Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 5

मेरठ, 2 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

0

मेरठ, 2 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, रिश्वत लेकर वारंटी को छोड़ने पर FIR, SSP के आदेश पर दर्ज की गई FIR, आरोपी दारोगा, सिपाही पर कार्रवाई, नौचंदी थाने के दारोगा अनूप पर केस दर्ज, रेलवे रोड थाने के सिपाही दिनेश पर FIR, NBW आरोपी रिहान को छोड़ने का आरोप, रिहान को मोटी रकम लेकर छोड़ने का आरोप, FIR दर्ज होने के बाद जांच CO कैंट को सौंपी, रेलवे रोड थाना क्षेत्र के कैसरगंज का मामला

 

उन्नाव, सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा आज,

0

उन्नाव, सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा आज, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री दौरा आज, सुबह 10.25 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, सदर विधानसभा के डीह ग्राम पंचायत जाएंगे, भगवंत नगर विधानसभाओं में होंगे विकास कार्य, विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे CM

 

ईरान को मिल सकता रिकॉन्स्टिकेशन फंड

0

ईरान, ईरान को मिल सकता रिकॉन्स्टिकेशन फंड, 300 अरब डॉलर का रिकॉन्स्टिकेशन फंड, युद्ध में नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक पैकेज, फाइनल एग्रीमेंट पर बन सकती सहमति, 60 दिन के भीतर बन सकती सहमति, Draft Deal में ईरान को आर्थिक राहत के संकेत, ईरान के लिए फिर खुल सकता Oil Export का रास्ता, फाइनल डील के बाद Sanctions हटाने का फ्रेमवर्क तैयार, अमेरिकी अधिकारियों ने Draft Text की पुष्टि की, मिलिट्री ऑपरेशन रोकने का प्रस्ताव भी शामिल, 60 दिनों तक Negotiation Window का प्रस्ताव

अमेठी, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,

0

अमेठी, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एदोनों बाइकों के उड़े परखच्चे, एक महिला समेत 3 लोग घायल, अमेठी कोतवाली क्षेत्र का मामला

कानपुर, मुख्यमंत्री योगी कानपुर दौरे पर आज, सीएसए विवि, सीरोहीपुर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल,

0

कानपुर, मुख्यमंत्री योगी कानपुर दौरे पर आज, सीएसए विवि, सीरोहीपुर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 11:50 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे सीएम, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि पहुंचेंगे सीएम, प्राकृतिक खेती कार्यशाला में करेंगे शिरकत, गृह विज्ञान महाविद्यालय में करेंगे शिरकत, उद्योग सभागार के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 

अलीगढ़ में दो महिलाओं का एक्सीडेंट,

0

अलीगढ़, अलीगढ़ में दो महिलाओं का एक्सीडेंट, श्रीराम कथा सुनकर लौट रहीं थी दोनों, अशर्फी देवी की मौके पर मौत, एक अन्य महिला नीतू बघेल घायल, अकराबाद क्षेत्र के लधौआ की घटना

हापुड़, गांव में बाइक सवारों का आतंक, गोवंशों को निशाना

0

हापुड़, गांव में बाइक सवारों का आतंक, गोवंशों को निशाना बना रहे अज्ञात लोग, 3 बाइक सवारों ने गोवंशों को लगाए इंजेक्शन, इंजेक्शन लगने के बाद गोवंश हुए बेहोश, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, ग्रामीण बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर जुटे, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बाइक सवार युवकों की तलाश जारी, सिंभावली क्षेत्र के माधापुर का मामला

 

कन्नौज, क्राइम मीटिंग में एसपी सख्त

0

कन्नौज, क्राइम मीटिंग में एसपी सख्त, लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी, जल्द निस्तारण के दिए आदेश, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर, कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

 

Unnao News: स्टेडियम में 45 बच्चे सीख रहे एथलेटिक्स की बारीकियां

0

उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 45 बच्चों ने पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण शुरू किया है। कोच का कहना है कि जो बच्चे प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह अभी भी पंजीकरण करा सकते हैं।उन्नाव बाईपास स्थित जिला स्टेडियम में खेल कार्यालय की ओर से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि अभी 45 खिलाड़ी एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। दो सत्रों में ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले सत्र में सुबह 5.30 बजे से नौ बजे तक और शाम को चार से सात बजे के बीच प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

*सबस्क्राइब करें*

बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभी भी पंजीकरण कराए जा सकते हैं। जो भी ट्रेनिंग करना चाहते हैं वह कार्यालय समय में आकर संपर्क कर सकते हैं। कोच के मुताबिक, 18 साल से कम आयु के प्रशिक्षणार्थियों के लिए 160 रुपये सालाना फीस है। इससे ऊपर उम्र के लोगों के लिए मासिक 300 रुपये फीस निर्धारित है।

Railway News: अचानक बदला मुरादाबाद आने वाली ट्रेनों का रूट, शाम को आने वाली गाड़ियां देर रात में पहुंची

0

मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़-पिलखुआ में चल रहे ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के कारण मुरादाबाद आने वाली कई ट्रेनों का अचानक रूट बदल दिया गया। 10 घंटे के ब्लॉक के कारण मुरादाबाद से अमरोहा, हापुड़ होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें मुरादाबाद से लक्सर, रुड़की, देवबंद होकर दिल्ली पहुंची। वहीं दिल्ली से मुरादाबाद आने वाली कई ट्रेनें भी इसी मार्ग से आईं।

*सबस्क्राइब करें*

 

 

इसके कारण अमरोहा-हापुड़ स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को परेशानी हुईं। जो गाडि़यां शाम को आनी थीं वह ब्लॉक खत्म होने के बाद देर रात तक मुरादाबाद आईं। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से मुरादाबाद आने के लिए कई यात्री अमरोहा स्टेशन पर इंतजार करते रहे। बाद में पता चला कि ट्रेन का रूट डायवर्ट है।

इसके कारण कई यात्रियों ने टिकट भी रद्द कराए। दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक ने बताया कि अमरोहा स्टेशन से दिल्ली की दिशा के लिए जनरल टिकट भी नहीं मिल रहे थे। चूंकि डायवर्जन के कारण इस रूट पर कोई ट्रेन ही नहीं थी। आनंदविहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार को मुरादाबाद नहीं आई।

यह ट्रेन दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंची। रेलवे द्वारा अचानक लिए गए 10 घंटे के ब्लॉक ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जबकि रेलवे के रिकॉर्ड में सिर्फ 28 यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे ने जानकारी साझा की है कि सिर्फ तीन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि पिलखुआ-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस) के आवश्यक कार्य के चलते मंगलवार को कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। (05580) आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल को गाजियाबाद से रूड़की-मुरादाबाद मार्ग से चलाया गया है।

ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर नहीं रुकी। (04014) आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ मार्ग से चलाया गया। यह ट्रेन मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर नहीं रुकी। इसके अलावा (14322) आला हजरत एक्सप्रेस को गाजियाबाद-रूड़की-मुरादाबाद मार्ग से चलाया गया। यह ट्रेन पिलखुआ, हापुड़, गजरौला और अमरोहा स्टेशनों पर नहीं रुकी।
पांच ट्रेनों को देरी से चलाया गया
ट्रेनों के रूट डायवर्जन के अलावा पांच ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है। (15060) आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस शाम 7:30 बजे, (14008) आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस शाम सात बजे, (15304) नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस शाम सात बजे, (15274) आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस शाम 7:15 बजे और (64554) गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू रात आठ बजे अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना हुई।
पांच ट्रेनों को देरी से चलाया गया
ट्रेनों के रूट डायवर्जन के अलावा पांच ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है। (15060) आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस शाम 7:30 बजे, (14008) आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस शाम सात बजे, (15304) नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस शाम सात बजे, (15274) आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस शाम 7:15 बजे और (64554) गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू रात आठ बजे अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना हुई।