Saturday, May 16, 2026
Home Blog Page 2

कानपुर देहात अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई,

0

कानपुर देहात- अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध खाद्य तेल के अवैध कारोबार चर रहे, सुनसान स्थानों पर चल रहे थे अवैध कारोबार, छापे के दौरान कई ड्रम छोड़कर कारोबारी फरार, झाड़ियों में फेंके गए तेल के ड्रम किए बरामद, खाद्य विभाग ने तेल के सैंपल जांच के लिए भेजे, रनिया क्षेत्र में अवैध तेल कारोबार पर कार्रवाई

 

लखीमपुर 25 गिद्धों की मौत IVRI रिपोर्ट में खुलासा,

0

लखीमपुर- 25 गिद्धों की मौत का मामला, मामले में IVRI रिपोर्ट में खुलासा, पेस्टीसाइड कारबोफ्यूरान के प्रयोग से मौत, कुत्तों का मांस खाने के बाद मौत हुई थी, डेढ़ महीने में आई रिपोर्ट के बाद कार्रवाई के संकेत, दुधवा बफर प्रशासन खुलासा नहीं कर सका, भीरा इलाके में खेत मे मृत मिले थे 25 गिद्ध

 

बुलंदशहर ककोड़ गोलीकांड से जुड़ी खबर,

0

बुलंदशहर- ककोड़ गोलीकांड से जुड़ी खबर, कुख्यात बदमाश समेत 8 लोगों पर FIR, अमित धनौरा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज, जेल में बंद है कुख्यात बदमाश अमित धनौरा, रंजिश में शूटर भेजकर फायरिंग कराने का आरोप, अमित और धर्मपाल के बीच चली आ रही रंजिश, दोनों के बीच 3 दशकों से चली आ रही रंजिश, कल धर्मपाल के बेटे पर 7-8 राउंड फायरिंग हुई, बाइक सवार 3 शूटर्स ने की थी 7-8 राउंड फायरिंग, पीड़ित ने कार में नीचे छुपकर बचाई अपनी जान, पीड़ित ने सेल्फ डिफेंस में 2 राउंड फायरिंग भी की, धर्मपाल के एक पुत्र की हत्या करा चुका है अमित, अब तक 4 हत्याएं करा चुका अमित धनौरा-पीड़ित

लखनऊ यूपी पुलिस कर्मियों की सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, डीजीपी मुख्यालय का बड़ा आदेश।

0

लखनऊ यूपी पुलिस कर्मियों की सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, डीजीपी मुख्यालय का बड़ा आदेश।

सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई।आपत्तिजनक पोस्ट और रील डालने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के निर्देश जारी।सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से यूपी पुलिस की छवि प्रभावितएडीजी लॉ एंड ऑर्डर का पत्र जारी।हर महीने सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन की रिपोर्ट भेजने के आदेश।पुलिसकर्मियों की वायरल रील्स पर यूपी पुलिस मुख्यालय सख्त URL समेत रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश।अमिताभ यश ने जारी किया आदेश सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

खाली चैंबर,ऊंघते मंत्री,विभाग मिलने के इंतजार में यूपी के नए मंत्री

0

खाली चैंबर,ऊंघते मंत्री,विभाग मिलने के इंतजार में यूपी के नए मंत्री

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार के एक हफ्ते बाद भी मंत्रियों को विभागों का इंतजार है।मंत्रियों के विभागों का अब तक कोई अता-पता नहीं है। शपथ ले चुके मंत्री सिर्फ अपने खाली चैंबरों,सरकारी बंगलों और चमचमाती सरकारी गाड़ियों तक ही सीमित है।

संभावना थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के तुरंत बाद विभाग बाट दिया जाएगा,लेकिन सच्चाई यह है कि ये इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

माना जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी,नगर विकास,स्वास्थ्य और सूचना जैसे विभागों को लेकर पेच फंस गया है।मैराथन मंथन के बावजूद विभाग बंटवारे का कोई फार्मूला नहीं निकल पा रहा है।सिर्फ नए मंत्रियों को मिलने वाले विभाग नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम के विभाग बदलने को लेकर भी चर्चा तेज है।

सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और बृजेश पाठक का विभाग बदलने और बड़ा विभाग सौंपने साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी बड़ा विभाग देने की तैयारी है। सीएम योगी गोरखपुर में हैं।माना जा रहा है रविवार शाम या सोमवार को हो सीएम इस पर कोई फैसला लेंगे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव हररोज योगी मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे की देरी को लेकर चुटकी ले रहे हैं।विभाग बंटवारे में हो रही देरी पर अखिलेश यादव ने इसे डबल इंजन के डब्बों का टकराव करार दिया है।अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली की पर्ची अभी आई नहीं है तो मंत्री इंतजार करें। बरहाल पहले मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई और अब विभागों के बटवारे में देरी हो रही है।

25 लाख का लोन चाहिए था, नहीं मिला तो बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, बांदा में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

0

25 लाख का लोन चाहिए था, नहीं मिला तो बिजली टावर पर चढ़ गया युवक, बांदा में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

यूपी के बांदा में एक युवक को पशुपालन के लिए 25 लाख रुपये का लोन चाहिए था. बैंक के खूब चक्कर लगाए, लेकिन काम नहीं बना. फिर उसने ऐसा कदम उठाया कि पूरा कस्बा तमाशबीन बन गया. युवक सीधे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया और अफसरों को बुलाने की मांग करने लगा. घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

सुल्तानपुर कक्षा 9 की छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप,

0

सुल्तानपुर- कक्षा 9 की छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप,स्कूल के अध्यापक पर ही छेड़खानी का आरोप,छात्रा ने दी आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर,बल्दीराय क्षेत्र के एक विद्यालय से जुड़ा मामला.

मेरठ स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल फायरिंग मामला, स्वाट टीम, पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की

0

मेरठ- स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल फायरिंग मामला, स्वाट टीम, पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की,25-25 हजार के 2 इनामी समेत 3 बदमाश अरेस्ट,मुठभेड़ में 2 बदमाश गोली लगने से घायल,तीसरा साथी कॉम्बिंग ऑपरेशन में अरेस्ट,पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मोहित भी घायल,कब्जे से हथियार, कारतूस, बाइक बरामद.

गोरखपुर सीएम का गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज

0

गोरखपुर सीएम का गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज, आज मंदिर में पूजा, गौसेवा करेंगे CM योगी,जनता दर्शन कार्यक्रम भी लगाएंगे मुख्यमंत्री,फिर बेलीपार क्षेत्र के तालनदोर जाएंगे सीएम,इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास,393 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिकेट स्टेडियम.

 

रायबरेली- चकरोड विवाद में मारपीट, फायरिंग मामला, पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों पर केस

0

रायबरेली- चकरोड विवाद में मारपीट, फायरिंग मामला, पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों पर केस,दो भाई सिपाही अतुल, अंकित भी नामजद,अतुल, अंकित सुल्तानपुर में है तैनात दो लोग गोली लगने से घायल,अतुल की पिस्टल के साथ फोटो वायरल,एसपी रवि ने मौके पर पहुंचकर जांच की,पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया,लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा की घटना.