Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 3

UP: मेरठ में इस जगह बनेगी यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मेडा ने 1086 करोड़ रुपये में खरीदी जमीन

0

मोहिउद्दीनपुर में यूपी की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने 1086 करोड़ रुपये में किसानों से 150 हेक्टेयर भूमि खरीदी है। आने वाले समय में 144 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि ली जाएगी। इससे शहरी विकास को गति मिलने की उम्मीद है। न्यू टाउनशिप की तैयारी के साथ-साथ मोहिउद्दीनपुर वाला इलाका भी चमकने लगा है। बहुत लोग अपने आवास को नए तरीके से बना रहे हैं।

नई टाउनशिप के विकास को गति देने के लिए मेडा इकला गांव में शेष 21 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। कुल 144 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण मेडा की प्राथमिकता है। सभी आवश्यक भू-अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडा निर्माण शुरू कराएगा

शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
मेडा के उपाध्यक्ष संजय मीणा ने बताया कि नई टाउनशिप के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू है। यह परियोजना मेरठ के शहरी परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगी। इससे क्षेत्र में आवास बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक सुविधा का विस्तार होगा। यह परियोजना मेरठ के शहरीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

खरीदी गई भूमि की कराई गई तारबंदी
मोहिउद्दीनपुर में नई टाउनशिप विकसित करने के मेडा के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। मई 2024 में किसानों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरू की। पहले चरण में मोहिउद्दीनपुर गांव की 46 हेक्टेयर जमीन 418 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इसी चरण में छज्जुपुर गांव की 21 हेक्टेयर जमीन 81 करोड़ रुपये में खरीदी। दूसरे चरण में दौलतपुर फखराबाद उर्फ कायस्थ गांवड़ी की 81 हेक्टेयर जमीन 587 करोड़ रुपये में खरीदी गई। दोनों चरण को मिलाकर मेडा ने कुल 150 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी। मेडा ने खरीदी हुई भूमि पर तारबंदी कर कब्जा भी कर लिया है।

Lucknow: बीबीएयू में राम की वंदना गाने पर छात्र को पीटा, बीच बचाव करने वाले प्रॉक्टर को दी धमकी; तीन पर FIR

0

राजधानी स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अंबेडकर जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्रीराम की वंदना गाने को लेकर विवाद हो गया। अमर उजाला से बातचीत में बीबीएयू के प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा ने बताया कि कि अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल की शाम को बीबीएयू में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मध्य प्रदेश की गायिका संजू बघेल ने ज्योतिबा फुल और डॉ आंबेडकर पर कई गीत सुनाए। इसके बाद हिमांशु मिश्र व कुछ अन्य छात्रों ने श्रीराम की वंदना गाने का आग्रह किया। जिस पर बीबीएयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नालॉजी संकाय के 15-20 छात्रों का समूह कैमरे के सामने ही हिमांशु मिश्रा पर टूट पड़ा। उन्होंने बीच बचाव की काफी कोशिश की लेकिन ये छात्र श्री राम की वंदना गाए जाने पर बिफरे हुए थे।

बीच बचाव करने वाले प्रॉक्टर को भी मनबढ़ छात्रों ने दी धमकी

मनबढ़ छात्रों के दु:साहस का हाल यह है कि शुक्रवार को एफआईआर होने के बाद इन छात्रों का गिरोह संस्थान के प्राॅक्टर प्रो. रामचंद्रा को भी शुक्रवार को मारने और धमकाने पहुंच गया। जिस पर उन्हें अपनी रक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई।

 

बवाल करने वाले इन छात्रों की ओर से शुक्रवार को विधि संकाय के पवन चौधरी समेत कुछ छात्र प्रो. रामचंद्रा को धमकाने पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति बिगड़ने पर प्रॉक्टर को अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

Auraiya News: बौद्ध कथा में नहीं आने पर युवक को पीटा, उठक-बैठक लगवाया

0

फफूंद। थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक को बेरहमी से पीट दिया गया। आरोप है कि उन्होंने युवक को घर से उठाकर पड़ोसी गांव के आंबेडकर पार्क ले जाकर प्रतिमा के सामने उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। दूसरे पक्ष ने भी युवक पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

गांव द्वारकापुर गांव में छह से 13 अप्रैल तक बौद्ध कथा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि पाल समाज का एक युवक इस कथा में शामिल नहीं हुआ था, जिससे गांव के ही कुछ लोग नाराज थे। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे जबरन काजीपुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क ले गए। पार्क में युवक को पीटा और अपमानित करते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने उठक-बैठक लगाने पर मजबूर किया। वीडियो संज्ञान में आते ही एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दबिश देकर गांव निवासी नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष ने भी युवक पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: घायल महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

0

औरैया। सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छह दिन पहले हाईवे पर महिला को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरजपुर निवासी रमेश चंद्र की पत्नी सरोज देवी (55) 10 अप्रैल को अपने खेत पर गेहूं की कटाई करने जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर बसंत पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी इटावा की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद गंभीर हालत उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर जालौन के गांव कुरावली निवासी कार्तिकेय उर्फ राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

UP: रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

0

उत्तरप्रदेश में धूप की तपिश के साथ अब उमस भरी गर्मी की भी एंट्री हो गई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इसकी वजह उमस भरी गर्मी और तीखी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर शहरों में तेज धूप और तपिश से लोग बेहाल रहे।

बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में तपिश और गर्मी में इजाफा हुआ और 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया । बांदा 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। इसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादलों की अवाजाही दिखेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है।

 

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान वाले जिले

 

जिले  डिग्री सेल्सियस
बांदा 44.4
प्रयागराज 43
वाराणसी 41.7
झांसी 41.6
हमीरपुर 41.2

UP: रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

0

रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि पहले अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते थे जो बाद में उनको दी जाने वाली राशि से काट लिया जाता था।परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत निगम में कार्यरत नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों की किन्हीं भी कारणों से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि निगम आय से दी जाएगी तथा इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना से किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों, कार्मिकों के लिए दिनों दिन बेहतर एवं उत्कृष्ट सुविधाएं देने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। 

UP: अग्निकांड में बुझ गई रोशनी, जिंदा जलीं सगी बहनें; राख के ढेर से निकाले गए दोनों के शव, हर तरफ चीख पुकार

0

विकासनगर के के सेक्टर 14 में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में दो सगी मासूम बहनें जिंदा जल गईं। बृहस्पतिवार को दोनों के शव बरामद किए गए। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन की मदद से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शवों का गुलाला घाट पर दफना दिया गया।बस्ती में सतीश पत्नी पूनम, ससुर दुलारे दो वर्षीय स्वाति, चार वर्षीय कुहू और दो माह की बिटिया आयुषी के साथ लंबे समय से रहते थे। सतीष ने बताया कि वह और उनके ससुर बुधवार को मजदूरी करने गए थे। वहीं, पूनम भी काम से बाहर गई थीं। झोपड़ी में तीनों बच्चे मौजूद थे।

पूनम ने बच्चों से कहा था…

पूनम ने बच्चों से कहा था कि वह थोड़ी देर में लौटकर आ रही हैं, झोपड़ी से बाहर नहीं निकलना। शाम को दुलारे काम से लौटे तो देखा कि बस्ती में आग लगी है। दुलारे ने बताया कि उन्होंने बस्ती के भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भीतर जाने नहीं दिया। उन्होंने बच्चों की खोजबीन की तो कुहू एक पड़ोसी के पास मिली।

पूछने पर कुहू ने बताया कि आग लगने पर वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आई थी, जबकि स्वाति और आयुषी झोपड़ी के भीतर थीं। बुधवार रात में आग बूझने के बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश की, लेकिन कछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने राख के ढ़ेर से दोनों मासूमों के शव निकाले तो चीख पुकार मच गई। उधर, लापता हुए चार अन्य बच्चे अपने परिवार के पास पहुंच गए, जिसके बाद उनके घरवालों ने राहत की सांस ली।

सब कुछ राख, बचे सिर्फ शरीर के कपड़े

सतीश ने बताया कि आग ने उनका सबकुछ छीन लिया। दो बच्चों के साथ-साथ कपड़े, राशन सब चले गए। उन्होंने 20 हजार रुपये बचाकर रखे थे, जो जल गए। अब उनके पास सिर्फ पहने हुए कपड़े बचे हैं। आग की खबर सुनकर गणेशपुर चिनहट में रहने वाले सतीश के भाई कुलदीप पहुंचे और भाई व उनके परिवार को अपने साथ घर लेकर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों के दम घुटने के बाद जलने से मौत की पुष्टि हुई है।

जीवन भर रहेगी टीस

दुलारे ने बताया कि वह आग लगने के बाद भगदड़ के बीच बहुत से बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर लाए थे, लेकिन दोनों नातिनों को नहीं बचा सके। इसका उन्हें जीवन भर अफसोस रहेगा। उन्होंने बताया कि रात में आग बुझने के बाद भी उन्हें भीतर बस्ती में नहीं जाने दिया गया।

20 घंटे बाद पुलिस ने बस्ती वालों को भीतर जाने की अनुमति दी। सूत्रों का कहना है कि एक देसी शराब के ठेके के पास से आग लगी थी, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

 

 

UP News: राहुल गांधी की नागरिकता मामले में सुनवाई आज, पहले खारिज की जा चुकी है मांग

0

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने न्यायालय से पूरक शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने यह अनुरोध स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तारीख तय की है।न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को चैंबर में सुनवाई की।

याचिकाकर्ता ने 28 जनवरी 2026 को लखनऊ की विशेष एमपी/एमएलए अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी।

UP: यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला

0

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इन मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ लंबी बैठक की।बंद कमरे में बैठक के बाद माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव के स्वरूप को इसी हफ्ते अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों स्तरों पर बदलाव के लिहाज से अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन अहम हैं।

सूत्रों का कहना है कि रविवार या सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की पूरी संभावना है। इसके बाद संगठन के नये पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि यूपी में संगठन चुनाव के प्रेक्षक विनोद तावड़े ने हाल ही में दो दिनों तक लखनऊ में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर दोनों मुद्दों के अलावा निगमों और बोर्डों में मनोनयन पर रायशुमारी की।
तावड़े ने शाह को सौंपी रिपोर्ट
विनोद तावड़े ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आखिरी फैसला लेने के लिए अंतिम दौर की बैठक हो रही है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को सभी पदाधिकारियों की मुलाकात अमित शाह से होगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।

सीएम योगी बोले: किसी भी सूरत में बाहरी तत्वों को फैक्टरी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से 10 लाखवीं गाड़ी को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल औद्योगिक सफलता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 वर्षों की यह यात्रा टाटा समूह पर लोगों के भरोसे और प्रदेश के बेहतर होते औद्योगिक माहौल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप से बचाना जरूरी है। संगठन बनाने वाले कम होते हैं और बिगाड़ने वाले अधिक, इसलिए हर कर्मचारी को संस्थान को परिवार की तरह समझना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाहरी तत्वों को किसी भी स्थिति में समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। टाटा समूह की कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह मानती है।मुख्यमंत्री ने विकास को समझाने के लिए ‘मोमेंटम’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का ‘मास’ उसकी 25 करोड़ आबादी और 56% युवा वर्कफोर्स है, जबकि ‘वेलोसिटी’ डबल इंजन सरकार की तेज विकास गति है। इसी वजह से प्रदेश का विकास अब आंकड़ों से आगे बढ़कर जमीन पर दिख रहा है।

टाटा समूह ने की तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि किस समूह के कारण हम आगे बढ़ रहे हैं और जो देश के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है। किसी भी स्थिति में बाहरी तत्वों को समूह या प्लांट के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समूह अपने कर्मचारियों के साथ परिवार जैसा संबंध रखता है।

मोमेंटम की अवधारणा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘मास’ और ‘वेलोसिटी’ का समन्वय है। जहां द्रव्यमान होता है, वहां गति स्वतः उत्पन्न होती है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में यह ‘मास’ 25 करोड़ की आबादी और 56 प्रतिशत युवा वर्कफोर्स के रूप में सामने है। ‘वी’ यानी वेलोसिटी को डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास का मोमेंटम अब केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह धरातल पर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट, खराब कनेक्टिविटी और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था, जहां सड़क और गड्ढे में अंतर करना तक मुश्किल था। निवेशक आने से हिचकते थे। आज प्रदेश निवेश और उत्पादन के लिए एक आकर्षक केंद्र बन रहा है। प्रदेश में इस समय देश के कुल एक्सप्रेसवे का लगभग 55% हिस्सा है। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी महीने प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे में यूपी की हिस्सेदारी 60% तक पहुंच जाएगी।

टाटा मतलब ट्रस्ट, जो करोड़ों लोगों का अनुभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से लेकर आज तक महसूस किया है कि टाटा हमेशा भरोसे के साथ खड़ा रहा है। ‘टाटा मतलब ट्रस्ट’ केवल एक धारणा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का अनुभव है। घड़ी की सुई से लेकर जहाज निर्माण तक, नमक से लेकर नेटवर्किंग, स्टील से लेकर सॉफ्टवेयर तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, रक्षा, वाहन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में टाटा समूह ने भारत को सशक्त बनाने का काम किया है। प्रदेश के साथ टाटा की साझेदारी केवल निवेश तक सीमित नहीं, बल्कि यह विश्वास और विकास का मजबूत आधार है।ॅमुख्यमंत्री ने कहा कि 5600 से अधिक कर्मचारियों के साथ यह संयंत्र रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र बनकर ‘लक्ष्य’ प्रोग्राम के तहत युवाओं को अवसर दे रहा है। सीएम ने कहा कि बेरोजगार युवा है तो उसकी कोई पूछ नहीं है और उसकी शादी भी नहीं हो पाती जबकि टाटा में किसी की नौकरी लग जाए न केवल सम्मान बढ़ता है बल्कि उसकी शादी भी जल्दी तय हो जाती है। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, टाटा मोटर्स के एमडी व सीईओ गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह मौजूद थे।