Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 3

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, घरों की दीवारें गिरीं:3 दिन में 75.5 मिमी बरसात, सड़कें लबालब; मानसून का कोटा कंप्लीट होगा

0

लखनऊ में पिछले 3 दिन से सावन खूब बरस रहा है। 15, 16 और 17 अगस्त में कुल 75.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, आज मंगलवार की शुरुआत घनों बादलों और रिमझिम बारिश से हुई। धूप नहीं निकली। 9 बजे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी और अंधेरा जैसा छा गया। आज पूरे दिन बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी अलर्ट था और 24 घंटे में 25.8 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन (19 से 23 अगस्त) इसी तरह बारिश होती रहेगी, जिसके चलते बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। इस साल पूरे सीजन में 375.8 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि, सामान्य बरसात का कोटा 446.9 मिलीमीटर है। यानी बारिश का कोटा पूरा होने में केवल 16 फीसदी की कमी बची है।

लगातार बारिश के चलते जानकीपुरम, संजयगांधीपुरम, अलीगंज, फैजुल्लागंज जैसे इलाकों में जबरदस्त जलभराव है। लोग घरों के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। घरों के अंदर भी पानी भरा हुआ है। सोमवार को निगोहां में और आज मंगलवार को मदेयगंज और गोसाईंगंज में घरों की दीवारें गिरीं। हालांकि, इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

8 तस्वीरें देखिए-

संजयगांधीपुरम में गलियों में पानी भर गया है। पानी लोगों के घरों के अंदर जा रहा है।
सुबह 9:15 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह तस्वीर हाईकोर्ट परिसर की है।
सुबह 9:15 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह तस्वीर हाईकोर्ट परिसर की है।
जानकीपुरम विस्तार के कुर्सी रोड इलाके में सुबह 9 बजे रिमझिम बारिश हो रही है।
जानकीपुरम विस्तार के कुर्सी रोड इलाके में सुबह 9 बजे रिमझिम बारिश हो रही है।
यह तस्वीर 1090 वीमेन पावर लाइन चौराहे की है। सुबह 7 बजे रिमझिम बारिश हो रही थी।
यह तस्वीर 1090 वीमेन पावर लाइन चौराहे की है। सुबह 7 बजे रिमझिम बारिश हो रही थी।
यह तस्वीर विशालखंड गोमतीनगर की है। सुबह 10 बजे जोरदार बारिश हो रही है।
यह तस्वीर विशालखंड गोमतीनगर की है। सुबह 10 बजे जोरदार बारिश हो रही है।
भारी बारिश के चलते गोसाईंगंज के घुसकर गांव में एक किसान के घर की दीवार गिर गई।
भारी बारिश के चलते गोसाईंगंज के घुसकर गांव में एक किसान के घर की दीवार गिर गई।
विकासनगर में गुलाचीन मंदिर को जाने वाली डबल लेन सड़क करीब 20 मीटर से ज्यादा लंबाई में धंसी है। आवाजाही बंद करा दी गई है।
विकासनगर में गुलाचीन मंदिर को जाने वाली डबल लेन सड़क करीब 20 मीटर से ज्यादा लंबाई में धंसी है। आवाजाही बंद करा दी गई है।
नगर निगम जोन-2 के ऑफिस की 8 लाख रुपए से मरम्मत होने के 4 महीने बाद बारिश हुई तो इसकी छत से पानी टपकने लगा।
नगर निगम जोन-2 के ऑफिस की 8 लाख रुपए से मरम्मत होने के 4 महीने बाद बारिश हुई तो इसकी छत से पानी टपकने लगा।

20, 21 और 22 अगस्त को होगी जोरदार बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान लखनऊ में बारिश और तेज होने वाली है। 20, 21 और 22 अगस्त को जोरदार बारिश होगी। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण रुक-रुककर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवा में दबाव का सिस्टम बनने, मानसून की रेखा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है।

लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं:लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे

0

लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए हैं। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने करीब 200 भैंसें उठवा लीं।

टीमों के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी पहुंचे हैं। यहां मेयर ने कहा कि जो पुलिस आपकी सुरक्षा करती है, उस पर हमला स्वीकार नहीं है। पूरा इलाका साफ कर देंगे। इन लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला किया। आज पूरे इलाके से भैंसें उठवा ली गई हैं। दरोगा पर हमला कर सिर फोड़ दिया गया था।

दरअसल, रविवार को टीम एक दरोगा और कुछ पुलिसबल के साथ पहुंची थी तो अवैध डेयरी संचालकों ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान, नाफिश समेत 24 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई को हिरासत में लिया था। सोमवार को दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था।

6 तस्वीरें देखिए-

बारिश के दौरान नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने भैंसों को ट्रकों पर लादा।
बारिश के दौरान नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने भैंसों को ट्रकों पर लादा।
पुलिसवाले बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट लगाकर पहुंचे। इस दौरान कोई हमलावर सामने नहीं आया।
पुलिसवाले बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट लगाकर पहुंचे। इस दौरान कोई हमलावर सामने नहीं आया।
पुलिस की भारी मौजूदगी के चलते रविवार की तरह किसी ने इस एक्शन का विरोध नहीं किया।
पुलिस की भारी मौजूदगी के चलते रविवार की तरह किसी ने इस एक्शन का विरोध नहीं किया।
भारी पुलिस बल पहुंचने और एक दिन पहले गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद आज अवैध डेयरी संचालक विरोध में नहीं दिखे।
भारी पुलिस बल पहुंचने और एक दिन पहले गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद आज अवैध डेयरी संचालक विरोध में नहीं दिखे।
3 थानों की फोर्स, पीएसी के साथ नगर निगम के सुरक्षाकर्मी भी साथ रहे।
3 थानों की फोर्स, पीएसी के साथ नगर निगम के सुरक्षाकर्मी भी साथ रहे।
बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल लोगों ने खदेड़कर गिरा दिया था। इसके बाद एक युवक ने उन्हें चोट पहुंचाई। उनके सिर पर पत्थर से मारा गया।
बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल लोगों ने खदेड़कर गिरा दिया था। इसके बाद एक युवक ने उन्हें चोट पहुंचाई। उनके सिर पर पत्थर से मारा गया।

इंस्पेक्टर को मारा, उसका सख्त जवाब दिया जाएगा

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- यह पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई है। इन्होंने जिस तरह से नगर निगम के कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को मारा, वह बहुत ही गलत काम किया था। इस पर सख्त कार्रवाई होगी। इलाका पूरा साफ कर देंगे। आज ये इलाका पूरा साफ कर दिया है। इन हमलावरों को आज जवाब दिया जा रहा है। पुलिस आपकी सुरक्षा करने के लिए है, न कि आपसे मार खाने के लिए।

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान बारिश के बीच मेयर भी पारा इलाके में पहुंचीं।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान बारिश के बीच मेयर भी पारा इलाके में पहुंचीं।

तिकोनिया, गायत्री विहार, ज्ञानेंद्र विहार में कार्रवाई

तिकोनिया, गायत्री विहार, ज्ञानेंद्र विहार में नगर निगम की टीम और पुलिस फोर्स ने सबसे पहले कार्रवाई की। यहां के करीब 10 घरों और डेयरियों से भैंसों को बाहर निकाला। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की वजह से लोगों ने पिछली बार की तरह विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

इन मोहल्लों में कार्रवाई के बाद टीम हैदर कैनाल के पास कुल्हरकट्टा रोड की तरफ गई। वहां पर डिप्टी खेड़ा में भैंसों को पकड़ा जा रहा है। महिलाओं ने टीम के कर्मचारियों को गाली दी लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध चल नहीं सका।

टीम ने हैदर कैनाल के पास डिप्टी खेड़ा में करीब 80 भैंसों को पकड़ा।
टीम ने हैदर कैनाल के पास डिप्टी खेड़ा में करीब 80 भैंसों को पकड़ा।

…ताकि टीम पर हमला दोबारा न हो

इस अभियान में नगर निगम की कैटल कैचर टीम के साथ पारा, दुबग्गा और काकोरी थाने की फोर्स मौजूद है। मौके पर एसीपी काकोरी शकील अहमद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 200 भैंसों को पकड़ा गया है।

नगर निगम की टीम लगातार डेयरियों से भैंसों को पकड़कर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस भेज रही है। अवैध रूप से संचालित डेयरियों को खाली कराने और पशुओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी, ताकि रविवार जैसी स्थिति दोबारा न बने।

नगर निगम की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने छिपकर घरों के अंदर भैंसें बांध रखी थीं।
नगर निगम की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने छिपकर घरों के अंदर भैंसें बांध रखी थीं।

भैंसों को घरों के अंदर बांध रखा था

अवैध रूप से डेयरी चलाने वालों ने भैंसों को घरों के अंदर छिपा लिया था। नगर निगम की टीम घरों के अंदर जा-जाकर भैंसों को खूंटे से खोल दिया और कैटल कैचर में चढ़ाया। इस दौरान किसी ने भी विरोध नहीं किया।

नगर निगम भैंसों को क्यों पकड़ रहा?

नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल अधिकतम दो गायों को ही वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है।

शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और आवासीय इलाकों में भैंस जैसे पशुओं को पालने से गंदगी फैलती और सीवर चोक होता है। इन्हीं समस्याओं के कारण स्थानीय प्रशासन और नगर निगम इन्हें प्रदूषण या गंदगी फैलाने वाला (अपदूषक) मानकर कार्रवाई करता है।

एक दिन पहले 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया

रविवार को टीम पर हमले के बाद पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये महिलाएं खुशबून (24) और आफरीन (26) हैं। ये दोनों मोहल्ला गादियाना, आदर्श विहार के अब्बास की बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, नगर निगम कर्मचारियों और सरकारी वाहनों पर पथराव किया गया था। दरोगा को पकड़कर पीटा गया। उसके बाद पशु अधिकारी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी:कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे

0

यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरने से कारें-बाइकें डूब गई हैं। कई घरों के ग्राउंड फ्लोर डूब गए हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस और NDRF की टीमें नावों से लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

वहीं, ओडिशा के केंद्रापाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल में फंसे हैं। कुलसाही गांव के सरकारी SC/ST आवासीय आश्रम स्कूल का ग्राउंड फ्लोर ब्राह्मणी नदी के पानी में डूब गया है। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट पानी से घिरा है और तेज बहाव के कारण अब तक रेस्क्यू टीम वहां नहीं पहुंच सकी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस मानसून 187 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 जून से 16 अगस्त के बीच 79 मौतें बाढ़, लैंडस्लाइड, डूबने और करंट जैसी प्राकृतिक आपदाओं में हुईं, जबकि 107 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। राज्य में 294 लोग घायल और 31 अब भी लापता हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिनों से स्कूल में फंसे हैं।
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिनों से स्कूल में फंसे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना में लगातार पानी बढ़ने के कारण घाट डूब गए हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना में लगातार पानी बढ़ने के कारण घाट डूब गए हैं।
नई दिल्ली में अभी भी हवा की क्वालिटी में सुधार नहीं है, यहां मिस्ट सिस्टम चल रहा है।
नई दिल्ली में अभी भी हवा की क्वालिटी में सुधार नहीं है, यहां मिस्ट सिस्टम चल रहा है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को भारी बारिश हुई। सोमवार के लिए भी रेड अलर्ट है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को भारी बारिश हुई। सोमवार के लिए भी रेड अलर्ट है।
अरुणाचल प्रदेश के अन्जॉ में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा नदी में समा गया।
अरुणाचल प्रदेश के अन्जॉ में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा नदी में समा गया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • ओडिशा के केंद्रपाड़ा में NH-53 का लगभग 100 मीटर हिस्सा धंस गया। यह हाईवे पारादीप पोर्ट को जाजपुर से जोड़ता है।
  • बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये जिले बैतरणी, ब्राह्मणी, सालंदी, जलका और बुधबलंगा नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में मानसून की घटनाओं के कारण 30 जून से 16 अगस्त के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है, जबकि कुल नुकसान लगभग 973 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

YouTube बदलेगा Views गिनने का तरीका, 24 अगस्त से बड़ा बदलाव

0

नई दिल्ली: 24 अगस्त 2026 से YouTube अपने प्लेटफार्म पर वीडियो व्यूज़ गिनने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के तहत, वीडियो का पहला फ्रेम प्ले होते ही उसे एक व्यू माना जाएगा। यह बदलाव दुनिया भर में सभी वीडियो फॉर्मेट पर लागू होगा। यानी रेगुलर YouTube वीडियो भी Shorts, Instagram और TikTok की तरह प्ले या रीप्ले होते ही व्यू हासिल करेंगे। YouTube के मुताबिक, इससे क्रिएटर्स को अपने पब्लिक व्यू काउंट में तेजी से बढ़ोतरी दिख सकती है और उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उनके कंटेंट को कितने बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है।

24 अगस्त से नियम लागू
YouTube ने कहा, 24 अगस्त, 2026 से, जैसे ही कोई वीडियो चलना शुरू होगा – यानी पहले फ़्रेम से ही – उसे एक व्यू के तौर पर गिना जाएगा। कंपनी अलग-अलग फ़ॉर्मेट के लिए व्यूज़ गिनने के लिए अलग-अलग सिस्टम का इस्तेमाल करती थी। Shorts के लिए पिछले साल ही नया तरीका लागू कर दिया गया था। 24 अगस्त से, लॉन्ग-फ़ॉर्म वीडियो और दूसरे फ़ॉर्मेट भी इसी स्टैंडर्ड को अपनाएंगे। YouTube ने कहा कि क्रिएटर्स ने मेट्रिक्स को लेकर कम कन्फ्यूज़न और अपने ओवरऑल एक्सपोज़र को बेहतर ढंग से मापने के तरीके की मांग की थी। पुराना तरीका पूरी तरह से खत्म नहीं होगा। यह YouTube एनालिटिक्स में Engaged views नाम के मेट्रिक के तौर पर बना रहेगा। इससे पता चलेगा कि वीडियो शुरू होने के बाद कितने दर्शकों ने उसे देखना जारी रखा।

क्रिएटर्स की कमाई में कोई बदलाव नहीं होगा
YouTube का कहना है कि नए सिस्टम के तहत क्रिएटर्स की कमाई में कोई बदलाव नहीं होगा। रेवेन्यू Engaged Shorts views और Engaged Watch Hours पर निर्भर बना रहेगा। इस बदलाव का YouTube पार्टनर प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरे YPP एक्सेस के लिए, क्रिएटर्स को इनमें से किसी एक की ज़रूरत होगी:
-पिछले 12 महीनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 क्वालिफ़ाइड वॉच आवर्स
-पिछले 90 दिनों में 1,000 सब्सक्राइबर्स और 10 मिलियन क्वालिफ़ाइड Shorts व्यूज़
-Shorts फ़ीड में Shorts से मिले वॉच टाइम को 4,000 घंटे की ज़रूरत में नहीं गिना जाता है।

लुटेरी दुल्हन का कांड: 1 लाख देकर रचाई थी शादी, 24 घंटे में जेवर-कैश लेकर हुई रफूचक्कर

0

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से लुटेरी दुल्हन की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव में एक नवविवाहिता शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही घर का सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हा रामपुर के एक मंदिर के पंडित के झांसे में आकर शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन शादी की अगली ही रात दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विनोद के अनुसार, करीब 2-3 महीने पहले उसकी मुलाकात रामपुर स्थित एक मंदिर के पंडितजी से हुई थी। पंडितजी ने ही शादी का रिश्ता तय कराया था। इसके बदले में लड़की की मां को 1 लाख रुपए नगद दिए गए थे। रिश्ते की बात पक्की होने के बाद रामपुर के मंदिर में ही शादी की रस्में संपन्न हुईं। शादी के बाद विनोद अपनी नई-नवेली दुल्हन को खुशी-खुशी अपने गांव लिसड़ी ले आया।

शादी के बाद नवविवाहिता ससुराल में केवल एक दिन और एक रात ही रुकी। दूसरी रात जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तब दुल्हन ने मौका ताड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कैश समेटकर दबे पांव निकल गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर से दुल्हन और सारा कीमती सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें लुटेरी दुल्हन रात के अंधेरे में तेज कदमों से भागती हुई साफ नजर आई।

रिश्वत मांगी? तो अब गुमनाम तरीके से दर्ज कर सकेंगे शिकायत, स्टूडेंट ने बनाई अनोखी वेबसाइट

0
नई दिल्ली: भारत में रिश्वत मांगने की घटनाओं को अब सार्वजनिक रूप से दर्ज करा सकेंगे वह भी बिना किसी डर या पहचान के… दरअसल, ‘bribes.fyi’ नाम का एक नया प्लेटफ़ॉर्म सामने आया है। जहां यूज़र्स बिना अपनी पहचान बताए उन रिश्वत की घटनाओं की जानकारी दे सकते हैं जिनकी उनसे मांग की गई थी। इसमें रिश्वत मांगने वाले का पद, रकम और संबंधित विभाग जैसी जानकारी शामिल होती है। वेबसाइट के अनुसार, यह भारत की पहली क्राउडसोर्स्ड रिश्वत रजिस्ट्री है जो पूरी तरह से गुमनाम और हमेशा के लिए सार्वजनिक है।

भारत में एक स्टूडेंट ने यह वेबसाइट बनाई है। 2 जुलाई को लॉन्च हुई Bribes.fyi वेबसाइट लोगों को बिना अपनी पहचान बताए उन मामलों को दर्ज करने की सुविधा देती है, जिनमें उनसे सरकारी काम करवाने के लिए कथित तौर पर पैसे मांगे गए थे। यह प्रोजेक्ट महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के B.Tech स्टूडेंट आर्यन निषाद ने बनाया है। वेबसाइट खुद को सरकारी शिकायत सिस्टम के बजाय एक फ्री, क्राउडसोर्स्ड प्लेटफॉर्म बताती है।

यह वेबसाइट रिपोर्ट किए गए डेटा को तीन हिस्सों में बांटती है, रिपोर्ट, विभाग और शहर। यह यूज़र्स को अलग-अलग विभागों में रिश्वत की रिपोर्ट की गई घटनाओं की संख्या की तुलना करने की सुविधा भी देती है, जिससे प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए सबमिट की गई रिपोर्ट का एक ओवरव्यू मिलता है। वेबसाइट पर बताए गए विभागों में पुलिस, RTO, रेवेन्यू/लैंड रिकॉर्ड्स, पासपोर्ट ऑफिस, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, GST ऑफिस, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, इनकम टैक्स और फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन शामिल हैं।

वेबसाइट पर रिपोर्ट की गई हालिया रिश्वत की घटनाओं में से एक 2,000 रुपए की थी। रिपोर्ट सबमिट करने वाले व्यक्ति का आरोप था कि उनसे पुणे में पुलिस विभाग को यह रकम देने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट सबमिट करते समय उस व्यक्ति ने लिखा, मुझे ‘तत्काल’ तरीका अपनाने के लिए कहा गया, जिसकी कीमत 2,500 रुपए है, ताकि बार-बार चक्कर लगाने और बेवजह की देरी से बचा जा सके।

 

दिल्ली सचिवालय में मंत्री कपिल मिश्रा ने अहम बैठक की।

0

दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में मंत्री कपिल मिश्रा ने अहम बैठक की। नाइजीरिया के मंत्री डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही से मुलाकात हुई। कृषि क्षेत्र, किसान कल्याण और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।

 

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने होटल में की आत्महत्या

0

गाजियाबाद: दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने होटल में आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। साथी कांस्टेबल मिलने होटल आया था। दोनों की तैनाती उस्मानपुरी थाने में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मामला साहिबाबाद के ब्लू मून होटल का है।

स्मृति ईरानी को बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

0
  1. दिल्ली: स्मृति ईरानी को बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी ने पार्टी, पीएम और नितिन नवीन का आभार जताया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर धन्यवाद दिया।

फर्रुखाबाद: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

0

फर्रुखाबाद: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रॉली पलटने से 8 कांवड़िए घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया। हादसा थाना जहानगंज के रूनी के पास हुआ।