Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 15

चित्रकूट चलती ट्रेन से गिरकर महिला का हाथ कटा,

0

चित्रकूट- चलती ट्रेन से गिरकर महिला का हाथ कटा, प्लेटफार्म नंबर-3 पर उतरने की कोशिश में हादसा, बरौनी एक्सप्रेस की AC बोगी में सवार थी महिला, गिरने से दायां हाथ कटा, पैर में भी गंभीर चोट, आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाकर महिला को ट्रैक से निकाला, हालात गंभीर होने पर प्रयागराज किया रेफर, चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन का मामला

 

 

 

 

दिल्ली 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान,

0

दिल्ली- 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, असम में एक चरण चुनाव होगा-CEC, असम में एक फेज में 9 अप्रैल को चुनाव

देवरिया राष्ट्रीय लोक दल की विशाल जनसभा

0

देवरिया- राष्ट्रीय लोक दल की विशाल जनसभा, जनसभा में सोते नजर आए BJP विधायक, भाटपाररानी के BJP विधायक हैं सभा कुंवर, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी दे रहे थे भाषण, विधायक लेते रहे झपकी, वीडियो वायरल, देवरिया की चीनी मिल ग्राउंड में थी जनसभा

 

 

हापुड़ मां-बेटी को लगा बिजली का करंट

0

हापुड़- मां-बेटी को लगा बिजली का करंट, मां की मौके पर मौत, बेटी घायल, रस्सी पर कपड़े टांगते वक्त हादसा, पास से गुजर रही थी विद्युत लाइन, पुलिस मौके पर पड़ताल में जुटी, बहादुरगढ़ क्षेत्र के जखेडा रहमतपुर का मामला

यूपी: प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चलीं ठंडी तेज हवाएं; इन इलाकों में हुई बारिश

0

यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। उधर पश्चिम यूपी के कई जिलों में सुबह अच्छी बरसात हुई। गाजियाबाद, नोएड़ा, हापुड़ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई।शनिवार से मिलने लगी थी राहत

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।

 

लखनऊ में आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार

मौसम की रंगत आए दिन बदल रही है। एक सप्ताह पहले तक अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास दिला रहा मौसम शनिवार को बदला नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

 

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का असर राजधानी तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी के आसार हैं। सोमवार को भी यह क्रम जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

बाराबंकी मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती आज

0

बाराबंकी- मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती आज, भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी का आयोजन, “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली”, 11 बजे किसान भट्टा बड़ेल मैदान, बाराबंकी में आयोजन

यूपी के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिये खास खबर, नेगेटिव बैलेंस पर ऑटोमेटिक गुल हो जाएगी बत्ती

0

यूपी के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिये खास खबर, नेगेटिव बैलेंस पर ऑटोमेटिक गुल हो जाएगी बत्ती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को अपना बिल हर हाल में समय पर चुकाना होगा. कारण है कि 13 मार्च से प्रदेश भर में अब नेगेटिव बैलेंस होने पर स्मार्ट मीटर से ऑटोमेटिक बिजली गुल हो जाएगी. एक भी पैसा अब बकाया नहीं चलेगा.

यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता को रिचार्ज खत्म होने से पहले ही घर बैठे रिचार्ज कर लेना होगा, जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. किसी तरह की अगर असुविधा होती है तो अधिक जानकारी और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें.

उत्तर प्रदेश में लगभग 70.80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. इनमें 70.50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर हैं. पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और सुविधाजनक विद्युत सेवा देना है. 13 मार्च से यह प्रणाली पूरी तरह गो लाइव हो गई है.

 

उनका कहना है कि अब अगर प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के खाते में बैलेंस समाप्त हो जाता है तो बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी. यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने खाते में समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें और बैलेंस सकारात्मक बनाए रखें.रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोन पे, गूगल पे जैसे डिजिटल माध्यमों से घर बैठे किया जा सकता है. विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है. स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दो फीसद की छूट का लाभ भी दिया जाता है.

बेटे की मौत से टूटी मां, थाने में इंस्पेक्टर के पैरों पर सिर रखकर रो पड़ी…. मांगी इंसाफ की भीख, दिल दहला देगा दृश्य; पुलिस और बहू पर गंभीर आरोप

0

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजन सैकड़ों लोगों के साथ शव लेकर थाने पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर जमकर विरोध जताया। इस दौरान थाने में भावुक माहौल तब बन गया, जब मृतक की मां बेटे के लिए इंसाफ मांगते हुए पुलिस अधिकारी के पैरों में गिरकर रोने लगीं।

एक महीने पहले हुई थी शादी

मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की रविदास विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाली हरवीरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके सबसे छोटे बेटे आकाश की शादी 4 फरवरी को राधिका नाम की युवती से हुई थी। आकाश बीए का छात्र था और परिवार के कामों में भी सहयोग करता था। परिजनों के मुताबिक शादी से पहले वह बिल्कुल सामान्य था, लेकिन शादी के बाद से वह तनाव में रहने लगा था।

पति-पत्नी के बीच विवाद का आरोप

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उनका कहना है कि राधिका की ओर से बार-बार नई मांगें की जाती थीं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहने लगा था। परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि युवती के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हो सकते हैं, जिसके कारण विवाद बढ़े।

बेहोशी की हालत में मिला युवक

मृतक की मां के अनुसार 9 मार्च की दोपहर तक आकाश सामान्य था, लेकिन शाम करीब छह बजे वह कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। उस समय उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने आकाश की पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने देर रात उसे छोड़ दिया। इस बात से नाराज परिवार और स्थानीय लोग आकाश का शव एंबुलेंस में लेकर थाने पहुंच गए और परिसर में शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

यह भी पढ़ें : UP में मौसम का डबल अटैक! 25 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, 24 में बरसेगी आग…. विभाग का बड़ा अलर्ट

 

थाने में भावुक हुआ माहौल

थाना परिसर में उस समय माहौल बेहद भावुक हो गया, जब मृतक की मां इंसाफ की मांग करते हुए पुलिस अधिकारी के पैरों में गिरकर रोने लगीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद कई लोग भी भावुक हो गए।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी

कार्रवाई की जाएगी।

 

फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! फेमस एक्टर का हुआ निधन, महज 27 साल की छोटी उम्र में छोड़ी दुनिया, घर में इस हाल में मिला शव

0

UP Desk : मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बाल कलाकार के रूप में लोकप्रिय रहे अभिनेता Hari Murali का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घर में संदिग्ध हालात में मिले मृत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hari Murali कन्नूर जिले के पय्यान्नूर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

चार साल की उम्र में शुरू हुआ अभिनय सफर

हरि मुरली ने बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में टेलीविजन धारावाहिकों में काम करना शुरू किया और अपने बचपन के किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचा। शुरुआती दौर में उन्होंने करीब 40 टीवी सीरियल्स में काम किया और मलयालम दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

बड़े सितारों के साथ किया काम

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर Hari Murali ने कई फिल्मों में अभिनय किया और अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी और मोहनलाल के साथ भी स्क्रीन शेयर की। इससे उन्हें इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता मिली।

कई फिल्मों में निभाए यादगार किरदार

हरि मुरली ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में Rasikan, Annan Thambi, Madampi, Pattanathil Bhootham और Ulagam Chuttum Valiban जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था।

 

यह भी पढ़ें : बेटे की मौत से टूटी मां, थाने में इंस्पेक्टर के पैरों पर सिर रखकर रो पड़ी…. मांगी इंसाफ की भीख, दिल दहला देगा दृश्य; पुलिस और बहू पर गंभीर आरोप

पढ़ाई के लिए छोड़ी एक्टिंग

कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का फैसला किया और धीरे-धीरे अभिनय से दूरी बना ली। बाद में उन्होंने फिल्म अमर अकबर एंथनी में एक छोटा सा रोल निभाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह अलविदा कह दिया।

VFX आर्टिस्ट के रूप में कर रहे थे काम

फिल्मों से दूर होने के बाद Hari Murali ने पर्दे के पीछे काम करना शुरू किया। उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की पढ़ाई पूरी की और एक VFX आर्टिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। कम उम्र में मिली लोकप्रियता और फिर अचानक हुए उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।

*Like subscribe share करें*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय कम होगा। स्वयं को समय कम दे पाओगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा भी ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। धार्मिक आयोजन होगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।