Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 2

Auraiya News: दिल्ली पुलिस भर्ती के मेडिकल के लिए गई युवती की सड़क हादसे में मौत

0

दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव लहोखर निवासी एक युवती की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए गई थी।दो दिन बाद सोमवार को युवती की गोद भराई कार्यक्रम था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह दिल्ली के लिए निकल गए हैं।
गांव लहोखर निवासी विजय सिंह यादव की बेटी रूपल यादव (20) बीएससी की छात्रा है। दिल्ली पुलिस भर्ती की परीक्षा वह पास कर चुकी थी। 20 मार्च को मेडिकल परीक्षण होना था। शुक्रवार की सुबह वह ऑटो से परीक्षा केंद्र जा रही थी। तभी अनियंत्रित कार की टक्कर से वह हादसे का शिकार हो गई। जिससे युवती गंभीर घायल हो गई। इस उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतका के चाचा राम औतार ने बताया कि दो दिन बाद रूपल की गोद भराई कार्यक्रम था। वह चार बहन और एक भाई में तीसरे नंबर की थी। दिल्ली में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।

कोडीनयुक्त कफ सिरप केस: बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड की तीन फर्में निकली फर्जी, जांच करके लौटी पुलिस

0

कानपुर से कागजों पर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए कोडीनयुक्त कफ सिरप सप्लाई किए गए हैं। यहां की तीन बड़ी फर्में क्राइम ब्रांच और एसआईटी की जांच में फर्जी मिली हैं। अन्य छोटी फर्मों के रिकार्ड जांचने के लिए टीमें नवरात्र मेले के बाद तीनों राज्यों के लिए रवाना होंगी।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में कलक्टरगंज, रायपुरवा, हनुमंत विहार, महाराजपुर, कल्याणपुर थाने में एफआईआर कराई थी। पुलिस इस मामले में विनोद अग्रवाल समेत पांच लोगों को जेल भेज चुकी है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि शहर में अलग अलग फर्मों से लगभग 40 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप मंगाए गए थे, जिन्हें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और प्रदेश के अलग अलग शहरों को सप्लाई किया गया है। क्राइम ब्रांच और एसआईटी की जांच में आधे से अधिक फर्में फर्जी मिली हैं। ऐसे में इनका उपयोग नशे के लिए होने की आशंका है। एसआईटी को बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड की तीन बड़ी फर्मों की जानकारी हुई थी, जहां अलग अलग टीमें भेजी गईं। यहां तीनाें फर्में फर्जी निकली हैं। उनके दस्तावेजों का मिलान नहीं हो सका है। अब यहां की छोटी फर्मों की जांच कराई जाएगी।

आठ कंपनियों से मंगवाई गई 26 लाख शीशियां
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक विनोद अग्रवाल की फर्म अग्रवाल ब्रदर्स ने सबसे ज्यादा 26 लाख कोडीनयुक्त कफ सिरप की शीशियां मंगवाई थीं। इन शीशियों को आठ अलग अलग कंपनियों से भेजा गया था। एसआईटी और क्राइम ब्रांच की टीमें इन शीशियों को वाराणसी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, लखनऊ में बिक्री करने की जानकारी हुई है। यहां की फर्मों और मेडिकल स्टोर की जांच कराई जा रही है।

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जांच चल रही है। कुछ फर्मों के दस्तावेज नहीं मिले हैं। जल्द ही टीमें दूसरे राज्यों में जाकर दस्तावेजों की पड़ताल करेगी। – श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी क्राइम

Kanpur: गैस रिफिलिंग के अवैध खेल पर कार्रवाई, काकादेव और रावतपुर से 14 सिलिंडर बरामद, चार पर एफआईआर दर्ज

0

कानपुर में पूर्ति निरीक्षकों ने छापे मारकर काकादेव में आठ और रावतपुर में छह सिलिंडर बरामद किए। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पनकी में खाद्य पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि 20 मार्च को काकादेव चंदेल चौराहे के पास स्थित अजंता इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर के बगल में कलीम अहमद सिद्दीकी और यासीन अहमद के यहां से आठ घरेलू सिलिंडर, तीन रिफिलर यंत्र, पेचकस, इलेक्ट्रानिक कांटा मिला।

काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर कलीम और यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी प्रकार, रावतपुर थाना क्षेत्र में नवाबगंज की खाद्य पूर्ति निरीक्षक शालिनी चतुर्वेदी ने दी तहरीर में बताया कि कृष्णा स्वीट हाउस के बगल में मनोज यादव और अनीता यादव के यहां से छह सिलिंडर बरामद किए। रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि मनोज और अनीता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

साजिश, सुपारी और मर्डर: 40 हजार में ‘आजादी’, सुखरानी ने भाड़े के हत्यारों से कराया पति का कत्ल, CDR ने खोला राज

0

उन्नाव जिले के चमरौली गांव में ट्रक चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसका कहना था पति नशे में आए दिन उससे और बच्चे से मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर उसने दो युवकों से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 10,950 रुपये भी बरामद किए हैं।

अजगैन कोतवाली के चमरौली गांव निवासी ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ जगली (35) का 19 मार्च को गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव मिला था। दोनों हाथ पीछे साड़ी से बंधे थे। पोस्टमार्टम में पसली टूटी थी। शरीर पर बाहरी चोट न नहीं थी। मां सुंदारा ने श्रीकांत की पत्नी सुखरानी और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शादी के कुछ समय बाद उसका बर्ताव बदल गया
पुलिस ने सुखरानी के फोन की सीडीआर निकलवाई, तो हत्या की वारदात परत दर परत खुलती चली गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर सुखरानी से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। बताया कि श्रीकांत से उसने प्रेम विवाह किया था। एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका बर्ताव बदल गया।

40 हजार रुपये की सुपारी दी
वह उस पर शक करने के साथ ही अक्सर नशे में उसे और बच्चे को पीटता था। इससे परेशान होकर हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने 40 हजार रुपये की सुपारी माखी थाना के चितौली गांव निवासी परिचित अंकित यादव और अजगैन के सधीरा गांव निवासी मोहित सिंह को दी थी। दोनों ने 20-20 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह चमरौली बाजार से कुछ दूर गिरफ्तार कर लिया।

सुपारी के बचे  रुपये और एक-एक मोबाइल बरामद
पुलिस ने सुखरानी और अंकित यादव के पास से एक-एक मोबाइल बरामद किया है। अंकित के पास से सुपारी की रकम के बचे 5,250 रुपये और मोहित सिंह के पास से 5,700 रुपये भी बरामद किए हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों को हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में नामजद करते हुए अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बेटे के सामने बांधे हाथ और दिया वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी सुखरानी ने बताया कि पति के गांव की ही दूसरी बिरादरी की महिला से संबंध थे। वह उलटा मुझ पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था। साजिश कर 17 मार्च की रात 8:30 बजे पति श्रीकांत को बहाने से राजेश यादव के खेत ले गई। वहां घात लगाए अंकित और मोहित ने श्रीकांत को दबोच लिया। छुड़ाने का प्रयास किया, तो साड़ी से दोनों हाथ बांध दिए और ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शव खेत में फेंका और घर आ गई।

हत्यारोपियों पर दर्ज हैं मारपीट के मामले
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित यादव ऑटो चालक है। उसका ननिहाल चमरौली गांव में है। श्रीकांत के साले रामपाल ने अंकित के मामा राजेश यादव का खेत बटाई पर लिया है। खेत पर सुखरानी भी आती-जाती थी, तभी उनकी मुलाकात हुई। सुखरानी अंकित से घुलमिल गई और उसने पति की हत्या करा दी। अंकित का दोस्त सधीरा गांव निवासी मोहित भी चालक है। दोनों ने मिलकर हत्या की सुपारी ले ली और घटना को अंजाम दे दिया। दोनों पर पहले से ही मारपीट के मामले दर्ज हैं।

मां के साथ जेल में रहेगा मासूम
पति की हत्यारोपी सुखरानी के साथ उसका दो साल का बेटा वंश भी जेल में रहेगा। हत्या में सुखरानी का नाम आने ससुराल और मायके वाले उसके बेटे को रखने को तैयार नहीं हैं। बच्चा भी मां के साथ जेल गया है।

 

JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र-2 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, नोट करें परीक्षा की नई तिथियां; सिटी स्लिप भी जारी

0

सरकार की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडरों पर रोक और पैकेजिंग उत्पादों के दाम बढ़ने से सुबह का नाश्ता महंगा हो गया है। 480 रुपये किलो वाली जलेबी अब 500 रुपये किलो हो गई है। 12 वाला समोसा 15 रुपये का हो गया है। 60 रुपये वाली दो कचौड़ी 70 रुपये में कर दी गई है। 20 रुपये प्रति पीस वाली इमरती 25 रुपये में हो गई है। फास्ट फूड, पानी के बताशा भी महंगे हो गए हैंं। मिठाई कारोबारियों ने भी मिठाई के दाम 20 रुपये किलो बढ़ा दिए हैं। शहर में खानपान का 50 करोड़ का प्रतिदिन का कारोबार है।

शहर भर में 5000 हजार से ज्यादा मिठाई, रेस्टोरेंट और होटल संचालक हैं। छोला-भटूरा, पूड़ी-सब्जी, जलेबी, खस्ता, समोसा का असंगठित क्षेत्र का भी प्रतिदिन का करोड़ों का व्यापार होता है। पांच करोड़ के करीब ऑनलाइन फूड का कारोबार होता है। ऑनलाइन प्लेटफार्म कंपनियों ने प्लेटफार्म फार्म फीस में 19 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इससे उत्पादों की कीमत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि अधिकतर प्रतिष्ठानों में आधुनिक किचन हैं।
लगातार बढ़ते जा रहे हैं कोयला के दाम
सिलिंडर के विकल्प के रूप में कोयला भट्ठी का इस्तेमाल कर रहे हैं। डीजल भट्ठी का उपयोग न के बराबर है। इसके इस्तेमाल से उत्पादों में डीजल की महक आने की संभावना होती है। कोयला के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले 12 रुपये में एक समोसा मिल रहा था] जो अब 15 रुपये में हो गया है। कुछ कारोबारियों ने पांच रुपये प्रति पीस तक समोसा के दाम बढ़ाए हैं। कारोबारियों का कहना है कि लागत के मुकाबले अभी दाम बेहद कम बढ़ाए गए हैं] ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न बढ़े।

कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। कारोबारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्हें अपना कारोबार बचाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खानपान उद्योग संकट में है। मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
-श्यामलाल मूलचंदानी, कार्यवाहक अध्यक्ष, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

 

समोसा, इमरती, कचौड़ी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मिठाइयों के दाम में प्रति किलो 20 रुपये बढ़ाने पड़े हैं जो लागत मूल्य के अनुसार बेहद कम है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर कंपनियां कारोबारियों को नहीं दे रही हैं। डीजल भट्ठी का कारोबारी इस्तेमाल नहीं करना चाहता।
-मयंक गुप्ता, मिठाई कारोबारी, हालसी रोड

 

गैस की किल्लत से कोयले की मांग और कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लकड़ी वाला कोयला के दाम 60-70 रुपये किलो हो गए हैं। यह पहले 45 से 50 रुपये किलो था। पत्थर वाला कोयला के दाम 15 रुपये से बढ़कर 19-20 रुपये किलो हो गए हैं।  -अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल और कोयला कारोबारी

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई

0

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर 11,060 प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी सेट और सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (HDDs) जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 9.25 करोड़ रुपये है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई की दो फर्मों के मालिक, एक पिता-पुत्र की जोड़ी, को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने बिना अनुमति के ये सामान आयात किया था।

खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई ने की कार्रवाई
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI अधिकारियों की एक टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये के बाओफेंग बीएफ-888एस वॉकी-टॉकी और 6.75 करोड़ रुपये मूल्य के सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (जिन्हें ई-कचरा माना जाता है) जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित सामानों को 21 करोड़ रुपये के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बीच छिपाकर रखा गया था। चीन से भेजे गए आठ कंटेनरों में आए 30.25 करोड़ रुपये के पूरे माल को गलत घोषणा के आरोप में जब्त कर लिया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है ये चाइनीज वॉकी-टॉकी
बाओफेंग बीएफ-888एस वॉकी-टॉकी को दूरसंचार विभाग द्वारा काली सूची में डाल दिया गया है, क्योंकि वे तय फ्रीक्वेंसी से बाहर काम करते हैं और इनका उपयोग अनाधिकृत संचार के लिए किया जा सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। इन उपकरणों के लिए विशिष्ट लाइसेंस की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में ये वॉकी-टॉकी पकड़े जाना चिंता का विषय है। इसके अलावा, सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव का आयात भी विदेश व्यापार महानिदेशालय की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता है।

UP News: महंगे होटलों का किफायती विकल्प बनेंगे होम स्टे, पर्यटन को बढ़ावा तो लोगों को महंगाई से मिलेगी राहत

0

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्रम में प्रदेश भर के होम-स्टे मालिकों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 20 मार्च तक पर्यटन विभाग के मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में हुआ।

इसमें प्रतिभागियों को होम-स्टे के कुशल संचालन, आधुनिक पर्यटन कौशल और बेहतर आतिथ्य सेवाओं की बारीकियों की जानकारी गई। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि होम-स्टे मालिकों के लिए आयोजित यह उद्यमिता विकास कार्यक्रम न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

होम-स्टे सिस्टम विकसित करने के तरीके सिखाए जा रहे

उन्होंने बताया कि देशी-विदेशी पर्यटकों की बढ़ती आमद के बीच उत्तर प्रदेश में होम-स्टे मॉडल तेजी से उभर रहा है। इससे ठहरने के लिए कमरों की संख्या बढ़ रही है। प्रशिक्षण में प्रभावी होम-स्टे सिस्टम विकसित करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही विभिन्न टैरिफ प्लान, बजट और लागत नियंत्रण की तकनीकों पर जानकारी दी गई। इसके अलावा, प्रतिभागियों को समस्या समाधान, सेवाओं में सुधार, होम-स्टे के रखरखाव और इंटीरियर साज-सज्जा के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत कराया गया। 

सोशल मीडिया और डिजिटल पेमेंट के गुर भी सिखाए गए

उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम-स्टे संचालकों को अब पारंपरिक ढर्रे से निकालकर आधुनिक और पेशेवर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सोशल मीडिया और डिजिटल पेमेंट के गुर भी सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान होम स्टे की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ रिस्पांसिबल टूरिज्म के महत्व को विस्तार से समझाया गया। ताकि, पर्यटकों को बेहतर और यादगार अनुभव मिल सके। प्रशिक्षण में लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, कासगंज और उन्नाव के प्रतिभागियों शिरकत किया।

 

बीएड प्रवेश परीक्षा:अब तक साढ़े तीन लाख पंजीकरण, यूपी में एक हजार से ज्यादा बनेंगें केंद्र; जानिए पूरी डिटेल

0

बुंदेलखंड विवि ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के हर जिले में समन्वयक तथा विवि में कुलसचिव को नोडल समन्वयक बना दिया है। पंजीकरण 3.55 लाख से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाना तय कर लिया है।बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रति युवाओं का रुझान काफी बढ़ा है। खासतौर पर पूर्वांचल के युवाओं में। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर तक 3.55 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 2.77 लाख फार्म सबमिट कर चुके थे। युवाओं के रुझान को देखकर ही शासन ने परीक्षा की तिथि विस्तारित कर 31 मई की है।

यही नहीं, पांच अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। 10 अप्रैल तक फार्म विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को शुचिता से कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के हर जिले में डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर व डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर तैनात कर दिए हैं। राजकीय विवि के कुलसचिवों को नोडल समन्वयक बना दिया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रदेश के 69 जिलों में 851 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे मगर अब एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाना तय है। इसकी वजह फार्म भरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि होना है। 

UP: 1228 नर्सिंग अफसरों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र; इन मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती

0

राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बाकी, 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों में आयोजित लाइव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक, इन नियुक्तियों से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरी की गई है।

यहां मिलेगी तैनाती

नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के मेडिकल कॉलेजों के साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान, कानपुर में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों में 1097 महिलाएं और 131 पुरुष शामिल हैं।

 

Lucknow: संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन, कारागार मंत्री ने लिया हिस्सा

0

राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। जवानों ने उन्हें सलामी दी।बताते चलें कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रशिक्षु जेल वार्डर के 178वें सत्र की दीक्षांत परेड हुई।

इस मौके पर मंत्री दारा सिंह ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी प्रशुक्षकों को बधाई दी। कहा कि आज का यह दिन आप सबके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा।