वीकार किया कि वह श्री दर्शन इंडेन गैस सर्विस में सेल्समैन और कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। अधिक मुनाफा कमाने और बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी करने के उद्देश्य से वह घर से ही अवैध वितरण कर रहा था।

पुलिस की जांच में एजेंसी के मालिक अजीत कुमार मिश्रा की संलिप्तता मिलने पर दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को आरोपी शिवम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द कार्रवाई की जाएंगी।

बिधूना के मामले में होगी एफआईआर

बृहस्पतिवार को एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने भरथना रोड स्थित एक मकान से 19 सिलिंडर और 800 लीटर डीजल पकड़ा था। शुक्रवार शाम तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकी। सीओ ने बताया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत तहरीर प्राप्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे , खरीददारी करेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। मन अन्य प्रकार का सा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। कहीं बाहर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

 

 

 

 

 

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

कानपुर जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत

0

कानपुर- जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत, चोरी के मामले में रंजीत को भेजा था जेल, मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा था, जेल जाने के दूसरे दिन ही कैदी की मौत, कैदी की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, जूही क्षेत्र की मिलेट्री कैंप चौकी के बाहर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बदायूं HPCL के 2 अफसरों की दिनदहाड़े हत्या

0

बदायूं- HPCL के 2 अफसरों की दिनदहाड़े हत्या, मृतकों में DGM और मैनेजर शामिल, पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एक्शन, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

 

सहारनपुर फेसबुक फ्रेंडशिप के नाम पर बड़ी साइबर ठगी,

0

सहारनपुर- फेसबुक फ्रेंडशिप के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, पिलखनतला निवासी मुदस्सिर अली बने शिकार, मुदस्सिर अली की फेसबुक पर हुई महिला से दोस्ती, फोरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का दिया झांसा, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 73.60 लाख, पैसा वापस न मिलने पर हुआ ठगी का एहसास, साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमा, नोएडा की ZEXWEB CO. का नाम आया सामने, पीड़ित के खाते से 29.60 लाख कंपनी के खाते में गए, कंपनी का मालिक सेक्टर-78 नोएडा निवासी अंकित, अंकित अरोड़ा पर पहले से 7 मुकदमे दर्ज, NCRP पोर्टल पर कंपनी पर 23 शिकायतें दर्ज, आरोपी अंकित अरोड़ा इस समय जेल में बंद

 

मेरठ ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,

0

मेरठ- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शव देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना, आत्महत्या या हादसे की जांच कर रही पुलिस, मृतक युवक की नहीं हो सकी पहचान, लोहिया नगर क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक का मामला

कानपुर जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत

0

कानपुर- जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की मौत, चोरी के मामले में रंजीत को भेजा था जेल, मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा था, जेल जाने के दूसरे दिन ही कैदी की मौत, कैदी की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, जूही क्षेत्र की मिलेट्री कैंप चौकी के बाहर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप